SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
नीट यूजी 2024 परीक्षा पर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए, नीट रीटेस्ट न करवाने का निर्णय लिया है। देश के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बैंच ने नीट पर अंतिम निर्णय सुनाते हुए आदेश दिया है कि नीट की परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं कराई जाएगी। शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पूरे देश में पेपर लीक के पर्याप्त सबूत नहीं मिले है, इसलिए पेपर कैंसिल नहीं किया जा सकता। पेपर कैंसिल होने का प्रभाव 24 लाख छात्रों पर पड़ेगा।
नीट यूजी 2024 परीक्षा पर चल रहे विवाद में 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 22 जुलाई को सुनवाई का अगला दौर चला। इससे पहले, 11 जुलाई को नीट मामलों पर सुनवाई होनी थी जिसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट-यूजी एग्जाम 2024 (NEET-UG exam 2024) मामले पर दायर ज्यादातर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो चुकी है।
क्या एनटीए नीट यूजी 2024 का दोबारा आयोजन करेगा? |
इस बीच 20 जुलाई को एनटीए ने नीट परिणाम 2024 का दोबारा प्रकाशन किया। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से नीट 2024 परिणाम (NEET 2024 result) को शनिवार, 20 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर फिर से प्रकाशित करने को कहा था। हालांकि इसमें उम्मीदवारों की पहचान गुप्त रखी गई। कोर्ट ने नीट काउंसलिंग पर रोक से भी इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि 24 जुलाई को नीट 2024 काउंसलिंग डेट की घोषणा की जा सकती है।
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
नीट 2024 मामले में 10 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट में चर्चा हुई जिसमें नीट यूजी री-एग्जाम का मामला उठा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा है कि 'अगर हम परीक्षा रद्द नहीं कर रहे हैं, तो धोखाधड़ी के लाभार्थियों की पहचान के लिए क्या करने जा रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थियों की पहचान करने के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है?' सीजेआई ने कहा, 'ऐसी स्थिति में जहां उल्लंघन से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लाभार्थियों को अन्य लोगों से अलग करना संभव नहीं होता, वहां री-एग्जाम का आदेश देना आवश्यक हो सकता है।'
इससे पहले, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने पुष्टि की कि नीट यूजी 2024 परीक्षा में लीक हुआ था, लेकिन नीट दोबारा परीक्षा का आदेश देना इस बात पर निर्भर करता है कि क्या उल्लंघन प्रणालीगत स्तर पर था और इसका पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या धोखाधड़ी के लाभार्थियों और नीट घोटाले 2024 में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के बीच अंतर करना संभव है? अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी और सरकार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा उसके सवालों के जवाब दिए जाने के बाद अदालत गुण-दोष के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी।
नीट यूजी 2024 परिणामों पर एनटीए का स्पष्टीकरण देखें
एनटीए नीट यूजी परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है और सीबीआई कथित लीक से संबंधित मामलों की जांच कर रही है। अदालत ने सरकार, एनटीए और सीबीआई को 10 जुलाई को शाम 5 बजे तक अपने हलफनामे दाखिल करने और याचिकाकर्ताओं के साथ साझा करने का भी निर्देश दिया। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, "अगर हम नीट 2024 पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों की पहचान नहीं कर सकते हैं, तो हमें एक और परीक्षा का आदेश देना चाहिए।" इससे पहले एनटीए ने 30 जून को 1563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित नीट 2024 री-टेस्ट के परिणाम की घोषणा की थी।
नीट परीक्षा में 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले 4 जून को नीट 2024 का परिणाम जारी किया। हालांकि, नीट के परिणाम ने कई छात्रों और अभिभावकों को असंतुष्ट कर दिया है और लोग नीट 2024 के छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर नीट घोटाले 2024 की खबरों से भरा पड़ा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर नीट घोटाले 2024 की खबरों से भरा पड़ा है। जनता नीट 2024 परीक्षा की जांच की मांग कर रही है। ट्विटर पर #NEET_परीक्षा, #NEET_परीक्षा, #NEETCounsellingHoldKaro "#NEET", "#NEETfraud", "#NEET_paper_leak", "#neetscam2024", "#NEET_reconduct" और कई अन्य हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग यह भी पूछ रहे हैं कि "क्या नीट 2024 फिर से होगा"? कई लोगों ने अनियमितताओं और परिणाम घोषित करने के असामान्य समय का हवाला देते हुए एनटीए के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और नीट की परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। कई लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि एनटीए ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने में अपनी विफलता को छिपाने के लिए जानबूझ कर 4 जून को लोकसभा चुनावों के रिजल्ट के दिन नीट रिजल्ट घोषित किया।
July 22, 2024 | 04:20 PM IST
नीट 2024 पर 23 जुलाई को भी होगी सुनवाई
नीट यूजी की सुनवाई कल भी जारी रहेगी। केंद्र अपनी दलीलें कोर्ट के सामने रखेगा। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी दिल्ली को एक तीन सदस्यीय समिति गठित करने को कहा है, ताकि एक सवाल के दो जवाबों पर भ्रम को दूर किया जा सके।
July 22, 2024 | 04:10 PM IST
नीट 2024 री-टेस्ट की मांग पर सीजेआई ने कहा- ईमेल करें
सुनवाई के दौरान एडवोकेट नेदुम्परा ने कहा कि नीट की जो परीक्षा हो चुकी है, उसे प्रारंभिक परीक्षा मानकर अब मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती है। हालांकि फिर से परीक्षा कराया जाना विवेक का प्रश्न है। वहीं सीजेआई ने री-टेस्ट की मांग कर रहे बाकी वकीलों से ईमेल द्वारा लिखित प्रस्तुतियां भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि हम यहां व्यापक मुद्दों पर विचार कर रहे हैं। अलग-अलग मामलों को अलग-अलग निपटाया जा सकता है।
July 22, 2024 | 03:17 PM IST
वर्ष 2015 में ऐसे ही केस में एग्जाम हुआ था कैंसिल
याचिकाकर्ता के वकील ने 2015 के तन्वी सरवाल फैसले का हवाला देते हुए कहा कि 44 स्टूडेंट्स के एग्जाम में अनफेयर मीन्स का इस्तेमाल करने के बाद ऑल इंडिया प्री-मेडिकल 2015 एग्जाम कैंसिल कर दिया था।वकील ने कोर्ट का सुनाया हुआ फैसला पढ़ा। वहीं कोर्ट ने भी एनटीए से पूछा कि एनटीए ने 4 जून को 1563 छात्रों का आंकड़ा कैसे दिया, जबकि 5 मई को उन्होंने सवाई माधवपुर में केवल एक केंद्र की बात कही थी?
July 22, 2024 | 02:25 PM IST
पेपर लीक बड़े लेवल पर
वरिष्ठ वकील हुडा ने बताया कि जहां तक लीक की बात है तो संजीव मुखिया एक गैंगस्टर है, जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सॉल्वर राजस्थान से लिए गए थे। वाट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। यह संभव नहीं है कि लीक सिर्फ पटना तक ही सीमित हो।
July 22, 2024 | 02:15 PM IST
संशोधित रिजल्ट में बिहार में छात्रों की संख्या घटी
सीनियर एडवोकेट हुड्डा ने कहा, “4 जून और 20 जुलाई को जारी आंकड़ों में अंतर है। बिहार में उपस्थित लोगों की संख्या में 13,000 का अंतर है। इसलिए बहुत सारी संख्याएं कम हो गई हैं।”
July 22, 2024 | 01:55 PM IST
एनटीए डेटा ‘प्रणालीगत विफलता’ दर्शाता है
नीट परिणाम के आंकड़ों का हवाला देते हुए एडवोकेट हुड्डा ने कहा, “यह व्यवस्थागत विफलता को दर्शाता है। ये सीकर के छात्र नहीं हैं और उन्होंने सीकर में कोचिंग नहीं ली है। गुजरात की एक लड़की कर्नाटक के बेलगावी गई और उसे 705 अंक मिले लेकिन वह 12वीं में फेल हो गई।”
@ July 22, 2024 | 10:45 AM - क्या नीट 2024 का आयोजन फिर से होगा?
