Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट रिजल्ट 2026 जारी (Re-NEET Result 2026 Out): 11.20 लाख पास, टॉपर को 715 अंक, स्कोरकार्ड @neet.nta.nic.in
    • लेख
    • री-नीट रिजल्ट 2026 जारी (Re-NEET Result 2026 Out): 11.20 लाख पास, टॉपर को 715 अंक, स्कोरकार्ड @neet.nta.nic.in

    री-नीट रिजल्ट 2026 जारी (Re-NEET Result 2026 Out): 11.20 लाख पास, टॉपर को 715 अंक, स्कोरकार्ड @neet.nta.nic.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 20 Jul 2026, 11:35 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    री-नीट 2026 रिजल्ट (Re-NEET 2026 Result in Hindi) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा री-नीट 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। एजेंसी ने 16 जुलाई को फाइनल री-नीट आंसर की के साथ री-नीट रिजल्ट भी जारी कर दिया है। रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा में शामिल 20 लाख में से 11.21 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज़्यादा अंक हासिल किए हैं। इस बार क्वालिफ़ाइंग कटऑफ़ में बढ़ोतरी हुई है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके री नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    री-नीट रिजल्ट 2026 जारी (Re-NEET Result 2026 Out): 11.20 लाख पास, टॉपर को 715 अंक, स्कोरकार्ड @neet.nta.nic.in
    नीट रिजल्ट 2026

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के रिजल्ट घोषित होने के बाद एक बेहद महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है। एनटीए के संज्ञान में आया है कि कई उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए कथित रूप से "सही" दिखने वाली नकली, डिजिटल रूप से बदली गई या एआई-जनरेटेड ओएमआर आंसर शीट और स्कोर कार्ड भेजे जा रहे हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जांच में ये सभी दस्तावेज पूरी तरह से जाली (Fabricated) पाए गए हैं। एनटीए ने सख्त चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी दस्तावेजों का निर्माण, उपयोग या प्रसार करना सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (Public Examinations Act, 2024), भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और आईटी एक्ट, 2000 के तहत एक गंभीर संज्ञेय अपराध है, जिसके लिए उम्मीदवारी रद्द होने के साथ-साथ भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है।
    1784527364727

    नीट परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्राप्त कुल अंक (Total Marks) तथा अखिल भारतीय रैंक (AIR) सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिज़ल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।
    री नीट रिजल्ट 2026 चेक करें

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 सेंटर्स पर NEET (UG) 2026 के लिए कुल मिलाकर लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और उनसे जुड़े प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफ़ाई हुए हैं।

    री-नीट 2026 रिजल्ट के लिए वैकल्पिक लिंक (Re NEET 2026 Result Alternative Link)

    20 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों के लिए रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया गया है। चूंकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार एक ही समय पर अपना नीट 2026 रिज़ल्ट देखने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर की समस्याएं और अन्य तकनीकी गड़बड़ियां आ सकती हैं। इस तरह की समस्या से बचने और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए NTA ने री-नीट 2026 रिज़ल्ट के लिए एक वैकल्पिक लिंक (Re NEET result 2026 alternative link) दिया है। छात्र अपना रिज़ल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इस री-नीट रिज़ल्ट 2026 वैकल्पिक लिंक (Re NEET 2026 result alternative link) का इस्तेमाल कर सकते हैं। री-नीट रिज़ल्ट 2026 की वैकल्पिक वेबसाइट का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
    री-नीट 2026 रिजल्ट अल्टरनेटिव लिंक पर जाएं

    रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से री-नीट 2026 रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दरअसल, एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित नीट 2026 परीक्षा पेपर लीक की खबरों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद प्राधिकरण द्वारा 21 जून को री-नीट 2026 का आयोजन किया गया। प्राधिकरण द्वारा परीक्षा के बाद री नीट प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी।
    ये भी पढ़ें: | नीट कॉलेज प्रेडिक्टर

    नीट 2026 (री-नीट 2026) रिजल्ट डेटा का उपयोग एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, आयुष, बीवीएससी और एएच और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। नीट रिजल्ट से पहले एनटीए द्वारा प्रोविजनल नीट आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।

    नीट 2026 का केंद्रवार और शहरवार परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। नीट यूजी 2026 रिजल्ट (NEET UG 2026 result in hindi) में आवेदन संख्या, उम्मीदवारों के अंक और अन्य महत्वपूर्ण विवरण का उल्लेख किया जाएगा।

    जो उम्मीदवार NEET 2026 रिजल्ट के अनुसार कट ऑफ अंक सुरक्षित करते हैं, वे ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। नीट रिजल्ट 2026 (NEET result 2026 in hindi) के बाद नीट काउंसलिंग (NEET counseling in hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग के माध्यम से भारत के मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। एमसीसी योग्य उम्मीदवारों के लिए mcc.nic.in के माध्यम से नीट 2026 की 15% अखिल भारतीय सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है।

    नीट रिजल्ट की घोषणा की तारीख, नीट रिजल्ट कैसे जांचें, नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण और अन्य प्रासंगिक जानकारी के लिए नीट रिजल्ट 2026 पर नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    री नीट रिजल्ट 2026 - प्रमुख विशेषताएं (Re NEET Result 2026 - Major Highlights in hindi)

    एनटीए नीट 2026 का रिजल्ट neet.nta.nic.in पर घोषित करेगा। नीट रिजल्ट 2026 पंजीकृत उम्मीदवारों की ईमेल आईडी पर स्कोरकार्ड के रूप में भी भेजा जाएगा। नीट रिजल्ट पीडीएफ में व्यक्तिगत विवरण, एनटीए नीट 2026 योग्यता अंक, कुल अंक, अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), श्रेणी रैंक, 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) रैंक और उम्मीदवारों के अन्य विवरण शामिल हैं। नीट रिजल्ट 2026 में नीट कटऑफ स्कोर के साथ-साथ सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग स्कोर का भी जिक्र होता है।
    यह भी पढ़ें : नीट टॉपर्स

    री एनटीए नीट रिजल्ट 2026: अवलोकन (Re NTA NEET Result 2026: Overview in hindi)

    विषय

    विवरण

    नीट 2026 परीक्षा तिथि

    3 मई 2026 (परीक्षा कैंसिल)

    21 जून 2026

    नीट रिजल्ट 2026 तारीख

    20 जुलाई, 2026 या उससे पहले

    Neet.nta रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

    नीट रिजल्ट 2026 की तारीख से 90 दिनों तक

    एनटीए नीट आधिकारिक वेबसाइट

    • neet.nta.nic.in

    • nta.ac.in

    नीट रिजल्ट 2026 की तारीख और समय कौन जारी करता है?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    नीट 2026 पंजीकृत उम्मीदवार

    22.79 लाख (लगभग)

    नीट यूजी रिजल्ट 2026 जांचने के लिए neet.nta.nic.in 2026 आईडी पर लॉग इन करें

    रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन

    विवरण स्कोर कार्ड पर मुद्रित

    नाम, विषय-वार और कुल अंक, प्रतिशत अंक, 15% एआईक्यू सीटों के लिए एआईआर, कटऑफ स्कोर

    नीट 2026 रिजल्ट तारीख (NEET 2026 Result Dates in hindi)

    नीट रिजल्ट 2026 की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एनटीए नीट रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    नीट 2026 रिजल्ट की तारीखें

    आयोजन

    तिथि

    नीट 2026 परीक्षा

    3 मई 2026 (परीक्षा कैंसिल)

    21 जून 2026

    नीट 2026 प्रोविजनल आंसर की

    25 जून 2026

    नीट आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि

    28 जून 2026

    नीट 2026 अंतिम आंसर की तिथि

    16 जुलाई 2026

    नीट रिजल्ट 2026 डेट

    जारी

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    री नीट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (Re How to check NEET result 2026?)

    एनटीए नीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने और अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं। नीचे जानें कि neet.nta.nic.in रिजल्ट कैसे चेक करें।

    नीट यूजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण

    • एनटीए नीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें

    • स्क्रीन पर दिए गए “व्यू नीट-यूजी 2026-रिजल्ट” (“View NEET-UG 2026 -Result”) टैब पर क्लिक करें।

    • नीट कैंडिडेट लॉगिन करें पेज पर रोल नंबर, जन्म तिथि और पेज पर प्रदान किया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें।

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    1707392611581

    • नीट रैंक कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • 'प्रिंट' टैब पर क्लिक करके नीट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें और फिर इसे सेव करें।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एनटीए नीट रिजल्ट 2026 पीडीएफ की एक प्रति सहेज कर रखें और प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने पास रखें।

