Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (NEET me paas hone ke liye kitne number chahiye?)
    • लेख
    • नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (NEET me paas hone ke liye kitne number chahiye?)

    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (NEET me paas hone ke liye kitne number chahiye?)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 30 Jul 2026, 06:53 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (NEET me pass hone ke liye kitne number chahiye?) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है। री नीट परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद ही नीट 2026 रिजल्ट की घोषणा 16 जुलाई को कर दी गई है। रिजल्ट के साथ ही नीट उत्तीर्ण अंक जारी हो गया है। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए, छात्रों को नीट में 720 में से न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। नीट के लिए 720 में से उत्तीर्ण अंक नीट कट ऑफ या योग्यता अंक हैं जो एनटीए द्वारा परिणाम घोषणा के साथ जारी किए जाते हैं। नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, इस प्रश्न का कोई एक तय जवाब नहीं है। हर साल नीट उत्तीर्णांक बदलता रहता है और हर श्रेणी के लिए यह अलग होता है। नीट 2026 में पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के लिए जहां 213 अंक चाहिए वहीं ओबीसी, एससी और एसटी के लिए यह 177 तक सीमित है। नीचे तालिका में श्रेणीवार नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए यह जानकारी पाई जा सकती है।
    1784272112372

    This Story also Contains

    1. नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Neet me paas hone ke liye kitne number chahiye?)
    2. नीट पासिंग मार्क्स (NEET Passing Marks in Hindi) : पिछले वर्ष का नीट स्कोरकार्ड
    3. एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (mbbs ke liye neet me kitne marks chahiye)
    4. बीडीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (BDS ke liye neet me kitne marks chahiye hindi)
    5. बीएएमएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (BAMS ke liye NEET me kitne marks chahiye)
    6. नीट कटऑफ के प्रकार (NEET Cutoff Types in hindi)
    7. नीट कटऑफ का उपयोग किसके लिए किया जाता है? (What is NEET cutoff used for?)
    8. नीट कटऑफ 2026 का निर्धारण करने वाले कारक क्या है? (What are the factors that determine NEET cutoff 2026? in hindi)
    9. नीट में कितनी सीट हैं (How many seats are there in NEET? in hindi)
    10. नीट 2026 परीक्षा पसिंग मार्क्स 720 में से (NEET 2026 exam passing marks out of 720 in hindi)
    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (NEET me paas hone ke liye kitne number chahiye?)
    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Neet me paas hone ke liye kitne number chahiye)

    नीट के लिए उत्तीर्ण अंकों, उन्हें प्रभावित करने वाले कारकों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    ये भी पढ़ें: नीट आंसर की 2026नीट ओएमआर शीट 2026

    नीट परीक्षा के बाद से ही मेडिकल के छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में यह जानने की हमेशा उत्सुकता बनी रहती है कि नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Neet me pass hone ke liye kitne number chahiye?) होते हैं। इसी उत्सुकतावश वे इन्टरनेट पर अक्सर यह ढूंढते भी नजर आते हैं। देखा जाए तो नीट के परीक्षार्थियों के लिए यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्न है कि ‘नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Neet me pass hone ke liye kitne number chahiye?)।’ साथ ही छात्र ये भी जानना चाहते है कि नीट में कितने नंबर से सरकारी कॉलेज मिलेगा। cereers360 के इस पेज पर आपको विस्तार से इसकी जानकारी दी जा रही है।
    नीट के माध्यम से भारत में भरी जाने वाली एमबीबीएस/बीडीएस सीटें के बारे में जानें

    careers360 के इस लेख के माध्यम से न सिर्फ आज यह जानने की कोशिश करेंगे कि ‘नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए होते हैं’, बल्कि नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए के अलावा छात्र व अभिभावक इस लेख के माध्यम से यह भी जान सकते हैं कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा, नीट में कितनी सीट है, आदि। ऐसे सभी प्रश्नों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी पढ़ें : नीट में 200 अंकों के साथ प्रवेश कैसे मिलेगा?नीट में 300 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें नीट में 500 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?नीट में 600 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Neet me paas hone ke liye kitne number chahiye?)

