JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट 2026 परीक्षा के बिना बीएससी नर्सिंग प्रवेश (BSc Nursing Admission Without NEET 2026 Exam) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट भारत की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा है। नीट के माध्यम से एमबीबीएस/बीडीएस, बीवीएससी और आयुष जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इन पाठ्यक्रमों के अलावा, नीट स्कोर का उपयोग विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों में बी.एससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने में भी किया जाता है। हालांकि, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ उत्तीर्ण 12वीं के स्टूडेंट के लिए नीट के बिना भी बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के कुछ अन्य मौजूद विकल्प हैं और इनके जरिये कई मेडिकल विद्यार्थी नर्सिंग में कॅरियर भी बना रहे हैं।
This Story also Contains
नीट परीक्षा (NEET Exam) का प्रतिस्पर्धा स्तर हर साल बढ़ रहा है और भारत में इच्छुक नर्सिंग पेशेवरों को अक्सर बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम (B.Sc nursing courses) में प्रवेश पाने की चुनौती का सामना करना पड़ता है, मुख्य रूप से अनिवार्य नीट परीक्षा के कारण। हालांकि, बीएससी नर्सिंग कोर्स में नीट के बिना भी एडमिशन के लिए वैकल्पिक तरीके उपलब्ध हैं। नीट के बिना बीएससी नर्सिंग प्रवेश (B.Sc nursing admission without NEET) के बारे में विस्तृत विवरण जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बी.एससी नर्सिंग प्रवेश के लिए कुछ मुख्य संस्थानों की नीचे जानकारी दी जा रही है जिनके लिए नीट परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि इनमें से कई संस्थाएं बी.एससी नर्सिंग एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करती हैं।
नीट अपेक्षित कटऑफ जनरल, ओबीसी और एससी, एसटी के लिए क्या है?
प्वाइंट्स | डिटेल |
कोर्स का नाम | बैचलर ऑफ नर्सिंग (बी.एससी नर्सिंग) |
कोर्स लेवल | अंडर ग्रेजुएट (स्नातक) |
कोर्स अवधि | 4 वर्ष |
पात्रता मानदंड | फिजिक्स, केमिस्ट्रीऔर बायोलॉजी के साथ 10 + 2 उत्तीर्ण |
चर्चित प्रवेश परीक्षाएं |
|
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट परीक्षा के अलावा, कई अन्य प्रवेश परीक्षाएं भारत के कई प्रतिष्ठित कॉलेजों में बी.एससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करती हैं। स्टूडेंट्स के समझने के लिए इन प्रवेश परीक्षाओं के बारें में वर्गीकृत कर समझाया जा रहा है -
एम्स बीएससी नर्सिंग (AIIMS B.Sc Nursing ) - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली भारत के एम्स संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। 2 घंटे की अवधि के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
पीजीआईएमईआर बीएससी नर्सिंग (PGIMER B.Sc Nursing) - पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ हर साल ऑनलाइन मोड में पीजीआईएमईआर बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (PGIMER B.Sc Nursing entrance test) आयोजित करता है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 90 से अधिक सीटें दी जाती हैं। इस परीक्षा के लिए केवल 17 से 25 वर्ष की आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
सीएमसी लुधियाना बी.एससी नर्सिंग (CMC Ludhiana B.Sc Nursing) - सीएमसी लुधियाना हर साल ऑनलाइन मोड में सीएमसी लुधियाना बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (CMC Ludhiana B.Sc Nursing admission exam) आयोजित करता है। बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से किया जाता है। बाइबिल के 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हालांकि, सीएमसी लुधियाना बीएससी नर्सिंग की मेरिट सूची तैयार करने के लिए मुख्य विषयों में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाता है। सीएमसी लुधियाना बीएससी नर्सिंग (CMC Ludhiana B.Sc Nursing) के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
केजीएमयू बीएससी नर्सिंग (KGMU B.Sc nursing) - किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ राज्य स्तरीय केजीएमयू बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (KGMU B.Sc nursing entrance exam) का आयोजन करती है। केजीएमयू बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती है और यह केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए उपलब्ध है।
आरयूएचएस बी.एससी नर्सिंग (RUHS B.Sc nursing) - राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर हर साल ऑफ़लाइन मोड में आरयूएचएस बी.एससी नर्सिंग परीक्षा (RUHS B.Sc nursing exam) आयोजित करता है। प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
जेईएनपीएस यूजी (JENPAS UG) - पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई) पश्चिम बंगाल के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेनपास यूजी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। आवेदक पश्चिम बंगाल का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जेनपास यूजी प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
एमएच नर्सिंग सीईटी (MH Nursing CET) - राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, महाराष्ट्र बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय एमएच नर्सिंग सीईटी (MH Nursing CET) आयोजित करता है। एमएच नर्सिंग सीईटी ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। महाराष्ट्र के सभी नर्सिंग कॉलेजों में महिला उम्मीदवारों के लिए लगभग 30% सीटें आरक्षित हैं।
जो उम्मीदवार नीट के बिना बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें कुछ पात्रता मानदंडों के लिए अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता है। ये पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं -
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 मानक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए
जिस वर्ष वह प्रवेश चाहता है, उस वर्ष 31 दिसंबर तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
छात्र को मुख्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में कुल मिलाकर 45% अंक प्राप्त करने चाहिए। कुछ संस्थानों के लिए कुल अंक प्रतिशत भिन्न हो सकता है।
भारत में विभिन्न नर्सिंग कॉलेज नीट के बिना बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम प्रदान करते हैं। इन कॉलेजों में प्रवेश या तो राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा या संस्थान की विशेष प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है। प्रवेश के लिए आवश्यक प्रवेश परीक्षा के साथ इन कॉलेजों की सूची नीचे उल्लिखित है।
कॉलेज | प्रवेश परीक्षा आयोजन |
एम्स बी.एससी नर्सिंग | |
क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना | सीएमसी लुधियाना बी.एससी नर्सिंग |
पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ | पीजीआईएमईआर बी.एससी नर्सिंग |
केसीईटी एग्जामिनेशन | |
टीएनपीसीईई एग्जामिनेशन | |
कोई प्रवेश परीक्षा नहीं | |
किंग जॉर्जेस मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ | केजीएमयू प्रवेश परीक्षा |
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस | आरयूएचएस प्रवेश परीक्षा |
ये भी पढ़ें -
400 अंक पर नीट रैंक क्या होगा?
नीट के बिना विदेश में एमबीबीएस
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां। भारत में कई ऐसे संस्थान है जिनमें एडमिशन के लिए नीट का आवश्यकता नहीं होती। हालांकि इनमें से कई संस्थान अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।
नहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली भारत के एम्स संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
एम्स संस्थान द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
On Question asked by student community
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a
Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR