Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025 (Uttarakhand ANM Bharti 2025) - रिजल्ट, मेरिट लिस्ट (जल्द)
    • लेख
    • उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025 (Uttarakhand ANM Bharti 2025) - रिजल्ट, मेरिट लिस्ट (जल्द)

    उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025 (Uttarakhand ANM Bharti 2025) - रिजल्ट, मेरिट लिस्ट (जल्द)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 Mar 2026, 09:36 AM IST

    उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा समूह ग के अंतर्गत एएनएम यानी महिला हेल्थ वर्कर के 180 पदों पर बहाली के लिए मेरिट लिस्ट का प्रकाशन आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर किया जाएगा। Health Worker (FEMALE) Examination- 2025 के लिए आवेदन की तिथि 20 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 थी। 10 दिसंबर तक मिले आवेदनों के अनुसार बोर्ड जनपदवार अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर उत्तराखंड एएनएम रिजल्ट (Uttarakhand ANM result 2025) जारी करेगा।

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025 (Uttarakhand ANM Bharti 2025): चयन प्रक्रिया
    2. कैसे तैयार की जाएगी यूके हेल्थ वर्कर मेरिट लिस्ट (How will the UK Health Worker Merit List be prepared)
    3. उत्तराखंड एएनएम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Uttarakhand ANM DV)
    उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025 (Uttarakhand ANM Bharti 2025) - रिजल्ट, मेरिट लिस्ट (जल्द)
    उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025

    उत्तराखंड एएनएम भर्ती की प्रक्रिया उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) द्वारा होती है, जिसके लिए एएनएम कोर्स, उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना और हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक है। भर्ती के लिए चयन की प्रक्रिया आवेदकों की मेरिट के आधार पर की जाती है।
    इसे भी देखें - बिहार एएनएमम रिजल्ट

    उम्मीदवार नीचे इमेज में जनपद और श्रेणी के अनुसार यूके एएनएम पदों का विवरण देख सकते हैं।-

    1767697144866

    ये भी पढ़ें - यूपी एएनएम रिजल्ट

    उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2025 (Uttarakhand ANM Bharti 2025): चयन प्रक्रिया

    उत्तराखंड हेल्थ वर्कर (महिला) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन नीचे दर्शाए गए चरणों के आधार पर किया जाएगा-

    • मेरिट लिस्ट

    • टाई-ब्रेकर

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • मेडिकल टेस्ट

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    कैसे तैयार की जाएगी यूके हेल्थ वर्कर मेरिट लिस्ट (How will the UK Health Worker Merit List be prepared)

    स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के पद पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यूके हेल्थ वर्कर मेरिट लिस्ट को बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर बैचवार वरिष्ठता क्रम के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें समान अंक, शैक्षणिक योग्यता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

    टाई-ब्रेकर नियम - समान अंक होने पर मेरिट

    उत्तराखंड एएनएम मेरिट में यदि दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करें तो आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थी का नाम सूची में उपर रखा जाएगा। यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करते हैं तो अधिमानी अर्हता धारित अभ्यर्थी को वरिष्ठ माना जाएगा।

    टाई-ब्रेकर नियम - समान आयु होने पर मेरिट

    यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं और अधिमानी अर्हता नही है तो आयु में बड़े अभ्यर्थी को वरिष्ठ माना जाएगा, यदि आयु समान है तो अंग्रेजी वर्णमाला में नाम के अनुसार अभ्यर्थी को वरिष्ठ माना जाएगा।

    उत्तराखंड एएनएम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Uttarakhand ANM DV)

    उत्तराखंड एएनएम मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उत्तराखंड एएनएम आवेदन पत्र (Uttarakhand ANM application form) में भरे विवरणों के अनुसार उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। गलत विवरण देने वाले उम्मीदवार या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों की भर्ती निरस्त कर दी जाएगी। यूके एएनएम दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

    उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता - मेडिकल टेस्ट

    उत्तराखंड एएनएम भर्ती प्रकिया का अंतिम चरण एएनएम मेडिकल टेस्ट है। इस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का चयन उत्तराखंड एएनएम के तौर पर अंतिम रूप से किया जाएगा।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)