Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
यूपी एएनएम रिजल्ट 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 अप्रैल 2026 को यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जल्द ही यूपी एएनएम परिणाम जारी होगा। आयोग ने 6 फरवरी को प्रारंभिक आंसर की जारी की थी और अभ्यर्थियों से 12 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते थे। यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग अंतिम आंसर की जारी की गई। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक करने के साथ ही पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकेंगे।
UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अलावा कुछ अन्य विषयों से प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों की शिकायत पर आयोग ने समिति गठित कर परीक्षा पेपर का परीक्षण किया। विस्तृत विचार-विमर्श और विधिक व्यवस्थाओं के आधार पर निर्णय लिया गया कि परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को उन अतिरिक्त प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक प्रदान किए जाएंगे। यह कदम निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
This Story also Contains

यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ अंक भी श्रेणीवार जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यूपी एएनएम रिजल्ट 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं। यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 2025 पढ़ें।
किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधित जानकारी होना अनिवार्य है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार उत्तर प्रदेश एएनएम यानी यूपीएसएसएससी (महिला) स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
इवेंट | तिथियां |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
विज्ञापन संख्या | 11-परीक्षा/2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
पदों की संख्या | 5272 |
यूपीएसएसएससी एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) आवेदन की तिथि | 14 अक्टूबर से 24 नवंबर 2024 तक |
यूपीएसएसएससी एएनएम आवेदन पत्र सुधार व फाइनल सबमिट | 4 दिसंबर 2024 |
उत्तर प्रदेश एएनएम मुख्य परीक्षा तिथि | 11 जनवरी 2026 |
यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप | 1 जनवरी 2026 |
यूपीएसएसएससी एएनएम मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 | 7 जनवरी 2026 |
यूपी एएनएम आंसर की 2025 | 6 फरवरी 2026 |
यूपी एएनएम आंसर की 2025 आपत्ति | 12 फरवरी तक |
यूपी एएनएम रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
यूपीएसएसएससी एएनएम परिणाम परीक्षा समाप्ति के बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे UP ANM Result 2025 डाउनलोड प्रक्रिया देख सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा परिणाम” लिंक चुनें

पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी
Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें
रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines
यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) रिजल्ट 2025 पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:
परीक्षा का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
श्रेणी (Category)
चयन की स्थिति
अगले चरण के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश एएनएम कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही श्रेणीवार जारी किए जा सकते हैं। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:
परीक्षा का कठिनाई स्तर
कुल अभ्यर्थियों की संख्या
उपलब्ध रिक्तियां
श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)
जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें :
यूपी एएनएम रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो जाता है। जिन अभ्यर्थियों का नाम यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट सूची में शामिल होता है, उन्हें आयोग द्वारा आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में उम्मीदवारों की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। परिणाम के बाद की पूरी प्रक्रिया को समझना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होता है, ताकि वे समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकें और चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकें। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि यूपी एएनएम से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट वह आधिकारिक परिणाम है, जो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) मुख्य परीक्षा के आधार पर जारी किया जाता है।
यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट को उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट पीडीएफ के माध्यम से रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, चयन स्थिति और अगले चरण के लिए पात्रता से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
यूपीएसएसएससी एएनएम कट-ऑफ अंक परीक्षा के स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या, रिक्त पदों और श्रेणी के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।
यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे दस्तावेज़ सत्यापन, के लिए बुलाया जाता है।
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines