Careers360 Logo
ask-icon
share
    पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 जारी (Punjab NEET merit list 2026 in hindi)- मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
    • लेख
    • पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 जारी (Punjab NEET merit list 2026 in hindi)- मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

    पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 जारी (Punjab NEET merit list 2026 in hindi)- मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 08 Sep 2026, 02:34 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 (Punjab NEET merit list 2026 in hindi) - बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस (बीएफयूएचएस) द्वारा पंजाब नीट यूजी 2026 के तहत राज्य के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पंजाब नीट 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट 8 सितंबर, 2026 को जारी की गई है। दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार 8 से 10 सितंबर, 2026 तक अपनी पसंद भर सकते हैं।
    पंजाब नीट काउंसलिंग 2026 - राउंड 2 मेरिट लिस्ट पीडीएफ़

    This Story also Contains

    1. पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the Punjab NEET merit list 2026?)
    2. पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 - पात्रता मानदंड
    3. पंजाब एमबीबीएस मेरिट सूची में उल्लिखित विवरण (Details mentioned in the Punjab NEET Merit List)
    4. पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 के बाद क्या? (What after Punjab NEET merit list 2026?)
    पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 जारी (Punjab NEET merit list 2026 in hindi)- मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
    पंजाब नीट मेरिट लिस्ट (Punjab NEET Merit List in Hindi)

    इससे पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (बीएफ़यूएचएस) ने 13 अगस्त, 2026 को पंजाब नीट 2026 मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल उम्मीदवार पंजाब की स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने के योग्य हैं। पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया।
    पंजाब नीट 2026 मेरिट लिस्ट यहां से डाउनलोड करें

    पंजाब नीट 2026 के लिए मेरिट सूची नीट-यूजी परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। केवल पात्र उम्मीदवार जिन्होंने पंजाब नीट आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा किया होगा तथा अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया होगा, उन्हें राज्य मेरिट सूची में शामिल किया जाता है। राउंड-वाइज पंजाब नीट मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जारी की जाती है। बीएफ़यूएचएस पंजाब नीट काउंसलिंग (BFUHS Punjab NEET counselling in hindi) के विभिन्न राउंड के लिए शेड्यूल जारी करता है।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    पंजाब नीट मेरिट सूची 2026 (Punjab NEET merit list 2026 in hindi) में उम्मीदवार का नाम और श्रेणी, पंजीकरण संख्या, नीट 2026 अंक, रैंक और रोल नंबर का उल्लेख होता है। पंजाब नीट मेरिट सूची के आधार पर, 1700 एमबीबीएस और 1230 बीडीएस सीटें उनकी संबंधित श्रेणियों के तहत उम्मीदवारों को आवंटित की जाएंगी। श्रेणी-वार पंजाब नीट 2026 मेरिट सूची और अन्य विवरणों की जांच करने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the Punjab NEET merit list 2026?)

    पंजाब नीट 2025 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • यहां दिए गए पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट सूची को डाउनलोड करने के लिए लिंक देखें।

    • श्रेणी के अनुसार राज्य मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

    • पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ (Punjab NEET merit list 2026 PDF) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

    • 'Ctrl + F' का उपयोग करके नाम/नीट रोल नंबर खोजें।

    • पंजाब नीट 2026 मेरिट लिस्ट में उल्लिखित विवरणों को सत्यापित करें।

    • पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस 2026 की मेरिट सूची डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 - पात्रता मानदंड

    प्रवेश के लिए आवेदन करने और पंजाब एमबीबीएस बीडीएस 2026 की मेरिट सूची (merit list of Punjab MBBS BDS 2026 in hindi) में शामिल होने के लिए, छात्रों को bfuhs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम आवश्यक कटऑफ हासिल करके एनटीए नीट 2026 उत्तीर्ण किया है, वे पंजाब एमबीबीएस प्रवेश (Punjab MBBS admission in hindi) के लिए पात्र होंगे। पंजाब में एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए श्रेणी-वार नीट 2026 कटऑफ (category-wise NEET 2026 cutoff in hindi) नीचे देखें।

    नीट कटऑफ 2026 (NEET cutoff 2026)

    नीट 2026 के लिए हर कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइंग परसेंटाइल और स्कोर के रूप में कट-ऑफ नीचे दी गई है।

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    कट-ऑफ मार्क्स

    यूआर/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    715–213

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    193 - 177

    एसटी- पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    191 - 178


    नीट 2025 कट ऑफ अंक

    श्रेणी

    नीट कट-ऑफ परसेंटाइल

    नीटकटऑफ स्कोर 2025

    नीटकटऑफ स्कोर 2024

    सामान्य

    50वां

    686 - 144

    720-162

    सामान्य-पीएच

    45वां

    143 - 127

    161-144

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां

    143 - 113

    161-127

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40वां

    126 - 113

    143-127

    एसटी-पीएच

    40वां

    126 - 113

    142-127

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट सूची में उल्लिखित विवरण (Details mentioned in the Punjab NEET Merit List)

    पंजाब एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट (Punjab NEET 2026 merit list in hindi) में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख किया जाएगा :

    • आवेदक और आवेदक के पिता का नाम

    • उम्मीदवार की पंजीकरण संख्या

    • नीट रोल नंबर

    • नीट 2026 अंक और उम्मीदवार की रैंक

    • श्रेणी जिसके तहत उम्मीदवार ने पंजाब एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए आवेदन किया है

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 के बाद क्या? (What after Punjab NEET merit list 2026?)

    पंजाब एमबीबीएस 2026 की मेरिट सूची प्रकाशित करने के बाद, प्राधिकरण काउंसलिंग आयोजित करता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए पंजाब नीट 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान पंजाब नीट मेरिट लिस्ट, 2026 (Punjab NEET merit list, 2026 in hindi) में शामिल छात्रों को अपने पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की प्राथमिकताएं प्रस्तुत करनी होंगी। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विकल्पों, नीट 2026 रैंक, आरक्षण कारकों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर, प्राधिकरण पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस सीट आवंटन (Punjab MBBS/BDS seat allotment in hindi) आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अपने पंजाब नीट 2026 प्रवेश (Punjab NEET 2026 admission in hindi) को आरक्षित करने के लिए आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    पंजाब नीट काउंसलिंग आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

    पंजाब नीट काउंसलिंग आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in है।

    पंजाब नीट मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड (punjab neet merit list pdf download) कहाँ से कर सकता हूँ?

    उम्मीदवार पंजाब नीट मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: पंजाब एमबीबीएस 2026 की मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?
    A:

    पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 13 अगस्त को जारी की गई।

    Q: पंजाब एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 कौन जारी करेगा?
    A:

    पंजाब एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट एडमिशन कंडक्टिंग बॉडी - बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) द्वारा जारी की जाएगी।

    Q: पंजाब नीट मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
    A:

    पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस 2026 की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में देखी जा सकती हैं।

    Q: पंजाब नीट मेरिट लिस्ट का क्या उपयोग है?
    A:

    पंजाब एमबीबीएस 2026 की मेरिट लिस्ट के आधार पर प्राधिकरण काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया का संचालन करेगा।

    Q: पंजाब एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाएगी?
    A:

    पंजाब एमबीबीएस 2026 की मेरिट लिस्ट नीट 2026 के आधार पर तैयार की जाती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala