KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएँ चार वर्षीय नर्सिंग कोर्स में एडमिशन प्राप्त के लिए आयोजित की जाती हैं। ये परीक्षाएँ भारत भर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा आयोजित की जाती हैं, जिनमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान के साथ- साथ राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) जैसे कई राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। भारत में कुछ प्रमुख बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की लिस्ट में एम्स बीएससी नर्सिंग, आरयूएचएस नर्सिंग, सीजी बीएससी नर्सिंग, सीएनईटी, जेईएनपीएएस (जेनपास यूजी), एपी ईएएमसीईटी जैसे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एग्जाम के नाम आते हैं।
अभ्यर्थी के लिए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के प्रश्नों के प्रकार और पैटर्न को समझना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तैयारी के दौरान महत्वपूर्ण विषयों, प्रश्नों के प्रकार और विषयों के आधार पर सवालों की संख्या के ज्ञान होने से प्रदर्शन बेहतर किया जा सकता है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और सामान्य योग्यता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस लेख में, हम कैंडिडेट को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के प्रश्न, एग्जाम पैटर्न और परीक्षा का एक ओवरव्यू प्रदान करेंगे ताकि उनकी बेहतर ढंग से तैयारी हो सकें।
बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम ओवरव्यू (B.Sc Nursing Entrance Exam Overview in Hindi)
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हर साल एम्स, जिपमर जैसे टॉप इंस्टिट्यूट के साथ- साथ और विभिन्न राज्य स्वास्थ्य विश्वविद्यालयों के द्वारा भी आयोजित की जाती है। अगर आप किसी अच्छे नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए अपने सपनों को पूरा करने की ओर पहला कदम हो सकता है। अच्छी तैयारी के लिए, नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के प्रश्नों को हल करना और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के पिछले सालों के प्रश्नों को देखना काफी मददगार साबित हो सकता है। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि एग्जाम में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, कौन से विषय पूछे जाते हैं?
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
परीक्षा का पूरा नाम | नर्सिंग में विज्ञान स्नातक की प्रवेश परीक्षा |
परीक्षा का प्रचलित नाम | बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम |
भारत में होने वाली नर्सिंग परीक्षाएँ | एम्स दिल्ली बीएससी नर्सिंग परीक्षा सीजी बीएससी नर्सिंग परीक्षा राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बीएससी नर्सिंग परीक्षा |
परीक्षा की अवधि | वर्ष में एक बार |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर |
भाषा | अंग्रेजी (कुछ संस्थान क्षेत्रीय भाषा को भी प्राथमिकता दे सकते हैं) |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और ऑफलाइन (पेपर पेन) |
परीक्षा का समय | 90-120 मिनट |
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र (B.Sc Nursing Entrance Exam Question Paper)
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से प्रश्न शामिल होते हैं। पिछले वर्षों की बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के प्रश्नों को देखकर तैयारी करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के प्रश्न आपको वास्तविक परीक्षा कैसी होगी, उसका अंदाजा देंगे और आपको महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान लगाने में मदद करेंगे। नियमित रूप से प्रश्नों को हल करने से आपकी गति और आत्मविश्वास में सुधार हो सकता है।
बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा प्रश्न (B.Sc Nursing Entrance Exam Question)
देश भर में परीक्षा आयोजित करने वाले विभिन्न शीर्ष संस्थानों द्वारा आयोजित कुछ पुराने एंट्रेंस एग्जाम में पूछे गए कुछ सवाल यहां दिए गए हैं। इन प्रश्नों से आपको परीक्षा पैटर्न और अक्सर पूछे जाने वाले विषयों का अंदाजा हो जाएगा।
प्रश्न 1. रक्त में हीमोग्लोबिन का क्या कार्य है?
विषय: जीव विज्ञान
एंजाइमों का परिवहन
भोजन का पाचन
ऑक्सीजन का परिवहन
हार्मोन का निर्माण
सही विकल्प: C
उत्तर: ऑक्सीजन का परिवहन
विस्तार में जवाब: हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। यह फेफड़ों में ऑक्सीजन को जलाकर पूरे शरीर के टिश्यू तक पहुँचाता है। यह थोड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक वापस पहुँचाने में भी मदद करता है।
प्रश्न 2. जिंक और डाइल्यूट हाइड्रोक्लोरिक एसिड के बीच अभिक्रिया से कौन सी गैस निकलती है?
विषय: भौतिकी
ऑक्सीजन
हाइड्रोजन
नाइट्रोजन
कार्बन डाइऑक्साइड
सही विकल्प: B
उत्तर: हाइड्रोजन
विस्तार में जवाब: जिंक और डाइल्यूट हाइड्रोक्लोरिक एसिड के बीच अभिक्रिया से जिंक क्लोराइड और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है।
प्रश्न 3. फाॅर्स का SI यूनिट क्या है?
