Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2026 (NEET 2026 in hindi)- राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • नीट 2026 (NEET 2026 in hindi)- राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)

    नीट 2026 (NEET 2026 in hindi)- राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 23 Sep 2026, 10:27 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2026 परीक्षा (NEET 2026 Exam in Hindi) - मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा mcc.nic.in पर एमसीसी नीट काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, नीट 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 की सीट मैट्रिक्स 22 सितंबर, 2026 को जारी की जाएगी। प्राधिकरण ने राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र उम्मीदवार 27 सितंबर, 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग 23 से 28 सितंबर, 2026 तक की जा सकेगी। एमसीसी 23 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट मैट्रिक्स जारी करेगी। नीट 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी पसंद भरने से पहले एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए उपलब्ध सीटें देख सकते हैं।
    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक!

    This Story also Contains

    1. एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग डेट्स (MCC NEET UG 2026 counselling dates in hindi)
    2. नीट 2026 रिजल्ट (NEET result 2026 in hindi)
    3. नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam dates in hindi)
    4. नीट 2026 हाईलाइट्स (NEET 2026 Highlights in hindi)
    5. नीट 2026 पात्रता मानदंड (NEET 2026 eligibility criteria in hindi)
    6. नीट 2026 प्रश्न पत्र (NEET 2026 Question Paper in hindi)
    7. नीट 2026 सिलेबस (NEET 2026 Syllabus in hindi)
    8. नीट 2026 तैयारी टिप्स (NEET 2026 Preparation Tips in hindi)
    9. नीट परीक्षा 2026 को क्रैक करने के लिए 10 टिप्स (10 tips to crack NEET Exam 2026 in hindi)
    10. नीट अध्ययन सामग्री 2026 (NEET Study Material 2026 in hindi)
    11. नीट 2026 परीक्षा पैटर्न (NEET 2026 Exam Pattern hindi)
    12. नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET 2026 Admit Card in hindi)
    13. नीट 2026 आंसर की (NEET 2026 Answer Key in hindi)
    14. नीट 2026 रिजल्ट (NEET Result 2026 in hindi)
    15. नीट 2026 कटऑफ (NEET 2026 Cutoff in hindi)
    16. नीट 2026 काउंसलिंग (NEET 2026 Counselling in hindi)
    17. नीट सीटों की संख्या (NEET seat intake)
    नीट 2026 (NEET 2026 in hindi)- राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)
    नीट 2026 (NEET 2026 in Hindi)

    एमसीसी ने नीट 2026 की राउंड 3 और स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। जबकि प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर 2026 को एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 का फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट जारी किया गया।
    एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 का फ़ाइनल अलॉटमेंट जारी: यहां से डाउनलोड करें!
    एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट पीडीएफ लिंक

    एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग डेट्स (MCC NEET UG 2026 counselling dates in hindi)

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 की तारीखों की घोषणा mcc.nic.in पर की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट 2026 काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    नीट 2026 काउंसलिंग तिथि

    कार्यक्रम

    तिथि

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 1


    नीट काउंसलिंग 2026 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    5 अगस्त से 15 अगस्त 2026

    चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    6 अगस्त से 18 अगस्त 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    19 से 20 अगस्त 2026

    राउंड 1 का अस्थायी (प्रोविजनल) परिणाम

    20 अगस्त 2026

    राउंड 1 संशोधित शेड्यूल

    24 अगस्त 2026

    रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग

    31 अगस्त तक

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 2


    राउंड 2 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    3 से 8 सितंबर, 2026

    राउंड 2 चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    3 से 9 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    9 से 10 सितंबर, 2026

    राउंड 2 का परिणाम

    12 सितंबर 2026

    रिपोर्टिंग

    12 से 18 सितंबर, 2026

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 3


    राउंड 3 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    22 से 27 सितंबर, 2026

    राउंड 3 चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    23 से 28 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    28 से 29 सितंबर, 2026

    राउंड 3 का परिणाम

    30 सितंबर, 2026

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

    1 से 9 अक्टूबर, 2026

    स्ट्रे वैकेंसी राउंड (राउंड 4)


    पंजीकरण

    12 से 14 अक्टूबर, 2026

    चॉइस फिलिंग

    12 से 15 अक्टूबर, 2026

    स्ट्रे वैकेंसी राउंड (अंतिम) का परिणाम

    17 अक्टूबर, 2026

    रिपोर्टिंग एवं प्रवेश

    19 से 26 अक्टूबर, 2026

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा फाइनल री नीट आंसर की जारी करने के कुछ समय बाद ही री-नीट रिजल्ट जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फाइनल नीट आंसर की री नीट रिजल्ट चेक कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दिए री नीट रिजल्ट लिंक से लॉगइन के द्वारा नीट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    री नीट आंसर की चेक करें | री नीट रिजल्ट 2026 चेक करें

    नीट ओएमआर शीट 13 जुलाई को जारी कर दी गई। उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते थे और अपनी स्कैन की हुई नीट ओएमआर आंसर शीट डाउनलोड करके अपने जवाबों की जांच कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानि neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना री नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को री नीट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।
    री नीट ऑफिशियल आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक
    री नीट 2026 आंसर की लाइव अपडेट देखें |

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 2026 रिजल्ट (NEET result 2026 in hindi)

    नीट 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    • नीट परिणाम 2026 (NEET result 2026) के लिए (घोषणा होने पर) neet.nta.nic.in पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • एनईईटी रोल नंबर (जैसा कि प्रवेश पत्र पर दिया गया है) और जन्मतिथि dd/mm/yyyy प्रारूप में दर्ज करें

    • नीट 2026 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा

    • इसे डाउनलोड करें और सटीकता के लिए विवरण जांचें

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) साल में एक बार नीट यूजी परीक्षा आयोजित करती है। भारत में 645 मेडिकल, 318 डेंटल, 914 आयुष, और 47 बीवीएससी और एएच कॉलेजों में एडमिशन के लिए सिंगल नेशनल लेवल का अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम, नीट यूजी 2026, ऑफलाइन मोड में हुआ। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट सिलेबस 2026 की जांच कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें- री-नीट 2026 टॉपर्स । री-नीट 2026 में कितने अंक पर मिल सकती है सरकारी एमबीबीएस सीट । री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

    नीट 2026 एग्जाम में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को इन 180 प्रश्न के उत्तर 3 घंटे के अंदर देने होंते हैं। ये 180 प्रश्न 3 अनुभागों में विभाजित हैं - फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। हर सही उत्तर के लिए 4 मार्क्स दिए जाते हैं, जबकि हर गलत उत्तर के लिए एक मार्क्स काटा जाता है, और बिना उत्तर वाले प्रश्नों के लिए कोई मार्क्स नहीं दिए जाते हैं।

    नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam dates in hindi)

    नीट 2026 (NEET 2026 in hindi) के शेड्यूल की विस्तृत समझ उम्मीदवारों को नीट आवेदन पत्र डेट 2026 (neet form date 2026 in hindi), सुधार विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं पर अपडेट रखेगी। महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीट परीक्षा तिथि 2026 (NEET exam dates 2026 in hindi) से संबंधित निम्न तालिका को देखें।
    ये भी पढ़ें- क्या री नीट जारी हो गया है? । क्या री-नीट 2026 का कट-ऑफ ज़्यादा होगा? । री-नीट 2026 ओएमआर शीट लिंक

    नीट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (NEET 2026 Important Dates in hindi)

    कार्यक्रम

    नीट 2026 तिथि (NEET 2026 dates)

    नीट 2026 अधिसूचना (NEET 2026 exam notification)

    8 फरवरी 2026

    नीट 2026 पंजीकरण तिथि (NEET 2026 registration date)

    8 फरवरी 2026

    नीट आवेदन पत्र 2026 को भरने की अंतिम तिथि (Last date to fill NEET application form 2026)

    8 मार्च 2026

    11 मार्च 2026

    नीट 2026 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (Last date for application fee payment)

    8 मार्च 2026

    11 मार्च 2026

    नीट 2026 आवेदन सुधार सुविधा (NEET 2026 correction window date)

    10 से 12 मार्च 2026

    12 से 14 मार्च 2026

    नीट 2026 आवंटित परीक्षा शहर विवरण (NEET 2026 Allotted exam city details)

    12 अप्रैल 2026

    नीट यूजी प्रवेश पत्र 2026 (Release of NEET-UG admit card)

    26 अप्रैल 2026 (जारी)

    नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam date)

    3 मई 2026

    रीनीट एग्जाम एडमिट कार्ड


    14 जून तक
    नीट 2026 री-एग्जाम तिथि
    21 जून 2026

    नीट 2026 परिणाम (NEET 2026 result declaration)

    16 जुलाई 2026

    एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन

    जुलाई 2026

    नीट 2026 काउंसलिंग की शुरुआत (Commencement of NEET UG counselling)

    जुलाई 2026

    नीट 2026 हाईलाइट्स (NEET 2026 Highlights in hindi)

    परीक्षा का नाम

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test)

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    नीट (NEET)

    आयोजक संस्थान

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    परीक्षा आयोजन

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

    भाषा

    असमिया

    बंगाली

    अंग्रेज़ी

    गुजराती

    हिंदी

    कन्नड़

    मलयालम

    मराठी

    ओरिया

    पंजाबी

    तामिल

    तेलुगू

    उर्दू

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन (नीट ऑनलाइन फॉर्म 2026)

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    1700 रुपये [ऑनलाइन]

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन / ऑफ़लाइन

    भाग लेने वाले कॉलेज

    1986

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे

    सीटों की संख्या

    178484 सीटें

    SRM Kattankulathur Dental College Admissions 2026

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    SRM Medical College Admissions 2026

    Ranked #18 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Unmatched clinical exposure with over 7 lakh patients yearly

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 पात्रता मानदंड (NEET 2026 eligibility criteria in hindi)

    मेडिकल कॉलेजों में सफलतापूर्वक प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को उस एनटीए द्वारा नीट 2026 पात्रता मानदंड को पूरा करने के साथ के साथ नीट परीक्षा (neet ka exam) पास करना होगा।

    नीट परीक्षा 2026 (neet pariksha 2026) के लिए पात्रता मानदंड

    राष्ट्रीयता

    भारतीय नागरिक, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई और विदेशी नागरिक

    नीट 2026 आयु सीमा

    निचली सीमा: 31 दिसंबर, 2026 तक 17 वर्ष से अधिक

    ऊपरी आयु सीमा: कोई नहीं

    नीट के लिए आवश्यक योग्यता परीक्षा विवरण

    पीसीबी के साथ कक्षा 12 या समकक्ष।

    नीट 2026 के लिए कक्षा 12 का प्रतिशत आवश्यक है

    जनरल/ओबीसी: पीसीबी और कुल मिलाकर न्यूनतम 50%

    एससी/एसटी: न्यूनतम 40%

    पीडब्ल्यूडी: 45%

    नीट प्रयास की सीमा

    कोई सीमा नहीं

    कक्षा 12 बोर्ड

    एनआईओएस और ओपन स्कूलों सहित मान्यता प्राप्त बोर्डों के छात्र

    जीवविज्ञान एक अतिरिक्त विषय के रूप में

    स्वीकार्य

    नीट 2026 - एमबीबीएस/बीडीएस/बीयूएमएस/बीएसएमएस पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड

    अवधि

    नीट के लिए 12वीं कक्षा का प्रतिशत आवश्यक है

    एमबीबीएस/बीडीएस

    कक्षा 12 में न्यूनतम 50% (एससी/एसटी के लिए 40% और पीडब्ल्यूडी के लिए 45%)।

    बीयूएमएस करने के लिए

    उपरोक्त के अलावा कक्षा 10 में उर्दू या अरबी या फ़ारसी भाषा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

    बीएसएमएस

    ऊपर दिए गए कक्षा 12 मानदंडों के अलावा कक्षा 10 या समकक्ष में तमिल विषय में उत्तीर्ण होना।

    नीट 2026 आवेदन प्रक्रिया (NEET 2026 application process in hindi)

    नीट 2026 आवेदन प्रक्रिया का तरीका ऑनलाइन होगा। इसके लिए फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या अन्य माध्यम से किया जा सकेगा।

    नीट 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण इस प्रकार हैं:

    1. पंजीकरण : neet.nta.nic.in पर जाएं और सक्रिय फोन नंबर और ईमेल आईडी जैसे पूछे गए विवरण दर्ज करके नीट 2026 के लिए पंजीकरण करें। विवरण दर्ज करने के बाद, नीट 2026 आवेदन संख्या उत्पन्न होगी।

    2. आवेदन पत्र भरना : सफल पंजीकरण के बाद, फिर से एनटीए एनईईटी वेबसाइट पर जाएं और उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से लॉग इन करें। आवेदन पत्र तक पहुंचने पर, पूछे गए विवरण जैसे व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य दर्ज करें।

    3. दस्तावेज़ अपलोड करें : तीसरे चरण में, एनईईटी यूजी 2026 ब्रोशर में उल्लिखित विनिर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें।

    4. नीट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान- पंजीकरण शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से करें।

    5. पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लेना : उम्मीदवारों को नीट परीक्षा 2026 के पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति सहेजनी होगी।

    नीट 2026 आवेदन फॉर्म शुल्क

    वर्ग

    शुल्क + जीएसटी

    सामान्य/एनआरआई

    1700 रुपये

    ओबीसी एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस

    1600 रुपये

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर

    1000 रुपये

    महत्वपूर्ण सुझाव : नीट 2026 परीक्षा के दिन की उपस्थिति शीट, एडमिट कार्ड और मेडिकल प्रवेश के लिए 6 से 8 तस्वीरें रखें।

    नीट सुधार विंडो 2026

    आवेदन पत्र में हुई किसी भी गलती को सुधारने के लिए उम्मीदवार नीट 2026 सुधार विंडो का उपयोग कर सकते हैं। पंजीकरण बंद होने के बाद इसे एनटीए द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। एनईईटी उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन में परिवर्तन और सुधार की अनुमति दी जाएगी। नीट 2026 परीक्षा की सुधार विंडो की सुविधा एक बार मिलेगी।

    नीट आवेदन पत्र 2026 में सुधार की अनुमति : सभी विवरण/फोटोग्राफ/हस्ताक्षर और परीक्षा शहर

    आवेदन शुल्क

    वर्ग

    लिंग

    फीस

    सामान्य/एनआरआई

    महिला, पुरुष, ट्रांसजेंडर

    ₹1700

    ओबीसी, ईडब्ल्यूएस

    पुरुष

    ₹1600

    एससी, एसटी

    पुरुष, स्त्री

    ₹1000

    ओबीसी, सामान्य, एससी, एसटी

    ट्रांसजेंडर

    ₹1000

    पीडब्ल्यूडी, ओबीसी, सामान्य, एससी, एसटी,

    पुरुष, स्त्री

    ₹1000

    नीट 2026 प्रश्न पत्र (NEET 2026 Question Paper in hindi)

    नीट 2026 प्रश्न पत्र प्रश्न पत्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा ओएमआर शीट और आंसर की के साथ प्रकाशित किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके नीट 2026 प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। स्नातक मेडिकल परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी के लिए, उम्मीदवारों के लिए नीट के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करना महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करने से उम्मीदवारों को नीट यूजी कठिनाई स्तर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

    नीट 2025 प्रश्न पत्र

    नीट 2025 कोड 45 प्रश्न पत्र

    डाउनलोड करें

    नीट 2025 कोड 46 प्रश्न पत्र

    डाउनलोड करें

    नीट 2025 कोड 47 प्रश्न पत्र

    डाउनलोड करें

    नीट 2025 कोड 48 प्रश्न पत्र

    डाउनलोड करें

    यहां उचित समीक्षा और विश्लेषण के लिए विस्तृत समाधान के साथ नीट आंसर की प्रदान की गई है। आंसर की आपको अपने उत्तरों को सत्यापित करने और अपेक्षित अंकों की गणना करने में मदद करती है।

    नीट 2025 कोड 45 आंसर की

    डाउनलोड करें

    नीट 2025 कोड 46 आंसर की

    डाउनलोड करे

    नीट 2025 कोड 47 आंसर की

    डाउनलोड करे

    नीट 2025 कोड 48 आंसर की

    डाउनलोड करें

    पिछले वर्ष के NEET प्रश्न पत्र के सभी कोड: (अंग्रेजी और हिंदी)

    नीट परीक्षा के पेपर: क्षेत्रीय भाषाएं

    नीट 2026 सिलेबस (NEET 2026 Syllabus in hindi)

    नीट यूजी सिलेबस (nmc neet syllabus in hindi) एक स्वतंत्र संगठन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा तैयार किया गया है। स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए नीट यूजी पाठ्यक्रम 2026 (NEET UG syllabus 2026) की गहन समझ होना आवश्यक है। नीट सिलेबस 2026 (NEET syllabus 2026) में कक्षा 11 और 12 पाठ्यक्रम के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय शामिल हैं। (neet ug syllabus pdf in hindi) नीचे दिए गए लिंक से नीट 2026 के लिए विषयवार पाठ्यक्रम (subject-wise syllabus for NEET 2026) की जाँच करें।

    उपयोगी लिंक्स :

    नीट 2026 तैयारी टिप्स (NEET 2026 Preparation Tips in hindi)

    नीट की तैयारी यह पहला कदम है और परीक्षा में बैठने के इच्छुक अधिकांश छात्रों के लिए यह कक्षा 11 में शुरू होता है। कम सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा और बहुत अच्छा नीट 2026 स्कोर के साथ क्वालिफाई करना सर्वोत्तम प्रयासों की आवश्यकता है। नीट परीक्षा में सफल होने के लिए प्रभावी तैयारी टिप्स में कुछ बुनियादी दिशानिर्देश और एक अच्छी रणनीति शामिल करें। पहले प्रयास में नीट 2026 क्रैक करें, के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए :

    नीट परीक्षा 2026 की रणनीति निम्नलिखित कारकों पर भी निर्भर करेगी :

    नीट परीक्षा 2026 को क्रैक करने के लिए 10 टिप्स (10 tips to crack NEET Exam 2026 in hindi)

    1 : नीट पाठ्यक्रम और विषयों का अध्ययन करें- प्रश्न पत्र में कक्षा 11 और 12 के स्तर पर भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न होंगे। नीट 2026 को क्रैक करने के लिए कवर किए जाने वाले विषयों को जानना महत्वपूर्ण है।

    2 : रणनीति बनाएं : नीट 2026 के लिए मुख्य रूप से पढ़े जाने वाले अध्याय देखें। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों में कुछ विषयों से पूछे गए प्रश्न दिखाए गए थे जबकि कुछ विषयों को बमुश्किल छुआ गया है। ये अधिकतर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और पिछले वर्षों के नीट प्रश्नपत्रों पर बारीकी से नजर डालने पर भी उपलब्ध हैं।

    3 : नीट परीक्षा पैटर्न की जांच करें - इससे उम्मीदवारों को यह जानने में मदद मिलेगी कि परीक्षा कैसी होगी और सटीक नीट परीक्षा रणनीति की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

    4: नीट 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें : छात्र पूछते हैं क्या NCERT की किताबें नीट परीक्षा पास करने के लिए पर्याप्त हैं? चूँकि वे नींव को मजबूत करने में मदद करते हैं,नीट 2026 की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें महत्वपूर्ण हैं. हालाँकि संदर्भ के लिए अन्य पुस्तकों की भी आवश्यकता है।
    5: शेड्यूल : यदि किसी का लक्ष्य है तो अध्ययन करने के लिए कितने घंटे, क्या अध्ययन करना है और कैसे रणनीति बनाना है यह बहुत महत्वपूर्ण है।

    6: नीट 2026 के लिए रिवीजन की रणनीति : सिर्फ पढ़ाई से काम नहीं चलेगा। नीट परीक्षा को क्रैक करने के लिए प्रत्येक अध्याय का पूरी तरह से दोहराव एक मानक मंत्र है।

    7: समय पर परीक्षण और मूल्यांकन : हालाँकि गहन तैयारी आवश्यक है, यह तभी फलदायी होगी जब इसे उचित मूल्यांकन किया जाए। नीट परीक्षा 2026 की तैयारी में कमियों और कमियों को दूर करने के लिए समय पर टेस्ट और उचित रिवीजन की आवश्यकता है। मूल्यांकन का एक तरीका नीट मॉक टेस्ट और नीट पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करना है।

    8. नीट टॉपर्स से जानिए : पिछले वर्ष के नीट टॉपर्स परीक्षा की तैयारी के दबाव और सफल होने के तरीके जानने के अच्छे स्रोत हैं। नीट परीक्षा रणनीति को जानने और उसमें सुधार करने के लिए उनके सफलता मंत्र पढ़ें।

    9: प्रेरणा और दृढ़ संकल्प: नीट 2026 में सफलता की राह आसान नहीं होगी, लेकिन आगे बढ़ते रहने और सफलता की मिठास का स्वाद चखने के लिए मजबूत प्रेरणा के साथ-साथ दृढ़ता और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है।

    10 : नीट परीक्षा 2026 में बचने के लिए सामान्य गलतियां : खैर, ये छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ हैं और इनसे बचना होगा। इन्हें जांचें और जानें कि इनसे कैसे बचा जाए।

    नीट 2026 अध्ययन रणनीति में इन सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा, जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख करीब आती है, तैयारी की रणनीति बदल जाती है। इसलिए नीचे दिए गए अनुसार उपलब्ध समय के साथ-साथ नीट की तैयारी में बदलाव करना भी बुद्धिमानी है।

    नीट अध्ययन सामग्री 2026 (NEET Study Material 2026 in hindi)

    नीट यूजी 2026 को क्रैक करने के लिए, छात्रों को अपनी एनईईटी तैयारी की बुद्धिमानी से योजना बनाने के लिए सर्वोत्तम अध्ययन सामग्री चुनने की आवश्यकता है। नीट अध्ययन सामग्री सटीक, अद्यतन, आवश्यक अध्याय और आवश्यक विषयों को शामिल करता है जो छात्रों को कवर करने में मदद करता है। नीट 2026 पाठ्यक्रम और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान से सभी प्रमुख अवधारणाओं को साफ़ करें।

    नवीनतम रुझानों से अपडेट रहें: अभ्यर्थी नीट की तैयारी के लिए नवीनतम नीट सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। यह उन्हें नवीनतम नीट परीक्षा रुझानों से अपडेट रखता है जिससे उन्हें परीक्षा में पूछे जाने वाले आवश्यक विषयों का पता लगाने में मदद मिलती है।

    गुणवत्ता सामग्री: नीट अध्ययन सामग्री उच्च योग्य पेशेवरों द्वारा तैयार की जाती है। अध्ययन सामग्री में संपूर्ण अध्ययन सामग्री, नीट विषयों की विस्तृत व्याख्या, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ अध्याय-वार हल किए गए प्रश्न शामिल हैं।

    नीट 2026 परीक्षा पैटर्न (NEET 2026 Exam Pattern hindi)

    नीट परीक्षा पैटर्न देखने से पहले छात्रों को सिलेबस की जांच कर लेनी चाहिए। नीट पाठ्यक्रम (neet syllabus 2026 pdf by nta official website in hindi) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के लिए 10+2 स्तर है। विद्यार्थियों को न केवल नीट का सिलेबस समय पर पूरा करें लेकिन यह भी जानें कि कौन सी अध्ययन सामग्री चुननी है। इसके साथ में नीट 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें होना चाहिए ताकि छात्र संदर्भ ले सकें और नीट 2026 की तैयारी बेहतर तरीके से करें।

    नीट परीक्षा पैटर्न 2026 - महत्वपूर्ण विवरण

    बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का तरीका

    कलम और कागज आधारित (ऑफ़लाइन)

    अवधि

    3 घंटे

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, उर्दू, पंजाबी और मलयालम।

    विषयों

    जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान + प्राणी विज्ञान), भौतिकी और रसायन विज्ञान

    नीट प्रश्नों का स्तर

    10+2

    कुल पूछे गए प्रश्न

    180

    कुल अंक

    720

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू

    सही उत्तर के लिए अंक

    4 अंक

    नकारात्मक अंकन

    -1 अंक

    नीट 2026 परीक्षा दिवस कार्यक्रम

    नीट शेड्यूल

    तिथि और समय

    नीट परीक्षा की अवधि

    दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे)

    नीट 2026 के लिए परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश

    1:30 अपराह्न

    नीट परीक्षा कक्ष में बैठें

    दोपहर 1:15 बजे

    घोषणा निर्देश और नीट प्रवेश पत्र का सत्यापन

    दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक

    नीट 2026 टेस्ट बुकलेट का वितरण

    दोपहर 1:45 बजे

    अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षण पुस्तिका पर विवरण लिखना

    दोपहर 1:50 बजे

    नीट परीक्षा की शुरुआत

    अपराह्न 2:00 बजे

    नीट परीक्षा 2026 संपन्न

    शाम 5:00 बजे

    नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET 2026 Admit Card in hindi)

    पंजीकृत उम्मीदवार नीट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने पर nta.neet.nic.in से डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवार की पहचान सत्यापित करने के लिए परीक्षा के दिन नीट 2026 एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:

    नीट 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    चरण 1: वेबसाइट पर दिए गए NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

    चरण 2: एनईईटी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें

    चरण 3: नीट एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा

    चरण 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और विवरण जांचें

    चरण 5: यदि विवरण सही है तो उसे प्रिंट करें।

    नीट 2026 एडमिट कार्ड विवरण

    • नीट आवेदन संख्या और रोल नंबर

    • नाम

    • पिता का नाम

    • मां का नाम

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • वर्ग

    • आवासीय पता

    • नीट प्रश्न पत्र का माध्यम

    • परीक्षा केंद्र विवरण

    • नीट परीक्षा की तारीख और समय

    महत्वपूर्ण सुझाव: उम्मीदवारों को नीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पर दिए गए स्थान पर एक तस्वीर चिपकानी होगी। उन्हें अपने बाएं अंगूठे का निशान भी लगाना होगा और दिए गए स्थान पर अपने माता-पिता के हस्ताक्षर कराने होंगे। उम्मीदवारों को नीट परीक्षा हॉल में निरीक्षक के सामने अपने हस्ताक्षर करने होंगे।

    नीट 2026 आंसर की (NEET 2026 Answer Key in hindi)

    उम्मीदवार अपने अनुमानित अंकों की गणना करने के लिए एनटीए द्वारा जारी नीट 2026 आंसर की का उपयोग कर सकते हैं। 200 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करके आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इसका प्रमाण देना होगा।

    नीट यूजी 2026 फाइनल आंसर की (final answer key of NEET UG 2026) नीट 2026 रिजल्ट जारी किए जाने से कुछ घंटे पहले जारी किया जाता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एनटीए नीट 2026 अंतिम आंसर की (NTA NEET 2026 final answer key) को किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार द्वारा चुनौती नहीं दी जा सकती है।

    नीट 2026 रिजल्ट (NEET Result 2026 in hindi)

    नीट 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    • नीट परिणाम 2026 (NEET result 2026) के लिए (घोषणा होने पर) neet.nta.nic.in पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • एनईईटी रोल नंबर (जैसा कि प्रवेश पत्र पर दिया गया है) और जन्मतिथि dd/mm/yyyy प्रारूप में दर्ज करें

    • नीट 2026 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा

    • इसे डाउनलोड करें और सटीकता के लिए विवरण जांचें

    नीट स्कोरकार्ड 2026-विवरण उल्लिखित

    • उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण जैसे रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, माता का नाम और पिता का नाम आदि।

    • अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक

    • विषयवार और समग्र प्रतिशत स्कोर

    • अखिल भारतीय रैंक

    • प्रत्येक श्रेणी के लिए कटऑफ प्रतिशत स्कोर और अंक (न्यूनतम और उच्चतम)।

    • उपस्थित और अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या का विवरण

    नीट 2026 कटऑफ (NEET 2026 Cutoff in hindi)

    परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निर्दिष्ट नीट कटऑफ 2026 के बराबर या उससे ऊपर स्कोर करना होगा। यह न्यूनतम प्रतिशत है जो एमसीआई द्वारा पूर्व-निर्धारित है और ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस (1997) में उस स्कोर के रूप में निर्धारित किया गया है जिसे प्रवेश के पात्र होने के लिए उम्मीदवार को प्राप्त करना होगा।

    नीट क्वालीफाइंग परसेंटाइल को श्रेणी-वार निर्दिष्ट किया गया है और इसे नीचे दी गई तालिका में संक्षेपित किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए, पिछले वर्षों में प्राप्त वास्तविक अंकों का भी उल्लेख किया गया है ताकि उम्मीदवारों को यह पता चल सके कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कितना स्कोर करना है।

    कटऑफ स्कोर आवेदकों की संख्या, प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटें और पिछले कटऑफ रुझानों द्वारा निर्धारित किया जाता है।

    नीट क्वालीफाइंग परसेंटाइल

    नीट 2025 कट ऑफ अंक (NEET 2025 Cut off Marks in Hindi)

    वर्ग

    योग्यता परसेंटाइल

    कटऑफ स्कोर

    यूआर/ईडब्ल्यूएस

    50वाँ परसेंटाइल

    686 - 144

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    40वाँ परसेंटाइल

    143 - 113

    अनुसूचित जाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    अनुसूचित जनजाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी

    45वाँ परसेंटाइल

    143 - 127

    ओबीसी दिव्यांग

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एससी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एसटी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    नीट कटऑफ 2024 (NEET cutoff 2024 in hindi)

    श्रेणी

    नीट 2024 कट-ऑफ परसेंटाइल

    नीट कट ऑफ स्कोर 2024

    सामान्य

    50 वां परसेंटाइल

    720-162

    सामान्य-पीएच

    45 वां परसेंटाइल

    161-127

    एससी, एसटी, ओबीसी

    40 वां परसेंटाइल

    161-144

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40 वां परसेंटाइल

    143-127

    अनुसूचित जनजाति पीएच

    40 वां परसेंटाइल

    142-127

    नीट कटऑफ 2023 (NEET cutoff 2023 in hindi)

    वर्ग

    नीट कटऑफ परसेंटाइल

    नीट कट-ऑफ 2023 स्कोर

    अनारक्षित

    50वां परसेंटाइल

    720-137

    अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग

    40वां परसेंटाइल

    136-107

    अनारक्षित-पीएच

    45वां परसेंटाइल

    136-121

    एससी/एसटी/ओबीसी- पीएच

    40वां परसेंटाइल

    120-107


    ये भी पढ़ें

    नीट 2026 काउंसलिंग (NEET 2026 Counselling in hindi)

    नीट काउंसलिंग का तरीका और ऑनलाइन और ऑफ़लाइन होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट 2026 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया सहित ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग आयोजित करती है। जिन उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें एक निश्चित समय अवधि के भीतर आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नीट सीट आवंटन आवेदकों की अखिल भारतीय रैंक, प्रवेशित कॉलेजों की पसंद, सीट उपलब्धता, आरक्षण मानदंड आदि के आधार पर होगा।

    एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाती है: राउंड एक, दो, मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी। जो उम्मीदवार नीट 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे अखिल भारतीय काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, संबंधित राज्य काउंसिलिंग प्रक्रियाओं के लिए, डोमिसाइल, राज्य में निवास आदि जैसे कारकों पर आधारित होंगे। उम्मीदवारों को राज्य काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने से पहले यह जांचना होगा कि वे राज्य प्रवेश मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं।

    नीट काउंसलिंग 2026 दो प्रकार की होती है। एक अखिल भारतीय काउंसलिंग सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों और एम्स, जिपमर, एएफएमसी, ईएसआई, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), बीएचयू, एएमयू और डीम्ड विश्वविद्यालय सहित केंद्रीय संस्थानों में सभी सीटों के लिए डीजीएचएस द्वारा आयोजित होता है। दूसरा, राज्य के सरकारी कॉलेजों, राज्य संचालित विश्वविद्यालयों और निजी मेडिकल कॉलेजों की शेष 85% सीटों के लिए प्रत्येक व्यक्तिगत राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा आयोजित राज्य काउंसिलिंग है। केवल नीट के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले छात्र ही कुछ नियमों के अधीन काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।

    एमसीसी नीट काउंसलिंग दिशानिर्देश

    काउंसिलिंग का प्रकार

    काउंसिलिंग निकाय

    सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15% एआईक्यू सीटों (जम्मू और कश्मीर को छोड़कर) के लिए काउंसलिंग

    एमसीसी की ओर से डीजीएचएस

    एम्स और जिपमर में सभी एमबीबीएस सीटों के लिए काउंसलिंग

    जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में बीडीएस सहित केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सभी सीटों के लिए काउंसलिंग

    डीयू कॉलेजों (एमएएमसी, एलएचएमसी, यूसीएमएस) में 85% राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग

    ईएसआईसी कॉलेजों में आईपी कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग

    सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) के लिए काउंसलिंग

    डीजीएचएस, एमसीसी और एएफएमसी पुणे की ओर से

    85% राज्य कोटा सीटों और 100% राज्य निजी कॉलेजों के लिए काउंसलिंग।
    जम्मू और कश्मीर के मामले में - सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में 100%

    संबंधित राज्य परामर्श प्राधिकारी

    नीट सीटों की संख्या (NEET seat intake)

    • एम्स एमबीबीएस (15 संस्थान) - 1205 सीटें

    • JIPMER एमबीबीएस (2 संस्थान) - 200 सीटें

    • 645 कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें - 1,01,388

    • 318 कॉलेजों में बीडीएस सीटें - 27,868

    • 914 कॉलेजों में आयुष सीटें - 52,720 सीटें


    सामान्य जानकारी के लिए फोन नंबर

    918076535482

    917703859909

    ये भी पढ़ें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एक उम्मीदवार कितनी बार नीट के लिए उपस्थित हो सकता है?
    A:

    नीट यूजी यूजी 2026 में प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

    Q: क्या नीट साल में दो बार आयोजित किया जाता है?
    A:

    नहीं, एनटीए हर साल एक बार नीट यूजी परीक्षा आयोजित करता है।

    Q: क्या मैं नीट 2026 परीक्षा केंद्र की अपनी प्राथमिकताएं बदल सकता हूं?
    A:

    नहीं, एक बार आवंटित होने के बाद परीक्षा केंद्र नहीं बदला जा सकता है।

    Q: क्या परीक्षा के लिए कोई विशिष्ट ड्रेस कोड है?
    A:

    हां, नीट ड्रेस कोड 2026 एनटीए द्वारा तय किया गया है। परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए।

    Q: नीट 2026 परीक्षा की कुल अवधि क्या है?
    A:

    नीट 2026 की कुल अवधि 3 घंटे तय की गई है।

    Q: क्या नीट 2026 का सिलेबस कम कर दिया गया है?
    A:

    नीट 2026 पाठ्यक्रम को एनएमसी द्वारा कुछ विषयों को जोड़ने और कटौती के साथ कम कर दिया गया है।

    Q: नीट 2026 काउंसलिंग का संचालन निकाय कौन है?
    A:

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट काउंसलिंग 2026 आयोजित करेगी। 15% AIQ, डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ESIC/AFMS, AIIMS और JIPMER संस्थानों की 100% सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट स्कोर के आधार पर नीट काउंसलिंग आयोजित करती है। हालांकि, राज्य कोटे की 85% सीटों और निजी कॉलेजों की सभी सीटों के लिए संबंधित राज्यों की काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट काउंसलिंग की जाती है।

    Q: नीट 2026 आवेदन पत्र कौन भर सकता है?
    A:

    नीट 2026 के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    Q: क्या मैं नीट 2026 के लिए आवेदन कर सकता हूं, अगर 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आता है?
    A:

    हां, कंपार्टमेंट के छात्र नीट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, उन्हें 12वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और आवश्यक प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

    Q: neet ke liye kitne percentage chahiye
    A:

    नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कक्षा 12 या एचएससी परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी में न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत 50% अंक प्राप्त करने होते हैं। जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में कुल मिलाकर भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए। आपको यह भी बताते चलें कि नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में नीट कटऑफ 50वां पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40वां पर्सेंटाइल प्राप्त करना होता है। नीट क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर एनटीए द्वारा neet.nta.nic.in पर परिणाम के साथ जारी किया जाता है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले नीट 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for