KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
कोरोनावायरस: घर पर नीट 2020 की तैयारी - कोरोनावायरस (COVID-19) जिस तेजी से दुनिया भर में फैल गया है उसे देखकर हर कोई परेशान है। जैसे-जैसे इसके केसेस बढ़ रहे हैं हमें अपनी सेहत की चिंता भी होने लगी है। ऐसे में इससे बचने और इसे फैलने से रोकने का अब तक का जो सबसे अच्छा तरीका पता चला है वह है 'सेल्फ-आइसोलेशन' यानि दीन-दुनिया से दूर अपने घर में ही रहना। चूँकि ऐसी अटकलें हैं भी लगाई जा रही हैं कि परीक्षा की तारीख आगे भी बढ़ सकती है, ऐसे में उम्मीदवारों को नीट 2020 की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी मिल सकता है। इसके अलावा, चूंकि अब घरों से बाहर जाना भी ठीक नहीं है, इसलिए कैंडिडेट्स को अपने घर पर रहकर नीट 2020 की तैयारी के लिए रचनात्मक विचारों की तलाश भी करनी चाहिए।
नीट 2020 परीक्षा से लगभग 1 महीने पहले एक नीट एस्पिरैंट को इससे अच्छा और क्या चाहिए। नीट परीक्षा प्रतिवर्ष 1 बार आयोजित की जाती है। नीट 2020, 3 मई को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। चूंकि परीक्षा में काफी कम समय बचा हुआ है और एस्पिरेंट्स के लिए इस बचे हुए टाइम का एक एक पल कीमती है, इसलिए यह लेख 'कोरोनावायरस: घर पर नीट 2020 की तैयारी' बहुत अधिक सहायक साबित हो सकता है, जानना चाहते हैं कैसे? आगे पढ़ें..
Important: कोरोनेवायरस (COVID-19) के दौरान घर पर नीट 2020 की तैयारी करते समय अपनी तैयारी के स्तर को बहुत बेहतर करने के लिए NEET Knockout Program में एनरॉल करें! और अपने सिलेक्शन को सुनिश्चित करें!
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए नीट 2020 (NEET 2020) की घर पर तैयारी करते समय सबसे पहली और सबसे जरूरी बात जो ध्यान में रखनी है वह है अपने आप को चिंतामुक्त और स्वस्थ रखना। ध्यान रखें कि इस समय हाइजीन बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए कोरोनावायरस की वजह से गैर जरूरी तनाव बिलकुल न लें और अपने स्टडी प्लान पर टिके रहें। चूंकि इस समय कोचिंग एवं इस प्रकार के अन्य संस्थान बंद हैं ऐसे में नीचे दिए जा रहे टिप्स कोरोनावायरस के खतरे के दौरान घर पर नीट 2020 की तैयारी करने में काफी मदद करेंगे:
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

अच्छे कंटेंट वाले एवं ज्ञानवर्धक यूट्यूब वीडियोज देखें - कोचिंग बंद हो जाने की वजह से सभी कैंडिडेट्स घरों पर ही होंगे ऐसे में उन्हें यूट्यूब पर अपने कोर्स से रिलेटेड वीडियो देखने चाहिए और ज्यादा से ज्यादा समय रिवीजन पर फोकस करना चाहिए। नीट से जुड़े ज्यादातर यूट्यूब वीडियोज नीट सिलेबस पर ही फोकस्ड होते हैं। वीडियोज देखने से मन भी थोड़ा बहल जाता है।
टेक्नोलॉजी को प्रयोग में लाएं - आजकल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट इत्यादि हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। सोचिये नीट की घर से प्रिपरेशन करने में इनका कितना उपयोग हो सकता है, और हम इसका उपयोग नीट की तैयारी के लिए कैसे कर सकते हैं। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए नीट 2020 की घर पर तैयारी करते समय इन गैजेट्स की मदद से ऑनलाइन पेपर्स सोल्व कर सकते हैं, स्टडी मटेरियल डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं और वीडियोज की मदद से भी पढ़ाई कर सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर्स और मॉक हल करें - घर पर नीट की तैयारी करते समय थ्योरी पढ़ने के अलावा मॉक टेस्ट लगाना, सैंपल पेपर्स हल करना और नीट प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ उन्हें अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा बल्कि अपने कमजोर पक्षों को मजबूत करने का भी मौका मिलेगा। नीट सैंपल पेपर्स कम समय में छात्रों को अच्छी तैयारी करने में मदद देंगे। इन पेपर्स को हल करने से उम्मीदवार परीक्षा के माहौल से परिचित होंगे, इस प्रकार, उनका तनाव स्तर कम होगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर पर नीट के लिए पढ़ते समय लगातार किताबें और स्टडी मैटेरियल पढ़ने के बाद सवाल हल करने से मन में तनाव भी कम होता है।
रिवीजन करना न भूलें - कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से हो रहे तनाव व चिंता के बीच नीट परीक्षा के लिए रिवीजन करना बिलकुल न भूलें। रिवीजन आपको उन फैक्ट्स और फॉर्म्यूलाज को याद करने में मदद करेगा जो परीक्षा में शामिल हैं और जिनका आपने बहुत पहले अध्ययन किया है। इसलिए काफी कम समय में आप अगर अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो रिवीजन करते रहें।
पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लें - मेडिकल एस्पिरेंट्स को यह अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहे। ऐसा करने में विफलता के गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं और उन्हें यह वर्ष NEET 2020 परीक्षा देना छोड़ना भी पड़ सकता है। ऐसे में उनकी तैयारी बेकार हो सकती है, इसलिए बिना चिंता किये मजे से पढ़ाई करें और संतुलित भोजन करते रहें।
चूंकि उम्मीदवार अब घर से अपनी अधिकांश तैयारी कर रहे होंगे, इसलिए यह आवश्यक है कि वे कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें, जो NEET 2020 के लिए उनकी तैयारी में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। इनका उल्लेख नीचे दिए गए बिंदुओं में किया गया है:
गैर-जरूरी यात्रा बिलकुल न करें - कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय घर पर एकांत में रहना है, ऐसे में घूमने-फिरने जाने का कतई न सोचें। घर पर रहें और आराम से प्रिपरेशन करें।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का फिजूल उपयोग न करें - इस बात का ध्यान रखें कि घर पर बिताई गई यह अवधि ऑनलाइन गेम खेलने या सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पूरा टाइम बैठे रहने की वजह से बर्बाद न हो। ऐसी गतिविधियों को सिर्फ कुछ देर के लिए करें और फिर अपनी नीट प्रिपरेशन पर लग जाएं। उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि यदि वे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए ही करें।
अपने माता-पिता के लिए मुसीबत न बनें - ऐसी विपरीत परिस्थितियों में माता-पिता पहले से ही वैश्विक परिदृश्य के कारण परेशानी और चिंता का सामना कर रहे हैं और अपने बच्चों की परीक्षा के लिए समान रूप से चिंतित हैं। ऐसे में अगर नीट एस्पिरैंट होकर आप उन्हें परेशान करेंगे तो यह अच्छा नहीं होगा। ऐसे कठिन मौके पर एक ईमानदार छात्र अच्छे बच्चे के रूप में घर पर रहें और किसी प्रकार का मानसिक दवाब न उत्पन्न करें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