विषय: भौतिकी
न्यूटन
जूल
वाट
पास्कल
सही विकल्प: A
उत्तर: न्यूटन
विस्तार में जवाब: फाॅर्स का SI यूनिट न्यूटन है। न्यूटन वो फाॅर्स है जो 1 किलोग्राम की वस्तु वस्तु को 1 मीटर/सेकंड2 से आगे बढ़ाने करने के लिए आवश्यक होता है।
प्रश्न 4. “Benevolent” शब्द का सही पर्यायवाची चुनिए?
विषय: अंग्रेज़ी
क्रूर
दयालु
सप्ताह
अशिष्ट
सही विकल्प: B
उत्तर: दयालु
विस्तार में जवाब: “Benevolent” का अर्थ दयालु होता है।
प्रश्न 5. मॉडर्न नर्सिंग के संस्थापक के रूप में किसे जाना जाता है?
विषय: सामान्य ज्ञान
मैरी क्यूरी
फ्लोरेंस नाइटएंगल
क्लारा बार्टन
मदर टेरेसा
सही विकल्प: B
उत्तर: फ्लोरेंस नाइटएंगल
विस्तार में जवाब: फ्लोरेंस नाइटएंगल को मॉडर्न नर्सिंग के संस्थापक के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है। उन्होंने क्रीमियन युद्ध के दौरान अपनी सेवाएँ दी और पहला वैज्ञानिक रूप से आधारित नर्सिंग स्कूल स्थापित किया।
प्रश्न 6. मानव मस्तिष्क का कौन सा भाग संतुलन और समन्वय को नियंत्रित करता है?
विषय: जीव विज्ञान
सेरेब्रम
मेडुला ऑब्लांगेटा
सेरिबैलम
हाइपोथैलेमस
सही विकल्प: C
उत्तर: सेरिबैलम
विस्तार से जवाब: सेरिबैलम मस्तिष्क का वह भाग है जो मांसपेशियों के समन्वय, संतुलन और मुद्रा के लिए ज़िम्मेदार होता है।
प्रश्न 7. वैक्यूम में प्रकाश की गति क्या है?
विषय: भौतिकी
3×106 मीटर/सेकेंड
3×107 मीटर/सेकेंड
3×108 मीटर/सेकेंड
3×109 मीटर/सेकेंड
सही विकल्प: C
उत्तर: 3×108 मीटर/सेकेंड
विस्तार से जवाब: वैक्यूम में प्रकाश की गति एक फंडामेंटल कांस्टेंट है, जो लगभग 3×108 मीटर/सेकेंड है।
ये भी पढ़े:
एम्स बीएससी नर्सिंग प्रश्न पत्र
बिहार बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025
बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पैटर्न (B.Sc Nursing Entrance Exam Pattern in Hindi)
बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के परीक्षा पैटर्न को समझने से छात्रों को प्रश्न के प्रकार और वो किस ढंग से सवाल पूछे जाएंगे और उनके प्रकार क्या क्या होंगे? ये सब जानने में मदद मिलती है, जिससे उनकी तैयारी आसान हो जाती है और वास्तविक परीक्षा से पहले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
फीचर्स | जानकारी |
एग्जाम मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और ऑफलाइन (पेपर पेन) |
सवालों की कुल संख्या | 100-200 प्रश्न (संस्थाओ के आधार पर) |
एग्जाम में पूछे जाने वाले विषय | भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/गणित, अंग्रेजी, नर्सिंग योग्यता, सामान्य ज्ञान |
भाषा | अंग्रेजी (कुछ संस्थान क्षेत्रीय भाषा को भी प्राथमिकता देते हैं) |
मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1; कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं |
सिलेबस | कक्षा 11 और 12 एनसीईआरटी सिलेबस |
सवालों के प्रकार | बहुविकल्पीय सवाल (MCQs) |
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, आपको आमतौर पर विज्ञान विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। कुछ संस्थानों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष भी निर्धारित की जाती है साथ ही साथ उम्मीदवारों का मेडिकली रूप से स्वस्थ भी होना आवश्यक हो सकता है।
क्या बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आसान है?
बीएससी नर्सिंग को एक चुनौतीपूर्ण कोर्स माना जाता है, ऐसे में उम्मेदवारों को आंकने के लिए संस्थानों के द्वारा परीक्षा का लेवल बिल्कुल भी आसान सेट नहीं किया जाता है। जिससे संस्थानों को बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के बाद केवल ऐसे छात्र मिले जो इस कोर्स को करने में सच्ची तौर पर रूचि रखते है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide