Careers360 Logo
ask-icon
share
    पंजाब नीट एडमिशन 2026 (Punjab NEET counselling 2026) - स्ट्रे राउंड शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • पंजाब नीट एडमिशन 2026 (Punjab NEET counselling 2026) - स्ट्रे राउंड शेड्यूल (जारी)

    पंजाब नीट एडमिशन 2026 (Punjab NEET counselling 2026) - स्ट्रे राउंड शेड्यूल (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 16 Oct 2026, 12:06 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) NEET UG काउंसलिंग के जरिए पंजाब MBBS 2026 प्रवेश प्रक्रिया आयोजित कर रही है। अथॉरिटी ने पंजाब NEET 2026 काउंसलिंग के 'स्ट्रे राउंड' (stray round) का शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 16 से 18 अक्टूबर, 2026 तक स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उपलब्ध होने पर, यहाँ पंजाब NEET 2026 काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड के लिए सीधा रजिस्ट्रेशन लिंक दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. पंजाब एमबीबीएस 2026 एडमिशन- अवलोकन (Punjab MBBS Admission 2026 Overview)
    2. पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (Punjab MBBS Admission Dates 2026)
    3. पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 शेड्यूल (Punjab MBBS Admission 2026 Schedule)
    4. पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 मानदंड (Punjab MBBS Admission 2026 Criteria)
    5. पंजाब एमबीबीएस 2026 प्रवेश पात्रता मानदंड (Punjab MBBS 2026 Admission Eligibility Criteria)
    6. नीट 2026 कटऑफ
    7. पंजाब एमबीबीएस 2026 आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Punjab MBBS Application Form 2026)
    8. पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 - दस्तावेज़ सत्यापन (Punjab MBBS admission 2026 - Document verification)
    9. पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 (Punjab MBBS Merit List 2026)
    10. पंजाब एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Punjab MBBS Counselling 2026)
    11. नीट कटऑफ 2026 पंजाब (NEET Cut Off 2026 Punjab)
    12. पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 - सीट मैट्रिक्स (Punjab MBBS Admission 2026 - Seat Matrix)
    पंजाब नीट एडमिशन 2026 (Punjab NEET counselling 2026) - स्ट्रे राउंड शेड्यूल (जारी)
    पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को पंजाब नीट (NEET) आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्राधिकरण ऑनलाइन पंजाब नीट 2026 मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी ही पंजाब नीट काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के पात्र होंगे।

    बीएफयूएचएस पंजाब नीट 2026 प्रवेश के लिए ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग आयोजित करता है। पंजाब में एमबीबीएस/बीडीएस में प्रवेश नीट के अंकों के आधार पर होगा। NEET-UG के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले और पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब नीट 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    पंजाब नीट काउंसलिंग 2026 सत्र के दौरान, छात्रों को पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की अपनी पसंद भरनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीट की उपलब्धता और नीट 2026 स्कोर के आधार पर, पंजाब नीट 2026 प्रवेश दिया जाएगा। पंजाब नीट 2026 काउंसलिंग के जरिए 1750 एमबीबीएस और 1260 बीडीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। नीचे दिए गए लेख में पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 प्रक्रिया, आवेदन, पात्रता, परामर्श आदि विवरण देखें।

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    पंजाब एमबीबीएस 2026 एडमिशन- अवलोकन (Punjab MBBS Admission 2026 Overview)

    विषय

    विवरण

    प्रवेश प्रक्रिया का नाम

    पंजाब एमबीबीएस 2026 एडमिशन (Punjab MBBS 2026 admission)

    प्रवेश निकाय

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) - Baba Farid University of Health Sciences (BFUHS)

    प्रवेश का तरीका

    ऑनलाइन

    प्रवेश परीक्षा जिसके आधार पर प्रवेश दिया जाएगा

    नीट 2026 अंक

    परीक्षा आयोजक

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी -National Testing Agency (NTA)

    सीटों की संख्या

    1425 एमबीबीएस और 1260 बीडीएस

    आधिकारिक वेबसाइट

    bfuhs.ac.in

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (Punjab MBBS Admission Dates 2026)

    पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026 की प्रक्रिया बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग जैसी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी समय पर जानना आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका में पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026 की प्रमुख तिथियां देखें।

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 शेड्यूल (Punjab MBBS Admission 2026 Schedule)

    पंजाब नीट काउंसलिंग 2026 स्ट्रे राउंड का शेड्यूल

    इवेंटडेट
    पंजीकरण
    16 से 18 अक्टूबर, 2026
    स्ट्रे राउंड के लिए मेरिट लिस्ट
    19 अक्टूबर, 2026
    विकल्प भरना
    20 से 21 अक्टूबर, 2026
    सीट आवंटन परिणाम
    22 अक्टूबर, 2026
    रिपोर्टिंग
    24 से 26 अक्टूबर, 2026

    पंजाब नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 शेड्यूल

    इवेंट
    डेट
    पंजीकरण
    28 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक
    सीट मैट्रिक्स
    28 सितंबर, 2026
    राउंड 3 मेरिट लिस्ट
    4 अक्टूबर, 2026
    विकल्प भरना
    6 से 7 अक्टूबर, 2026
    सीट आवंटन का परिणाम
    10 अक्टूबर, 2026
    रिपोर्टिंग
    12 से 14 अक्टूबर, 2026

    पंजाब नीट यूजी 2026 काउंसलिंग तिथि

    इवेंट्स

    पंजाब नीट यूजी 2026 काउंसलिंग तिथि

    पंजाब नीट 2026 आवेदन पत्र
    5 अगस्त 2026
    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि
    10 अगस्त 2026
    एनआरआई कोटा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
    12 अगस्त 2026
    आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
    11 अगस्त 2026
    अनंतिम योग्यता सूची का प्रदर्शन (Display of provisional merit list)
    13 अगस्त 2026
    अनंतिम मेरिट सूची में आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि
    14 अगस्त 2026
    आपत्तियों पर विचार करने के बाद अनंतिम मेरिट सूची जारी करने की तिथि (Release of Provisional Merit List after considering objections)
    15 अगस्त 2026

    पंजाब एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 - राउंड 1
    प्रथम राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग (पसंदीदा कॉलेज/कोर्स का चयन)

    16 से 23अगस्त 2026

    पंजाब नीट राउंड 1 काउंसलिंग प्रोविज़नल सीट आवंटन परिणाम 2026

    27 अगस्त 2026

    फ़ाइनल सीट आवंटन परिणाम

    29 अगस्त 2026
    आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित कॉलेज में मूल दस्तावेजों का सत्यापन, मेडिकल परीक्षण (जहां लागू हो), प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना तथा विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से छह माह की ट्यूशन फीस जमा करना
    30 अगस्त से 5 सितंबर, 2026

    पंजाब नीट दूसरे राउंड की काउंसलिंग 2026


    दूसरे चरण के पंजीकरण

    3 से 5 सितंबर, 2026

    दूसरे राउंड में भाग लेने की इच्छा

    3 से 7 सितंबर, 2026
    सीट मैट्रिक्स

    7 सितंबर, 2026

    राउंड 2 मेरिट लिस्ट

    8 सितंबर, 2026

    राउंड 2 च्वाइस फिलिंग

    8 से 10 सितंबर, 2026
    सीट आवंटन की प्रक्रिया
    12 सितंबर, 2026

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 मानदंड (Punjab MBBS Admission 2026 Criteria)

    पंजाब में एमबीबीएस/बीडीएस सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित मानदंडों के तहत दिया जाएगा-

    • 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें: राज्य के सरकारी कॉलेजों में आरक्षित अखिल भारतीय कोटे की 15% सीटों पर प्रवेश केंद्रीकृत नीट काउंसलिंग 2026 के माध्यम से दिया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% एआईक्यू के लिए नीट 2026 काउंसलिंग आयोजित करेगी।
    • केंद्रीय/डीम्ड यूनिवर्सिटी/एम्स संस्थान: एमसीसी नीट-यूजी काउंसलिंग के माध्यम से राज्य के केंद्रीय, डीम्ड और एम्स संस्थानों की सभी सीटों पर प्रवेश देने के लिए जिम्मेदार होती है।
    • 85% राज्य कोटा सीटें: राज्य के सरकारी कॉलेजों में राज्य कोटे के तहत आरक्षित 85% सीटों पर प्रवेश BFUHS द्वारा राज्य परामर्श के माध्यम से दिया जाएगा। निजी कॉलेजों में सभी सीटों पर प्रवेश भी स्टेट नीट 2026 काउंसलिंग के जरिए दिया जाएगा।
    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    पंजाब एमबीबीएस 2026 प्रवेश पात्रता मानदंड (Punjab MBBS 2026 Admission Eligibility Criteria)

    पंजाब एमबीबीएस एडमिशन 2026 के लिए केवल नीचे बताए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा-

    • आयु: पंजाब नीट एडमिशन के लिए आवेदक की आयु 31 दिसंबर, 2026 को कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

    • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार कक्षा 12 की योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण हो या उसमें भाग ले रहा हो। सामान्य श्रेणी के छात्रों के इसमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए जबकि ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए कक्षा 12 की परीक्षा में कम से कम 45% अंक की सीमा रखी गई है।

    • अध्ययन किए गए विषय: छात्रों को कक्षा 12 में अनिवार्य रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी का अध्ययन किया होना चाहिए।

    • अधिवास: पंजाब एमबीबीएस 2026 प्रवेश हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को राज्य का निवासी होना चाहिए। निम्नलिखित उम्मीदवार पात्र हैं-

    1. पंजाब में तैनात रक्षा कर्मियों के बच्चे

    2. एनआरआई उम्मीदवार

    3. अल्पसंख्यक समुदायों के छात्र

    4. ऐसे मृत सरकारी कर्मचारियों के बच्चे जिनके पिता उनके 12वीं पास करने के तीन साल पहले के समय में से कम से कम 2 साल के लिए पंजाब में तैनात रहे हों। ऐसे उम्मीदवारों को राज्य के बाहर से 12वीं पास होना चाहिए।

    • नीट 2026: जैसा कि ऊपर बताया गया है, केवल नीट 2026 योग्य उम्मीदवार ही पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस में प्रवेश के लिए पात्र हैं। नीट कटऑफ 2026 हासिल करने वाले उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया जाएगा। नीट 2026 की कैटेगरी वाइज कटऑफ नीचे देखें।

    नीट 2026 कटऑफ

    श्रेणी

    नीट कट-ऑफ परसेंटाइल

    नीट कटऑफ स्कोर 2026

    नीट कटऑफ स्कोर 2025

    नीट कटऑफ स्कोर 2024

    सामान्य

    50वां


    715–213
    686 - 144

    720-162

    सामान्य-पीएच

    45वां

    212–177
    143 - 127

    161-144

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां

    212–177
    143 - 113

    161-127

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40वां

    193 - 177
    126 - 113

    143-127

    एसटी-पीएच/पीडब्ल्यूडी

    40वां

    191 - 178
    126 - 113

    142-127

    पंजाब एमबीबीएस 2026 आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Punjab MBBS Application Form 2026)

    सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण:

    • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    • आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थियों को अपना नाम, जन्मतिथि, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता तथा नीट यूजी 2026 से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी।

    • सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवार के लिए एक आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा, जिसकी सहायता से वे आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

    आवेदन शुल्क का भुगतान:

    • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

    • शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यमों के जरिए किया जा सकता है।

    • आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

    पंजाब एमबीबीएस आवेदन शुल्क (Punjab MBBS Application Fee)

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य और अन्य

    5,000 रुपये

    एससी

    2,500 रुपये

    1785930278747

    आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:

    • आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।

    • इसके अलावा कक्षा 12 की मार्कशीट, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड/रिजल्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

    आवेदन पत्र का प्रिंटआउट:

    • आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने और फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।

    • यह प्रति दस्तावेज सत्यापन, काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भविष्य में उपयोगी हो सकती है।

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 - दस्तावेज़ सत्यापन (Punjab MBBS admission 2026 - Document verification)

    आवेदन पत्र जमा करने के बाद छात्रों को पंजाब एमबीबीएस 2026 एडमीशन के लिए दस्तावेज़ सत्यापन कराना होता है। दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब एमबीबीएस प्रवेश दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के कार्यक्रम की सूचना दी गयी थी। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति ले जाना होगा।

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 - सीट आरक्षण (Punjab MBBS admission 2026- Seat reservation)

    पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस 2026 प्रवेश में, उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित आरक्षणों के लिए पात्र होंगे।

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश सीट आरक्षण

    श्रेणी

    सीट आरक्षण

    अनुसूचित जाति

    25%

    पिछड़ा वर्ग

    10%

    पिछड़े क्षेत्र/सीमांत क्षेत्र के निवासी

    1% सभी को

    शारीरिक विकलांग/अस्थि विकलांग

    3%

    खेल

    1%

    आंतक पीड़ितों के बच्चे/नाती-पोते

    1%

    सिखविरोधी दंगों के प्रभावितों के बच्चे/नाती-पोते

    1%

    ऱक्षाकर्मियों के बच्चे

    1%

    पंजाब पुलिस/पंजाब सशस्त्र पुलिस/होम गार्ड/अर्धसैनिक बल के बच्चे

    1%

    पंजाब के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बच्चे या नाती पोते

    1%

    आतंकी हिंसा के कारण कश्मीर से विस्थापित (प्राइवेट संस्थानों में)

    1%

    ईडब्ल्यूएस (एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण श्रेणी के तहत न आने वाले)

    10%

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 (Punjab MBBS Merit List 2026)

    पंजाब एमबीबीएस आवेदन प्रक्रिया को बंद होने के बाद अधिकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख करते हुए प्रोविजनल पंजाब एमबीबीएस 2026 मेरिट सूची जारी करते है। पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के नीट 2026 के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। पंजाब एमबीबीएस 2026 मेरिट सूची में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, रोल नंबर, अंक और नीट में प्राप्त रैंक का उल्लेख है। पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस 2026 की मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

    पंजाब एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Punjab MBBS Counselling 2026)

