Careers360 Logo
ask-icon
share
    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 : काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल देखें, चॉइस फिलिंग (शुरू)
    • लेख
    • पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 : काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल देखें, चॉइस फिलिंग (शुरू)

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 : काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल देखें, चॉइस फिलिंग (शुरू)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 09 Oct 2026, 03:37 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 (PPMET Entrance Test 2026 in Hindi): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट (बीएफयूएचएस) पंजाब के सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पीपीएमईटी परीक्षा आयोजित करती है। ताज़ा अपडेट के अनुसार, अथॉरिटी ने पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 के राउंड 4 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग राउंड 4 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 9 से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। पीपीएमईटी 2026 राउंड 4 चॉइस फिलिंग का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होने के बाद नीचे दिया जाएगा।

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 : काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल देखें, चॉइस फिलिंग (शुरू)
    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 (PPMET Entrance Test 2026 in Hindi) : एप्लीकेशन, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट

    प्राधिकरण द्वारा पीपीएमईटी 2026 का रिज़ल्ट 12 जून, 2026 को पीडीएफ़ फ़ॉर्मेट में जारी किया गया। पीपीएमईटी रिज़ल्ट 2026डाउनलोड लिंक यहां दिया गया है।
    पीपीएमईटी 2026 रिज़ल्ट पीडीएफ़ डाउनलोड लिंक

    इससे पहले बीएफ़यूएचएस ने पंजाब पैरा-मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के लिए आंसर की bfuhs.ac.in पर जारी कर दी थी। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पीपीएमईटी आंसर की 2026 की मदद से अपने रॉ स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। पीपीएमईटी 2026 आंसर की और प्रश्न पत्र पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 9 जून, 2026 थी। पीपीएमईटी 2026 आंसर की पीडीएफ़ डाउनलोड करने और चैलेंज सबमिट करने के लिए लिंक नीचे दिए गए हैं।
    पीपीएमईटी आंसर की 2026 यहाँ डाउनलोड करें!
    पीपीएमईटी 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का सीधा लिंक!

    बीएफ़एचयूएस ने पीपीएमईटी 2026 एडमिट कार्ड 29 मई 2026 को जारी किया। पीपीएमईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके अपना पीपीएमईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। पीपीएमईटी 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई।
    पीपीएमईटी एडमिट कार्ड 2026 देखें

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, (बीएफयूएचएस), पंजाब पैरामेडिकल एंट्रेंस टेस्ट को प्रति वर्ष आयोजित करती है। बीएफयूएचएस प्रति वर्ष अपने आधिकारिक वेबसाइट पर पीपीएमईटी एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी करती है। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा पीपीएमईटी आवेदन अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ाई गई थी। प्राधिकरण द्वारा पीपीएमटी एंट्रेंस एग्जाम एप्लिकेशन फॉर्म 27 अप्रैल से शुरू किए गए।

    पीपीएमईटी 2026 एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों से बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते है। बीएफयूएचएस एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट जारी होने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसके आधार पर अभ्यर्थी पंजाब राज्य में मौजूद सरकारी और प्राइवेट कॉलेज से बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते है।

    ये भी पढ़ें:

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 (PPMET Entrance Exam 2026 in Hindi)

    विवरण

    सूचना

    एग्जाम

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026

    फुल फॉर्म

    पंजाब पैरा मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (पीपीएमईटी)

    एग्जाम का कॉमन नाम

    बीएफयूएचएस नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट

    बोर्ड

    बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, फरीदकोट

    कोर्स

    बीएससी नर्सिंग

    सेलेक्शन का तरीका

    एंट्रेंस टेस्ट

    एग्जाम की अवधि

    वर्ष में एक बार

    एंट्रेंस के द्वारा एडमिशन देने वाले संस्थानों की संख्या

    101

    कुल सीट

    4760


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026: महत्वपूर्ण तारीख (PPMET Entrance Test 2026: Important Date in Hindi)

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की अपडेट प्राप्त कर सकते है। जारी होने के बाद नीचे तालिका में पीपीएमईटी 2026 महत्वपूर्ण तारीखें अपडेट की गयी है:

    पीपीएमईटी प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    पीपीएमईटी प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां


    ऑनलाइन आवेदन जमा करना

    27 अप्रैल, 2026

    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    25 मई, 2026

    ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    26 मई, 2026

    PPMET आवेदन संशोधन 2026

    26 मई, 2026 तक

    प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि

    29 मई, 2026

    PPMET परीक्षा 2026 की तिथि

    7 जून, 2026

    PPMET उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

    7 जून, 2026

    उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

    9 जून, 2026

    परिणाम घोषित होने की तिथि

    12 जून, 2026

    पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग की तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    पहला चरण काउंसलिंग तिथियां


