JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
एम्स नर्सिंग 2026 (AIIMS Nursing 2026 in Hindi) : एम्स बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 का आयोजन एम्स, नई दिल्ली द्वारा ऑनलाइन मोड में किया जाता है। एम्स द्वारा 10 अगस्त 2026 को aiimsexams.ac.in पर एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें पहले राउंड में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को तय समय के अंदर रिपोर्ट करना होगा। रिजल्ट उपलब्ध होने पर एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 के पहले राउंड के अलॉटमेंट रिजल्ट को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट यहां देखें।
This Story also Contains
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई तालिका से बीएससी नर्सिंग के एम्स काउंसलिंग कार्यक्रम पर नज़र रखें।
इवेंट | तारीख |
राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण और विकल्प भरना | 31 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 |
राउंड 1 के सीट आवंटन की घोषणा | 10 अगस्त 2026 |
आवंटित सीटों की स्वीकृति | 11 से 17 अगस्त, 2026 |
एम्स बीएससी नर्सिंग राउंड 1 रिपोर्टिंग 2026 | 11 से 17 अगस्त, 2026 |
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली बीएससी (H) नर्सिंग परीक्षा आयोजित करता है। प्राधिकरण द्वारा 27 जून को एम्स नर्सिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। प्राधिकरण द्वारा एम्स नर्सिंग 2026 रिजल्ट 4 जुलाई को जारी कर दिया गया । उम्मीदवार एम्स नर्सिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते थे। एम्स नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के जरिए नर्सिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को भारत के एम्स संस्थानों में एडमिशन मिलेगा।
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 लिंक लाइव अपडेट देखें
एम्स नर्सिंग 2026 के लिए योग्य उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और एम्स बीएससी नर्सिंग (एच) एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरना होगा। एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म लिंक aiimsexams.ac.in पर दिया गया। एम्स नर्सिंग नर्सिंग एग्जाम 2026 का एप्लीकेशन फॉर्म तीन स्टेप में भरा जा सकता है: बेसिक रजिस्ट्रेशन, ईयूसी जनरेशन और फाइनल रजिस्ट्रेशन।
एम्स बीएससी नर्सिंग (एच) परीक्षा में कुल 100 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी। एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एम्स बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल होंगे। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रोसेस में सीटें अलॉट की जाएंगी, उन्हें अलॉट की गई सीट को ऑनलाइन एक्सेप्ट करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट भी करना होगा।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 (AIMS BSC Nursing in hindi) के माध्यम से भारत के सभी भाग लेने वाले एम्स संस्थानों में 571 बीएससी (एच), 30 पोस्ट-बेसिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एम्स परीक्षा तिथि 2026 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीचे दी गई तालिका में, उम्मीदवार के संदर्भ के लिए एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा तिथि से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
इवेंट | डेट्स |
एम्स बेसिक पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 28 मार्च 2026 |
एम्स बेसिक पंजीकरण की अंतिम तिथि |
10 मई 2026 |
| सुधार विंडो | 17 से 19 मई, 2026 |
बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 की तारीख | 19 जून 2026 |
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि | 27 जून 2026 |
एम्स बीएससी नर्सिंग परिणाम तिथि | 4 जुलाई 2026 |
ये भी पढ़ें :
विषय | विवरण |
परीक्षा का नाम | एम्स नर्सिंग 2026 (AIIMS Nursing 2026 in Hindi) |
आयोजक निकाय | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences, Delhi- एम्स, दिल्ली) |
कराए जाने वाले कोर्स | बीएससी (एच) नर्सिंग बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) एमएससी नर्सिंग |
कोर्स अवधि | बीएससी (एच) नर्सिंग- 4 वर्ष बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) - 2 वर्ष एमएससी नर्सिंग - 2 वर्ष |
सीटों की संख्या | बीएससी (एच) नर्सिंग- 1046 सीट बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक)- 50 सीट एमएससी नर्सिंग- 124 सीट |
परीक्षा का स्तर | अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रैजुएट एग्जाम |
परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
परीक्षा की भाषा | अंग्रेजी |
परीक्षा की अवधि | बीएससी (एच) नर्सिंग - 120 मिनट बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) - 90 मिनट एमएससी नर्सिंग - 90 मिनट |
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
एम्स नर्सिंग परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार अनिवार्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। एम्स, दिल्ली द्वारा आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर एम्स नर्सिंग पात्रता मानदंड 2026 जारी किए जाते हैं। केवल एम्स नर्सिंग पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। नीचे पाठ्यक्रम-वार एम्स नर्सिंग 2026 पात्रता मानदंड दिया गया है।
एम्स बीएससी (एच) नर्सिंग पात्रता मानदंड (AIIMS BSc (H) nursing eligibility criteria in hindi)
केवल महिला उम्मीदवार एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 के लिए पात्र हैं।
इनको किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10+2 प्रारूप के तहत कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग 2025 के लिए आवेदन करने के लिए कक्षा 12 में कम से कम 55% अंक होने चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 50% होता है।
एम्स नर्सिंग के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी का अध्ययन किया होना चाहिए।
छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
एम्स नर्सिंग के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए।
एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवारों को एक नर्स, पंजीकृत नर्स, या किसी भी राज्य नर्सिंग परिषद के साथ पंजीकृत दाई के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
एम्स नर्सिंग परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकृत होना चाहिए और जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
पुरुष आवेदकों को भी निम्नलिखित में से किसी एक विषय में प्रशिक्षण लिया होना चाहिए:
ओटी तकनीक
ऑप्थैल्मिक नर्सिंग
कुष्ठ नर्सिंग
टीबी नर्सिंग
मनोरोग नर्सिंग
न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोसर्जिकल नर्सिंग
सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग
कैंसर नर्सिंग
आर्थोपेडिक नर्सिंग
Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record
India's youngest NAAC A++ accredited University | NIRF rank band 151-200 | 2200 Recruiters | 45.98 Lakhs Highest Package
एम्स एमएससी नर्सिंग 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक/बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण होना चाहिए।
जिस संस्थान से नर्सिंग में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो उसे भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
एम्स एमएससी नर्सिंग आवेदन पत्र भरने के लिए यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किया होना चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक 55% है।
एम्स एमएससी नर्सिंग 2026 आवेदकों को किसी भी भारतीय राज्य के नर्सिंग काउंसिल में नर्स, रजिस्टर्ड नर्स या रजिस्टर्ड मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
एम्स, दिल्ली द्वारा एम्स नर्सिंग आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिया गया है। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही एम्स बीएससी नर्सिंग पंजीकरण 2026 (aiims bsc nursing registration 2026 in Hindi) कर सकते हैं। एम्स, दिल्ली ने एम्स नर्सिंग पंजीकरण 2026 के लिए प्रॉस्पेक्टिव एप्लीकेंट्स एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन (पीएएआर) (Prospective Applicants Advanced Registration) की शुरुआत की है। पीएएआर में एम्स नर्सिंग पंजीकरण के दो चरण शामिल होते हैं, अर्थात् मूल (बेसिक) और अंतिम (फाइनल) पंजीकरण। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एम्स, दिल्ली द्वारा एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र की अंतिम स्थिति प्रदर्शित की जाती है। नीचे एम्स नर्सिंग 2026 के लिए पंजीकरण के चरणों की जाँच की जा सकती है।
एम्स नर्सिंग परीक्षा के मूल पंजीकरण को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जिस परीक्षा को देना चाहते हैं - स्नातक या स्नातकोत्तर - उसका चयन करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करने के लिए पूछे गए संपर्क विवरण दर्ज करें।
फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान की स्कैन की गई इमेज अपलोड करें।
एम्स नर्सिंग बेसिक रजिस्ट्रेशन 2026 को पूरा करने के लिए विवरण भरें।
जिन उम्मीदवारों का एम्स नर्सिंग 2026 का बेसिक रजिस्ट्रेशन प्राधिकारियों द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है, उन्हें आवेदन करने के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है।
एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र में शैक्षणिक और संपर्क विवरण दर्ज करें।
श्रेणी के अनुसार आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। एम्स नर्सिंग आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
शुल्क भुगतान के बाद, उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग परीक्षा केंद्र 2026 की अपनी पसंद भरनी होगी। छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार एम्स नर्सिंग 2026 का परीक्षा केंद्र चुनना चाहिए।
आवेदन पत्र जमा करने के बाद स्क्रीन पर एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पृष्ठ प्रदर्शित होता है। छात्रों को सभी विवरणों को चेक करके भविष्य के लिए इस पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।
एम्स नर्सिंग 2026 के आवेदन फॉर्म को जमा करते समय भुगतान किए जाने वाले आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है।
श्रेणी | शुल्क |
जनरल/ओबीसी | 2000/- रुपये |
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 1600/- रुपये |
विकलांग | शुल्क से राहत |
एम्स दिल्ली द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में RAKCON नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया जाएगा। एम्स नर्सिंग एडमिट कार्ड में आवेदक के विवरण, आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र पर पालन किए जाने वाले निर्देशों का उल्लेख होता है।
छात्र एम्स नर्सिंग प्रवेश पत्र इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं:
एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
पंजीकरण आईडी, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन यूनीक कोड का उपयोग करके लॉगिन करें।
एम्स नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण जांच लें।
आवंटित एम्स नर्सिंग परीक्षा केंद्र की जाँच करें।
एम्स नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए कई प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एम्स नर्सिंग हॉल टिकट 2026 को परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एम्स नर्सिंग परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को एम्स नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
एम्स नर्सिंग 2026 के आवेदन फॉर्म को भरते समय, उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा केंद्र की अपनी पसंद दर्ज करनी होती है। एम्स नर्सिंग परीक्षा केंद्र 2026 की जानकारी आधिकारिक विवरणिका में दी जाती है। छात्रों को एडमिट कार्ड के माध्यम से उन्हें आवंटित एम्स नर्सिंग परीक्षा केंद्र के बारे में सूचित किया जाता है। एडमिट कार्ड के साथ ही प्राधिकारी एम्स नर्सिंग 2026 के परीक्षा केंद्र में पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश जारी करते हैं। उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग परीक्षा देने के लिए एम्स नर्सिंग 2026 परीक्षा केंद्र पर वैध आईडी प्रूफ, एडमिट कार्ड और एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में उन परीक्षा शहरों की सूची देख सकते हैं जहां एम्स नर्सिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) की प्रवेश परीक्षा केवल दिल्ली/एनसीआर में आयोजित की जाएगी।
एम्स नर्सिंग परीक्षा केंद्र 2026 (AIIMS nursing exam centre 2026)
राज्य | शहर |
|---|---|
असम | गुवाहाटी |
बिहार | पटना |
छत्तीसगढ़ | रायपुर |
पंजाब | चंडीगढ़ |
दिल्ली | दिल्ली |
कर्नाटक | बैंगलोर |
केरल | तिरुवनंतपुरम |
महाराष्ट्र | मुंबई |
मध्य प्रदेश | भोपाल |
ओडिशा | भुवनेश्वर |
राजस्थान | जोधपुर |
तमिलनाडु | चेन्नई |
उत्तराखंड | देहरादून |
पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार एम्स नर्सिंग परीक्षा के परीक्षा पैटर्न से परिचित रहें। उम्मीदवार नीचे बीएससी (एच) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) और एमएससी नर्सिंग के एम्स नर्सिंग परीक्षा पैटर्न 2026 की जांच कर सकते हैं।
विषय | विवरण |
परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित |
परीक्षा का माध्यम | अंग्रेजी |
परीक्षा की अवधि | बीएससी (एच) नर्सिंग - 120 मिनट बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) - 90 मिनट एमएससी नर्सिंग - 90 मिनट |
परीक्षा के खंड | बीएससी (एच) नर्सिंग - 4 खंड (A,B,C,D) |
प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) |
प्रश्नों की संख्या | बीएससी (एच) नर्सिंग - 100 प्रश्न बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) - 70 प्रश्न एमएससी नर्सिंग - 90 प्रश्न |
अंकन योजना | सही उत्तर- 1 अंक गलत उत्तर - (- 1/3) अंक रिव्यू के लिए अंकित - 0 अंक अनुत्तरित - 0 अंक |
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली द्वारा एमएससी, बीएससी (एच) और पोस्ट-बेसिक नर्सिंग का परिणाम (aiims bsc nursing result date 2026) जारी किया जाता है। रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। एम्स बीएससी नर्सिंग (aiims bsc nursing in hindi) के लिए एम्स नर्सिंग 2026 रिजल्ट (aiims bsc nursing result date 2026) में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख करते हुए एक मेरिट सूची के रूप में जारी किया जाता है। एम्स नर्सिंग रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर, श्रेणी, श्रेणी रैंक और योग्य उम्मीदवारों की समग्र रैंक का उल्लेख होता है। एम्स नर्सिंग परिणाम 2026 के साथ अधिकारी नर्सिंग प्रवेश के लिए श्रेणीवार कटऑफ रैंक प्रकाशित करते हैं। एम्स नर्सिंग रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
एम्स बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) (AIIMS BSc nursing in Hindi Post-basic) के लिए एम्स नर्सिंग 2026 का परिणाम दो चरणों में घोषित किया जाता है - लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाता है। एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट में उम्मीदवार के रोल नंबर, श्रेणी और स्थिति का उल्लेख होता है। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार के बाद उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों का उल्लेख करते हुए अंतिम एम्स नर्सिंग रिजल्ट 2026 जारी किया जाता है।
केवल एम्स नर्सिंग कटऑफ 2026 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही योग्य घोषित किया जाएगा और प्रवेश के लिए उन्हीं के नामों पर विचार किया जाएगा। एम्स नर्सिंग कटऑफ नर्सिंग प्रवेश के लिए तय किया गया आवश्यक न्यूनतम परसेंटाइल है। अधिकारी परिणाम के साथ बीएससी (एच) नर्सिंग प्रवेश के लिए प्रत्येक श्रेणी का एम्स नर्सिंग कटऑफ रैंक प्रकाशित करेंगे। जबकि 50वां पर्सेंटाइल एमएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए एम्स नर्सिंग कटऑफ 2026 होगा। एम्स नर्सिंग परीक्षा में 50वें परसेंटाइल से कम स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों पर एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
एम्स बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) के लिए योग्य घोषित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जबकि बीएससी (एच) नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए एम्स नर्सिंग परिणाम 2026 में योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। एम्स नर्सिंग काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एम्स नर्सिंग 2026 काउंसलिंग के दो राउंड और उसके बाद ओपन राउंड आयोजित किया जाएगा। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एम्स की काउंसलिंग के दौरान छात्रों को कॉलेजों की अपनी पसंद भरनी होती है।
उम्मीदवार की पसंद, एम्स नर्सिंग 2026 परीक्षा में आई रैंक, सीट मैट्रिक्स, आरक्षण और अन्य कारकों के आधार पर, अधिकारी पात्र उम्मीदवारों को सीटें आवंटित करते हैं। एम्स नर्सिंग काउंसलिंग 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर सीट आवंटन सूची के रूप में जारी किया जाएगा। एम्स नर्सिंग काउंसलिंग के दौरान जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित होंगी उनको ऑनलाइन स्वीकृति देनी होगी और प्रवेश के लिए संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे।
एम्स नर्सिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
एम्स नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र के रूप में कक्षा 10 या कक्षा 12 योग्यता प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
प्रवास प्रमाणपत्र
शारीरिक अक्षमता का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
डिग्री उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र
योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि आवेदक सरकारी कर्मचारी है)
नीचे दी गई तालिका में बीएससी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए लागू एम्स नर्सिंग 2026 आरक्षण मानदंड की जाँच करें।
श्रेणी | आरक्षण |
ओबीसी | 27% |
अनुसूचित जाति (एससी) | 15% |
अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 7.5% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 10% |
विकलांग | 5% |
यदि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीटों में कोई सीट बची है तो उन्हें अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से भरा जाएगा और एससी की बची सीटों को एसटी उम्मीदवारों से भरा जाएगा।
यदि ऐसे में भी रिक्त सीटें नहीं भरती हैं तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
यदि ओबीसी आरक्षित वर्ग में कोई सीट बची रहती है तो इसे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों द्वारा भरा जाएगा।
विकलांग श्रेणी के तहत प्रदान की जाने वाली 5% आरक्षित सीटें भारतीय नागरिकों के लिए हैं। विज्ञापित पदों पर क्षैतिज आधार पर आरक्षण दिया जाएगा।
बीएससी (एच) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) और एमएससी नर्सिंग के लिए एम्स नर्सिंग 2026 सीट मैट्रिक्स की जांच आवेदक नीचे दी गई तालिका से कर सकते हैं।

एम्स का नाम | सीटों की संख्या |
एम्स, दिल्ली | 96 |
75 | |
75 | |
100 | |
75 | |
75 | |
100 |
अन्य एम्स की सीटें ऊपर एम्स नर्सिंग बीएससी ऑनर्स की सीटें देखने के लिए ऊपर दी गई तालिका की मदद ली जा सकती है।
श्रेणी | एम्स दिल्ली में सीटें |
अनारक्षित | 20 |
अनारक्षित विकलांग | 1 |
ईडब्ल्यूएस | 4 |
ईडब्ल्यूएस-विकलांग | 1 |
ओबीसी | 13 |
ओबीसी विकलांग | 1 |
एससी | 7 |
एसटी | 3 |
कुल सीटों में से एम्स विभागीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटें | 20 |
कुल | 50 सीटें |
एम्स का नाम | सीटों की संख्या |
एम्स, दिल्ली | 28 |
एम्स, भोपाल | 10 |
एम्स, भुवनेश्वर | 25 |
एम्स, जोधपुर | 33 |
एम्स, रायपुर | 04 |
एम्स, ऋषिकेश | 24 |
कुल | 124 सीटें |
एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भारत के अग्रणी चिकित्सा शिक्षा संस्थान में शामिल है। यहां से पढ़ाई करने का अपना अलग ही महत्व है, यहां प्रवेश पाने वालों को बड़े सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। एम्स में नर्सिंग के कई कोर्स हैं एम्स बीएससी नर्सिंग जहां 4 वर्ष का होता है वहीं बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2 वर्ष का कोर्स है। एमएससी नर्सिंग 2 वर्ष का स्नातकोत्तर कोर्स है। aiims nursing कोर्स करने के बाद नर्सिंग के क्षेत्र में शानदार कॅरियर का समझिए द्वार खुल गया है। एम्स नर्सिंग चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कॅरियर की कुंजी है। इसे पढ़कर एम्स नर्सिंग क्या होता है (aiims nursing kya hota hai) यह आप जान जाएंगे।
चूंकि एम्स चिकित्सा शिक्षा का मानक संस्थान माना जाता है ऐसे में यहां से बीएससी नर्सिंग करने का सपना अधिकांश आवेदकों का होता है। ऐसे में हर किसी का प्रश्न होना स्वाभाविक है कि एम्स से बीएससी नर्सिंग कैसे करें (aiims se bsc nursing kaise kare)। एम्स द्वारा बीएससी नर्सिंग ऑनर्स और बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर एम्स से बीएससी नर्सिंग करने का विकल्प चुना जा सकता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एम्स नर्सिंग 2025 आवेदन फॉर्म 28 मार्च को जारी किया गया।
नहीं, एम्स बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।
एम्स, दिल्ली द्वारा एम्स नर्सिंग 2026 परीक्षा आयोजित की जाती है।
महिला उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम 55% अंकों (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50%) के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण की है, वे एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025 के लिए आवेदन के लिए पात्र होती हैं।
एम्स नर्सिंग काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
एम्स एमएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा में कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
एम्स नर्सिंग 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है।
एम्स नर्सिंग 2026 परिणाम परीक्षा के बाद सिलसिलेवार ढंग से जारी किए जाते हैं। एम्स दिल्ली द्वारा एम्स बीएससी नर्सिंग ऑनर्स और बीएससी नर्सिंग पोस्ट-बेसिक 2026 का परिणाम aiimsexams.ac.in पर 4 जुलाई को जारी किया जाएगा।
On Question asked by student community
Hi,
AIIMS BSc Nursing entrance exam question papers are not available in Hindi medium. You can access the previous year's question papers and solutions from the link below:
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-question-paper
Here's the link to download the NORCET 10 pre question paper:
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-norcet-10-question-paper-2026
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-nursing-officer-previous-year-question-papers
Hello Dear Student,
Could you provide more information so that i could help you further!
Hello Kanishka
Please check the link given below for the mock test.
https://learn.careers360.com/test-series-aiims-bsc-nursing-free-mock-test/
Hello Deepsikha
Please check the link given below:
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-subject-wise-weightage
Hope it helps.
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Check your expected admission chances in MD/MS/Diploma courses based on your NEET PG Score
Your one-stop NEET PG counseling package with complete hand-holding throughout the admission journey
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package