    प्राधिकरण शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए पंजाब एमबीबीएस 2026 की काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित करते हैं। पंजाब नीट 2026 काउंसलिंग के दो राउंड आयोजित किए जाएंगे। खाली सीटों के मामले में पंजाब एमबीबीएस काउंसलिंग का मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान, छात्रों को पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2026 के लिए पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की अपनी पसंद भरने के लिए कहा जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीटों की संख्या, आरक्षण और नीट 2026 के स्कोर के आधार पर, प्राधिकरण एमबीबीएस/बीडीएस सीटों का आवंटन करेगा। जिन उम्मीदवारों को पंजाब एमबीबीएस सीट आवंटन के दौरान सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए संबंधित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।

    नीट कटऑफ 2026 पंजाब (NEET Cut Off 2026 Punjab)

    BFUHS काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद पंजाब नीट कटऑफ जारी करेगा। नीट 2026 कटऑफ पंजाब NEET की वह अंतिम रैंक और स्कोर है जिस पर प्रवेश मिलता है। नीट कटऑफ प्रत्येक पाठ्यक्रम, संस्थान और श्रेणी के लिए अलग से जारी की जाती है। पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस कटऑफ की मदद से उम्मीदवार प्रवेश के लिए आवश्यक नीट अंकों और रैंक का अंदाजा लगा सकते हैं।

    पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 - सीट मैट्रिक्स (Punjab MBBS Admission 2026 - Seat Matrix)

    पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस एडमिशन 2026 के तहत सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक तथा डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश नीट यूजी 2026 के स्कोर और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। सीट मैट्रिक्स में प्रत्येक कॉलेज में उपलब्ध एमबीबीएस और बीडीएस सीटों की संख्या, विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटें तथा प्रबंधन कोटा (जहां लागू हो) की जानकारी शामिल होती है। अभ्यर्थियों को कॉलेज और कोर्स का चयन करने से पहले सीट मैट्रिक्स का सावधानीपूर्वक अध्ययन करना चाहिए। नीचे पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2026 की सीट मैट्रिक्स दी गई है।

    पंजाब एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स

    पंजाब बीडीएस सीट मैट्रिक्स (Punjab BDS seat matrix)


    कॉलेज

    बीडीएस सीट

    गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, अमृतसर

    50

    गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, संगरूरर रोड, पटियाला

    40

    श्री गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड रिसर्च, जीटी रोड, अमृतसर

    60

    बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, लुधियाना

    100

    गुरु नानक देव डेंटल कॉलेज ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पटियाला भटिंडा रोड

    100

    नेशनल डेंटल कॉलेज, तहसील-डेराबस्सी, पटियाला

    100

    लक्ष्मी बाई इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड हॉस्पिटल, सरहिंद रोड, पटियाला

    100

    जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड रिसर्च, पिरोजपुर

    100

    शहीद करतार सिंह सराभा डेंटल कॉलेज, वीपीओ सराभा, लुधियाना

    50

    रैयत-बहरा डेंटल कॉलेज, वीपीओ सहरौन, मोहाली

    100

    श्री सुखमणि डेंटल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, डेराबस्सी, मोहाली

    100

    क्रिश्चियन डेंटल कॉलेज, लुधियाना

    40

    आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड रिसर्च, भटिंडा

    100

    दसमेश इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च ऐंड डेंटल साइंसेज, फरीदकोट

    100

    देश भगत डेंटल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, मंडी गोबिंदगढ़

    100

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: पंजाब एमबीबीएस 2025 प्रवेश कौन आयोजित करेगा?
    A:

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2025 प्रक्रिया आयोजित करती है।

    Q: पंजाब नीट एडमिशन कैसे आयोजित किया जाएगा?
    A:

    ऑनलाइन मोड में पंजाब नीट 2025 एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जाती है।

    Q: पंजाब एमबीबीएस 2025 में प्रवेश के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    नीट 2025 में सफल पंजाब के रहने वाले उम्मीदवार पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: पंजाब एमबीबीएस आवेदन पत्र कैसे भरें?
    A:

    उम्मीदवार पंजाब एमबीबीएस 2025 आवेदन पत्र bfuhs.ac.in पर ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं।

    Q: पंजाब नीट काउंसलिंग 2025 के कितने राउंड होंगे?
    A:

    पंजाब एमबीबीएस 2025 काउंसलिंग के दो राउंड होंगे और उसके बाद सीटें खाली रहने की स्थिति में मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाता है।

    Q: क्या प्रवेश के लिए अधिवास मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है?
    A:

    हाँ, राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक अधिवास मानदंड को पूरा करना नितांत अनिवार्य है

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    GAHET Application Date

    16 Oct'26 - 16 Oct'26 (Online)

    Upcoming Dates
    PPMET Counselling Date

    17 Oct'26 - 19 Oct'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.