    सीट मैट्रिक्स

    8 जुलाई, 2026

    विकल्पों को भरना और लॉक करना

    8 से 15 जुलाई, 2026

    सीट आवंटन प्रक्रिया

    16 से 19 जुलाई, 2026

    अनंतिम (प्रोविजनल) सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन

    21 जुलाई, 2026

    अनंतिम सीट आवंटन पर आपत्तियां

    22 जुलाई, 2026

    संशोधित अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन

    24 जुलाई, 2026

    रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना

    25 से 31 जुलाई, 2026

    दूसरा चरण काउंसलिंग तिथियां


    सीट सरेंडर

    25 अगस्त, 2026

    रिक्त सीटों की स्थिति का प्रदर्शन

    26 अगस्त, 2026

    विकल्पों को भरना और लॉक करना

    27 अगस्त से 3 सितंबर, 2026

    अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन

    8 सितंबर, 2026

    अनंतिम सीट आवंटन पर आपत्तियां

    9 सितंबर, 2026

    संशोधित अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन

    10 सितंबर, 2026

    रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना

    11 से 18 सितंबर, 2026

    तीसरा चरण


    रिक्त सीटों की स्थिति का प्रदर्शन

    22 सितंबर, 2026

    विकल्पों को भरना और लॉक करना

    21 से 23 सितंबर, 2026

    अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन

    25 सितंबर, 2026

    रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना

    26 से 30 सितंबर, 2026

    चौथा चरण


    रिक्त सीटों की स्थिति का प्रदर्शन

    8 अक्टूबर, 2026

    विकल्पों को भरना और लॉक करना

    9 से 12 अक्टूबर, 2026

    परिणाम का प्रसंस्करण

    13 से 14 अक्टूबर, 2026

    सीट आवंटन परिणाम

    15 अक्टूबर, 2026

    अनंतिम परिणाम के खिलाफ आपत्तियां

    16 अक्टूबर, 2026

    अंतिम सीट आवंटन परिणाम

    16 अक्टूबर, 2026

    रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना

    17 से 19 अक्टूबर, 2026

    यहां जानें: क्या आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग 2025 के लिए नीट आवश्यक है?

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 पात्रता मानदंड (PPMET 2026 Eligibility Criteria in Hindi)

    पीपीएमईटी 2026 एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को उन पात्रता शर्तों के बारे में पता होना चाहिए जिन्हें उन्हें पूरा करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए पीपीएमईटी के विस्तृत पात्रता मानदंडों को देख सकते हैं:

    • अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

    • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से बारवीं कक्षा पास करनी होगी।

    • एनआरआई कोटे के तहत एडमिशन पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पीपीएमईटी देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें चयन समिति के समक्ष काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा।

    • अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि यदि आवेदक ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ गणित भी लिया है तो बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मैथ्स के अंक काउंट नहीं किए जाएंगे।

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now

    पीपीएमईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (PPMET 2026 Application Form in Hindi)

    बीएफयूएचएस पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र जारी करती है। बीएफयूएचएस के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख से अपना आवेदन जमा करना होता है।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र सावधानी से भरें क्योंकि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलती के कारण उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। उम्मीदवार पीपीएमईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    स्टेप

    डिटेल्स


    एप्लीकेशन फॉर्म भरे


    एप्लीकेशन फीस जमा करें


    फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान अपलोड करें


    एप्लीकेशन लॉक करें


    प्रिंट आउट निकालें

    पीपीएमईटी 2026 जरुरी दस्तावेज (PPMET 2026 Important Documents in Hindi)

    पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए अभ्यर्थी के पास नीचे दिए गए दस्तावेज का होना अनिवार्य है:

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • बारवीं कक्षा की मार्कशीट

    • जाति प्रमाण पत्र

    • प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस

    • डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन के लिए दसवीं की मार्कशीट

    पीपीएमईटी 2026 एडमिट कार्ड (PPMET 2026 Admit Card in Hindi)

    पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम डेट से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ ही अभ्यर्थी को पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के दिन एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी। पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड में एग्जाम की तारीख, समय, स्थान के साथ- साथ अभ्यर्थी का नाम दर्ज रहता है।

    ये भी जानें: सीजी पीईटी काउंसलिंग 2025

    पीपीएमईटी 2026 एग्जाम पैटर्न (PPMET 2026 Exam Pattern in Hindi)

    पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 में बैठने वाले अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न को जानकर परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते है। पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम में अभ्यर्थी से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और नर्सिंग के विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाते है।

    विवरण

    सूचना


    प्रश्नों के प्रकार

    एम.सी.क्यू (M.C.Q.)

    प्रश्नों की संख्या

    200

    विषय

    फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और नर्सिंग

    एग्जाम का समय

    3 घंटे

    भाषा

    इंग्लिश

    सही जवाब देने पर अंक


    4 अंक

    नेगेटिव मार्किंग

    नहीं


    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 मार्किंग स्कीम (PPMET 2026 Marking Scheme in Hindi)

    पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 में अभ्यर्थी को 3 घंटे के अंदर 200 सवालों का जवाब देना होता है. प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें 4 अंक प्राप्त होते है। वहीं किसी सवाल का गलत जवाब देने पर प्राप्त अंको में से कोई कटौती नहीं होती है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के मार्किंग स्कीम के बारे में विस्तार से जान सकते है:

    विषयों

    प्रश्न

    कुल मार्क्स

    फिजिक्स

    50

    200

    केमिस्ट्री

    50

    200

    बॉटनी

    50

    200

    जूलॉजी

    50

    200

    कुल

    200

    800

    पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस 2026 (PPMET 2026 Syllabus in Hindi)

    नीचे दिए गए सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस को देखकर अभ्यर्थी पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकते है:

    फिजिक्स सिलेबस

    • भौतिक जगत और मापन

    • गतिकी

    • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    • गति के नियम

    • आकर्षण-शक्ति

    • कण प्रणाली और दृढ़ पिंड की गति

    • थोक पदार्थ के गुण

    • ऊष्मप्रवैगिकी

    • दोलन और तरंगें

    • इलेक्ट्रोस्टाटिक्स

    • प्रकाशिकी

    • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धाराएँ

    • संचार प्रणालियाँ

    केमिस्ट्री सिलेबस

    • रसायन विज्ञान की कुछ बुनियादी अवधारणा

    • परमाणु की संरचना

    • तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता

    • रासायनिक बंधन और आणविक संरचना

    • ठोस अवस्था

    • पदार्थ की अवस्थाएँ: गैसें और तरल पदार्थ

    • रासायनिक बंधन और आणविक संरचना

    • ऊष्मप्रवैगिकी

    • रासायनिक गतिकी

    • संतुलन

    • सतह रसायन विज्ञान

    • रेडॉक्स अभिक्रिया

    • समन्वय यौगिक

    • एल्कोहल, फिनोल और ईथर

    • हाइड्रोकार्बन

    बायोलॉजी सिलेबस

    • जीवित दुनिया में विविधता

    • जानवरों और पौधों में संरचनात्मक संगठन

    • कोशिका संरचना और कार्य

    • प्लांट फिज़ीआलजी

    • मानव मनोविज्ञान

    • प्रजनन

    • जीव विज्ञान और मानव कल्याण

    • जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग

    • पारिस्थितिकी और पर्यावरण

    ये भी जानें:

    पीपीएमईटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 रिजल्ट (PPMET 2026 Result in Hindi)

    पीपीएमईटी 2026 एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है. अभ्यर्थी रिजल्ट आने के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके रिजल्ट प्राप्त कर सकते है.

    पीपीएमईटी 2026 मेरिट लिस्ट (PPMET Merit List in Hindi)

    अभयर्थी रैंक के आधार पर, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के द्वारा पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थानों में सीट आवंटन के लिए जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

    पीपीएमईटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेज (PPMET College List)

    अभ्यर्थी पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा देकर नीचे दिए गए संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।

    एस.एन.

    कॉलेजों का नाम

    सीटें

    प्रवेश

    1

    कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अमृतसर

    50

    2

    कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला

    50

    3

    यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ ऑफिस, पन्नाकोट

    70

    4

    स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज, बादल, मुक्तसर

    50

    5

    नर्सिंग विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, श्री गोइंदवाल साहिब,

    40

    6

    यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, फाजिल्का

    40

    7

    आदर्श कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पटियाला

    60

    8

    अग्रवाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग

    40

    9

    अजीत नर्सिंग इंस्टीट्यूट, संगरूर

    40

    10

    अमन भल्ला कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांव कोटली, पठानकोट

    40

    11

    अमर प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मोहाली

    50

    12

    अंबिका कॉलेज ऑफ नर्सिंग, खरड़

    60

    13

    अमृतसर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, तरन

    40

    14

    आनंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमृतसर

    40

    15

    अनिल बागी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फिरोजपुर

    50

    16

    एपीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जालंधर

    40

    17

    अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पटियाला

    40

    18

    बाबा बंदा बहादुर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फरीदकोट

    50

    19

    बाबा फरीद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कोटकपूरा, फरीदकोट

    60

    20

    बाबा मेहर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ पुराना शल्ला, गुरदासपुर

    40

    21

    बाबा मोनी जी महाराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बठिंडा

    40

    22

    बेब के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, वीपीओ दौधर, मोगा

    50

    23

    भाई घनैया एकता कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मई

    50

    24

    भाई गुरदास जनरल नर्सिंग कॉलेज, पटियाला

    30

    25

    भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, संगरूर

    40

    26

    भारत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जालंधर

    50

    27

    बीबी रहमत क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पठानकोट

    40

    28

    चीफ खालसा दीवान इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमृतसर

    40

    29

    चिंतपूर्णी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बुंगल, पठानकोट

    40

    30

    सिटी नर्सिंग कॉलेज, मिल्क प्लांट के सामने, जी.टी. रोड, गुरदासपुर

    40

    31

    कॉलेज ऑफ नर्सिंग, आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मुक्तसर

    60

    32

    कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लुधियाना

    100

    33

    नर्सिंग कॉलेज, मोहन दाई ओसवाल कैंसर उपचार एवं अनुसंधान फाउंडेशन,

    लुधियाना

    60

    34

    कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पब्लिक खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जिला होशियारपुर

    30

    35

    कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिग्मा नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान, लुधियाना

    60

    36

    दशमेश कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फरीदकोट

    40

    37

    रविंद्र मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग,

    40

    38

    डॉ. श्याम लाल थापर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मोगा

    50

    39

    गुरसेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ पनाम, गढ़शंकर, होशियारपुर

    50

    40

    गुरु अर्जुन देव कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुरदासपुर

    40

    41

    गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुरसेवक नगर, बरनाला

    40

    42

    गुरु हरगोबिंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायकोट, लुधियाना

    50

    43

    गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ढाहां कलेरां, नवांशहर

    50

    44

    गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मलेरकोटला रोड, गोपालपुर, लुधियाना

    40

    45

    गुरु तेग बहादुर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जंडियाला गुरु, अमृतसर

    60

    46

    हकीम किशोरी लाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुरुहरसहाय, फिरोजपुर

    50

    47

    इंडो अमेरिकन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, संधू अस्पताल, मोगा

    40

    48

    नर्सिंग शिक्षा संस्थान, गुरु तेग बहादुर साहिब (सी) अस्पताल, शास्त्री नगर,

    लुधियाना

    60

    49

    इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फिरोजपुर जी.टी. रोड, गाँव पिद्दी

    40

    50

    जुल्का कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ साइंसेज, जुल्का नगर, बटाला रोड, कुडियन, गुरदासपुर

    40

    51

    जेयूएसएस नर्सिंग संस्थान, वीपीओ सेखवां, गुरदासपुर

    40

    52

    खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमृतसर

    60

    53

    कुलार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ किशनगढ़, लुधियाना

    60

    54

    लज्जावती जैन मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, लुधियाना

    40

    55

    लाला लाजपत राय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन, जालंधर

    50

    56

    लाला लाजपत राय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मोगा

    40

    57

    लाइफ गार्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट, बिंद्रा कलौदी रोड, संगरूर

    30

    58

    महात्मा हंस राज डीएवी नर्सिंग संस्थान, जालंधर

    60

    59

    माई भागो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, तरनतारन

    40

    60

    मालवा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कोटकपूरा, जिला फरीदकोट

    40

    61

    मालवा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मेहल कलां, करनाल

    40

    62

    माता गुजरी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, ग्राम महमदपुर, जालंधर

    40

    63

    माता साहिब कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मोहाली

    60

    64

    माता सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन, वीपीओ बिरमी, लुधियाना

    50

    65

    मीरा मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल, अबोहर

    40

    66

    मदर मैरी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, देववाल रोड, नसराला, होशियारपुर

    30

    67

    नाम रत्तरा इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लोहारका रोड, अमृतसर

    40

    68

    राष्ट्रीय नर्सिंग संस्थान, खुराना, पटियाला रोड, संगरूर

    50

    69

    नाइटिंगेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ नारंगवाल कलां, लुधियाना

    60

    70

    फीनिक्स, द ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, विलेज रामपुर, लांबड़ा, जालंधर

    40

    71

    पंजाब पब्लिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ। कटार सिंह वाला, मनसा रोड, बठिंडा

    60

    72

    रतन प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज, सोहाना

    40

    73

    रयात बाहरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांव सोहरन, तहसील खरड़, मोहाली

    40

    74

    रयात बाहरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ बोहन, होशियारपुर

    40

    75

    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, वीपीओ धरार,अमृतसर

    30

    76

    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, वीपीओ जैतो सरजा, तहसील बटाला, गुरदासपुर

    50

    77

    एस.बी.एस. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गाँव सोडेवाला, मालनवाला रोड, फिरोजपुर

    50

    78

    एस.वी. मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मुधल, वेरका, अमृतसर

    50

    79

    संधू इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, महलों, नवांशहर

    50

    80

    संत बाबा भाग सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जालंधर

    50

    81

    सरस्वती नर्सिंग इंस्टीट्यूट, कुराली मोरिंडा रोड, गांव ध्यानपुरा, रोपड़

    50

    82

    एसबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, गांव सोहियां कलां, तहसील मजीठा, फतेहगढ़ चूड़ियां,

    अमृतसर

    40

    83

    एसजीएल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, विलेज सेमी पोस्ट ऑफिस खजुरला, जालंधर

    100

    84

    शहीद करतार सिंह सराभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीपीओ सराभा, लुधियाना

    60

    85

    सिल्वर ओक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभिपुर, मोहाली

    60

    86

    श्री गुरु हरकृष्ण साहिब कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोहाना, मोहाली

    50

    87

    श्री गुरु राम दास कॉलेज ऑफ नर्सिंग, होशियारपुर

    60

    88

    श्री गुरु राम दास नर्सिंग इंस्टीट्यूट, गांव पंधेर, अमृतसर

    60

    89

    श्री सुखमनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डेरा बस्सी, मोहाली

    60

    90

    एसटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज, वीपीओ महलांवाली, होशियारपुर

    30

    91

    सुखजिंदर नोवेल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, वीपीओ-दुनेरा, तहसील-धार कलां, पठानकोट

    40

    92

    स्वामी प्रेमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जी.टी. रोड, मुकेरियां, होशियारपुर

    50

    93

    स्विफ्ट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, गांव घग्गर सराय, तहसील राजपुरा, पटियाला

    50

    94

    वीएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज, सईद मुबारक, अमृतसर रोड, बटाला

    40

    95

    साल्वेशन आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मैक्रोबर्ट अस्पताल, धारीवाल, गुरदासपुर

    30

    96

    यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, गाँव बल्लोपुर, डाकघर लालरू, मोहाली

    30

    97

    एस. सुखजिंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, वीपीओ-हयात नगर, हरदोचन्नी रोड,

    गुरदासपुर

    40

    98

    सिद्धू एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, जी.टी. रोड, लुधियाना

    30

    99

    सरस्वती प्रोफेशनल एंड हायर एजुकेशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, घड़ुआं, मोहाली

    70

    100

    अमनदीप कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांव-जेथुवाल, अमृतसर

    30

    101

    शिव शक्ति कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भीखी, मानसा

    40

    कुल

    4760

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    PPMET Counselling Date

    17 Oct'26 - 19 Oct'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to PPMET

    On Question asked by student community

    Have a question related to PPMET ?

    Hello Aspirant,

    Yes, PPMET 2026 Round 2 counselling is being conducted by BFUHS for B.Sc Nursing admissions. The Round 2 seat allotment result is being released around this time, and candidates should check the official BFUHS counselling portal for their allotment.

    Wishing you the best of luck with your results!

    Hey there,

    Yes. If you mean Punjab PPMET 2026 (B.Sc Nursing) Round 2 counselling, the Round 2 provisional seat allotment result was released on 8 September 2026 by BFUHS.

    • Provisional allotment: 8 September 2026
    • Objections: 9 September 2026
    • Revised/final allotment: 10 September 2026
    • Reporting to allotted college: 11–18 September 2026

    Hello Jasika,

    The PPMET (Punjab Para Medical Entrance Test) is conducted for admission to nursing and paramedical courses in participating institutions. Practising the most repeated questions from previous years helps candidates understand important topics and improve their exam preparation.

    Here are the links to the PPMET Most Repeated Last 5