Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक - फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स
    • लेख
    • नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक - फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स

    नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक - फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 29 Sep 2026, 12:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक (chapter wise questions for neet in Hindi)- नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) देश की एकमात्र अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। हर साल नीट एग्जाम में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित होते हैं। ऐसे में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक (chapter wise questions for neet in hindi ) के बारे में जानना महत्वपूर्ण हो जाता है। इससे जहां अधिकतम अंक पाने के लिए केंद्रित तैयारी करना आसान हो जाता है और तैयारी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है। नीट परीक्षा के मई 2027 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

    This Story also Contains

    1. नीट 2027 परीक्षा पैटर्न
    2. नीट 2027 के लिए फिजिक्स का चैप्टर वाइज वेटेज (NEET 2027 physics chapter wise weightage in hindi)
    3. NEET रसायन विज्ञान अध्याय-वार वेटेज 2027
    4. नीट 2027 चैप्टर-वाइज वेटेज - बायोलॉजी (neet biology chapter wise weightage)
    नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक - फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स
    नीट 2027 चैप्टरवाइज टॉपिक

    नीट के पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव हुए हैं। कुछ अध्याय हटा दिए गए हैं, जबकि कुछ अध्याय जोड़े गए हैं। नीट (NEET 2027) की तैयारी शुरू करने से पहले छात्रों को इस लेख की मदद से नीट चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक (chapter wise questions for neet in Hindi) पता कर लेना चाहिए। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को आसान बनाने के लिए नीट अध्याय-वार वेटेज और महत्वपूर्ण विषयों को अवश्य जानना चाहिए।

    इस लेख में नीट प्रश्न पत्र और चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिकों (chapter wise questions for neet in Hindi) का विश्लेषण Careers360 द्वारा किया गया है, ताकि उम्मीदवारों को इनके वेटेज के अनुसार किसी टॉपिक को दिए जाने वाले समय को तय करने में मदद मिल सके। नीट 2027 ऑनलाइन क्लासेस से पढ़ते समय भी इनका काफी महत्व होता है। नीट 2027 चैप्टर वाइज वेटेज उद्देश्य अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करना है, ताकि तय वेटेज से उम्मीदवार किसी चैप्टर/इकाई के महत्व को निर्धारित कर सकें। नीट 2027 की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स को इसे ज़रूर चेक करना चाहिए।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट 2027 परीक्षा पैटर्न

    नीट परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को नीट परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना बेहद जरूरी है। नीट के नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार सेक्शन बी को हटा दिया गया है। यानी अब वैकल्पिक प्रश्न नहीं हाेंगे। पहले 200 प्रश्न पूछे जाते थे जिसमें 180 प्रश्न हल करना होता था। अब केवल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश करने अनिवार्य हैं। इसका उल्लेख नीचे तालिका में किया गया है।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट परीक्षा पैटर्न 2027

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का पैटर्न

    कागज-पेन आधारित

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटा

    प्रश्नों की कुल संख्या

    180 प्रश्न होंगे और सभी अनिवार्य हैं

    खंड

    भौतिकी– 45

    रसायन– 45

    जीव विज्ञान – 45

    वनस्पति विज्ञान – 45

    अंकन योजना

    हर सही जवाब के लिए +4 अंक;

    हर गलत जवाब के लिए -1 अंक;

    हर अनुत्तरित प्रश्न के लिए 0 अंक

    नीट 2027 अधिकतम अंक

    720 अंक

    कुल स्कोर की गणना

    सही जवाबों की कुल संख्या X 4 – गलत जवाबों की कुल संख्या X 1

    (नोटा: प्रश्नों का जवाब देने का प्रयास करने के लिए कोई अंक नहीं दिया जाता।)

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 2027 के लिए फिजिक्स का चैप्टर वाइज वेटेज (NEET 2027 physics chapter wise weightage in hindi)

    उम्मीदवार याद रखें कि नीट 2027 के भौतिक विज्ञान खंड में केवल 45 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। नीट 2027 के लिए कक्षा 11 और 12 के केमिस्ट्री का टॉपिक-वाइज वेटेज (NEET physics chapter wise weightage) नीचे टेबल में दिया गया है।

    नीट 2027 के लिए फिजिक्स का चैप्टर वाइज वेटेज (neet physics chapter wise weightage)

    नीचे भौतिकी में NEET विषयवार वेटेज की तालिका दी गई है, जो पिछले वर्षों के पेपर विश्लेषण पर आधारित है, ताकि छात्रों को रणनीतिक रूप से तैयारी करने में मार्गदर्शन मिल सके।

    अध्याय का नाम

    आसान

    मध्यम

    कठिन

    कुल प्रश्न (2020 - 2025)

    परसेंटेज(%)

    गुरुत्वाकर्षण

    4

    3

    2

    9

    4.89%

    करेंट और इलेक्ट्रिसिटी

    4

    7

    3

    14

    7.61%

    रे ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स

    7

    9

    2

    18

    9.78%

    गति के नियम

    1

    4

    1

    6

    3.26%

    धारा और चुंबकत्व के चुंबकीय प्रभाव

    5

    8

    2

    15

    8.51%

    इकाइयां और माप

    4

    5

    2

    11

    5.98%

    गैसों का अणुगति सिद्धांत

    3

    3

    1

    7

    3.80%

    विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति

    4

    4

    2

    10

    5.43%

    विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    4

    3

    2

    9

    4.89%

    गतिकी

    4

    8

    2

    14

    7.61%

    दोलन और तरंगें

    5

    4

    2

    11

    5.98%

    अर्धचालक, इलेक्ट्रॉनिक पदार्थ, युक्तियाँ

    और सरल परिपथ

    3

    9

    2

    14

    7.61%

    ऊष्मागतिकी

    3

    2

    0

    5

    2.72%

    इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन

    4

    8

    3

    15

    8.51%

    घूर्णी गति

    4

    4

    2

    10

    5.43%

    कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    1

    3

    1

    5

    2.72%

    परमाणु और नाभिक

    3

    4

    4

    11

    5.98%

    NEET रसायन विज्ञान अध्याय-वार वेटेज 2027

    उम्मीदवार याद रखें कि नीट 2027 के केमिस्ट्री खंड में 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। नीट 2027 के लिए कक्षा 11 और 12 के केमिस्ट्री का टॉपिक-वाइज वेटेज (chemistry chapter wise weightage) नीचे टेबल में दिया गया है।

    अध्याय का नाम

    आसान

    मध्यम

    कठिन

    कुल प्रश्न

    (2020-2025)

    परसेंटेज(%)

    उपसहसंयोजन यौगिक

    1

    6

    6

    13

    5.18%

    हाइड्रोकार्बन

    2

    14

    6

    22

    8.76%

    पी-ब्लॉक तत्व

    4

    12

    0

    16

    6.37%

    ऊष्मागतिकी

    1

    9

    0

    10

    3.98%

    रसायन विज्ञान की मूल अवधारणा

    2

    4

    2

    8

    3.19%

    जैव-अणु

    4

    4

    0

    8

    3.19%

    रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना

    3

    5

    1

    9

    3.59%

    रासायनिक गतिकी

    3

    4

    1

    8

    3.19%

    हैलोऐल्केन और हैलोएरीन

    2

    6

    3

    11

    4.38%

    कार्बनिक रसायन विज्ञान

    5

    13

    2

    20

    7.97%

    विलयन

    3

    7

    1

    11

    4.38%

    परमाणु की संरचना

    2

    5

    1

    8

    3.19%

    अल्कोहल, फिनोल और ईथर

    1

    7

    1

    9

    3.59%

    एल्डिहाइड, कीटोन और कार्बोक्जिलिक एसिड

    4

    12

    20

    36

    14.34%

    तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

    1

    2

    1

    4

    1.59%

    डी और एफ ब्लॉक तत्व

    1

    9

    3

    13

    5.18%

    इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री

    2

    5

    2

    9

    3.59%

    संतुलन

    1

    5

    5

    11

    4.38%

    नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक

    0

    7

    13

    20

    7.97%

    रेडॉक्स अभिक्रिया

    1

    4

    0

    5

    1.99%

    नीट 2027 चैप्टर-वाइज वेटेज - बायोलॉजी (neet biology chapter wise weightage)

    नीट 2027 एग्जाम में जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान खंड में उम्मीदवारों को केवल 90 (45+45) प्रश्नो के उत्तर देने हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी इकाइयों और उसमें शामिल सभी पाठों के वेटेज (neet biology chapter wise weightage in Hindi) की जानकारी दी गई है।

    अध्याय का नाम

    आसान

    मध्यम

    कठिन

    कुल

    (2020-2025)

    परसेंटेज(%)

    वनस्पति विज्ञान


    पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन

    3

    9

    1

    13

    2.55%

    वंशानुक्रम का आणविक आधार

    4

    26

    7

    37

    7.25%

    पौधों में श्वसन

    6

    3

    2

    11

    2.16%

    पुष्पीय पौधों की शारीरिक रचना

    3

    11

    3

    17

    3.33%

    पारिस्थितिकी तंत्र

    7

    4

    2

    13

    2.55%

    जीव और आबादी

    6

    6

    5

    17

    3.33%

    जैव प्रौद्योगिकी: सिद्धांत और प्रक्रिया

    11

    17

    6

    34

    6.67%

    वनस्पति जगत

    9

    5

    4

    18

    3.53%

    वंशानुक्रम और विविधता के सिद्धांत

    8

    13

    5

    26

    5.10%

    मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    2

    3

    2

    7

    1.37%

    कोशिका: जीवन की इकाई

    5

    4

    1

    10

    1.96%

    पौधों की वृद्धि और विकास

    13

    5

    1

    19

    3.72%

    पुष्पीय पौधों की आकृति विज्ञान

    7

    9

    3

    19

    3.72%

    उच्च पौधों में प्रकाश संश्लेषण

    5

    8

    1

    14

    2.75%

    जूलॉजी


    पशु ऊतक

    7

    13

    3

    23

    4.51%

    मानव प्रजनन

    3

    9

    -

    12

    2.35%

    मानव स्वास्थ्य और रोग

    4

    13

    3

    20

    3.92%

    रासायनिक समन्वय और एकीकरण

    3

    8

    1

    12

    2.35%

    उत्सर्जी उत्पाद और निष्कासन

    3

    6

    3

    12

    2.35%

    जैविक वर्गीकरण

    3

    6

    0

    9

    1.76%

    जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग

    5

    16

    1

    22

    4.32%

    विकास

    5

    8

    4

    17

    3.33%

    पशु साम्राज्य

    11

    14

    5

    30

    5.88%

    शारीरिक तरल पदार्थ और परिसंचरण

    3

    11

    1

    15

    2.94%

    प्रजनन स्वास्थ्य

    6

    18

    0

    24

    4.71%

    जीवित दुनिया

    1

    1

    0

    2

    0.39%

    पशुओं में संरचनात्मक संगठन

    8

    15

    3

    26

    5.10%

    जैविक अणुओं

    9

    16

    6

    31

    6.08%

    उम्मीदवार चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के लिए अनिवार्य विषयों के लिए ऊपर बताए गए पाठवार वेटेज की मदद से नीट 2027 की तैयारी कर सकते हैं।

    छात्रों को ऊपर दी गई तालिका में नीट के महत्वपूर्ण अध्यायों (important chapters for neet) के बारे में ज्ञान हुआ होगा। छात्रों को नीट बायोलॉजी चैप्टर वाइज वेटेज को महत्ता देनी होगी। इस पर छात्रों का प्रदर्शन निर्भर करता है। इसके साथ ही छात्र neet chapter wise weightage pdf डाउनलोड करके अपने पास रख सकते है तथा परीक्षा से पहले उन्हें उपयोग कर अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकते हैं।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या केवल एनसीईआरटी की मदद से पूरी नीट 2027 की तैयारी की जा सकती है?
    A:

    इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि एनसीईआरटी की पुस्तकें नीट 2027 की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होंगी। लेकिन उम्मीदवारों को कॉन्सेप्ट्स और फ़ॉर्मूलों को स्पष्ट तौर पर समझने के लिए नीट 2027 की अन्य सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की मदद भी लेनी चाहिए।

    Q: नीट 2027 एग्जाम के लिए फिजिक्स के महत्वपूर्ण टॉपिक कौन-कौन से हैं?
    A:

    अपडेट हुए पैटर्न के अनुसार, नीट प्रश्न पत्र में भौतिकी से कुल 45 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नो के उत्तर देने होंगे। अध्ययन के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक हैं - काइनेमैटिक्स, लॉ ऑफ मोशन, करंट इलेक्ट्रिसिटी आदि।

    Q: रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक क्या हैं?
    A:

    नीट 2027 में रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक में पृष्ठ रसायन, रासायनिक गतिकी, हाइड्रोकार्बन, तापगतिकी आदि शामिल हैं।

    Q: जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक कौन से हैं?
    A:

    जीव विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक में प्रजनन, मानव शरीरक्रिया विज्ञान, जीवों में विविधता, आनुवंशिकी और विकास आदि शामिल हैं।

    Q: प्रत्येक सेक्शन में कितने प्रश्न होंगे?
    A:

    नीट 2027 में कुल 180 प्रश्न होंगे जिनमें से जीव विज्ञान (जिसमे उम्मीदवारों को केवल 90 प्रश्नों (45 जंतु विज्ञान +45 वनस्पति विज्ञान) के उत्तर देने होंगे और 45 प्रश्न भौतिकी और 45 प्रश्न रसायन विज्ञान से होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा।

    Q: नीट में किन अध्यायों का वेटेज अधिक है?
    A:

    भौतिकी में ऊष्मागतिकी और प्रकाशिकी से, जबकि रसायन विज्ञान में ऊष्मागतिकी और कार्बनिक यौगिकों में नीट 2027 का अधिक भार है। जबकि जीव विज्ञान में जीवों में विविधता, मानव शरीरक्रिया विज्ञान और आनुवंशिकी और विकास के पाठों को नीट 2027 में बेहतर वेटेज हासिल है।

    Q: नीट बायोलॉजी में कितने प्रश्न? (how many questions in neet biology)
    A:

    नीट एग्जाम में जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान खंड को मिलाकर कुल 90 प्रश्न होंगे।

    Q: नीट में भौतिकी के कुल कितने अध्याय है (total physics chapters for neet)?
    A:

    नीट परीक्षा में भौतिकी विषय में कुल 28 विषय है। 

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details