    नीट और रिजल्ट - नीट स्कोरकार्ड पर अंकित विवरण

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • व्यक्तिगत विवरण (उम्मीदवार का नाम, पिता और माता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, श्रेणी/उप-श्रेणी, आदि सहित)

    • भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र) में प्राप्त प्रतिशत

    • कुल प्राप्त अंक

    • परसेंटाइल स्कोर

    • नीट 2026 ऑल इंडिया रैंक

    • नीट क्वॉलिफाइंग स्टेटस

    • 15% एआईक्यू सीटों के लिए नीट एआईआर

    • नीट कटऑफ स्कोर (NEET Cutoff in hindi)

    पिछले वर्ष की नीट रिजल्ट (NEET Result in hindi) - कम स्कोरकार्ड की नीचे दी गई इमेज को देखें :

    1707392611977

    नीट स्कोरकार्ड 2026 (NEET Scorecard 2026 in hindi)

    जो उम्मीदवार नीट यूजी 2026 परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे अपना रिजल्ट सह स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे तालिका में बीते वर्ष नीट स्कोर कार्ड को देख सकते हैं। नीट में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में प्राप्त प्रतिशत स्कोर, समग्र प्रतिशत स्कोर, प्राप्त कुल अंक (720 में से), नीट अखिल भारतीय रैंक, श्रेणी रैंक और कट ऑफ का उल्लेख है।

    नीट 2025 कट ऑफ अंक (NEET 2025 cut off marks in Hindi)

    वर्ग

    योग्यता परसेंटाइल

    कटऑफ स्कोर

    यूआर/ईडब्ल्यूएस

    50वाँ परसेंटाइल

    686 - 144

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    40वाँ परसेंटाइल

    143 - 113

    अनुसूचित जाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    अनुसूचित जनजाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी

    45वाँ परसेंटाइल

    143 - 127

    ओबीसी दिव्यांग

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एससी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एसटी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113


    नीट कटऑफ 2024 (NEET cutoff 2024 in hindi)

    श्रेणी

    नीट 2024 कट-ऑफ परसेंटाइल

    नीट कट ऑफ स्कोर 2024

    संशोधित नीट कट ऑफ स्कोर 2024

    उम्मीदवारों की संख्या

    सामान्य

    50 वां परसेंटाइल

    720-164

    720-1621165904

    सामान्य-पीएच

    45 वां परसेंटाइल

    163-146

    161-144455

    एससी, एसटी, ओबीसी

    40 वां परसेंटाइल

    163-129

    161-127एससी-34326 एसटी-14478 ओबीसी-100769

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40 वां परसेंटाइल

    145-129

    143-127एससी पीएच- 55 ओबीसी पीएच- 270

    अनुसूचित जनजाति पीएच

    40 वां परसेंटाइल

    141-129

    142-12711


    एनटीए नीट रिजल्ट की तारीख और समय (NTA NEET Result date and time in hindi)

    तालिका में वर्षवार नीट रिजल्ट तिथि का उल्लेख किया गया है।

    एनटीए नीट रिजल्ट 2026 रिलीज की तारीख - पिछले वर्ष के रुझान (NTA NEET Result 2026 Release date - Past Year Trends)

    नीट परीक्षा वर्ष

    नीट परीक्षा तिथि

    नीट रिजल्ट दिनांक

    नीट 2026

    3 मई 2026
    21 जून 2026
    20 जुलाई 2026 या उससे पहले

    नीट 2025

    4 मई 202514 जून 2025

    नीट 2024

    5 मई 2024

    4 जून 2024

    नीट 2023

    7 मई 2023

    13 जून 2023

    नीट 2022

    17 जुलाई 2022

    7 सितंबर 2022

    नीट 2021

    12 सितंबर 2021

    01 नवम्बर 2021

    नीट 2020

    13 सितंबर 2020

    16 अक्टूबर 2020

    नीट 2019

    05 मई 2019

    05 जून 2019

    नीट 2018

    06 मई 2018

    04 जून 2018

    नीट रिजल्ट 2026 - अंकों की गणना कैसे की जाती है?

    नीट के कुल अंकों के अनुसार, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त कुल अंक 720 हैं। नीट रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर निर्धारित किया जाता है। नीट रिजल्ट की गणना अंकन योजना का उपयोग करके की जाती है, जिसमें उल्लेख है :

    नीट 2026 अंकन योजना (NEET 2026 marking scheme in hindi)

    विषय

    विवरण

    सही जवाब

    +4 अंक

    गलत जवाब

    -1 अंक

    अनुत्तरित प्रश्न

    0 अंक

    नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार अंकन योजना का उपयोग करते हुए, नीट परीक्षा में प्राप्त होने वाले कच्चे स्कोर की गणना नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करके की जा सकती है।

    अपेक्षित स्कोर की गणना करने का सूत्र :

    नीट स्कोर = (सही उत्तरों की संख्या X 4) - (गलत उत्तरों की संख्या X 1)

    नीट परसेंटाइल स्कोर की गणना कैसे की जाती है? (How NEET percentile score is calculated?)

    नीट परसेंटाइल का मतलब है कि कितने उम्मीदवारों ने किसी विशेष उम्मीदवार से अधिक या कम अंक प्राप्त किए हैं। शीर्ष नीट स्कोर की तुलना में नीट परसेंटाइल की गणना की गई। इस प्रकार, नीट परसेंटाइल स्कोर उम्मीदवार की नीट टॉपर से नीचे और अन्य से ऊपर की स्थिति का उल्लेख करता है।

    एनटीए ने नीट 2026 परसेंटाइल रैंक (NEET 2026 Percentile Rank) को इस प्रकार परिभाषित किया है, "स्कोर का वह प्रतिशत जो किसी समूह में एक निर्धारित स्कोर से नीचे रहता है।" एक विशिष्ट सूत्र के आधार पर किसी उम्मीदवार के नीट परसेंटाइल स्कोर की गणना की जाती है।

    उम्मीदवार नीचे दिए गए नीट परसेंटाइल की गणना करने के लिए सूत्र की जांच कर सकते हैं।

    1707392611836

    नीट आंसर की 2026 (NEET Answer Key 2026 in hindi)

    एनटीए द्वारा neet.nta.nic.in पर प्रोविजनल नीट आंसर की 2026 जारी की जाती है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक नीट 2026 आंसर की को चुनौती देनी होगी। प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम एनटीए नीट आंसर की 2026 जारी करता है। एनटीए द्वारा जारी नीट 2026 आंसर की की मदद से, उम्मीदवार संभावित स्कोर निर्धारित कर सकते हैं जो वे नीट 2026 में प्राप्त कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 की आंसर की सबसे विश्वसनीय स्रोत है जिसके माध्यम से एक उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकता है। प्रवेश परीक्षा में. इच्छुक उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके प्रश्नों को चुनौती दे सकते हैं।

    नीट मेरिट सूची 2026 (NEET Merit List 2026 in hindi)

    प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के अलावा, एनटीए 15% ऑल इंडिया कोटे का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट मेरिट लिस्ट (NEET Merit List in hindi) भी तैयार करता है। नीट काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट नीट रिजल्ट के आधार पर तैयार की जाती है। 15% ऑल इंडिया कोटे (AIQ) के तहत उपलब्ध सीटों के आवंटन के लिए परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की सूची स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को भेजी जाती है।

    नीट 2026 मेरिट लिस्ट (NEET 2026 Merit List) को काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के समय दी गई कैटेगरी के आधार पर कैटेगरी-वाइज व्यवस्थित किया जाता है। इसमें मेरिट रैंक, अंक, रोल नंबर और पर्सेंटाइल जैसे विवरण होते हैं।

    एनटीए केंद्रीय और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों के साथ मेरिट सूची साझा करता है, जिसका उपयोग प्रवेश देने के लिए किया जाएगा। इसके बाद संबंधित काउंसलिंग प्राधिकरण अपने दिशानिर्देशों के अनुसार नीट स्टेट रैंक 2026 का उल्लेख करते हुए बाद की मेरिट सूची प्रकाशित करते हैं। संबंधित स्टेट काउंसिलिंग ऑथरिटी उन उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची तैयार करेंगे जो राज्य के मूल निवासी हैं।

    नीट रिजल्ट 2026- टाई-ब्रेकिंग विधि (NEET result 2026- Tie-Breaking Method in hindi)

