Careers360 Logo
ask-icon
share
    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022 (Chandigarh MBBS Admission 2022 in Hindi)
    • लेख
    • चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022 (Chandigarh MBBS Admission 2022 in Hindi)

    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022 (Chandigarh MBBS Admission 2022 in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Updated on 11 Oct 2022, 12:39 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022 – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 एडमिशन प्रक्रिया के संचालन के लिए जिम्मेदार संस्था है। प्राधिकारी ऑफ़लाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से चंडीगढ़ नीट प्रवेश का आयोजन करेंगे। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ नीट एडमिशन 2022 (Chandigarh NEET admission 2022) के लिए पंजीकरण ऑनलाइन मोड में केवल नीट में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए शुरू होगा। सफलतापूर्वक पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्राधिकारी चंडीगढ़ नीट 2022 मेरिट सूची जारी करेंगे। चंडीगढ़ एमबीबीएस काउंसलिंग 2022 का आयोजन जीएमसीएच दो ऑफ़लाइन राउंड में करेगा, अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहीं तो चंडीगढ़ एमबीबीएस काउंसलिंग 2022 मॉपअप चरण का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि नीट 2022 परीक्षा के माध्यम से यूटी की 150 MBBS और 100 BDS सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटाइल सुरक्षित करना होता है। चंडीगढ़ एमबीबीएस प्रवेश के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 की प्रवेश तिथियां
    2. चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 पात्रता मानदंड (Chandigarh MBBS 2022 eligibility criteria)
    3. चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 आवेदन पत्र (Chandigarh MBBS 2022 application form)
    4. चंडीगढ़ एमबीबीएस मेरिट सूची 2022 (Chandigarh NEET Counselling)
    5. चंडीगढ़ नीट काउंसलिंग (Chandigarh NEET Counselling)
    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022 (Chandigarh MBBS Admission 2022 in Hindi)
    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022

    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022 अवलोकन (Chandigarh MBBS admission 2022 – Overview)

    विषय

    विवरण

    प्रवेश प्रक्रिया

    चंडीगढ़ नीट 2022 एडमिशन (Chandigarh NEET 2022 Admission)

    आयोजक निकाय

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच), चंडीगढ़ (Government Medical College (GMCH), Chandigarh)

    उद्देश्य

    यूजी चंडीगढ़ पूल के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस सीटों पर प्रवेश।

    अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए डीजीएचएस काउंसलिंग आयोजित करेगा।

    मेरिट लिस्ट

    नीट 2022 स्कोर/रैंक से तैयार की जाएगी।

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑफलाइन

    प्रतिभागी संस्थान

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (150 एमबीबीएस सीट)

    • डॉ. हरिवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (100 बीडीएस सीट)

    चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 की प्रवेश तिथियां

    उम्मीदवार चंडीगढ़ एमबीबीएस में प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के लिए तालिका की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी घटनाओं का ट्रैक रखने की सलाह दी जाती है।

    चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमिशन 2022- महत्वपूर्ण तारीख (Chandigarh MBBS admission 2022 - Important dates)

    ईवेंट

    तारीख

    ऑनलाइन आवेदन जारी होगा

    7 अक्टूबर, 2022

    रजिस्टर करने की अंतिम तारीख

    12 अक्टूबर, 2022 (शाम 5:30 बजे तक)

    आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख

    12 अक्टूबर, 2022 (शाम 5:30 बजे तक)

    प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी

    15 अक्टूबर 2022

    अनंतिम रूप से पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी

    घोषणा की जानी है

    दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख

    18 अक्टूबर 2022, दोपहर 3 बजे

    अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी

    घोषणा की जानी है

    काउंसलिंग राउंड 1 (एमबीबीएस)

    घोषणा की जानी है

    काउंसलिंग राउंड 1 (बीडीएस)

    घोषणा की जानी है

    काउंसलिंग राउंड 2

    घोषणा की जानी है

    आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना

    घोषणा की जानी है

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 पात्रता मानदंड (Chandigarh MBBS 2022 eligibility criteria)

    चंडीगढ़ एनईईटी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है, चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 के इन पात्रता मानदंडों का उल्लेख नीचे किया गया है:

    • मेडिकल उम्मीदवारों को चंडीगढ़ पूल और एआईक्यू सीटों में प्रवेश पाने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • सभी नीट पात्रता मानदंड 2022 को उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से पूरा करना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को चंडीगढ़ एमबीबीएस प्रवेश 2022 के लिए प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता परसेंटाइल भी हासिल किया होना चाहिए। इसे नीचे दी गई तालिका में जांचा जा सकता है।

    नीट कटऑफ

    श्रेणी

    कटऑफ परसेंटाइल

    नीट कटऑफ 2022

    जनरल

    50वां

    715-117

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां

    116-93

    जनरल-विकलांग

    45वां

    116-105

    एससी/एसटी/ओबीसी– विकलांग

    40वां

    104-93


    चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 आवेदन पत्र (Chandigarh MBBS 2022 application form)

    मेरिट सूची जारी होने से पहले उम्मीदवारों को चंडीगढ़ एमबीबीएस के आवेदन फॉर्म को भरना होगा। ध्यान रहे कि कि उम्मीदवारों को एक ही फॉर्म भरना होगा, चाहे वे कितने भी कोर्स के लिए आवेदन करें। चंडीगढ़ एमबीबीएस प्रवेश हेतु पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    चरण 1 - पंजीकरण

    उम्मीदवारों को पहले एक पासवर्ड बनाकर खुद को पंजीकृत करना होगा जिसका उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में किया जाएगा। चंडीगढ़ एमबीबीएस प्रवेश 2022 के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को अपना नाम, संपर्क विवरण आदि दर्ज करना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद एक यूनिक पंजीकरण आईडी जेनरेट होगी।

    चरण 2 - आवेदन पत्र भरना

    इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में विवरण भरना होगा जिसे नीट आवेदन पत्र 2022 में दर्ज विवरण के अनुरूप होना चाहिए। भरे जाने वाले विवरण में शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत और नीट से जुड़े विवरण शामिल होते हैं।

    चरण 3 - दस्तावेज़ अपलोड

    अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट प्रारूप में उम्मीदवारों को चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 आवेदन पत्र में कुछ दस्तावेजों को अपलोड करना जरूरी होता है। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, नीट 2022 रिजल्ट, 10+2 मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पास सर्टिफिकेट, श्रेणी प्रमाण पत्र शामिल हैं।

    चरण 4 - आवेदन शुल्क भुगतान

    अगले चरण में, उम्मीदवारों को विनिर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ एमबीबीएस आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा जिसकी जानकारी नीचे दी गई है

    • सामान्य और अन्य सभी श्रेणियां- 1000 रुपये

    • एनआरआई - 7000 रुपये

    • एससी – 500 रुपये

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    इस शुल्क में लगने वाला बैंक शुल्क शामिल नहीं हैं।

    चंडीगढ़ एमबीबीएस मेरिट सूची 2022 (Chandigarh NEET Counselling)

    अधिकारी ऑनलाइन मोड में चंडीगढ़ नीट 2022 एडमिशन के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी करेंगे। चंडीगढ़ एमबीबीएस एडमीशन के लिए मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, नीट 2022 स्कोर, श्रेणी, स्टेट मेरिट रैंक आदि जैसे विवरण दिए होंगे। अनंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद, अधिकारी चंडीगढ़ एमबीबीएस प्रवेश 2022 के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी करेंगे। ऐसे उम्मीदवार जिनके नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल रहते हैं, उन्हें चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 ऑफलाइन चरण में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    चंडीगढ़ नीट काउंसलिंग (Chandigarh NEET Counselling)

    जीएमसीएच 85% स्टेट कोटा सीटों में प्रवेश के लिए चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 एडमिशन के ऑफलाइन काउंसलिंग के दो राउंड का आयोजन करेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। चंडीगढ़ एमबीबीएस काउंसलिंग स्थल की जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि काउंसलिंग श्रेणी-वार मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी, जिसके लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। ध्यान रहे कि उम्मीदवारों को चंडीगढ़ एमबीबीएस 2022 स्थल पर मूल दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ पहुंचना होगा। पहले दौर में सीट पा जाने वाले उम्मीदवारों को बाद के दौर में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    चंडीगढ़ नीट 2022 काउंसलिंग स्थल (Chandigarh NEET 2022 counselling venue)

    ऑडिटोरियम, 'ओ' ब्लॉक, (सराय बिल्डिंग)

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज,

    सेक्टर 32-ए, चंडीगढ़

    भाग लेने वाले संस्थान और सीट मैट्रिक्स

    कॉलेज का नाम

    कुल सीटें

    यूटी चंडीगढ़ पूल

    अन्य

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल

    150

    115

    • ऑल इंडिया कोटा- 23

    • सेंट्रल पूल- 03

    • एनआरआई- 09

    डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड हॉस्पिटल

    100

    73

    • ऑल इंडिया कोटा - 73

    • एनआरआई - 15

    • सेंट्रल पूल - 10

    • होशियरपुर जिले के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटें - 02


    चंडीगढ़ एमबीबीएस प्रवेश 2022 - संपर्क विवरण

    फोन: 0172-2601023,2601024 Ex:4321

    फैक्स: 0172-2609360

    ईमेल: dpgmch-chd@gmch.gov.in


    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution