एम्स एमबीबीएस रिजल्ट 2019 (AIIMS MBBS Result 2019)
एम्स एमबीबीएस रिजल्ट 2019 - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 14 जून को व्यक्तिगत एम्स एमबीबीएस स्कोरकार्ड 2019 जारी किया है। एम्स 2019 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिए गए इस पेच पर चेक किया जा सकता है। एम्स, नई दिल्ली ने 12 जून को एम्स एमबीबीएस 2019 के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। एम्स एमबीबीएस 2019 परीक्षा परिणाम मेरिट सूची और व्यक्तिगत अंकों के रूप में PDF में जारी किया गया। परीक्षा आयोजक संस्था ने एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम के लिए दो अलग-अलग मेरिट लिस्ट- रोल नंबर और रैंक-वार जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, ऑल इंडिया रैंक (AIR), विषयवार और कुल प्रतिशत अंक प्रकाशित हैं। परीक्षा परिणाम में शामिल योग्य उम्मीदवार एम्स एमबीबीएस के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, प्रदर्शित नाम, कुल अंक और विषय-वार अंक, रैंक और योग्यता को डाउनलोड करने के लिए पात्र होंगे। मेरिट लिस्ट में उन सभी उम्मीदवारों का नाम शामिल नहीं है जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस सूची में केवल उन क़्वालिफ़ाइड उम्मीदवारों को शामिल किया गया है जो प्रत्येक श्रेणी में सभी 15 एम्स में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या के चार गुना के बराबर हैं।
चूंकि एम्स एमबीबीएस परीक्षा प्रति दिन दो पालियों में आयोजित किया गया था, इसलिए परिणाम तैयार करने के लिए मानकीकरण प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उम्मीदवारों का पर्सेंटाइल स्कोर परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाला जाएगा। एम्स एमबीबीएस 2019 के लिए केवल उन छात्रों को योग्य माना जाएगा, जिन्होंने न्यूनतम कट ऑफ़ अंक हासिल किया होगा। सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ अंक प्रतिशत 50% है, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी के लिए यह क्रमशः 45% और 40% है। प्रतिशत के अनुरूप कट ऑफ अंक एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 के साथ घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम में शामिल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम को डाउनलोड करने का तरीका, गणना प्रक्रिया और अन्य विवरण दिए गए आर्टिकल में अवश्य पढ़ें।

व्यक्तिगत एम्स एमबीबीएस स्कोरकार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए - यहाँ क्लिक करें
एम्स एमबीबीएस 2019 का परीक्षा परिणाम मेरिट सूची (रोल नंबर) डाउनलोड करने केलिए यहां क्लिक करें
एम्स एमबीबीएस 2019 का परीक्षा परिणाम मेरिट सूची (रैंक-वार) डाउनलोड करने केलिए यहां क्लिक करें
एम्स एमबीबीएस 2019 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में 25 और 26 मई को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को एम्स एमबीबीएस 2019 पात्रता मानदंड के माध्यम से जानना चाहिए कि वे योग्य हैं या नहीं।
एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम और अन्य घटनाओं की तिथियों की जानकारी पा सकते हैं।
एम्स एमबीबीएस परिणाम की तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
एम्स एमबीबीएस परीक्षा की तिथि | 25 और 26 मई, 2019 |
परीक्षा परिणाम और कट ऑफ मार्क्स की घोषणा | 12 जून 2019 (घोषित) |
व्यक्तिगत स्कोरकार्ड | 14 जून 2019 (जारी) |
मेरिट लिस्ट | 18 जून 2019 |
पहले राउंड की काउंसलिंग | जुलाई 2019 का पहला सप्ताह* |
* ये संभावित तिथियाँ हैं
एम्स एमबीबीएस 2019 का रिजल्ट कैसे चेक करें
एम्स एमबीबीएस 2019 का परिणाम रोल नंबर, रैंक-वार मेरिट सूची और व्यक्तिगत स्कोर कार्ड के रूप में घोषित किया गया है। केवल न्यूनतम क्वालीफाईंग अंक प्राप्त करने वाले योग्य उम्मीदवारों को ही काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जाँच नीचे करें।
- आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
- एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम वाले pdfs प्रदर्शित होंगे
- एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम pdfs डाउनलोड करें
- परिणाम में रोल नंबर, रैंक और व्यक्तिगत स्कोर का उल्लेख होगा।
एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम - व्यक्तिगत स्कोर कार्ड
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार योग्य हैं या योग्य नहीं हैं, इससे संबंधित अंकों का स्कोरकार्ड को एम्स, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। एम्स एमबीबीएस 2019 के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों नीचे दिए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
निर्धारित स्थान में कैंडिडेट आईडी और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें
स्क्रीन पर स्कोर कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा और प्रिंटआउट प्राप्त करने के लिए प्रिंट पर क्लिक करें
एम्स एमबीबीएस रिजल्ट 2019 में वर्णित विवरण
निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख एम्स एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2019 में किया जाएगा, जिसे उम्मीदवारों द्वारा वेरीफाई किया जाना आवश्यक है।
उम्मीदवार का रोल नंबर
एम्स एमबीबीएस ऑल इंडिया रैंक (AIR)
उम्मीदवार की श्रेणी
छात्रों की ओपीएच स्थिति
जीव विज्ञान में पर्सेंटाइल स्कोर
रसायन विज्ञान में पर्सेंटाइल स्कोर
भौतिकी में पर्सेंटाइल स्कोर
सामान्य ज्ञान में पर्सेंटाइल स्कोर
उम्मीदवार का कुल पर्सेंटाइल स्कोर
एम्स एमबीबीएस कट ऑफ़ 2019
एम्स, नई दिल्ली ने एंट्रेंस टेस्ट करने के लिए न्यूनतम एम्स एमबीबीएस 2019 कट ऑफ निर्धारित किया है। योग्यता सूची में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत को प्राप्त करना आवश्यक है। परिणाम के साथ प्राप्त पर्सेंटाइल के अनुरूप अंक घोषित किए जाएंगे। एम्स एमबीबीएस 2019 की योग्यता अंक और योग्यता पर्सेंटाइल अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग होंगे। नीचे आवश्यक न्यूनतम क्वालीफाइंग कट ऑफ दिया गया है। साथ पिछले वर्ष का प्रतिशत स्कोर दर्शाया गया है जो प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक है। एम्स एमबीबीएस काउंसलिंग की अंतिम कट ऑफ रैंक नीचे दी गई टेबल में देखें।
एम्स एमबीबीएस 2019 क्वालिफाइंग कट ऑफ
श्रेणी | न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल | कट ऑफ पर्सेंटाइल |
जनरल | 50% | 98.1246748 |
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी | 45% | 95.2939507 |
ओबीसी | 45% | 95.2939507 |
ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी | 40% | 90.2036135 |
एससी/एसटी | 40% | 90.2036135 |
एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी | 35% | 82.2825521 |
एम्स एमबीबीएस काउंसलिंग 2019 कट ऑफ
श्रेणी | काउंसलिंग कट ऑफ पर्सेंटाइल | ओवरऑल रैंक | श्रेणी रैंक |
अनारक्षित (यूआर) | 99.3152787 | 2340 | 2340 |
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी | 95.3948306 | 15863 | 15863 |
ओबीसी (एनसीएल) | 98.7410432 | 4312 | 1240 |
ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी | 90.3963487 | 32709 | 12356 |
एससी | 92.1628908 | 26850 | 688 |
एससी-पीडब्ल्यूबीडी | 86.0098826 | 47809 | 1856 |
एसटी | 90.3549199 | 33190 | 216 |
एसटी पीडब्ल्यूबीडी | - | - | - |
एम्स एमबीबीएस काउंसलिंग कट ऑफ 2018
श्रेणी | काउंसलिंग कट ऑफ पर्सेंटाइल | ओवरऑल रैंक | श्रेणी रैंक |
अनारक्षित (यूआर) | 99.5794948 | 1600 | 1600 |
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी | 99.4051015 | 2270 | 2270 |
ओबीसी (एनसीएल) | 99.1600595 | 3221 | 860 |
ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी | 97.3549899 | 9973 | 3240 |
एससी | 94.5761745 | 20490 | 484 |
एससी-पीडब्ल्यूबीडी | 97.58712 | 9254 | 175 |
एसटी | 93.6505421 | 24191 | 113 |
एसटी पीडब्ल्यूबीडी | किसी ने क्वालीफाई नहीं किया | किसी ने क्वालीफाई नहीं किया | किसी ने क्वालीफाई नहीं किया |
एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम की गणना कैसे की जाएगी?
एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 को प्रतिशत अंकों के रूप में जारी किया जाना है, इसे आयोजक संस्था द्वारा निर्धारित कट ऑफ के आधार पर तैयार किया जाएगा। इस प्रतिशत अंकों के आधार पर, मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एम्स, नई दिल्ली निम्नलिखित आधार पर परिणाम तैयार करेगा:
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किया गया रॉ (raw) स्कोर
प्रतिशत
विषय-वार पर्सेंटाइल (सात दशमलव तक)
कुल परसेंटाइल (सात दशमलव तक)
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए रॉ स्कोर का निर्धारण एम्स एमबीबीएस 2019 के परीक्षा पैटर्न में उल्लिखित मार्किंग स्कीम के आधार पर किया जाएगा। मार्किंग स्कीम के अनुसार, एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे, जबकि एक गलत के लिए 1/3 अंक काट लिया जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए शून्य (0) अंक दिए जाएंगे।
पर्सेंटाइल स्कोर की गणना कैसे की जाएगी?
प्रत्येक उम्मीदवार के पांच प्रतिशत अंक का मूल्यांकन नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करके किया जाएगा। इस सूत्र के अनुसार, T, S1, S2, S3 और S4 को उम्मीदवारों द्वारा क्रमशः भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और सामान्य ज्ञान में प्राप्त अंक को रॉ स्कोर के रूप में माना जाएगा।
एम्स एमबीबीएस 2019 मेरिट सूची
एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम का मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर और रैंक के अनुसार के रूप में उपलब्ध होगा। इस मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, उनके कुल पर्सेंटाइल, विषय-वार पर्सेंटाइल अंक और ऑल इंडिया रैंक प्रदर्शित होंगे। केवल मेरिट सूची में शामिल छात्रों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा प्राप्तांक के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट से काउंसलिंग के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों की संख्या से चार गुना अधिक होगी।
एम्स एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2019 की टाई-ब्रेकिंग विधि
यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक एक समान होंगे, तो आयोजक संस्था इस समस्या को हल करने के लिए “इंटर-से मेरिट प्रक्रिया” का पालन करेगा।
जीव विज्ञान में पर्सेंटाइल: जीव विज्ञान में उच्चतर परसेंटाइल वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची में बेहतर रैंक दिया जाएगा
रसायन विज्ञान में पर्सेंटाइल: यदि पहला टाई-ब्रेकर विफल हो जाता है, तो रसायन विज्ञान में उच्च परसेंटाइल वाले छात्रों को उच्च वरीयता दी जाएगी
भौतिकी में पर्सेंटाइल: यदि ऊपर की इंटर-से मेरिट से काम नहीं चलता है, तो, भौतिकी में उच्चतर परसेंटाइल अंकों को मेरिट सूची में बेहतर रैंक माना जाएगा।
आयु: अंत में, उम्मीदवारों की आयु को ध्यान में रखा जाएगा। अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में बेहतर रैंक दी जाएगी
एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 के बाद क्या होगा?
केवल एम्स एमबीबीएस 2019 परिणाम के लिए चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। पिछले साल की तरह, एम्स एमबीबीएस 2019 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाने की संभावना है। काउंसलिंग तीन राउंड में होगी। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता रैंक के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। एम्स एमबीबीएस 2019 की काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को कोर्स और संस्थानों की अपनी प्राथमिकताएं प्रदान करने की आवश्यकता होगी। इन प्राथमिकताओं के आधार पर, एम्स एमबीबीएस रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। यह उम्मीद है कि एम्स एमबीबीएस काउंसलिंग 2019 के माध्यम से नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, गुंटूर, जोधपुर, नागपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, कल्याणी, रायबरेली, गोरखपुर, बीबीनगर, देवगढ़ और भटिंडा में स्थित 15 एम्स संस्थानों में 1000 एमबीबीएस सीटों के लिए छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।