    ऐसे मामलों में जहां दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, नीट रिजल्ट 2026 में अखिल भारतीय रैंक की मेरिट प्राप्त करने के लिए टाई-ब्रेकिंग मानदंड लागू किए जाते हैं। मेडिकल उम्मीदवार नीट मेरिट में उपयोग किए जाने वाले टाई-ब्रेकिंग मानदंडों की नीचे दी गई सूची से जान सकते हैं।

    • जीव विज्ञान अंक: जिन उम्मीदवारों ने जीव विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें नीट 2026 रिजल्ट में दूसरों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी।

    • रसायन विज्ञान अंक: यदि उपरोक्त मानदंड के बाद भी टाई बनी रहती है तो रसायन विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    • कम गलत उत्तर : यदि बराबरी अभी भी बनी रहती है, तो जिस उम्मीदवार के नीट 2026 में गलत उत्तरों की संख्या कम होगी, उसे दूसरों की तुलना में योग्यता का उच्च क्रम दिया जाएगा।

    • आयु : स्कोर टाई हो जाने पर अधिक आयु के कैंडिडेट को अच्छी रैंक देने का प्रावधान हटा दिया गया है। हालांकि, नीट काउंसलिंग के दूसरे दौर से इस पर विचार किया जाएगा।

    नीट परीक्षा रिजल्ट 2026 की वैधता (NEET exam result 2026 validity in hindi)

    भारतीय कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करते समय नीट स्कोर केवल वर्तमान शैक्षणिक सत्र या एक वर्ष के लिए मान्य हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया में अधिक समय लगेगा, इस संभावना के कारण एमसीआई ने विदेशी कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए नीट की वैधता को तीन साल तक बढ़ाने की औपचारिक घोषणा की।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड करके सेव कर लें। नीट रिजल्ट को परिणाम की घोषणा की तारीख से कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे काउंसिलिंग और मेडिकल प्रवेश के दौरान मांगा जाएगा। नीट 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग के आधार पर मेडिकल में प्रवेश दिया जाएगा।

    नीट टॉपर 2025 लिस्ट देखें

    नीट एआईआर

    उम्मीदवार का नाम

    लिंग

    श्रेणी

    1

    महेश कुमार

    पुरुष

    सामान्य

    2

    उत्कर्ष अवधिया

    पुरुष

    सामान्य

    3

    किर्शांग जोशी

    पुरुष

    सामान्य

    4

    मृणाल किशोर झा

    पुरुष

    सामान्य

    5

    अविका अगरवाल

    Female

    सामान्य

    6

    जेनिल विनोद भाई भायनी

    पुरुष

    सामान्य

    7

    केशव मित्तल

    पुरुष

    सामान्य

    8

    झा भाव चिराग

    पुरुष

    सामान्य

    9

    हर्ष केदावत

    पुरुष

    सामान्य

    10

    आरव आगरवाल

    पुरुष

    सामान्य

    11

    अर्श गांधी

    पुरुष

    सामान्य

    12

    आर्शी सिंह

    महिला

    सामान्य

    13

    तनय

    पुरुष

    ओबीसी_एनसीएल

    नीट 2026 रिजल्ट के माध्यम से किए जाने वाले कोर्स

    उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2026 के आधार पर निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

    • एमबीबीएस और बीडीएस - नीट रिजल्ट सरकारी और निजी कॉलेजों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड संस्थानों / विश्वविद्यालयों के साथ-साथ एम्स और जिपमर के एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन का एकमात्र प्रवेश द्वार है। एम्स और जिपमर को नीट के अंतर्गत लाया गया है।

    • आयुष पाठ्यक्रम - नीट रिजल्ट आयुर्वेद (बीएएमएस), योग और प्राकृतिक चिकित्सा (बीएनवाईएस), यूनानी (बीयूएमएस), सिद्धा (बीएसएमएस) और होम्योपैथी (बीएचएमएस) सहित पूरे भारत में पेश किए जाने वाले सभी आयुष कोर्सेज में प्रवेश का एक माध्यम है।

    • बी.वी.एससी. और एएच पाठ्यक्रम - 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए पशु चिकित्सा कॉलेजों में बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रम (जम्मू और कश्मीर को छोड़कर) की पेशकश भी नीट रिजल्ट के आधार पर होती है।

    • विदेश से मेडिकल और डेंटल कोर्स करने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थियों का नीट रिजल्ट 3 साल तक वैध रहेगा।

    नीट यूजी 2026 रिजल्ट के बाद क्या? (What after NEET UG 2026 Result? in hindi)

    • नीट क्वॉलिफाइड उम्मीदवारों (जम्मू और कश्मीर के उम्मीदवारों को छोड़कर) को ऑल इंडिया कोटा के लिए एमसीसी द्वारा संचालित केंद्रीयकृत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार केंद्रीयकृत नीट काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

    • जम्मू और कश्मीर राज्य से संबंधित उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, लेकिन अखिल भारतीय कोटा काउंसिलिंग में भाग लेने का विकल्प नहीं चुना है, वे जम्मू और कश्मीर की राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

    • यदि योग्य उम्मीदवार संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो वे संबंधित राज्यों की राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

    नीट रिजल्ट के बाद नीट यूजी (NEET UG 2026 in hindi) काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें?

    15% अखिल भारतीय कोटा के लिए नीट काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा आयोजित की जाती है और 85% राज्य कोटा के लिए, काउंसलिंग राज्य के संबंधित प्राधिकारी द्वारा आयोजित की जाती है। यहां बताया गया है कि आप नीट रिजल्ट के बाद काउंसलिंग के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं:

    • काउंसिलिंग आयोजित करने वाले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट, जैसे एमसीसी, mcc.nic.in या राज्य स्तरीय काउंसलिंग बोर्ड पर जाएं।

    • वेबसाइट पर नीट यूजी 2026 काउंसलिंग पंजीकरण लिंक या अधिसूचना पर जाएं।

    • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और व्यक्तिगत विवरण, नीट रोल नंबर, आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण सहित आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • यदि लागू हो तो दिए गए निर्देशों के अनुसार नीट 2026 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

    • काउंसिलिंग संचालन प्राधिकारी द्वारा निर्दिष्ट आवश्यक दस्तावेज, जैसे नीट स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, पहचान प्रमाण और अन्य नीट यूजी 2026 काउंसिलिंग दस्तावेज अपलोड करें।

    • पंजीकरण फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।


    नीट काउंसलिंग 2026 (NEET Counselling 2026 in hindi)

    नीट रिजल्ट 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग mcc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है। 15% AIQ सीटों और 85% राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर की जाती है। देशभर में एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार होगा।

    • 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें : उपलब्ध सभी सरकारी सीटों में से 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के तहत आरक्षित हैं। ये सीटें मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा आयोजित काउंसलिंग से भरी जाती हैं।

    • 85% राज्य कोटा सीटें : सरकारी और निजी मेडिकल के साथ-साथ निजी कॉलेजों में शेष 85% सीटें राज्य कोटा सीटों के तहत आरक्षित होंगी। 85% राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश संबंधित राज्य परामर्श अधिकारियों द्वारा राज्य में प्रचलित पात्रता और डोमिसाइल नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

    • केंद्रीय संस्थान/विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय : मेडिकल और डेंटल केंद्रीय संस्थानों/विश्वविद्यालयों के साथ-साथ डीम्ड विश्वविद्यालयों द्वारा दी जाने वाली सभी सीटें नीट 2026 रिजल्ट के आधार पर आवंटित की जाएंगी। एमसीसी केंद्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100% सीटों के लिए काउंसिलिंग आयोजित करेगा।

    • राज्य/प्रबंधन/एनआरआई कोटा सीटें : निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेजों या किसी निजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित राज्य/प्रबंधन/एनआरआई कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए नीट रिजल्ट आधार होगा।

    • सेंट्रल पूल कोटा सीटें : सभी योग्य उम्मीदवार जिन्हें सेंट्रल पूल कोटा सीटों के तहत नामांकित किया जाएगा, उन्हें उनके नीट स्कोर कार्ड 2026 के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, ऐसे उम्मीदवारों के लिए एमसीसी द्वारा काउंसिलिंग की जाएगी।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    neet 2026 ka result kab a raha hai

    नीट का रिजल्ट जून तक आ जाएगा।

    नीट रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? (when is the neet result 2026)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून 2026 में नीट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    नीट का रिजल्ट कब निकलेगा (neet ka result kab nikalega)

    नीट का रिजल्ट जून में जारी किए जाने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें:

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    PPMET Counselling Date

    17 Oct'26 - 19 Oct'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.