Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (BSc Nursing entrance exam 2026 in Hindi)- प्रवेश परीक्षा, तिथियां, पात्रता
    • लेख
    • बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (BSc Nursing entrance exam 2026 in Hindi)- प्रवेश परीक्षा, तिथियां, पात्रता

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (BSc Nursing entrance exam 2026 in Hindi)- प्रवेश परीक्षा, तिथियां, पात्रता

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 25 Mar 2026, 01:09 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (BSc Nursing entrance exam 2026 in Hindi): हाल के वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम की अवधि 4 वर्ष है। इस 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश सीधे या बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जा सकता है। शीर्ष संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इन बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं को तीन स्तर में वर्गीकृत किया जा सकता है जिसमें राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और संस्थान स्तर शामिल है।

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (BSc Nursing entrance exam 2026 in Hindi)- प्रवेश परीक्षा, तिथियां, पात्रता
    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026

    भारत में कई नर्सिंग संस्थान नीट स्कोर के आधार पर बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन देती हैं। एम्स, बीएचयू और पीजीआईएमईआर जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान अपनी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं वहीं कुछ कॉलेज बिना एंट्रेंस एग्जाम के भी कोर्स करवाते हैं। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 की सूची (List of BSc Nursing entrance exam 2026 in Hindi)

    वर्ष 2026 में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं की सूची को तीन मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है - राष्ट्रीय स्तर का बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम, राज्य स्तर का एंट्रेंस एग्जाम और संस्थान स्तर का एंट्रेंस एग्जाम।

    • राष्ट्रीय स्तर की बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके माध्यम से विभिन्न शीर्ष नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। NTA हर साल ऑफ़लाइन मोड में NEET परीक्षा आयोजित करता है और NEET के अंकों के आधार पर, कई संस्थान अपने 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में एडमिशन प्रदान करते हैं।

    • राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की बात करें तो, हर राज्य अपनी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता है। इन राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की सूची नीचे दी गई है।

    क्र.सं.

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का नाम

    राज्य

    आधिकारिक वेबसाइट

    1.


    आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग

    राजस्थान

    ruhsraj.org

    2.

    यूपी सीएनईटी

    उत्तर प्रदेश

    abvmuup.edu.in

    3.

    असम बीएससी नर्सिंग

    असम

    ssuhs.in

    4.

    छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग

    छत्तीसगढ

    vyapam.cgstate.gov.in

    5.

    ओडिशा बीएससी नर्सिंग

    ओडिशा

    dohodisha.nic.in

    6.

    JENPAS UG बीएससी नर्सिंग

    पश्चिम बंगाल

    wbjeeb.in

    7.

    APEAPCET एंट्रेंस एग्जाम

    आंध्र प्रदेश

    cets.apsche.ap.gov.in


    • संस्था के आधार पर बीएससी नर्सिंग का एंट्रेंस एग्जाम

    एम्स, पीजीआईएमईआर तथा बीएचयू आदि अन्य शीर्ष संस्थान अपनी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। इन कॉलेजों में एडमिशन केवल विशिष्ट संस्थान के द्वारा आयोजित हुए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही किया जाता है। इन बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 की सूची नीचे दी गई है


    क्र.सं.

    बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम

    संस्था

    आधिकारिक वेबसाइट

    1.


    एम्स बीएससी नर्सिंग

    भारत के एम्स संस्थान

    aiimsexams.ac.in

    2.


    पीजीआईएमईआर बीएससी नर्सिंग

    पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

    pgimer.edu.in

    3.

    बीएचयू बीएससी नर्सिंग

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

    bhu.ac.in

    4.

    इग्नू बीएससी नर्सिंग

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

    ignou.ac.in



    बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 की तारीख (BSc Nursing entrance 2026 exam date in Hindi)

    2026 में सभी प्रमुख बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं की तारीख नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं,

    क्र.सं.

    एंट्रेंस एग्जाम

    एग्जाम की तारीख

    रिजल्ट की तारीख

    1.

    NEET

    3 मई 2026

    सूचना दी जाएगी

    2.

    एम्स बीएससी नर्सिंग

    28 जून 2026

    4 जुलाई 2026

    3.

    इग्नू बीएससी नर्सिंग

    29 मार्च 2026

    सूचना दी जाएगी

    4.

    आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग

    21 मई 2026

    2 जून 2026

    5.

    पीजीआईएमईआर बीएससी नर्सिंग

    अभी जारी नहीं हुआ

    सूचना दी जाएगी

    6.

    सीएमसी वेल्लोर नर्सिंग

    अभी जारी नहीं हुआ

    सूचना दी जाएगी

    7.

    डब्ल्यूबी जेनपास

    अभी जारी नहीं हुआ

    सूचना दी जाएगी

    8.

    यूपी सीएनईटी बीएससी नर्सिंग

    अभी जारी नहीं हुआ

    सूचना दी जाएगी

    9.

    महाराष्ट्र नर्सिंग सीईटी

    अभी जारी नहीं हुआ

    सूचना दी जाएगी


    बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility criteria for BSc Nursing entrance exam in Hindi)

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा -

    • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • अभ्यर्थी को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।

    • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    AIIMS NORCET Counselling Date

    30 Oct'26 - 6 Nov'26 (Online)