    नीट परीक्षा में पास होने के लिए आपको कट ऑफ अंक प्राप्त करना होता है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में, नीट कट-ऑफ (NEET cutoff in hindi) आम तौर पर दो प्रकार की होती है - प्रवेश कटऑफ और क्वालीफाइंग कटऑफ। एक उम्मीदवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक की आवश्यकता होती है। जिसे नीट कटऑफ (NEET Cut-off in hindi) स्कोर कहा जाता है।

    नीट क्वालीफाइंग स्कोर वह न्यूनतम अंक है जो एक उम्मीदवार को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राप्त करना होता है, जबकि नीट प्रवेश कट-ऑफ (NEET Admission Cut-off in hindi) अंतिम रैंक है जिस पर एक आवेदक को किसी भी संस्थान में एडमिशन दिया जाएगा। नीट स्कोर स्वीकार करने वाले सभी मेडिकल कॉलेज नीट 2026 प्रवेश कटऑफ (NEET 2026 Admission Cutoff in hindi) के आधार पर प्रवेश प्रदान करेंगे। सरकारी और निजी कॉलेजों के लिए राज्यवार नीट 2026 कट-ऑफ (statewise NEET 2026 cutoff in Hindi) राज्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी की जाती है।

    ये भी पढ़ें-

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट परीक्षा में प्राप्त अंको के माध्यम से ही एक उम्मीदवार को किसी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। यह अंक अलग-अलग श्रेणियों के लिए भिन्न होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा संस्थान सभी मेडिकल उम्मीदवारों के लिए नीट क्वालिफाइंग कटऑफ (NEET qualifying cutoff 2026 in Hindi) जारी करती है। सामान्य वर्ग के लिए नीट कटऑफ (NEET Cutoff in hindi) 50वां पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40वां पर्सेंटाइल होता है। नीट क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर 2026 (NEET qualifying cutoff score 2026 in hindi) एनटीए द्वारा neet.nta.nic.in पर नीट रिजल्ट (NEET result 2026 in Hindi) के साथ जारी किया जाता है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट पासिंग मार्क्स (NEET Passing Marks in Hindi) : पिछले वर्ष का नीट स्कोरकार्ड

    1616040193366_zZ37HC8

    एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (mbbs ke liye neet me kitne marks chahiye)

    छात्र तथा अभिभावक नीट रिजल्ट के दौरान इंटरनेट पर हमेशा यह सर्च करते हैं कि नीट परीक्षा पास करने के बाद हमें एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? (mbbs ke liye neet me kitne marks chahiye)। ऐसे में अगर आप भी इस प्रश्न का हल ढूंढ रहे हैं कि एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (mbbs ke liye neet me kitne marks chahiye), तो यूं समझिए कि आपकी यह तलाश आज खत्म हो गई क्योंकि इस प्रश्न का उत्तर आज आपको इस लेख के द्वारा मिल जाएगा। एमबीबीएस के लिए नीट में सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 प्रतिशत अंक चाहिए जबकि एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।

    ये भी देखें-

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    बीडीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (BDS ke liye neet me kitne marks chahiye hindi)

    नीट परीक्षा में एमबीबीएस के बाद सबसे मांग वाला कोर्स बीडीएस है। छात्र अक्सर इस प्रश्न से जूझते है कि बीडीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (BDS ke liye neet me kitne marks chahiye)। आपको बता दें कि बीडीएस में प्रवेश के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग अंक हैं। एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में भाग लेने के लिए, अनारक्षित उम्मीदवारों को कम से कम 400 अंक प्राप्त करने चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, नीट बीडीएस के लिए न्यूनतम कटऑफ 50 परसेंटाइल होगी, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 40 प्रतिशत होगी।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    बीएएमएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (BAMS ke liye NEET me kitne marks chahiye)

    छात्र नीट परीक्षा पास करने के बाद बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी यानी बीएएमएस में प्रवेश लेने के लिए अक्सर यह प्रश्न पूछते है कि बीएएमएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए (BAMS ke liye NEET me kitne marks chahiye)। बीएएमएस कोर्स छात्रों का बेहद पसंदीदा कोर्स है। इसमे प्रवेश के लिए छात्रों को कम से कम 400 अंक चाहिए होंगे।

    नीट कटऑफ के प्रकार (NEET Cutoff Types in hindi)

    नीट कटऑफ (NEET Cutoff in hindi) दो प्रकार की होती है। दोनों के बीच के अंतर को समझने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका को देखना चाहिए।

    टाइटल

    नीट क्वालिफाइंग कटऑफ (NEET Qualifying Cutoff in hindi): नीट पासिंग मार्क्स(NEET Passing Marks)

    नीट एडमिशन कटऑफ (NEET Admission Cutoff in hindi)

    किसके द्वारा जारी की जाती है

    राष्ट्रीय परीक्षा संस्थान द्वारा

    चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी), राज्य संचालन प्राधिकरण

    नीट कट-ऑफ को कैसे चेक करें?

    उम्मीदवार नीट 2026 रिजल्ट पोर्टल में लॉग इन करके नीट 2026 क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर (NEET 2026 qualifying cutoff score in hindi) की जांच कर सकेंगे।

    ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक और स्कोर राज्य अधिकारियों की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

    नीट कट ऑफ का उद्देश्य

    नीट क्वालीफाइंग कटऑफ (NEET qualifying cutoff in hindi) के आधार पर, उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।

    एडमिशन कट ऑफ वह अंतिम रैंक है जिस पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।

    क्या यह संस्थान विशेष के लिए है?

    नहीं

    हाँ

    क्या यह श्रेणी विशेष के लिए है?

    हाँ

    हाँ

    क्या प्रवेश के लिए प्रयोग होता है?

    नहीं

    हाँ

    नीट कटऑफ का उपयोग किसके लिए किया जाता है? (What is NEET cutoff used for?)

    नीट कटऑफ 2026 (NEET Cutoff 2026 in hindi) का उपयोग करके, राष्ट्रिय परीक्षा संस्थान 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू), डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी / एएफएमएस संस्थानों, एम्स और जेआईपीएमईआर कॉलेजों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार करता है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल तथा अंकों के आधार पर नीट काउंसलिंग 2026 (NEET Counselling 2026 in Hindi) का आयोजन करेगी। जबकि, सरकारी कॉलेजों के लिए नीट कट ऑफ 2026 (NEET 2026 cut off in Hindi) का उपयोग संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा 85% राज्य कोटे की सीटों और निजी कॉलेजों की सभी सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है।

    निम्नलिखित यूजी मेडिकल सीटों पर प्रवेश के लिए नीट 2026 कट ऑफ (NEET 2026 Cut off in Hindi) पर विचार किया जाएगा-

    • 15% आल इंडिया कोटा सीटें (AIQ)

    • 85% स्टेट कोटा सीटें

    • डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी

    • ईएसआईसी और एएफएमएस

    • प्राइवेट संस्थान

    • एम्स

    • जिपमर कॉलेज

    नीट कटऑफ 2026 का निर्धारण करने वाले कारक क्या है? (What are the factors that determine NEET cutoff 2026? in hindi)

    नीट कटऑफ निम्नलिखित कारकों के आधार पर तय की जाती है-

    • नीट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    • नीट परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल उपलब्ध सीटें

    नीट में कितनी सीट हैं (How many seats are there in NEET? in hindi)

    अब प्रश्न उठता है कि नीट में कितनी सीट हैं- यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न है कि नीट मे कितनी सीटें हैं। नवीनतम अपडेट के अनुसार एनएमसी ने पचास नए मेडिकल कॉलेजों कि स्थापना को मंजूरी दी है, जिससे देश में 8,195 यूजी सीटों की वृद्धि होगी। देश में मेडिकल यूजी सीटों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,07,658 एमबीबीएस, 27868 बीडीएस, 52720 आयुष और 603 पशु चिकित्सा तथा 487 बीएससी नर्सिंग एवं 15 एम्स और 2 जिपमर संस्थानों की 1205 एम्स एमबीबीएस और 200 जिपमर एमबीबीएस हो गई है। 50 कॉलेजों (30 सरकारी और 20 निजी) को मिलाकर देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 702 हो गई है।

    नीट 2026 परीक्षा पसिंग मार्क्स 720 में से (NEET 2026 exam passing marks out of 720 in hindi)

    प्रत्येक श्रेणी के लिए 720 (कुल अंक) में से नीट पासिंग मार्क्स नीचे दिए गए हैं। नीट परीक्षा के उत्तीर्ण अंक 720 में से एनटीए द्वारा नीट रिजल्ट के साथ जारी किए जाते हैं। जिन्हें नीचे देखा जा सकता है।

    नीट 2026 पसिंग मार्क्स

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    कट-ऑफ मार्क्स

    यूआर/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    715–213

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    193 - 177

    एसटी- पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    191 - 178

    नीट 2025 पासिंग मार्क्स

    श्रेणीक्वालिफाइंग परसेंटाइल नीट 2025 पसिंग मार्क्स
    यूआर/ईडब्ल्यूएस50वां परसेंटाइल686 - 144
    ओबीसी40वां परसेंटाइल143 - 113
    एससी40वां परसेंटाइल143-113
    एसटी40वां परसेंटाइल143-113
    यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी45वां परसेंटाइल143 - 127
    ओबीसी पीडबल्यूडी40वां परसेंटाइल126 - 113
    एससी पीडबल्यूडी40वां परसेंटाइल126 - 113
    एसटी पीडबल्यूडी40वां परसेंटाइल126 - 113

    नीट पासिंग मार्क्स 2025 श्रेणीवार- पिछले वर्ष

    श्रेणी वार

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    पसिंग मार्क्स

    सामान्य

    50th

    720-162

    सामान्य-पीएच

    45th

    161-144

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40th

    161-127

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40th

    143-127

    एसटी-पीएच

    40th

    142-127

    नीट 2024 कटऑफ (पिछले वर्ष)

    श्रेणी

    नीट 2023 कटऑफ

    नीट कट-ऑफ अंक

    सामान्य

    50वां पर्सेंटाइल

    720-137

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां पर्सेंटाइल

    136-107

    जनरल-पीडब्ल्यूडी

    45वां पर्सेंटाइल

    136-121

    एससी/एसटी/ओबीसी-पीडब्ल्यूडी

    40वां पर्सेंटाइल

    136-107


    पिछले वर्षों की नीट कट-ऑफ

    वर्ष

    सामान्य

    एससी/एसटी

    ओबीसी

    2024

    720-162161-127161-127

    2023

    720-137136-107136-107

    2022

    715-117

    116-93

    715-117

    2021

    720-138

    137-108

    116-93

    2020

    720-147

    146-113

    116-93

    2019

    701-134

    133-107

    104-93


    नीट कटऑफ (NEET Cutoff in hindi) - नीट एमबीबीएस/बीडीएस कट ऑफ 2021, 2020, 2019 - पिछले वर्षों के रुझान

    श्रेणी

    नीट कटऑफ पर्सेंटाइल (NEET cutoff percentile in hindi)

    नीट कट-ऑफ 2021 स्कोर

    नीट कट ऑफ 2020 स्कोर

    नीट कटऑफ 2019 स्कोर

    अनारक्षित

    50वां पर्सेंटाइल

    720-138

    720-147

    701-134

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां पर्सेंटाइल

    137-108

    146-113

    133-107

    अनारक्षित-पीएच

    45वां पर्सेंटाइल

    137-122

    146-129

    133-120

    एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच

    40वां पर्सेंटाइल

    121-108

    128-113

    119-107

    आशा करते हैं कि आपको आपके प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा। आपको पता चल गया होगा कि नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए होते हैं तथा साथ ही आप नीट कटऑफ से भी अवगत हो गए होंगे।

    महत्वपूर्ण प्रश्न :

    NEET ke liye kitne marks chahiye (how many marks are required to clear neet in hindi)

    नीट में पास होने के लिए यदि आप सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार हैं तो 50वें परसेंटाइल के बराबर या बेहतर स्कोर करना होगा। एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को नीट में पास होने के लिए 40वें परसेंटाइल के बराबर या बेहतर स्कोर लाना होगा। संबंधित श्रेणियों के विकलांग उम्मीदवारों को 5 परसेंटाइल की राहत दी जाती है। ऐसे में समझ ही गए होंगे की नीट पेपर का कठिनाई स्तर कैसा रहा और छात्रों ने तुलनात्मक रूप से कैसा प्रदर्शन किया इसके आधार पर नीट में पास होने के लिए वांछित अंक में बदलाव होने की पूरी संभावना है। मोटे तौर पर नीट में पास होने के लिए 720-108 के बीच स्कोर होने पर पास होने के बेहतर अवसर होंगे पर यह उम्मीदवार विशेष की श्रेणी पर निर्भर करेगा।

    चूंकि नीट में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए इसके बारे में आधिकारिक सूचना रिजल्ट के साथ ही जारी की जाती है। ऐसे में पिछले वर्ष के क्वालीफाइंग नीट कट ऑफ से मोटे तौर इस बात का आइडिया लगाने में सहूलियत होगी कि नीट में पास होने के लिए आपको कितने अंक चाहिए। नीट 2023 में 720-138 अंक लाने वाले सामान्य श्रेणी के आवेदक, 137-108 अंक लाने वाले एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के आवेदक, 137-122 स्कोर लाने वाले सामान्य दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्र और 121-108 अंक लाने वाले एससी/एसटी/ओबीसी-पीडब्ल्यूडी के छात्र नीट में पास घोषित किए गए थे।

    नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (how many marks are required to clear neet in hindi)?

    छात्रों को हमेशा से उत्सुकता बनी रहती है कि नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (how many marks are required to clear neet)। छात्रों के लिए यह बेहद ही जरूरी प्रश्न है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में भाग लेने के लिए, अनारक्षित उम्मीदवारों को कम से कम 400 अंक प्राप्त करने चाहिए। छात्र अक्सर यह भी प्रश्न पूछते है कि नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए general के लिए कितने अंक चाहिए। छात्रों को बता दें, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, नीट बीडीएस के लिए न्यूनतम कटऑफ 50 प्रतिशत है, इसके साथ ही छात्र जानना चाहते है कि obc neet passing marks क्या है। ओबीसी, एससी और एसटी के छात्रों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

    इन्हें भी देखें

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    With 188 marks in NEET , it is difficult to predict admission to BPT at IGIMS Patna based only on your score and EBC category. BPT admission at IGIMS requires qualifying the entrance examination and meeting the eligibility requirements. Check the latest cutoff and admission information before making

    Hello Student,

    Pursuing B.Sc Mathematics and MBBS simultaneously in regular mode is generally not permitted. A Careers360 response explains that both are regular courses and that two regular programmes cannot ordinarily be pursued together. If you qualify NEET during your B.Sc, you should check whether your university permits completing the

    Hey there,

    If you are in Class 12 now and will appear for NEET 2027, your target should be to aim for a very high All India Rank (AIR) for AIIMS Bhopal.

    For reference, in NEET 2025, AIIMS Bhopal closed around:

    • General: AIR 531
    • OBC: AIR 1,142
    • SC: AIR 7,030

    Hello Student, with a NEET rank of 12,30,565, admission to BHMS may still be worth exploring in later counselling rounds, particularly if you are considering private colleges or have a category/state quota advantage. However, I cannot guarantee a seat because the chances depend on your category, domicile state, counselling authority,

    Hello Student,

    With 332 marks, getting an MBBS seat through the ESIC IP quota may be challenging, even with ST reservation. ESIC IP quota has 7.5% ST reservation, and allotment depends on the candidate’s rank, category, available seats and counselling choices. Since you were not allotted a seat in Round