Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 (RUHS CUET Counselling 2025 in Hindi) : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वारा आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा में भाग लेने वाले संस्थानों के लिए आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 का आयोजन आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा रहा है। आरयूएचएस सीयूईटी 2025 काउंसलिंग के चौथे राउंड के लिए सीट आवंटन 31 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था। शेष रिक्त सीटों को केवल पैरामेडिकल, फार्मेसी और बीपीटी पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज स्तर पर प्रवेश के तहत भरा जा रहा है। अभ्यर्थी 17 से 20 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरयूएचएस सीयूईटी 2025 में कॉलेज स्तर पर प्रवेश के लिए रिक्त सीटें
इससे पहले प्राधिकरण ने आरयूएचएस सीयूईटी 2025 काउंसलिंग के लिए राउंड 4 आवंटन परिणाम घोषित किया। जिन उम्मीदवारों नेआरयूएचएस सीयूईटी 2025 काउंसलिंग के अंतिम राउंड में भाग लिया था, वे रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अपने आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आरयूएचएस सीयूईटी राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम यहां देखें!
आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम देखें
आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 3 चॉइस फिलिंग
आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण लिंक
आरयूएचएस सीयूईटी सीट मैट्रिक्स 2025 राउंड 3 डाउनलोड करें
आरयूएचएस कॉलेज स्तर पर प्रवेश
| इवेंट | डेट |
| रिक्त सीटें | 15 नवंबर, 2025 |
| एप्लिकेशन विंडो | 17 से 20 नवंबर, 2025 |
| प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवारों का विवरण | 20 नवंबर, 2025 |
| इवेंट | तिथियां |
| राउंड 4 सीट मैट्रिक्स | 28 अक्टूबर, 2025 |
| चॉइस फिलिंग | 29 से 30 अक्टूबर, 2025 |
| सीट आवंटन परिणाम | 31 अक्टूबर 2025 |
| रिपोर्टिंग और जॉइनिंग | 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक |
कार्यक्रम | तिथि |
राउंड 3 ऑनलाइन राजस्थान फॉर्मसी काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स | 13 अक्टूबर 2025 |
राउंड 3 ऑनलाइन राजस्थान फॉर्मसी काउंसलिंग 2025 चॉइस फिलिंग की तारीख | 13 से 16 अक्टूबर, 2025 |
राउंड 3 ऑनलाइन राजस्थान फॉर्मसी काउंसलिंग सीट आवंटन | 13 से 21 अक्टूबर 2025 |
राउंड 3 मेरिट लिस्ट | 17 अक्टूबर, 2025 |
राउंड 3 कॉलेज आवंटन | 23 अक्टूबर 2025 |
राउंड 3 कॉलेज ज्वाइनिंग तिथि | 24 से 28 अक्टूबर 2025 |
प्राधिकरण द्वारा आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग 30 सितंबर को समाप्त कर दी गई।
ये भी पढ़ें: राजस्थान फार्मेसी काउंसलिंग
आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग सूचना देखें-
.png)
आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग 2025 काउंसलिंग के लिए राउंड 2 विकल्प भरने की प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू कर दी गई। उम्मीदवार 27 जुलाई 2025 तक आरयूएचएस काउंसलिंग के राउंड 2 के विकल्प भर सकते थे। आरयूएचएस सीयूईटी बीएससी नर्सिंग 2025 के राउंड 2 विकल्प भरने के लिए एक सीधा लिंक यहां प्रदान किया गया।
आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग 2025 काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग करें
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर ने 16 जुलाई को आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 के सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा कर दी थी। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना आरयूएचएस आवंटन पत्र 2025 डाउनलोड करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज़ सत्यापन और एडमिशन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना था। उम्मीदवारों को 16 जुलाई से 22 जुलाई तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट तथा जॉइनिंग करना था। आरयूएचएस सीयूईटी आवंटन की जाँच करने के लिए एक सीधा लिंक यहां दिया गया है।
आरयूएचएस सीट आवंटन पत्र यहां से डाउनलोड करें!
जो उम्मीदवार आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे आवेदन पत्र भर सकते हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को कोर्स और कॉलेज के विकल्प भरने की आवश्यकता होगी और यह प्रक्रिया लॉकिंग से पहले या उसके दौरान पूरी करनी होगी। आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
आरयूएचएस सीयूईटी सीट मैट्रिक्स 2025 देखें
प्राधिकरण ऑनलाइन मोड में आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग आयोजित करता है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका में आरयूएचएस काउंसलिंग 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।
| आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 | डेट्स |
| राउंड 2 सीट मैट्रिक्स | 25 सितंबर |
| रजिस्ट्रेशन | 26 से 30 सितंबर |
| चॉइस फिलिंग | 26 से 30 सितंबर |
| सीट आवंटन रिजल्ट | 4 अक्टूबर |
| रिपोर्टिंग और जॉइनिंग | 5 से 10 अक्टूबर |
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 | तिथि |
| सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन | 5 जुलाई 2025 |
| प्रोविज़नल सीट आवंटन | 7 जुलाई 2025 |
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की तिथि | 7 से 9 जुलाई, 2025 |
चॉइस फिलिंग | 7 से 9 जुलाई, 2025 |
सीट आवंटन | 16 जुलाई, 2025 |
रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग | 16 से 22 जुलाई, 2025 |
योग्य उम्मीदवारों को आरयूएचएस वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बीएससी नर्सिंग के लिए आरयूएचएस काउंसलिंग के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग पंजीकरण : योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा, आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे और निर्धारित तिथि और समय के भीतर पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही काउंसलिंग के दौरान पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भर सकते हैं।
विकल्प भरना और लॉक करना:आवेदक अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम और कॉलेज चुन सकते हैं। किसी भी कॉलेज में सीट पाने की संभावना बढ़ाने के लिए, उम्मीदवार जितने चाहें उतने विकल्प चुन सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले उन विकल्पों को लॉक कर सकते हैं।
आरयूएचएस सीयूईटी सीट आवंटन : सीट आवंटन रिजल्ट मेरिट सूची, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और भाग लेने वाले कॉलेजों में सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। सीट पाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने विकल्प सावधानीपूर्वक भरने होंगे।
काउंसलिंग में शामिल होना और रिपोर्ट करना : रिजल्ट के बाद, जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें आवंटन पत्र का प्रिंटआउट लेकर संबंधित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और निर्धारित शुल्क के साथ अंतिम तिथि से पहले उपस्थित होना होगा। दूसरे राउंड में आवंटित कॉलेज में उपस्थित न होने की स्थिति में, ऐसे अभ्यर्थी काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीचे दिए गए बिंदुओं में आरयूएचएस काउंसलिंग 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें।
10+2 या इसके समकक्ष की मार्कशीट
फोटो पहचान पत्र की प्रति (ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / वोटर आईडी / सरकारी या पीएसयू कार्ड / स्कूल आईडी कार्ड / 12वीं कक्षा की परीक्षा का प्रवेश पत्र / आधार कार्ड)
राजस्थान राज्य का निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
दिव्यांगजन प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
सीट लॉक करने का लेन-देन दस्तावेज़/भुगतान प्रमाण
जन्मतिथि प्रमाण पत्र/10वीं कक्षा की मार्कशीट
ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
माइग्रेशन प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India