Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): हेमंत खंडेलिया (एआईआर 11)
    • लेख
    • नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): हेमंत खंडेलिया (एआईआर 11)

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): हेमंत खंडेलिया (एआईआर 11)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 08 Jun 2019, 02:07 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू: 5 जून की शाम, हेमंत खंडेलिया, मुश्किल से अपनी अपार प्रसन्नता को छिपाते हुए, एक दिन डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए की गई मेहनत के बारे में बताते हैं। सिटी ऑफ़ जॉय, कोलकाता में रहने वाले हेमंत ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम ऐंट्रन्स टेस्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11 प्राप्त कर अपने विनम्र माता-पिता को खुशी का एक बड़ा कारण दिया है। देश के प्रसिद्ध मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने की ख़्वाहिश रखने वाले हेमंत अभी भी AlIMS प्रवेश परीक्षा में अच्छे स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अपना दिमाग किसी एक विशेषज्ञता पर नहीं लगाया है, लेकिन वह जनरल मेडिसिन, ऑन्कोलॉजी या न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं।

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): हेमंत खंडेलिया (एआईआर 11)
    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): हेमंत खंडेलिया (एआईआर 11)


    Careers360: नीट 2019 रिजल्ट के लिए आपको बहुत बधाई! कैसा महसूस कर रहे हैं आप?

    हेमंत खंडेलिया: बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं खुश हूं लेकिन थोड़ा आश्चर्यचकित भी हूं। मैं 10 वीं कक्षा से डॉक्टर बनने का सपना देख रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैं इसे हासिल करने के करीब हूं।


    Careers360: नीट 2019 में आपका कुल और सब्जेक्ट वाइज स्कोर क्या है?

    हेमंत खंडेलिया: नीट में मेरा कुल स्कोर 720 में से 691 है और मेरा पर्सेंटाइल 99.9992203 है। फिजिक्स में, मैंने 180 में से 180 अंक हासिल किए हैं। केमिस्ट्री में, मैंने 180 में से 175 अंक प्राप्त किए हैं और बायोलॉजी में, मुझे 360 में से 336 अंक मिले हैं।


    Careers360: हमें अपनी पृष्ठभूमि के बारे में कुछ बताएं।

    हेमंत खंडेलिया: मैं कोलकाता, पश्चिम बंगाल का रहने वाला हूँ जहाँ मैंने अपनी स्कूली पढ़ाई साउथ पॉइंट हाई स्कूल, बल्लीगुंगे से की। मेरे पिता दुलीचंद मोटर्स में महाप्रबंधक के रूप में काम करते हैं और मेरी माँ एक विनम्र गृहिणी हैं।


    Careers360: आपकी इस यात्रा में आपके परिवार और शिक्षकों ने आपका सहयोग कैसे किया?

    हेमंत खंडेलिया: मेरे माता-पिता नीट की मेरी तैयारी के दौरान सबसे बड़े सहयोगी के रूप में साथ रहे। वे लगातार मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने मेरी शिक्षा और करियर के लिए कई त्याग किए हैं जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मेरे शिक्षकों ने भी बहुत सहयोग किया है। उन्होंने हर परिस्थिति में मेरा मार्गदर्शन किया और जल्द से जल्द मेरे सभी प्रश्नों को हल किया है। मेरी सफलता में उनकी मदद बहुत महत्वपूर्ण रही है।


    Careers360: कक्षा 12 के बोर्ड के साथ-साथ आपकी नीट परीक्षा की तैयारी रणनीति क्या थी?

    हेमंत खंडेलिया: मेरा सिद्धांत बहुत स्पष्ट है, यह सिद्धांत 'एक संतुलित स्टडी स्केड्यूल में ईमानदारी से कड़ी मेहनत करना है।' मैं जल्दी उठता था और स्कूल जाने से पहले 5-6 घंटे पढता था, स्कूल के घंटों के बाद, मैंने 6-7 घंटे का अध्ययन किया। मैंने अपनी तैयारी के लिए आकाश कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया और उनके द्वारा प्रदान की गई अध्ययन सामग्री का अभ्यास किया। हालांकि, मेरा मानना है कि सेल्फ-स्टडी सबसे महत्वपूर्ण है। अंत में, यह उस मेहनत पर निर्भर करता है जो आपने अपनी तैयारियों में लगाई है।


    Careers360: परीक्षा के दिन आपकी रणनीति क्या थी?

    हेमंत खंडेलिया: नीट में सटीकता और समय प्रबंधन का सबसे अधिक महत्व है, इसलिए, मेरा एकमात्र ध्यान इन दोनों पर था। मैं शांत रहा और अपने उत्तरों को चिह्नित करने में सटीकता बढ़ाने के लिए एक व्यवस्थित रणनीति तैयार की। समय भी महत्वपूर्ण फैक्टर है जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए।


    Careers360: आपने बढ़ते दबाव का प्रबंधन कैसे किया? क्या आप हमें अपनी तनाव-ख़त्म करने की रणनीति के बारे में बता सकते हैं?

    हेमंत खंडेलिया: मुझे संगीत में अपना आश्रय मिला। जब मुझे लगता था कि ब्रेक लेना है तो मैं संगीत सुनता था। मुझे कोल्डप्ले का संगीत सुनना पसंद है। कभी-कभी जब यह भी नीरस हो जाता था, तो मैं सब्जेक्ट बदल लेता था और अन्य सब्जेक्ट की किताबें पढ़ने लगता था।


    Careers360: अगले 10 वर्षों में आप खुद को कहां देखते हैं?

    हेमंत खंडेलिया: मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है कि मैं 10 साल में कहां जाऊंगा। मुझे जनरल मेडिसिन, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोसर्जरी जैसे विशेषज्ञता में दिलचस्पी है। उम्मीद है, मैं इनमें से किसी एक क्षेत्र में कुछ करूंगा।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AMRU HP BSc Nursing Counselling Date

    21 Oct'26 - 22 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.