Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 (UP Nursing CNET 2026 in hindi): काउंसलिंग (जारी), शेड्यूल देखें
    • लेख
    • यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 (UP Nursing CNET 2026 in hindi): काउंसलिंग (जारी), शेड्यूल देखें

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 (UP Nursing CNET 2026 in hindi): काउंसलिंग (जारी), शेड्यूल देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 12 Aug 2026, 11:05 AM IST

    यूपी सीएनईटी 2026 (UP CNET 2026 in hindi) - अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) द्वारा यूपी सीएनईटी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। अथॉरिटी ने यूपी सीएनईटी 2026 के 'स्ट्रे राउंड' का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी सीएनईटी 2026 काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो गई है। उम्मीदवार यूपी सीएनईटी 2026 काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड के लिए 19 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूपी सीएनईटी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे राउंड रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। यूपी सीएनईटी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग 24 अगस्त, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
    यूपी सीएनईटी 2026 काउंसलिंग स्ट्रे राउंड रजिस्ट्रेशन लिंक
    यूपी सीएनईटी काउंसलिंग 2026 स्ट्रे राउंड रजिस्ट्रेशन नोटिस

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 (UP Nursing CNET 2026 in hindi): काउंसलिंग (जारी), शेड्यूल देखें
    यूपी नर्सिंग 2026 (UP Nursing 2026 in hindi): आवेदन, परीक्षा तिथि, पात्रता जानें

    यूपी सीएनईटी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग 2026 की तारीखें

    इवेंट्स
    डेट्स
    ऑनलाइन पंजीकरण
    11 से 19 अगस्त, 2026
    ऑफ़लाइन काउंसलिंग
    24 अगस्त, 2026

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    यूपी सीएनईटी काउंसलिंग 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (UP CNET counselling date 2026)

    चरण
    कार्यक्रम
    तिथि
    राउंड 1 काउंसलिंग
    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग प्रारम्भ
    14 जून 2026
    ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि
    18 जून 2026
    सीट आवंटन परिणाम
    21 जून 2026
    सीट स्वीकृति एवं प्रवेश प्रक्रिया
    22 जून – 1 जुलाई 2026
    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
    1 जुलाई 2026
    राउंड 2 काउंसलिंग
    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग प्रारम्भ
    6 जुलाई 2026
    ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि
    11 जुलाई 2026
    सीट आवंटन परिणाम
    14 जुलाई 2026
    सीट स्वीकृति एवं प्रवेश प्रक्रिया
    15 जुलाई – 20 जुलाई 2026
    रिपोर्टिंग एवं जॉइनिंग
    20 जुलाई 2026
    मॉप-अप राउंड
    सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
    24 जुलाई 2026
    राउंड 1 एवं राउंड 2 के आवंटित अभ्यर्थियों के लिए इस्तीफा अवधि
    24 जुलाई – 27 जुलाई 2026
    इस्तीफे के बाद सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
    28 जुलाई 2026
    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग
    28 जुलाई 2026
    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि
    31 जुलाई 2026
    सीट आवंटन परिणाम
    1 अगस्त 2026
    सीट स्वीकृति एवं प्रवेश प्रक्रिया
    1 अगस्त – 5 अगस्त 2026
    रिपोर्टिंग एवं जॉइनिंग
    5 अगस्त 2026
    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs


    प्राधिकरण द्वारा यूपी सीएनईटी 2026 का रिजल्ट 13 जून को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in के माध्यम से यूपी सीएनईटी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा यूपी सीएनईटी 2026 आंसर की चुनौती विंडो बंद कर दी गई। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (ABVMU), उत्तर प्रदेश में सभी भाग लेने वाले कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी सीएनईटी 2026 आंसर की जारी की गई थी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in के माध्यम से यूपी सीएनईटी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवार 10 जून तक यूपी सीएनईटी आंसर की को चुनौती दे सकते थे। प्राधिकरण द्वारा यूपी सीएनईटी परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की गई। प्राधिकरण द्वारा यूपी सीएनईटी आवेदन 28 मार्च को जारी किया गया था। सीएनईटी आवेदन अंतिम तिथि 21 मई थी।
    यूपी सीएनईटी रिजल्ट चेक करें
    यूपी सीएनईटी आंसर की डाउनलोड करें
    यूपी सीएनईटी लिंक पर जाएं
    यूपी नर्सिंग सीएनईटी एडमिट कार्ड

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in के माध्यम से यूपी नर्सिंग आवेदन पत्र 21 मई तक भर कर जमा कर सकते थे। अभ्यर्थियों को अंतिम समय की भीड़ और आवेदन में त्रुटियों से बचने के लिए यूपी सीएनईटी 2026 अंतिम तिथि से पहले यूपी नर्सिंग एप्लिकेशन फॉर्म भर कर जमा कर देना चाहिए।
    ये भी पढ़ें- यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    यूपी सीएनईटी परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित होगी। सीएनईटी 2026 परीक्षा अंग्रेजी भाषा में पेन और पेपर मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की गयी और इसमें 120 एमसीक्यू होंगे और यह 120 अंकों का होगा। यूपी नर्सिंग 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, अवधि 2 घंटे और 20 मिनट होगी और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा के समापन के बाद, संचालन प्राधिकारी द्वारा सीएनईटी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। योग्य छात्रों को यूपी नर्सिंग काउंसलिंग के दो राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद मॉप-अप राउंड होगा। ज्यादा जानकारी के उम्मीदवार इस लेख को पढ़ें।
    ये भी पढ़ें-

    यूपी सीएनईटी एडमिशन 2026 के बारे में जानें (Know about UP CNET 2026 in hindi)

    अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एबीवीएमयू लखनऊ अपने 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम के लिए राज्य स्तरीय एबीवीएमयू बीएससी नर्सिंग सामान्य प्रवेश परीक्षा, जिसे सीएनईटी के रूप में जाना जाता है, आयोजित करता है। यह प्रवेश परीक्षा एबीवीएमयू लखनऊ, एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, यूपीयूएमएस सैफई, एलएलआरएम मेरठ और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी डीम्ड विश्वविद्यालयों से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में 11610 बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

    यूपी नर्सिंग एडमिशन सीएनईटी 2026 हाइलाइट (UP Nursing CNET 2026 Highlights in hindi)

    परीक्षा का पूरा नाम

    कॉमन नर्सिंग एंटरेंस टेस्ट

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    यूपी सीएनईटी

    संचालन निकाय

    अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू)

    वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    ऑनलाइन: 3000

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन

    भाग लेने वाले कॉलेज

    1

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 20 मिनट

    ये भी पढ़ें: पिछले वर्ष के यूपी सीएनईटी प्रश्न पत्र | यूपी सीएनईटी सिलेबस

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी महत्वपूर्ण तिथियां (UP Nursing CNET Important Dates in hindi)

    छात्रों को यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 की सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियो की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथियां

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    28 मार्च 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    21 मई 2026 (11.59 तक)

    आवेदन सुधार विंडो
    13 मई से 20 मई 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    30 मई 2026

    सीएनईटी परीक्षा तिथि

    6 जून 2026

    आंसर की जारी होने की तिथि

    9 जून 2026

    परिणाम तिथि

    13 जून 2026

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 पात्रता मानदंड (UP Nursing CNET 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से बीएससी नर्सिंग के लिए पात्रता दिशानिर्देशों की जांच कर सकते हैं।

    कोर्स

    पात्रता

    यूपी बीएससी नर्सिंग

    • अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा 31 दिसंबर 2026 तक उसकी आयु 17-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा अंग्रेजी अनिवार्य विषय होना चाहिए।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आरक्षण (UP Nursing CNET 2026 reservation in hindi)

    एबीवीएमयू बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा स्वीकृत सीटों के लिए आरक्षण दिया जाता है। शारीरिक रूप से विकलांग अभ्यर्थियों को 5% हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया जाता है तथा उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10% का ईडब्ल्यूएस कोटा स्वीकार्य हो सकता है।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया (UP Nursing CNET 2026 Application Process)

    सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण इस प्रकार हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं और यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

    • “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें और उसमें पूछे गए सभी विवरण भरें जैसे - उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का विवरण, जन्म तिथि, आयु, लिंग, एक वैध ईमेल पता और एक वैध मोबाइल नंबर।

    • सफल पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल पते और फोन नंबर पर पंजीकरण आईडी नंबर प्राप्त होगा।

    • “यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आवेदक डैशबोर्ड” में सफलतापूर्वक लॉग इन करने के लिए पंजीकरण आईडी और डीओबी का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • “बी.एस.सी. नर्सिंग के लिए शुल्क का भुगतान करें” बटन पर क्लिक करें और डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान की पुष्टि होने के बाद, “फ़ॉर्म भरें” बटन पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण फार्म में उल्लिखित व्यक्तिगत जानकारी आवेदन फार्म में स्वतः भर दी जाएगी।

    • स्थायी एवं संचार पता दर्ज करें।

    • शैक्षिक योग्यता का विवरण जैसे 10वीं और 12वीं कक्षा दर्ज करें।

    • अपनी पसंद के अनुसार कोई भी तीन परीक्षा केंद्र चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी परीक्षा 2026 में आवश्यक दस्तावेज (Documents Required at Exam UP Nursing CNET 2026)

    • यूपी नर्सिंग सीएनईटी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड

    • आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी या किसी भी वैध सरकारी जारी आईडी की स्व-सत्यापित प्रति

    • संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र

    • स्वयं का वचन पत्र (यदि लागू हो)

    यूपी नर्सिंग एडमिशन सीएनईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (UP Nursing CNET 2026 Exam Pattern in hindi)

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 के परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। इसे नीचे दी गई तालिका से देखा जा सकता है।

    प्रमुख कारक

    विवरण

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    अवधि

    2 घंटे और 20 मिनट

    प्रश्नों की कुल संख्या

    120

    कुल अंक

    120

    पूछे गए प्रश्नों का स्तर

    10 + 2

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू

    सही उत्तर के लिए अंक

    1 अंक

    गलत उत्तर के लिए अंक

    0 अंक

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 एडमिट कार्ड (UP Nursing CNET 2026 Admit Card in hindi)

    सफलतापूर्वक पंजीकृत छात्र अपनी पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से यूपी नर्सिंग सीएनईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download the UP Nursing CNET 2026 admit card?)

    • एबीसीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।

    • एक बार यूपी नर्सिंग सीएनईटी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होने पर, इसे क्रॉस-चेक करें और डाउनलोड करें।

    • सभी विवरणों की जांच हो जाने के बाद एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट ले लें।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आंसर की (UP Nursing CNET 2026 Answer Key)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आंसर की जारी की जाती है। उम्मीदवार यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आंसर की के माध्यम से अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 रिजल्ट (UP Nursing CNET 2026 Result)

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 का परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है। यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 के अंकों का उपयोग करके, एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 परिणाम कैसे जांचें? (How to Check the CNET 2026 Result?)

    • परीक्षा संचालन संस्था की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर “नोटिस” अनुभाग के अंतर्गत परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र भरते समय प्राप्त पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।

    • सफल लॉगिन के बाद, यूपी नर्सिंग सीएनईटी रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 के स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया (UP Nursing CNET 2026 Counselling Process)

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी रिजल्ट की घोषणा के बाद, संचालन संस्था सामान्य मेरिट रैंक के साथ परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी करेगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये और काउंसलिंग सुरक्षा शुल्क के रूप में 5000 रुपये (सीट आवंटित न होने पर वापसी योग्य) का भुगतान करना होगा। ऐसा न करने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

    अभ्यर्थी को सीट पुष्टिकरण शुल्क के रूप में 40,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन या बैंक चालान के माध्यम से करना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह राशि ट्यूशन फीस में समायोजित कर दी जाएगी।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए चरण

    • अभ्यर्थियों को यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 काउंसलिंग के लिए 500 रुपये काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क और 5000 रुपये सुरक्षा शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण करना होगा।

    • प्रवेश प्रकोष्ठ सामान्य मेरिट रैंक और संबंधित श्रेणी रैंक के आधार पर उम्मीदवार के पसंदीदा संस्थान से सीटें आवंटित करेगा।

    • वेबसाइट पर आवंटित सीट की जांच करें, और 40,000 रुपये का भुगतान करके आवंटन को लॉक/पुष्टि करें, भुगतान पूरा होने के बाद सीट लॉक करने के बाद विशेष काउंसलिंग में विकल्प बदलना संभव नहीं है।

    • काउंसलिंग के प्रथम चरण में रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। जिस अभ्यर्थी को सीट आवंटित की गई है, उसे अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा, उसे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। वैध दस्तावेज के बिना या अपर्याप्त दस्तावेज या बेमेल होने पर सीट रद्द कर दी जाएगी।

    • दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, उसे अनंतिम प्रवेश दिया जाएगा और उसे निर्धारित अवधि के भीतर शेष निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यदि अभ्यर्थी प्राधिकरण द्वारा उल्लिखित निर्दिष्ट अवधि के भीतर शेष प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में अनिच्छुक है या असफल रहता है, तो सीटों को रिक्त के रूप में चिह्नित कर दिया जाएगा तथा सीट बुकिंग शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।

    • प्रवेश शुल्क का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा।

    • सीटों को भरने के लिए कुल 2 राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी और उसके बाद ऑनलाइन/ऑफलाइन ऑन-कैंपस मॉप-अप राउंड होगा। काउंसलिंग के राउंड 1 के पूरा होने के बाद, उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग में सीट अपग्रेड/फेरबदल के लिए पात्र होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी मौजूदा सीट में फेरबदल करता है और राउंड 2 में नई अपग्रेडेड सीट प्राप्त करता है, तो उसकी राउंड 1 में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।

    यूपी नर्सिंग सीएनईटी 2026 काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेज (UP Nursing Documents Required at CNET 2026 counselling)

    • प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर

    • सफेद बैकग्राउंड के साथ 5 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो

    • फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

    • आवेदन भरते समय अपलोड की गई सत्यापन शीट

    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र/मार्कशीट/अंकों का विवरण

    • कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

    • मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Application Date

    5 Aug'26 - 31 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    14 Aug'26 - 26 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Counselling Date

    14 Aug'26 - 26 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to CNET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CNET ?

    Hello Zoya,

    Check the link below to download UP CNET previous year question papers with answers in PDF format.

    https://medicine.careers360.com/articles/cnet-question-paper