Careers360 Logo
ask-icon
share
    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS Paramedical Exam Date 2026) - रिजल्ट (जारी)
    • लेख
    • एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS Paramedical Exam Date 2026) - रिजल्ट (जारी)

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS Paramedical Exam Date 2026) - रिजल्ट (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 10 Jul 2026, 04:11 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS Paramedical Exam Date 2026) - ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली, एम्स पैरामेडिकल 2026 का रिज़ल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजा पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों का विवरण उपलब्ध है।
    एम्स पैरामेडिकल 2026 का रिज़ल्ट डाउनलोड करें

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS Paramedical Exam Date 2026) - रिजल्ट (जारी)
    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 जारी

    प्राधिकरण ने पहले अपनी वेबसाइट पर एम्स पैरामेडिकल परीक्षा 2026 की तारीख की घोषणा की थी। एम्स पैरामेडिकल 2026 एग्जाम डेट के अनुसार, परीक्षा 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई। एम्स पैरामेडिकल परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन विभिन्न कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा के चरण I में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के आधार पर, सीटों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा व्यक्तिगत मूल्यांकन के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद अंतिम चयन होता है।

    एम्स पैरामेडिकल 2026 परीक्षा (AIIMS paramedical 2026 exam in hindi) के लिए पैटर्न को आवेदकों द्वारा अपनी वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं में पढ़े गए विषयों के आधार पर एम्स द्वारा तैयार की जाती है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के पाठ्यक्रम शामिल होते हैं। बीएससी बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में कुल 24 सीटें और मेडिकल टेक्नोलॉजी इन रेडियोग्राफी में बीएससी (ऑनर्स) में 11 सीटें और एमएससी कोर्स में कुल 71 सीटें हैं। सभी संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे एम्स पैरामेडिकल मुख्य तिथियां, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा- मुख्य बातें (AIIMS paramedical exam highlights in Hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा (AIIMS paramedical entrance exam)

    परीक्षा आयोजक

    एम्स (AIIMS)

    न्यूनतम पात्रता

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 10+2 उत्तीर्ण

    परीक्षा तिथि

    4 जुलाई, 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    aiimsexams.ac.in

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS paramedical exam date 2026 in Hindi)

    उम्मीदवारों को एम्स पैरामेडिकल आवेदन पत्र (AIIMS paramedical application form in hindi) जारी करने की तिथि, परीक्षा तिथि, परिणाम अधिसूचना और अन्य सभी प्रमुख घटनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए कार्यक्रम पर नजर रखें :

    एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026 (AIIMS BSc paramedical exam date 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए सभी एम्स पैरामेडिकल तिथियों 2026 की एक तालिका नीचे दी गई है -

    पैरामेडिकल एम्स परीक्षा तिथि 2026 (Paramedical AIIMS exam date 2026 hindi)

    एम्स पैरामेडिकल एग्जाम इवेंट्स

    तिथियां

    एम्स पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन डेट 2026

    28 मार्च 2026

    एम्स पैरामेडिकल आवेदन 2026 की अंतिम तिथि

    24 अप्रैल 2026

    10 मई 2026

    सुधार विंडो

    17 से 19 मई, 2026

    एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड

    27 जून 2026

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2026

    4 जुलाई, 2026

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा परिणाम

    10 जुलाई, 2026

    एम्स पैरामेडिकल आवेदन पत्र 2026 तिथि (AIIMS paramedical application form 2026 date in Hindi)

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यानी एम्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एम्स पैरामेडिकल आवेदन पत्र जारी करती है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ चरणों का पालन करना होगा जैसे पंजीकरण, एम्स पैरामेडिकल आवेदन पत्र 2026 (AIIMS paramedical application form 2026 in Hindi) भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान करना और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना।

    एम्स बीएससी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड तिथि (AIIMS BSc paramedical 2026 admit card date hindi)

    सभी पंजीकृत आवेदक जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (AIIMS paramedical admit card date 2026) कर सकेंगे।

    एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा तिथि (AIIMS paramedical entrance exam date in Hindi)

    एम्स पैरामेडिकल की परीक्षा तिथि इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी aiimsexams.ac.in पर घोषित की गई है। एम्स पैरामेडिकल 2026 परीक्षा 4 जुलाई 2026 को आयोजित की गयी।

    एम्स पैरामेडिकल परिणाम तिथि 2026 (AIIMS paramedical result date 2026 in Hindi)

    प्रवेश परीक्षा का संचालन करने वाला प्राधिकरण परीक्षा आयोजित होने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम तिथियां जारी करता है। हालांकि, एम्स ने वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के संभावित कार्यक्रम में मुख्य तिथियों के अनुभाग के अंतर्गत अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अधिसूचना तिथि पहले ही जारी कर दी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एम्स पैरामेडिकल परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की गई।

    Q: मैं एम्स पैरामेडिकल परीक्षा कार्यक्रम कहां देख सकता हूँ?
    A:

    उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट यानी aiimsexam.ac.in पर मुख्य तिथियों के अनुभाग में परीक्षा कार्यक्रम पा सकते हैं।

    Q: क्या एम्स पैरामेडिकल परीक्षा के लिए साक्षात्कार दौर होगा?
    A:

    हां, 30 अंकों का साक्षात्कार दौर होगा। चरण I में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के आधार पर, सीटों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा व्यक्तिगत मूल्यांकन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    Q: क्या एम्स पैरामेडिकल आवेदन पत्र 2026 जारी हो गया है?
    A:

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा 2026 का आवेदन पत्र जारी कर दिया गया।

    Q: एम्स पैरामेडिकल फॉर्म 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    एम्स पैरामेडिकल फॉर्म 2026 की अंतिम तिथि 24 अप्रैल थी।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SVNIRTAR CET Result Date

    9 Jul'26 - 30 Dec'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Admit Card Date

    15 Jul'26 - 24 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Jharkhand ANM Exam Application Date

    16 Jul'26 - 9 Aug'26 (Online)