Careers360 Logo
ask-icon
share
    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 (AMRU HP BSc Nursing 2026 in Hindi) - अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि
    • लेख
    • एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 (AMRU HP BSc Nursing 2026 in Hindi) - अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 (AMRU HP BSc Nursing 2026 in Hindi) - अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 25 Mar 2026, 06:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 (AMRU HP BSc Nursing 2026 in Hindi) - अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश द्वारा नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश देने के लिए एएमआरयू बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में पूरा करना होगा। अथॉरिटी जल्द ही एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगी।

    This Story also Contains

    1. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 हाईलाइट्स (AMRU HP BSc nursing exam 2026 highlights in hindi)
    2. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि 2026 (AMRU HP BSc Nursing exam date 2026 in Hindi)
    3. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 पात्रता मानदंड (AMRU HP BSc nursing 2026 Eligibility criteria in Hindi)
    4. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 - आवेदन प्रक्रिया (AMRU HP BSc nursing exam 2026 - Application process)
    5. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 (AMRU HP BSc nursing admit card 2026 in Hindi)
    6. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा पैटर्न (AMRU HP BSc nursing 2026 exam pattern in Hindi)
    7. एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परिणाम 2026 (AMRU BSc nursing result 2026 in Hindi)
    8. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग सीट मैट्रिक्स 2026 (AMRU HP BSc nursing seat matrix 2026 in hindi)
    9. एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग और प्रवेश (AMRU HP BSc nursing 2026 Counselling and admission)
    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 (AMRU HP BSc Nursing 2026 in Hindi) - अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि
    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग

    अथॉरिटी एएमआरयू बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए जारी करती है। एएमआरयू बीएससी नर्सिंग की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 अंग्रेज़ी भाषा में आयोजित की जाती है और इसमें 100 एमसीक्यू शामिल होते हैं। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेज़ी और नर्सिंग एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें इन पाँचों विषयों में से प्रत्येक से 20 प्रश्न होते हैं। एएमआरयू बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 की अवधि 2 घंटे है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद, प्राधिकरण प्रोविजनल आंसर की जारी करता है। उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। विशेषज्ञ पैनल आपत्तियों की समीक्षा करता है और एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परिणाम 2026 की घोषणा करता है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    ये भी पढ़ें - भारत में टॉप 10 मेडिकल कोर्स

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 हाईलाइट्स (AMRU HP BSc nursing exam 2026 highlights in hindi)

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में बुनियादी जानकारी पता होनी चाहिए। नीचे एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 का अवलोकन दिया गया है।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा - अवलोकन (AMRU HP BSc nursing exam - Overview)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का पूरा नाम

    अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026

    संचालक निकाय

    अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश

    आधिकारिक वेबसाइट

    amruhp.ac.in

    वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है?

    वर्ष में एक बार

    किसके के लिए आयोजित की जाती है?

    केवल छात्राओं के लिए

    आवेदन शुल्क

    रु.2,200 (सामान्य), रु.1,200 (आरक्षित श्रेणी)

    परीक्षा प्रारूप

    एमसीक्यू (बहु विकल्पीय प्रश्न )

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    प्रश्नों की कुल संख्या

    100

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी

    नकारात्मक अंकन

    नकारात्मक अंकन नहीं है

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का मोड

    ऑनलाइन

    ये लेख भी पढ़ें -

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि 2026 (AMRU HP BSc Nursing exam date 2026 in Hindi)

    नीचे तालिका में एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां अपडेट की जाएगी, जिनके बारे में उम्मीदवारों को पता होना चाहिए।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 शेड्यूल (AMRU HP BSc Nursing exam 2026 schedule)

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 इवेंट

    तिथियां

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 विंडो

    मई 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तारीख

    जून 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा तिथि

    जून 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 उत्तर कुंजी प्रदर्शित करने की तिथियां

    जून 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां प्रस्तुत करना

    जून 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परिणाम की घोषणा

    जुलाई 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची का प्रदर्शन

    अगस्त 2026

    अंतिम समग्र एवं श्रेणीवार मेरिट सूची का प्रदर्शन

    अगस्त 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 पात्रता मानदंड (AMRU HP BSc nursing 2026 Eligibility criteria in Hindi)

    प्राधिकरण ने एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। केवल योग्य महिला उम्मीदवारों को ही एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

    • उम्मीदवारों को एक वास्तविक हिमाचली/हिमाचल सरकार के कर्मचारी/हिमाचल सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त निकाय के कर्मचारी की बालिका होनी चाहिए।

    • उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, एससी/एसटी उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है। मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट में दर्ज आयु को ही मान्य किया जाएगा।

    • अभ्यर्थी को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी विषयों में 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • छात्रों को 10+2 कक्षा में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने चाहिए।

    भारत में टॉप बीएएमएस कॉलेजों के बारे में जानें
    भारत में टॉप 10 नर्सिंग कॉलेज कौन से हैं?

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 - आवेदन प्रक्रिया (AMRU HP BSc nursing exam 2026 - Application process)

    प्राधिकरण एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में जारी किए जाते हैं। केवल पात्र उम्मीदवार का आवेदन पत्र ही प्राधिकरण द्वारा स्वीकार किया जाएगा। एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण इस प्रकार हैं -

    1. आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर उपलब्ध मेनू “एडमिशन > एडमिशन के लिए आवेदन करें > बीएससी नर्सिंग कोर्स” पर क्लिक करें

    2. उस कोर्स का चयन करें जिसमें प्रवेश लेना चाहते हैं।

    3. नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे फ़ील्ड ध्यानपूर्वक भरें। छात्रों को आवश्यक जानकारी भरते हुए ये ध्यान रखना चाहिए कि वें संबंधित बोर्ड द्वारा जारी 10वीं की मार्कशीट पर मुद्रित जानकारी के समान ही अपनी सूचना भरें।

    4. ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद, ईमेल सत्यापित करने के लिए “ईमेल सत्यापित करें” बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने पर, उम्मीदवार को पंजीकृत ईमेल आईडी पर ओटीपी प्राप्त होगा; आवश्यक टेक्स्ट बॉक्स में ओटीपी दर्ज करके ईमेल आईडी सत्यापित हो जाएगी। पंजीकृत होने के लिए कैप्चा कोड डालें। पंजीकरण के लिए प्रमाणित मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का उपयोग करें। एक बार पंजीकरण के कारण, छात्रों को भविष्य में लॉगिन के लिए सिस्टम द्वारा उत्पन्न क्रेडेंशियल्स को संभाल कर रखना होगा।

    5. नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित JPG या JPEG प्रारूप में अपलोड करें।

    6. शैक्षिक योग्यता दर्ज करें और आवश्यक एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

    हस्ताक्षर संबंधी आवश्यकताएं - हस्ताक्षर केवल काली या नीली स्याही से होना चाहिए तथा उसका आकार अधिकतम 10 Kb होना चाहिए। बड़े अक्षरों में लिखे गए नाम को हस्ताक्षर नहीं माना जाएगा। केवल JPEG/JPG इमेज प्रारूप ही स्वीकार किया जाएगा।

    फ़ोटोग्राफ़ संबंधी आवश्यकताएँ - फोटोग्राफ 3 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए तथा उसका आकार अधिकतम 40 Kb होना चाहिए। केवल लाइट बेक ग्राउंड वाले फोटोग्राफ ही JPEG/JPG प्रारूप में स्वीकार किए जाएंगे।

    नोट: कृपया याद रखें कि कोई सुधार विंडो उपलब्ध नहीं है और इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 (AMRU HP BSc nursing admit card 2026 in Hindi)

    पंजीकृत महिला अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगी। परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षा केंद्र पर एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download the AMRU HP BSc nursing admit card?)

    1. एएमआरयू की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और "लॉगिन स्टूडेंट/एप्लीकेंट" टैब पर क्लिक करें। जहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।

    2. उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड दर्ज करें

    3. "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें

    4. स्क्रीन पर एचपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड दिखेगा, उसे क्रॉस-चेक करें और डाउनलोड करें

    5. विवरण की जांच करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें

    एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

    • एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 रोल नंबर

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • श्रेणी

    • उम्मीदवार का फोटो

    • एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा का समय

    • प्रवेश परीक्षा केंद्र

    • एएमआरयू बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज (Documents required at the AMRU BSc Nursing exam centre)

    • एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड

    • आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी या किसी भी वैध सरकार द्वारा जारी आईडी की स्व-सत्यापित प्रति

    • संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र

    • लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (यदि लागू हो)

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 परीक्षा केंद्र (AMRU HP BSc nursing exam 2026 exam centers)

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची इस प्रकार है -

    क्रम संख्या

    परीक्षा केंद्र का नाम

    1

    बिलासपुर

    2

    धर्मशाला

    3

    कांगड़ा

    4

    हमीरपुर

    5

    ऊना

    6

    मंडी

    7

    शिमला

    8

    रामपुर बुशहर

    9

    सोलन

    10

    नाहन

    11

    कुल्लू

    12

    चंबा

    13

    नालागढ़

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा पैटर्न (AMRU HP BSc nursing 2026 exam pattern in Hindi)

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न पता होना चाहिए ताकि वे परीक्षा के स्तर का अनुमान लगा सकें।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग पेपर पैटर्न 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    अवधि

    2 घंटे

    परीक्षा की भाषा

    केवल अंग्रेज़ी

    प्रश्नों की कुल संख्या

    100

    कुल अंक

    100

    पूछे गए प्रश्नों का स्तर

    10 + 2

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू

    सही उत्तर के लिए अंक

    1 अंक

    गलत उत्तर के लिए अंक

    अंक नहीं काटा जाएगा

    एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परिणाम 2026 (AMRU BSc nursing result 2026 in Hindi)

    एएमआरयू परिणाम 2026 को amruhp.ac.in पर स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जाएगा। एएमआरयू बीएससी नर्सिंग 2026 की मेरिट सूची भी परिणाम के साथ जारी की जाएगी। बीएससी नर्सिंग डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 35% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30% होंगे।

    एएमआरयू परिणाम 2026 घोषित होने से पहले, एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग आंसर की 2026 विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाती है। यदि कोई भी अभ्यर्थी एएमआरयू आंसर की 2026 से संतुष्ट नहीं है, तो उसे दो दिनों के भीतर या अधिसूचना में निर्दिष्ट अनुसार संबंधित प्राधिकारी को दस्तावेजी प्रमाण के साथ अभ्यावेदन करने की अनुमति दी गई है, तथा इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    प्राधिकरण प्रश्नों और उनके प्रमुख उत्तरों में प्रिंटिंग संबंधी त्रुटि (यदि कोई हो) को भी इंगित करेगा तथा आवश्यक सिफारिशें करेगा। ऐसे में रिजल्ट तथा उसकी श्रेणीवार मेरिट सूची निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को कोई विस्तृत अंक पत्र नहीं भेजा जाएगा।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 - मेरिट सूची तैयार करने के लिए मानदंड (AMRU HP BSc nursing exam 2026 - Criteria for generation of merit list)

    मान लीजिए कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थी एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 में समान अंक प्राप्त करते हैं। ऐसे में उनकी रैंकिंग, प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी और नर्सिंग योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। यदि उपरोक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी टाइ बनी रहती है तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

    सभी योग्य अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर संयुक्त एवं श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार कर अधिसूचित किया जाएगा। उक्त मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

    एएमआरयू बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 - जांच करने के चरण (AMRU BSc nursing result 2026 - Steps to check)

    • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था की आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर “नोटिस” अनुभाग के अंतर्गत परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके या एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र भरते समय प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।

    • सफल लॉगिन के बाद परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले लें।

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग सीट मैट्रिक्स 2026 (AMRU HP BSc nursing seat matrix 2026 in hindi)

    अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश 4 वर्षीय बीएससी कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए नर्सिंग डिग्री पाठ्यक्रम है। सरकारी कॉलेजों के लिए एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग सीट मैट्रिक्स नीचे दिया गया है। निजी कॉलेजों के लिए एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग सीट मैट्रिक्स 2026 के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक सूचना विवरणिका की जांच कर सकते हैं।

    सरकारी कॉलेजों के लिए एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग सीट मैट्रिक्स

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग और प्रवेश (AMRU HP BSc nursing 2026 Counselling and admission)

    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी। एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची के आधार पर बीएससी नर्सिंग सीटों के अनंतिम आवंटन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी को निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि पर आवेदन स्वतः ही लॉक हो जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय समय में विकल्प, कॉलेज और कोटा भर सकेंगे। विकल्प भरने के अंतिम दिन विकल्प लॉक भी कर दिए जाएंगे।

    प्राधिकरण द्वारा काउंसलिंग के कुल 2 राउंड आयोजित किए जाएंगे। काउंसलिंग के दोनों चरणों में सीटों के अनंतिम आवंटन के बाद, अभ्यर्थी अपने अकाउंट में लॉग इन करने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अनंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों और आवेदन पत्र तथा आवंटन पत्र के प्रिंट के साथ संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल के पास रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को इन सभी दस्तावेजों की एक स्व-सत्यापित प्रति भी जमा करानी होगी।

    उन अभ्यर्थियों के लिए मॉप-अप राउंड/विस्तारित मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने काउंसलिंग के राउंड 1 और राउंड 2 के दौरान किसी भी सीट पर प्रवेश नहीं लिया है। काउंसलिंग समिति द्वारा काउंसलिंग के मोप-अप दौर के दौरान एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में अपग्रेड नहीं किया जाएगा। हालांकि, निजी कॉलेजों से सरकारी कॉलेजों में तथा निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रबंधन कोटे से राज्य कोटे में योग्यता के आधार पर अपग्रेशन की अनुमति होगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

    एएमआरयू  एचपी बीएससी  नर्सिंग परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in है।

    Q: एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    एएमआरयू बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी।

    Q: क्या पुरुष उम्मीदवार एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित हो सकते हैं?
    A:

    नहीं! केवल महिला उम्मीदवार ही एएमआरयू  एचपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

    Q: एएमआरयू बीएससी नर्सिंग परिणाम 2026 कब घोषित होगा?
    A:

    एएमआरयू बीएससी नर्सिंग 2026 रिजल्ट की तारीख जल्द जारी की जाएगी।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    IPU Paramedical Exam Application Date

    2 Feb'26 - 31 Mar'26 (Online)