Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) - राज्यवार, श्रेणीवार और ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट
    • लेख
    • नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) - राज्यवार, श्रेणीवार और ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) - राज्यवार, श्रेणीवार और ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 03 Aug 2026, 11:16 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) काउंसलिंग के लिए नीट यूजी 2026 मेरिट लिस्ट जारी करेगी, जबकि 85% राज्य कोटा सीटों की नीट यूजी राज्य मेरिट लिस्ट संबंधित राज्यों की काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा तैयार की जाएगी। नीट यूजी 2026 के रिजल्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी और इसी के अनुसार अभ्यर्थियों को नीट काउंसलिंग 2026 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ऑल इंडिया नीट 2026 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।
    नीट ऑल इंडिया कॉलेज प्रेडिक्टर देखें
    ये भी देखें : नीट 2025 के माध्यम से बीएससी नर्सिंग एडमिशन |

    This Story also Contains

    1. नीट मेरिट लिस्ट कट-ऑफ मार्क्स (NEET merit list cutoff marks)
    2. नीट रैंक सूची 2026 पीडीएफ (NEET rank list 2026 PDF in Hindi)
    3. नीट मेरिट लिस्ट 2026 के प्रकार (NEET 2026 Merit List Types in Hindi)
    4. नीट मेरिट लिस्ट 2026 – ऑल इंडिया रैंक (AIR) (NEET-UG 2026 merit list - All India Rank)
    5. नीट 2026 मेरिट लिस्ट – एआईक्यू रैंक (NEET Rank list 2026 -All India Quota Rank)
    6. नीट मेरिट लिस्ट 2026 - राज्यवार (NEET State-Wise Rank List 2026)
    7. नीट मेरिट लिस्ट 2026 – टाई-ब्रेकिंग मानदंड (NEET Merit List 2026 - Tie-breaking criteria)
    नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) - राज्यवार, श्रेणीवार और ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट
    नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi)

    अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी और एएफएमएस संस्थानों की काउंसलिंग के लिए एनटीए नीट एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट सूची 2026 स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) को देगा। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से नीट मेरिट लिस्ट पीडीएफ (NEET UG Merit List PDF Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार neet 2026 question paper in hindi pdf भी कोड वाइज डाउनलोड कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें- भारतीय शिक्षा व्यवस्था का संकट : आंकड़ों में शिक्षा की तस्वीर और सुधार की जरूरत

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नीट 2026 परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो देश के विभिन्न परीक्षा शहरों में निर्दिष्ट परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नीट मेरिट सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना जरूरी होता है।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    इसे भी जानें - एमबीबीएस के लिए नीट 2026 में न्यूनतम आवश्यक अंक | नीट मार्क्स बनाम रैंक 2026

    नीट मेरिट लिस्ट कट-ऑफ मार्क्स (NEET merit list cutoff marks)

    नीट कटऑफ़ वह कम से कम क्वालिफ़ाइंग परसेंटाइल है जिसे नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम में क्वालिफ़ाई करने के लिए हासिल करना ज़रूरी है। कैंडिडेट्स को नीट 2026 मेरिट लिस्ट में तभी शामिल किया जाता है जब वे कम से कम क्वालिफ़ाइंग कटऑफ़ हासिल कर लेते हैं। कैंडिडेट्स को उनके स्कोर के आधार पर नीट यूजी मेरिट लिस्ट में रैंक दी जाएगी। नीट कटऑफ़ मार्क्स नीचे दी गई टेबल से देखे जा सकते हैं।

    नीट 2026 कटऑफ़ परसेंटाइल

    श्रेणीकट-ऑफ परसेंटाइलकट-ऑफ मार्क्स
    यूआर/ईडब्ल्यूएस50वां परसेंटाइल715-213
    ओबीसी40वां परसेंटाइल212-177
    एससी40वां परसेंटाइल212-177
    एसटी40वां परसेंटाइल212-177
    एससी/ओबीसी - पीडब्ल्यूडी40वां परसेंटाइल193 - 177
    एसटी-पीडब्ल्यूडी40वां परसेंटाइल191 - 178
    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट रैंक सूची 2026 पीडीएफ (NEET rank list 2026 PDF in Hindi)

    अखिल भारतीय मेरिट सूची नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) एनटीए द्वारा neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। नीट यूजी मेरिट लिस्ट 2026 (NEET UG Merit List 2026 in hindi) पीडीएफ में उल्लिखित नाम वाले उम्मीदवार काउंसलिंग सत्र के लिए पात्र होंगे। नीट यूजी मेरिट सूची 2026 में उम्मीदवार के रोल नंबर, योग्यता स्थिति, अखिल भारतीय रैंक और प्राप्त अंकों का उल्लेख होगा।

    नीट यूजी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ (NEET UG Merit List 2026 PDF) डाउनलोड के चरण

    • neet.nta.nic.in पर जाएं

    • 'नीट रैंक सूची 2026/नीट मेरिट सूची 2026' लिंक पर क्लिक करें

    • Ctrl+F का उपयोग करके रोल नंबर खोजें

    • अपनी योग्यता स्थिति, अखिल भारतीय रैंक और प्राप्त नीट अंक जांचें

    • भविष्य के संदर्भ के लिए NEET मेरिट सूची डाउनलोड करें।

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Parul University, Ahmedabad Campus

    Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    नीट यूजी 2024 : कट-ऑफ

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ और उम्मीदवारों की संख्या की जांच कर सकते हैं।

    श्रेणी

    कट ऑफ परसेंटाइल

    कट ऑफ स्कोर

    उम्मीदवारों की संख्या

    यूआर/ईडब्ल्यूएस

    50वां

    720-162

    11,65,904

    ओबीसी

    40वां

    161-127

    1,00,769

    एससी

    40वां

    161-127

    34,326

    एसटी

    40वां

    161-127

    14,478

    यूआर/ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी

    45वां

    161-144

    455

    ओबीसी-पीडब्ल्यूडी

    40वां

    143-127

    270

    एससी-पीडब्ल्यूडी

    40वां

    143-127

    55

    एसटी-पीडब्ल्यूडी

    40वां

    142-127

    11

    योग्यता मानदंड)

    नीट कटऑफ 2023

    50th पर्सेंटाइल

    720-137

    40th पर्सेंटाइल

    136-107

    40th पर्सेंटाइल

    136-107

    40th पर्सेंटाइल

    136-107

    45th पर्सेंटाइल

    136-121

    40th पर्सेंटाइल

    120-107

    40th पर्सेंटाइल

    120-107

    40th पर्सेंटाइल

    120-108

    ये भी पढ़ें : नीट 2024 रिजल्ट स्कैम | एम्स दिल्ली के लिए कितने अंक आवश्यक हैं?

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 के प्रकार (NEET 2026 Merit List Types in Hindi)

    नीट 2026 मेरिट लिस्ट (NEET 2026 Merit list in Hindi) में एंट्रेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों का अवरोही क्रम (descending order) में उल्लेख होता है। चूंकि नीट परीक्षा में उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार की रैंक प्राप्त होती हैं, इसलिए मेरिट लिस्ट का प्रकार रैंक हासिल करने पर निर्भर करता है। एनटीए द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए ओवरऑल नीट मेरिट लिस्ट (NEET Merit List) जारी की जाती है। इस मेरिट लिस्ट में वे सभी अभ्यर्थी होंगे जो परीक्षा में शामिल होंगे, भले ही वे किसी भी श्रेणी के हों या उन्होंने नीट ऑल इंडिया कोटा (AIQ) 15% सीटों का विकल्प चुना हो या नहीं।।

    इसके अलावा एनटीए द्वारा एक और नीट मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी वह है एआईक्यू मेरिट लिस्ट की 15% सीटों (neet all india rank list) के लिए देश के सभी राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल होंगे, जम्मू और कश्मीर राज्य के उम्मीदवारों को छोड़कर, क्योंकि ये उम्मीदवार केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते। एनटीए योग्य उम्मीदवारों के डेटा को डीजीएचएस को भेजेगी। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उम्मीदवारों की नीट ऑल इंडिया रैंक (AIR) वह आधार होगी जिस पर ये रैंक तैयार की जाएंगी। ऑथोरिटीज स्टेट मेरिट सूचियां भी जारी की जाएंगी जिनमें काउंसलिंग के लिए आगे इस्तेमाल की जाने वाली उम्मीदवारों की राज्यवार रैंक को दी होती है।

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 (NEET Merit List 2026 in Hindi) – प्रकार

    नीट मेरिट लिस्ट

    प्राप्त रैंक

    ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट/ओवलऑल मेरिट लिस्ट

    ऑल इंडिया रैंक (AIR)

    एआईक्यू मेरिट लिस्ट

    ऑल इंडिया कोटा (AIQ) रैंक

    स्टेट मेरिट लिस्ट

    स्टेट रैंक

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 – ऑल इंडिया रैंक (AIR) (NEET-UG 2026 merit list - All India Rank)

    एनटीए द्वारा एक ओवलऑल मेरिट लिस्ट या नीट 2026 ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिससे सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के बीच व्यक्तिगत स्थिति का पता चलता है। यह नीट मेरिट लिस्ट एआईक्यू पोजिशन, राज्य, मेडिकल एस्पिरेंट की कैटेगरी को ध्यान में रखे बगैर जारी की जाती है।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 मेरिट लिस्ट – एआईक्यू रैंक (NEET Rank list 2026 -All India Quota Rank)

    एआईक्यू नीट 2026 मेरिट लिस्ट में जम्मू और कश्मीर राज्य के उम्मीदवारों को छोड़कर उन सभी उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा जो एआईक्यू के तहत 15% सीटों के पात्र हैं। यदि जम्मू और कश्मीर के उम्मीदवार एआईक्यू सीटों का विकल्प चुनना चाहते हैं, तो उन्हें नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) भरते समय घोषणा पत्र (declaration form) पर हस्ताक्षर करना होगा। उसके बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से डीजीएचएस, नीट मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त की गई एआईक्यू रैंक के आधार पर काउंसलिंग आयोजित करेगी।

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 - राज्यवार (NEET State-Wise Rank List 2026)

    नीट 2026 मेरिट लिस्ट में मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त ऑल इंडिया रैंक के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिल काउंसलिंग के लिए अपनी मेरिट सूची तैयार करेंगी। स्टेट मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों को शामिल करना कई बातों पर निर्भर करता है जैसे कि डोमिसाइल के अनुसार उम्मीदवार की पात्रता आदि। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नीट काउंसलिंग के लिए एलिजिबल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन किसी राज्य की पात्रता की सभी शर्तों को पूरा कर रहे हैं, तो वे उस राज्य के लिए नीट काउंसलिंग 2026 आवेदन कर सकते हैं। एक बार उम्मीदवारों द्वारा नीट आवेदन पत्र भर दिए जाने के बाद, राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों की नीट स्टेट मेरिट सूची 2026 जारी करेगा। नीट 2026 स्टेट मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की स्टेट रैंक को दर्शाएगी, यह उस राज्य के अन्य लोगों के बीच उम्मीदवारों की अर्हता की स्थिति को दर्शाती है।

    अन्य लेख पढ़ें :

    नीट मेरिट लिस्ट 2026 – टाई-ब्रेकिंग मानदंड (NEET Merit List 2026 - Tie-breaking criteria)

    नीट टाई-ब्रेकिंग स्थिति में प्राधिकरण द्वारा निम्न प्रकार से रैंक का निर्धारण किया जाता है:

    जब दो या अधिक अभ्यर्थियों को नीट यूजी (NEET UG) में एक समान अंक प्राप्त हों तब इस बराबरी को हटाने के लिए नीचे दिए गए टाइब्रेकिंग मानदंडों का प्रयोग किया जाता है:

    • सबसे पहले, नीट प्रश्न पत्र 2026 के बायोलॉजी (जूलॉजी + बॉटनी) सेक्शन में अभ्यर्थी को मिले अंकों पर विचार किया जाएगा। जिस अभ्यर्थी को बायोलॉजी सेक्शन में अधिक अंक मिले होंगे उसे पहली प्राथमिकता देते हुए

    • दूसरे की तुलना में मेरिट के क्रम में ऊपर रखा जाएगा।

    • यदि फिर भी टाई की स्थिति बनी रहे तो नीट 2026 के केमिस्ट्री सेक्शन में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त किए गए अंकों पर विचार किया जाएगा। नीट 2026 में जिस अभ्यर्थी को केमिस्ट्री में अधिक अंक मिले होंगे उन्हें इसी विषय में कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी की तुलना में रैंक में ऊपर जगह दी जाएगी।

    • इसके बाद भी टाई की स्थिति बनी रहती है तो जिन अभ्यर्थियों ने कम गलत उत्तर दिए होंगे उन्हें अधिक गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों से ऊपर रखा जाएगा।

    • यदि सभी अन्य टाई–ब्रेकिंग फैक्टर टाई की स्थिति को समाप्त करने में फेल हो जाएं तो अंत में आयु पर विचार किया जाएगा। अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को अन्य की तुलना में मेरिट क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यदि नीट परीक्षा में मेरे अंक 500 हैं तो मुझे क्या रैंक मिलेगी?
    A:

    नीट मेरिट सूची 2026 में आवंटित की जाने वाली रैंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, नीट यूजी में प्राप्त स्कोर, प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या जैसे कारकों पर निर्भर करेगी। उम्मीदवार इसके लिए गत वर्ष के विवरण के आधार पर तैयार नीट अंक बनाम रैंक लेख की जांच कर सकते हैं।

    Q: नीट रैंक लिस्ट 2026 में कौन शामिल होगा?
    A:

    जो उम्मीदवार नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

    Q: नीट 2026 मेरिट सूची का उपयोग किस लिए किया जाएगा?
    A:

    नीट-यूजी रैंक सूची में रैंक का उपयोग काउंसलिंग और सीटों के आवंटन के लिए किया जाएगा।

    Q: नीट मेरिट सूची 2026 कौन जारी करेगा?
    A:

    15% AIQ सीटों के लिए नीट 2026 मेरिट सूची एमसीसी (MCC) द्वारा जारी की गई है। जबकि 85% राज्य कोटा सीटों के लिए मेरिट सूची संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा जारी की जाती है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    22 Oct'26 - 30 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MP ANMTST Exam Counselling Date

    29 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MP BSc Nursing Counselling Date

    29 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution