Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स का फुल फॉर्म
    • लेख
    • एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स का फुल फॉर्म

    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स का फुल फॉर्म

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Alok MishraUpdated on 07 Oct 2026, 02:10 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स का फुल फॉर्म - साइंस में बायोलॉजी के साथ अध्ययन करने वाले उम्मीदवारों के बीच एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सबसे अधिक मांग रहती है। देश भर की एमबीबीएस सीटों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता प्राप्त करनी होती है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीयूएमएस, बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग तथा अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों की भी पेशकश की जाती है। बहुत से छात्र BUMS, BAMS, BHMS, BYNS, BSMS और अन्य संबद्ध चिकित्सा पाठ्यक्रमों का फुल फॉर्म नहीं जानते हैं।

    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स का फुल फॉर्म
    एमबीबीएस फुल फॉर्म

    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स के फुल फॉर्म उम्मीदवारों को डिग्री का मूल अर्थ जानने में मदद करते हैं। एमबीबीएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी है, जबकि बीडीएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी है। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग (B.Sc nursing) और अन्य संबद्ध मेडिकल कोर्स के फुल फॉर्म की जानकारी इस लेख में दी गई है। उम्मीदवारों को इन फुल फॉर्म्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।
    एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग के बारे में जानें

    1,07,658 एमबीबीएस, 27868 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी एंड एएच में प्रवेश के लिए हर साल 24 लाख से अधिक उम्मीदवार नीट परीक्षा में भाग लेते हैं। प्रतिस्पर्धा के स्तर को देखते हुए एमबीबीएस में प्रवेश मिलना कठिन होता है। ऐसे में चिकित्सा क्षेत्र का हिस्सा बनने के लिए, उम्मीदवारों को एमबीबीएस के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों पर भी गौर करने की जरूरत है, ये हैं बीडीएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएएमएस, बीवाईएनएस, बीएसएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध विज्ञान पाठ्यक्रम। पिछले साल, 15,96,435 उम्मीदवारों में से केवल 7,71,500 छात्र एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा पास करने में सफल रहे। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस और अन्य मेडिकल कोर्स के फुल फॉर्म के साथ-साथ अन्य विवरण जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए लेख को देख सकते हैं।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    एमबीबीएस का फुल फॉर्म क्या है? (What is the full form of MBBS)

    एमबीबीएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine and a Bachelor of Surgery) है। डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस एक अंडरग्रेजुएट मेडिकल डिग्री है। एमबीबीएस विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ पेशेवर डिग्री में से एक है। एमबीबीएस कोर्स की अवधि पांच साल है और लाभनिरपेक्ष संगठनों, चिकित्सा केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों में एक साल की इंटर्नशिप करनी होती है। एमबीबीएस का फुल कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार कई कॅरियर जैसे जनरल सर्जन, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, फिजिशियन, ईएनटी विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजिस्ट और ऑन्कोलॉजिस्ट का विकल्प चुन सकते हैं।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    इन्हें भी देखें:

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    कौन कर सकता है एमबीबीएस की पढ़ाई? (Who can study MBBS)

    बुनियादी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

    • न्यूनतम अंक मानदंड भिन्न हो सकते हैं, हालांकि, इंटरमीडिएट परीक्षा में सामान्य आवेदकों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

    • एमबीबीएस प्रोग्राम पंजीकरण के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 17 वर्ष है।

    • प्रवेश के लिए आवेदकों को नीट पास करना होगा।

    • आवेदकों को अनिवार्य विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ कम से कम 10+2 पास होना चाहिए।

    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम वांछित प्रतिशत 40 है।

    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों का फुल फॉर्म

    एमबीबीएस फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी; लैटिन में Medicinae Baccalaureus Baccalaureus Chirurgiae कहते हैं।

    • बीडीएस का फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी
    • बीएचएमएस का फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी
    • चिकित्सा में बीयूएमएस का फुल फॉर्म – बैचलर इन यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी
    • बीएएमएस का फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी
    • बीपीटीएच या बीपीटी का पूर्ण रूप - बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी
    • बीवीएससी पूर्ण रूप - बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस
    • बीएनवाईएस का फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योग साइंसेज
    • बीएसएमएस का फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ सिद्धा मेडिसिन एंड सर्जरी
    • बीएससी नर्सिंग फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग
    • बीएससी माइक्रोबायोलॉजी फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ साइंस इन माइक्रोबायोलॉजी
    • बीएससी बायोटेक्नोलॉजी का फुल फॉर्म - बैचलर ऑफ साइंस इन बायोटेक्नोलॉजी
    • जीएनएम - जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी
    • एएनएम - ऑक्जिलरी नर्स-मिडवाइफ
    • ओटीटी - ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन
    • बीफार्म - बैचलर ऑफ फार्मेसी
    • फार्मडी – डॉक्टर ऑफ फार्मेसी
    • बीएससी एमएलटी – बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी
    • बीएससी एमआरटी - बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल रेडियोलॉजिक टेक्नोलॉजी
    • बीएससी एटी - बैचलर ऑफ साइंस इन एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी
    • बीएससी सीपीटी - बैचलर ऑफ साइंस इन कार्डिएक परफ्यूजन टेक्नोलॉजी
    • बीएससी सीवीटी - बैचलर ऑफ साइंस इन कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी
    • बीएससी डीआईटी - बैचलर ऑफ साइंस इन डायलिसिस थेरेपी
    • बीएससी डीबीएस - बैचलर ऑफ साइंस इन डाइबिटीज साइंसेज
    • बीएससी ईसीटी - बैचलर ऑफ साइंस इन इकोकार्डियोग्राफी टेक्नोलॉजी
    • बीएससी एनईपी - बैचलर ऑफ साइंस इन न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी
    • बीएससी पीए - बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिशियन असिस्टेंट
    • बीएससी रेस्पिरेटरी थेरेपी - बैचलर ऑफ साइंस इन रेस्पिरेटरी थेरेपी
    • बीएससी ऑप्ट - बैचलर ऑफ साइंस इन ऑप्टोमेट्री
    • बीएससी ईएमटी - बैचलर ऑफ साइंस इन इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी
    • बीएएसएलपी - बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजी
    • बीओटी - बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी
    • बीवीएससी एंड एएच - बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी
    • बीएससी बायोटेक - बैचलर ऑफ साइंस इन बायोटेक्नोलॉजी
    • बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग - बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
    • बीएससी इन रेस्पिरेटरी थेरेपी - बैचलर ऑफ साइंस इन रेस्पिरेटरी थेरेपी
    • बीए इन साइकोलॉजी- बैचलर ऑफ आर्ट्स इन साइकोलॉजी

    एमबीबीएस फुल फॉर्म (MBBS Full Form in hindi) के साथ ही बीडीएस, बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स के फुल फॉर्म के अलावा उम्मीदवार विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बारे में इस लेख से काफी जानकारी हासिल कर पाएंगे। अगली बार जब ये शब्द संक्षेप उनके सामने आएंगे तो वे इनके फुल फॉर्म से परिचित होंगे और अपनी जानकारी का समुचित प्रदर्शन भी कर सकेंगे।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    एमबीबीएस का फुल फॉर्म (mbbs full form in hindi) क्या है?

    mbbs फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine and a Bachelor of Surgery) है।

    BUMS की फुल फॉर्म (bums full form in hindi) क्या है?

    BUMS की फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी” होती है।

    बीएसएमएस पाठ्यक्रम विवरण (bsms course details in hindi) बताइए?

    बीएसएमएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी है। बीएसएमएस में सिद्ध औषधि प्रणाली और शल्य चिकित्सा में स्नातक होती है।

    बीडीएस का फुल फॉर्म (bds full form in hindi) क्या है?

    बीडीएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी है।

    bams फुल फॉर्म इन मेडिकल (bams full form in medical) क्या है?

    BAMS का पूरा नाम बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी है।

    इनको भी देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमबीबीएस का फुल फॉर्म क्या है?
    A:

    एमबीबीएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) है; लैटिन में यह Medicinae Baccalaureus Baccalaureus Chirurgiae है।

    Q: एमबीबीएस के लिए नीट क्यों महत्वपूर्ण है?
    A:

    नीट भारत में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश दिलाने वाली एकल मेडिकल प्रवेश परीक्षा है।

    Q: क्या प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस करना अच्छा है?
    A:

    हां, कई अच्छे निजी मेडिकल कॉलेज हैं जो एमबीबीएस कोर्स कराते हैं।

    Q: एमबीबीएस क्या है?
    A:

    बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) एक ग्रैजुएट डिग्री है। डॉक्टर बनने के लिए हर उम्मीदवार को इसे करना होता है।

    Q: MBBS का मतलब क्या है?
    A:

    बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) एक ग्रैजुएट डिग्री है। डॉक्टर बनने के लिए हर उम्मीदवार को इसे प्राप्त करना होता है। एमबीबीएस विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ पेशेवर डिग्री में से एक है। एमबीबीएस कोर्स की अवधि पांच साल है।

    Q: एमबीबीएस की पढ़ाई कितने साल की होती है? (mbbs kitne saal ka hota hai )
    A:

    एमबीबीएस कोर्स की अवधि 5.5 साल की होती है। यह एक लंबी अवधि का कोर्स है जिसकी पढ़ाई के लिए बहुत धैर्य और योग्यता की आवश्यकता होती है। चिकित्सा सबसे अधिक धैर्य और विनम्रता की माँग करने वाले व्यवसायों में से एक है।

    Q: नीट का पूरा नाम क्या है?
    A:

    नीट का अंग्रेजी में पूरा नाम 'National Eligibility cum Entrance Test' है जिसका हिंदी में अर्थ 'राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा' है।

    Q: मेडिकल लाइन कोर्स लिस्ट
    A:

    भारत में शीर्ष 10 चिकित्सा पाठ्यक्रम एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएससी नर्सिंग, बी.एससी चिकित्सा प्रौद्योगिकी, बी.फार्मेसी, बीपीटी, बी.एससी जैव प्रौद्योगिकी, और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान में बी.एससी है। अधिक जानकारी के लिए एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य संबद्ध कोर्स के लिंक पर क्लिक करें।  

    Q: डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री
    A:

    डॉक्टर की सबसे छोटी डिग्री एमबीबीएस होती है। एमबीबीएस कोर्स की अवधि 5.5 साल की होती है।

    Q: एम्स में एमबीबीएस की फीस कितनी है
    A:

    चिकित्सा शिक्षा के मामले में देश के प्रमुख संस्थान एम्स (AIIMS) के एमबीबीएस के लिए कोर्स फीस का निर्धारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा देश भर के अपने 9 परिसरों में किया जाता है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के रूप में एम्स का वार्षिक कोर्स फीस ₹5856/- है। होस्टल की फीस सीट की उपलब्धता और आवश्यकता के अनुसार ली जाती है। एम्स में एनआरआई कोटे के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस पूरे पाठ्यक्रम के लिए केवल 75,000 यूएस डॉलर है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Upcoming Dates
    Jharkhand GNM Exam Counselling Date

    12 Oct'26 - 12 Oct'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala