Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न (G.K. Questions for B.Sc Nursing Exam 2025)
    • लेख
    • बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न (G.K. Questions for B.Sc Nursing Exam 2025)

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न (G.K. Questions for B.Sc Nursing Exam 2025)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 08 Apr 2026, 05:15 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 सामान्य ज्ञान प्रश्न (G.K. Questions for B.Sc Nursing Exam 2026): नर्सिंग प्रवेश परीक्षा भारत में विभिन्न नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों का चयन करने हेतु आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा हैं। अधिकांश परीक्षाएं 12वीं कक्षा के बाद आयोजित की जाती हैं, और जीव विज्ञान को मुख्य विषय के रूप में रखने वाले अभ्यर्थी ही एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए पात्र माने जाते है। नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों की गहन समझ होना आवश्यक है। कुछ ऐसे नर्सिंग के एंट्रेंस एग्जाम है जिसमें सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जाते है।

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न (G.K. Questions for B.Sc Nursing Exam 2025)
    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न (G.K. Questions for B.Sc Nursing Exam 2026)

    एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सामान्य ज्ञान में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत ज़रूरी है। नर्सिंग परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान (GK) के सेक्शन में अभ्यर्थी की वर्तमान घटनाओं, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और अन्य वैश्विक तथ्यों के बारे में उनकी जागरूकता का परीक्षण होता है। इस लेख में, हमने नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को इकट्ठा करने के साथ-साथ विद्यार्थियों की तैयारी में मदद करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

    भारत में टॉप बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएँ (Top BSc Nursing Entrance Exams in India)

    नर्सिंग में करियर बनाने की योजना बना रहे छात्रों को भारत में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पास करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ये परीक्षाएँ छात्रों को देश भर के टॉप नर्सिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से पढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

    भारत में आयोजित होने वाली टॉप नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम कुछ इस प्रकार हैं:

    1. एम्स बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026

    2. जेईएनपीएएस (जेनपास)

    3. पीजीआईएमईआर (PGIMER) बीएससी नर्सिंग

    4. सीजी बीएससी नर्सिंग

    5. मध्य प्रदेश बीएससी नर्सिंग

    6. एनआईएमएचएएनएस (निमहंस) नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्न (General Knowledge Questions for Nursing Entrance Exam in Hindi)

    1. दुनिया की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

    उत्तर - कैस्पियन सागर

    2. भारत में पहला नोबेल पुरस्कार किसे मिला था?

    उत्तर - रवींद्रनाथ टैगोर

    3. विशालकाय ग्रहों में विशालकाय ग्रह किसे कहा जाता है?

    उत्तर - बृहस्पति

    4. ट्यूलिप महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

    उत्तर - जम्मू और कश्मीर

    5. 20% छूट के बाद एक दर्जन किताबों की कीमत ₹125 है। तो ₹75 में कितनी किताबें खरीदी जा सकती हैं?

    उत्तर - 9

    6. "6,12,24,48,96,288,576" श्रृंखला में से गलत संख्या चुनें?

    उत्तर - 288

    7. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है?

    उत्तर - तमिलनाडु

    8. महाभारत के लेखक कौन हैं?

    उत्तर - वेदव्यास

    9. 2015 की फेमिना मिस इंडिया विजेता कौन हैं?

    उत्तर - अदिति आर्य

    10. सरदार सरोवर बांध (SSD) किस नदी पर बना है?

    उत्तर - नर्मदा नदी

    11. यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

    उत्तर - पेरिस, फ्रांस

    12. सेबी का पूरा नाम क्या है?

    उत्तर - भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

    नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान की तैयारी के सर्वोत्तम सुझाव (General Knowledge for Nursing Entrance Exam: Best Tips to Prepare in Hindi)

    नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के सामान्य ज्ञान के सेक्शन की तैयारी करना उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इसमें कई विषयों के सवाल शामिल हो सकते है। लेकिन एक सुनियोजित रणनीति और सही संसाधनों के साथ, अच्छे अंक प्राप्त करना आसान हो जाता है।

    विभिन्न नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के सामान्य ज्ञान के सेक्शन की तैयारी में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

    • पाठ्यक्रम से परिचित हों

    उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान खंड में आमतौर पर शामिल किए जाने वाले विषयों को समझने से शुरुआत करनी चाहिए। इनमें मुख्यतः शामिल हैं:

    1. करंट अफेयर्स

    2. भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

    3. भूगोल और पर्यावरण

    4. मूलभूत भारतीय राजनीति और संविधान

    5. सामान्य विज्ञान

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    • रोज़ाना करेंट अफेयर्स पढ़ें

    अभ्यर्थी को दैनिक समाचारों से खुद को अपडेट रखना चाहिए। नर्सिंग स्तर के करेंट अफेयर्स के लिए द हिंदू जैसे समाचार पत्र पढ़ना या ग्रेडअप जैसे विश्वसनीय ऐप का उपयोग करना उपयोगी होगा।

    • नियमित अभ्यास करें

    प्रश्नों और पैटर्न को समझने के लिए पिछले वर्षों के नर्सिंग एग्जाम में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का नियमित रूप से अभ्यास और रिवीजन करना चाहिए, साथ ही ऑनलाइन मॉक टेस्ट भी देना चाहिए। इससे गति और सटीकता में सुधार होगा।

    नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में किस प्रकार के सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं?

    नर्सिंग परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान में आमतौर पर हाल के समय में हुई घटनाएँ, भारतीय इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। इस सेक्शन में प्रसिद्ध लेखकों, हाल ही में प्रकाशित पुस्तकों, भारत रत्न, पद्म पुरस्कारों आदि से संबंधित प्रश्न भी शामिल होने की संभावना होती हैं।

    नर्सिंग परीक्षा में सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए कौन सी पुस्तकें बेस्ट हैं?

    नर्सिंग परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान (GK) के सेक्शन की तैयारी में मदद के लिए बाज़ार में कई विकल्प उपलब्ध हैं। अनावश्यक प्रश्नों पर समय बर्बाद करने से बचने के लिए हमेशा सही पुस्तकों का चयन करना उचित होता है।

    यहाँ कुछ विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई पुस्तकें दी गई हैं:

    1. ल्यूसेंट का सामान्य ज्ञान

    2. अरिहंत जीके

    Upcoming Medicine Exams