एनटीए और केंद्र सरकार ने नीट 2024 दोबारा आयोजन से इंकार करते हुए कहा है कि गड़बड़ी स्थानीय स्तर पर हुई है। ऐसे में पूरी परीक्षा को रद्द करना उचित नहीं है। वहीं कई याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि नीट पेपर लीक की प्रवृत्ति व्यापक है और नीट पेपर 5 मई से पहले 3 मई को लीक हो गया था। ऐसे में यह कई स्थानों पर पहुंच गया होगा।
July 18, 2024 | 04:15 PM IST
सोमवार 22 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
सीजेआई ने नीट पेपर विवाद मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 जुलाई को फिर से तारीख दी। कहा कि इस मामले में बिहार पुलिस की रिपोर्ट पर भी बहस होगी।
July 18, 2024 | 03:55 PM IST
पेपर लीक हुआ है तो खतरा बड़ा है
सीजेआई ने पेपर लीक मामले पर बहस के दौरान पूछा कि पटना और हज़ारीबाग के बीच की दूरी कितनी है? इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यह कुछ दूरी पर है। गिरोह के एक सदस्य, जो हज़ारीबाग़ में था, ने इसे व्हाट्सएप द्वारा भेजा। अभिभावकों ने एडवांस के अलावा पोस्ट डेटेड चेक भी दिए हैं। गिरोह के सदस्य जानते हैं कि अगर लीक व्यापक हो गई तो परीक्षा रद्द कर दी जाएगी, वे जानते हैं। इसलिए वे छात्रों से अपने मोबाइल फोन बाहर रखने के लिए कहते हैं। कोर्ट ने कहा- हमें ये चिंता सता रही है कि, 'पेपर की सुरक्षा में सेंधमारी और एग्जाम शुरू होने के बीच कितना टाइम गैप था? अगर ये समय 3 दिन का है, तो बेशक खतरा बड़ा है।'
July 18, 2024 | 03:45 PM IST
नीट पेपर लीक में पटना-हजारीबाग कनेक्शन
कोर्ट में सुनवाई के दौरान नीट 2024 प्रश्नपत्र पर बिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग में पेपर लीक होने और दोनों के बीच कनेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है। दोनों शहरों में सेंटरों की संख्या और यहां से नीट में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और अन्य मुद्दों पर बहस जारी है।
July 18, 2024 |03:27 PM IST
वकील ने एनटीए पर साधा निशाना- 'कोर्ट को भटका रही NTA'
कोर्ट द्वारा एनटीए से सवाल पूछने के बाद एनटीए से मिले जवाबों पर सीनियर एडवोकेट हूडा ने सवाल उठाए। एडवोकेट ने एनटीए द्वारा टेलीग्राम वीडियो को फर्जी बताए जाने की बात पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि 'एनटीए कोर्ट को भटका रही है। जो डेट और टाइम वो दिखा रहे हैं वो टेलीग्राम चैनल में अपीयर नहीं होते। ये एक वॉटरमार्क है। टेलीग्राम वीडियो से साफ जाहिर है कि पेपर 4 मई को सुबह 9 बजे ऑनलाइन सर्कुलेट होने लगे थे।'
July 18, 2024 | 02:10 PM IST
नीट की हियरिंग शुरू
लंच ब्रेक खत्म होने के बाद नीट की हियरिंग शुरू हो चुकी है। सीजेआई ने एनटीए को अपना पक्ष रखने और सवाल का जवाब देने के लिए कहा। एनटीए कोर्ट के सामने अपनी बात रख रहा है।
July 18, 2024 | 01:06 PM IST
लंच के बाद होगी सुनवाई
कोर्ट में कहा कि - नीट विवाद पर सुनवाई अब लंच के बाद होगी।
July 18, 2024 | 12:58 PM IST
जहां से निकले 6 टॉपर, वहां बंटा था दूसरा नीट क्वेश्चन पेपर
कोर्ट में नीट परीक्षा 2024 विवाद पर चल रहे बहस के बीच नीट एग्जाम कैंसल (NEET Cancel) की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील हूडा ने कोर्ट को बताया कि 'बहादुरगढ़ का हरदयाल स्कूल जहां से 6 टॉपर निकले, वहां की कहानी ही अलग है। एनटीए ने कभी नहीं बताया कि वहां जो नीट प्रश्न पत्र बंटे थे वे केनरा बैंक के थे। जबकि बाकी जगहों पर SBI के पेपर बंटे थे। उस स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें निर्देश था कि स्टूडेंट्स को Canara Bank Neet Papers दिए जाएं। उसके बाद उन्हें ग्रेस मार्क्स भी दिए गए।'
July 18, 2024 | 11:00 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ 40 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई करेगी, इनमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की याचिका भी शामिल है, जिसमें उसने विभिन्न उच्च न्यायालयों में उसके खिलाफ लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की है।
July 11, 2024 | 11:39 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में नीट 2024 परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर दर्ज याचिकाओं की सुनवाई के दौरान नीट यूजी री-एग्जाम का मामला उठा। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा, 'ऐसी स्थिति में जहां उल्लंघन से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लाभार्थियों को अन्य लोगों से अलग करना संभव नहीं होता, वहां री-एग्जाम का आदेश देना आवश्यक हो सकता है।' मामलों पर सुनवाई अभी जारी है।
July 8, 2024 | 3:39 PM IST
अगली सुनवाई 11 जुलाई को
नीट परीक्षा विवाद पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से बुधवार तक नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एफआईआर की जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई गुरुवार को फिर होगी। चीफ जस्टिस ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से पेश सभी वकील इस बात पर अपनी दलीलें पेश करेंगे कि दोबारा परीक्षा क्यों होनी चाहिए और केंद्र तारीखों की पूरी सूची भी देगा और हम इस मामले को बुधवार को सुन सकते हैं। हम सरकार से भी ये जानना चाहते हैं कि सरकार ने इस मामले में क्या किया है?
July 8, 2024 | 3:35 PM IST
कोर्ट ने कहा कि यह एक स्वीकार्य तथ्य है कि लीक हुआ है। यदि लीक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हुआ है, तो यह जंगल में आग की तरह फैल सकता है और बड़े पैमाने पर लीक हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया में "रेड फ्लैग" की जांच के लिए एक समिति गठित करने का सुझाव दिया। हम केवल यह पूछ रहे हैं कि उस लीक के क्या परिणाम हुए? हमें नीट परीक्षा देने वाले 23 लाख छात्रों की चिंता है जिन्होंने परीक्षा की तैयारी की। कई ने पेपर देने के लिए पैसे खर्च कर काफी ट्रैवल भी किया।
July 8, 2024 | 3:25 PM IST
...तो दोबारा नीट परीक्षा का आदेश देना होगा
यदि परीक्षा की पवित्रता खत्म हो जाती है, तो दोबारा परीक्षा का आदेश देना होगा। यदि दागी और बेदाग की पहचान करना संभव नहीं है तो दोबारा परीक्षा का आदेश देना होगा। कोर्ट ने पूछा- क्या हम अभी भी गलत काम करने वालों की तलाश कर रहे हैं, क्या हम छात्रों का पता लगा पा रहे हैं? परीक्षा रद्द करना अंतिम उपाय होना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत से छात्र शामिल हैं।
June 23, 2024 | 6:06 PM IST
एनटीए ने 23 जून को 1563 उम्मीदवारों के लिए नीट की दोबारा परीक्षा आयोजित की थी, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1563 में से कुल 813 छात्र फिर से नीट 2024 परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच, 750 उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल नहीं हुए, उन्हें अब बिना ग्रेस मार्क्स जोड़े उनके मूल अंक दिए जाएंगे।
June 16, 2024 | 01:06 PM IST
नीट 2024 रिजल्ट विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा “नीट के संबंध में, दो प्रकार की अनियमितताएँ प्रकाश में आई हैं। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, कुछ छात्रों को निर्धारित अवधि से कम समय आवंटित किया गया था, जिससे व्यापक असंतोष हुआ। वैकल्पिक रूप से, ग्रेस मार्क्स दिए गए, जिसे सरकार ने पहले ही अस्वीकार कर दिया था, और सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 1,563 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा देने का निर्देश दिया है।”
June 13, 2024 | 02:06 PM IST
100 से 150 नंबर तक ग्रेस मार्क्स दिए गए
एनटीए ने अपनी सफाई में कहा था कि कुछ एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं जिसकी वजह से 44 छात्रों के मार्क्स 720 हुए। हालांकि 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एनटीए को ग्रेस मार्क्स रद्द करने का निर्देश दिया गया। दरअसल, पांच मई को देशभर में हुई नीट परीक्षा कराने वाली एनटीए ने 4 जून को जब रिजल्ट जारी किया तो देश भर में हंगामा खड़ा हो गया। वजह 67 बच्चों को 720 में 720 नंबर मिले थे, वहीं इससे भी ज्यादा 1563 बच्चों को ग्रेस मार्किंग दी गई थी। यह ग्रेस मार्किंग 10, 20 या 30 नंबर की नहीं 100 से 150 नंबर तक की दी गई थी, जिसकी वजह से कई बच्चे जो मेरिट में बाहर थे वो मेरिट में आ गए और जो मेरिट वाले बच्चे थे उनके लिए गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन पाना मुश्किल हो गया।
13 जून, 2024- 12:42 PM
नीट यूजी काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी
दोबारा नीट परीक्षा 23 जून को होगी और परिणाम 30 जून को घोषित किए जाएंगे। केंद्र ने कहा कि एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी।
13 जून, 2024- 11:00 AM
नीट री-टेस्ट 2024 : 1563 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी
सुप्रीम कोर्ट ने 13 जून को 1563 उम्मीदवारों को नीट 2024 फिर से देने का विकल्प देने का फैसला किया है। इन छात्रों के परिणाम रद्द कर दिए जाएंगे और जो छात्र दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते हैं, उन्हें 5 मई को ली गई परीक्षा के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: नीट 2024 में अच्छा स्कोर क्या है?
नीट 2024 से जुड़े विवाद को समझने के लिए नीचे दिया गया वीडियों लिंक देखें -
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
जैसे ही एनटीए ने नीट यूजी 2024 परिणाम की घोषणा की, विभिन्न चित्र तथा पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगे। चाहे वह AIR 1 वाले टॉपर्स की संख्या हो, 718 और 719 के स्कोर हों, एक ही परीक्षा केंद्र से 8 टॉपर्स हों या सामान्यीकरण मानदंड जो पहली बार लागू किया गया हो, नीट 2024 के परिणाम ने सभी को चौंका दिया और जल्द ही यह पूरे देश में चर्चा में आ गया।
नीट यूजी रिजल्ट के इर्द-गिर्द घूम रहे इन सभी विवादों ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दी है कि क्या नीट की परीक्षा दोबारा होगी। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 के दोबारा आयोजन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के कारण सुप्रीम कोर्ट में दोबारा परीक्षा कराने का अनुरोध करने वाली कई याचिकाएं दायर की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने परिणामों की घोषणा को रोकने से इनकार कर दिया है, लेकिन मामले की समीक्षा करने के लिए सहमत हो गया है और नीट यूजी परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग करने वाली जनहित याचिका (PIL) पर नोटिस जारी किया है।
शनिवार 8 जून को एनटीए नीट की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट रिजल्ट 2024 में टॉपर्स की संख्या और नीट स्कोर पर उठे विवाद के संबंंध में डीजी एनटीए सुबोध कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा - नीट रिजल्ट तैयार करने पर शुरुआत में 17 छात्र नीट टॉपर लिस्ट में थे. भौतिकी उत्तर कुंजी चुनौती के कारण, 44 उम्मीदवारों को 715 से 720 तक अंक मिले और टॉपर्स की संख्या 61 (17+44) हो गई। इसके अलावा मामला 6 ऐसे परीक्षा केंद्रों का भी है, जहां प्रश्न पत्र के गलत वितरण और फटी ओएमआर शीट के कारण करीब 1600 अभ्यर्थी प्रभावित हुए। उनका आरोप था कि उन्हें कम समय मिला. इसलिए चिंतित उम्मीदवार पुन: परीक्षा या समय के मुआवजे की मांग करते हुए उच्च न्यायालय गए। इसलिए हमने कोर्ट को कमेटी के गठन की जानकारी दी। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। हमारी समिति की बैठक हुई और उन्होंने पाया कि छात्रों का समय बर्बाद हुआ है तो मुआवजा दिया जाना चाहिए।
डीजी एनटीए द्वारा मीडिया को दी गई विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें
नीट यूजी 2024 रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टूडेंट्स से लेकर उनके अभिभावक तक अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। नीट रिजल्ट के निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले जारी होने के साथ ही इसके साथ विवाद शुरू हो गए। सबसे पहले नीट 2024 टॉपर्स की संख्या और स्कोर को लेकर विवाद शुरू हुआ। धीरे-धीरे कई बातें सामने आने लगी।

इसके अलावा कई अन्य पोस्ट भी #NEET_परीक्षा के साथ सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे हैं।
नीट यूजी में एक छात्र ने 718/720 अंक प्राप्त किए हैं जो कि नीट की अंकन योजना के कारण व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
यह एक घोटाला है !@NTA_Exams कृपया इस पर गौर करें
- डॉ. ध्रुव चौहान (@DrDhruvChauhan) 4 जून 2024

Thread:
कल, नीट (यूजी) 2024 के परिणाम घोषित किए गए और जो कुछ विवरण सामने आ रहे हैं वे अविश्वसनीय हैं।
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 2,406,079
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या: 2,333,297
अब, चिंताएँ हैं:
— Maheshwer Peri (@maheshperi) 5 जून 2024
नीट 2024 परीक्षा से जुड़े सभी विवादों पर नीचे संक्षेप में चर्चा की गई है। हम कुछ प्रमुख अनियमितताओं पर भी चर्चा करेंगे जो इस बात का संकेत देती हैं नीट 2024 परीक्षा पेपर लीक हो गया था और एनटीए ने जानबूझकर तय समय से पहले रिजल्ट जारी कर दिया।
नीट धोखाधड़ी घोटाला 2024 - नीट परीक्षा से ठीक 2 दिन पहले, कथित धोखाधड़ी घोटाले से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा सामने आया है। एक विदेशी शिक्षा कंसल्टेंसी के मालिक परशुराम रॉय और एक स्कूल शिक्षक तुषार भट्ट के साथ-साथ गुजरात के कम से कम 16 छात्रों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इन व्यक्तियों ने कथित तौर पर नीट परीक्षा में धोखाधड़ी से उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक को 10 लाख रुपये का भुगतान किया था।
प्रश्न पत्र लीक - एनटीए द्वारा किसी भी प्रश्न पत्र लीक से इनकार करने के बावजूद, सोशल मीडिया पर परीक्षा पत्रों के लीक होने की अफवाहें फैल रही हैं। नीट 2024 परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। हालांकि, एजेंसी ने इन दावों को निराधार बताकर खारिज कर दिया, लेकिन परीक्षा को लेकर विवाद जारी रहा। इसके बाद कई लोगों ने एनटीए से नीट दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।
नीट 2024 परिणामों में असामान्य श्रृंखला - एनटीए ने 4 जून को नीट 2024 के पूर्ण आंकड़े जारी किए। जैसे ही आंकड़े जारी किए गए, इसने विभिन्न अनियमितताओं के कारण कई लोगों की भौंहें चढ़ा दीं और दावा किया कि यह नीट परिणाम 2024 घोटाला है। रिकॉर्ड संख्या में 67 छात्रों ने 720 अंक हासिल किए और एआईआर 1 हासिल किया। नीट परीक्षा के इतिहास में पहली बार इतने सारे छात्रों ने 720 अंक हासिल किए हैं। साथ ही, इन 67 छात्रों में से 8 हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से हैं।
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
मानों लोगों को एक ही सेंटर के 8 टॉपर्स से कोई आश्चर्य नहीं हुआ, लेकिन जिस बात ने संदेह पैदा किया वह यह कि सभी 8 टॉपर्स के रोल नंबर एक ही सीरीज में हैं। इस असामान्य पैटर्न ने समन्वित धोखाधड़ी के प्रयास या नीट 2024 परीक्षा प्रक्रिया में उल्लंघन की अटकलों को जन्म दिया है। अब लोग नीट की दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

काउंसलिंग रैंक के लिए अखिल भारतीय रैंक - 67 उम्मीदवारों ने नीट 2024 परीक्षा में AIR 1 स्कोर किया है। हालांकि ये सभी 67 छात्र रैंक 1 धारक हैं, लेकिन काउंसलिंग के लिए उनकी अखिल भारतीय रैंक एनटीए द्वारा दशमलव में घोषित की गई है। एनटीए ने यह नहीं बताया है कि इन काउंसलिंग रैंकों को 67 एआईआर 1 धारकों के बीच किस आधार पर वितरित किया गया है, जिससे नीट यूजी 2024 में निष्पक्ष आचरण पर सवाल उठ रहे हैं।

एनटीए नीट नए टाई-ब्रेकिंग मानदंड पर विवाद - नीट 2024 परिणाम की घोषणा के साथ, एनटीए ने नीट 2024 के लिए एक नया टाई-ब्रेकिंग मानदंड भी पेश किया। नीट टाई-ब्रेकिंग मानदंड जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी में उच्च अंक वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दें, इसके बाद गलत उत्तर देने का प्रयास करने वाले कम अनुपात वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दें।

इस वर्ष एनटीए ने एक नया टाई-ब्रेकिंग मानदंड पेश किया, जो नीट आवेदन संख्या बढ़ते क्रम में उम्मीदवारों को प्राथमिकता देता है। इस नए टाई-ब्रेकिंग मानदंड को छात्रों और शिक्षकों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।
नीट 2024 परिणाम में ग्रेस अंक - एक और प्रमुख मुद्दा जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है वह है कुछ उम्मीदवारों के अनियमित अंक। नीट 2024 में ग्रेस मार्क्स के कारण कई उम्मीदवारों ने 717 से 719 के बीच स्कोर किया है, जो कि नीट परीक्षा अंकन योजना में बेहद असामान्य है।

नीट परीक्षा अंकन मानदंड के अनुसार, सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है और किसी भी बिना प्रयास किए गए प्रश्न के लिए 0 अंक दिए जाते हैं। अब अगर हम एनटीए की नीट अंकन योजना का पालन करें,
उदाहरण - मान लीजिए कि यदि किसी उम्मीदवार ने सभी 180 प्रश्नों का सही उत्तर दिया है, तो उसका स्कोर 720 का पूर्ण स्कोर होगा, जो अच्छा है। लेकिन यदि किसी अभ्यर्थी ने केवल 179 प्रश्नों का सही उत्तर दिया है, और 1 प्रश्न गलत या बिना प्रयास के है, तो नीट स्कोर 715 या 716 होना चाहिए। संक्षेप में, नीट परीक्षा में उच्चतम अंक या तो 720 हो सकते हैं और दूसरा उच्चतम अंक 716 हो सकता है।
717, 718 और 719 के नीट स्कोर पर एनटीए का स्पष्टीकरण - एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय गंवाने वाले उम्मीदवारों को अनुग्रह अंक दिए गए थे और इस मुद्दे को हल करने के लिए सामान्यीकरण फॉर्मूला लागू किया गया था। लेकिन चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि एनटीए ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि प्रत्येक छात्र के लिए खोया हुआ परीक्षा समय कैसे तय किया गया था और उन्होंने खोए हुए परीक्षा समय को कैसे मापा।

निर्धारित परिणाम तिथि से 10 दिन पहले नीट 2024 परिणाम की घोषणा ने एनटीए की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीट के सूचना बुलेटिन के अनुसार नीट यूजी 2024 का परिणाम 14 जून को घोषित किया जाना था। हालांकि, सभी को आश्चर्यचकित करते हुए एनटीए ने 4 जून को नीट परिणाम घोषित किया, उसी दिन जब लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित किए गए थे।
कई विशेषज्ञ इस बात का हवाला दे रहे हैं कि एनटीए ने जानबूझकर नीट का रिजल्ट लोकसभा चुनाव परिणाम वाले दिन घोषित किया है। उनका मानना है कि एनटीए ने नीट परीक्षा के निष्पक्ष संचालन में अपनी विफलता को छिपाने के लिए ऐसा किया और जनता चुनाव परिणामों में व्यस्त हो जाए। एक विशेषज्ञ ने कहा, “अगर परिणाम निर्धारित तिथि के अनुसार घोषित किया गया होता, तो नीट परिणाम 2024 घोटाले को मीडिया का अधिक ध्यान मिलता, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण, अधिकांश मीडिया हाउसों ने ” नीट घोटाला 2024” की परवाह नहीं की।
प्रश्न पत्र लीक होने और नीट परिणामों में अनियमितता के आरोपों के कारण नीट यूजी 2024 परीक्षा को फिर से आयोजित करने का अनुरोध करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है। इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम जारी करने पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पुष्टि की है कि परीक्षा निष्पक्ष रूप से आयोजित की गई थी और पेपर लीक का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। दोबारा नीट 2024 की संभावना अभी तक अस्पष्ट है और यह याचिका के फैसले और मामले में बाद की प्रगति से निर्धारित होगी। यदि भारत के सर्वोच्च न्यायालय को नीट पेपर लीक और परिणाम में अनियमितताओं के संबंध में कोई निर्णायक सबूत मिलता है, तो इस बात की अधिक संभावना है कि नीट परीक्षा फिर से आयोजित की जा सकती है।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll