JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट कैंडिडेट लॉगइन 2026 (NEET Candidate Login 2026 in hindi)- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) आयोजित करती है। नीट 2026 के उम्मीदवारों के लिए लॉगिन सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसकी आवश्यकता उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद होती है। नीट एप्लिकेंट लॉगइन 2026 (NEET applicant login 2026 in hindi) की जरुरत पंजीकृत उम्मीदवारों को नीट-यूजी 2026 पंजीकरण, सुधार विंडो, नीट प्रवेश पत्र और परिणाम सहित परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण में होगी। नीट-यूजी 2026 लॉगिन के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा।
This Story also Contains
सफलतापूर्वक नीट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एजेंसी द्वारा 26 अप्रैल को नीट एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एनटीए ने नीट परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। देश भर में 1 लाख से अधिक एमबीबीएस, 27,948 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी और एएच सीटों पर प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा नीट 2026 का आयोजन किया जाएगा।
नीट के माध्यम से, योग्य उम्मीदवारों को एम्स (AIIMS), जिपमर (JIPMER), डीयू एमबीबीएस (DU MBBS) कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। Careers360 के इस लेख के माध्यम से उम्मीदवारों को नीट कैंडिडेट लॉगिन 2026 (NEET candidate login 2026 in hindi), स्टेप वाइज प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों जैसे विवरण के बारे में जानकारी मिलेगी।
नीचे दी गई टेबल के माध्यम से नीट यूजी 2026 कैंडिडेट लॉगिन (candidate login for NEET UG 2026) से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवारों को किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भूलने से बचने के लिए तिथियों का ट्रैक रखने की सलाह दी जाती है।
इवेंट्स | तारीख |
8 फरवरी 2026 | |
नीट 2026 आवेदन पत्र (NEET 2026 application form) जमा करने की अंतिम तिथि | 11 मार्च 2026 |
नीट करेक्शन विंडो 2026 (NEET correction window 2026) | 12-14 मार्च 2026 |
| नीट 2026 एग्जाम सिटी सेंटर स्लिप जारी | 12 अप्रैल 2026 |
नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET 2026 Admit card) | 26 अप्रैल 2026 |
नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam date) | 3 मई 2026 |
सूचित किया जाएगा | |
नीट रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि | सूचित किया जाएगा |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट 2026 लॉगइन विंडो (NEET 2026 login window in hindi) प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों के लिए पहले खुद को नीट 2026 पंजीकरण के लिए रजिस्टर करना होता है। एक बार जब वे पंजीकृत हो जाते हैं, तो उन्हें एक यूनिक प्रोविजनल एप्लीकेशन नंबर दी जाएगी। इस नंबर और पंजीकरण के दौरान बनाए गए पासवर्ड का उपयोग करते हुए, उम्मीदवार नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET application form 2026 in hindi) को भरने में सक्षम होंगे। नए ऑनलाइन नीट यूजी 2026 पंजीकरण प्रक्रिया (NEET UG 2026 registration process in hindi) को पूरा करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरण का पालन कर सकते हैं
अभ्यर्थियों को सबसे पहले उस लिंक पर क्लिक करना होगा जो उपलब्ध होने पर इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
फिर उन्हें स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देशों को आवश्यक रूप से पढ़ना होगा, और नीट कैंडिडेट पंजीकरण और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए ’Proceed’ पर क्लिक करना होगा।
अगली स्क्रीन में, मेडिकल उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, जेंडर, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, श्रेणी, वैध ईमेल आईडी और फोन नंबर दर्ज करना होगा।
यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार मान्य ईमेल आईडी और फोन नंबर जमा करें क्योंकि सभी ऑफिशियल घोषणाओं की जानकारी उन्हें इसी माध्यम से दी जाएगी।
सभी विवरण भरने के बाद, उम्मीदवारों को एक पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा। उनके द्वारा बनाया गया यह पासवर्ड नीट लॉगिन विंडो 2026 (NEET login window 2026) के पासवर्ड के रूप में काम करेगा।
एक नया पासवर्ड बनाने पर, उम्मीदवारों को एक सुरक्षा प्रश्न का उत्तर देना होगा, जिसके बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) उन्हें उनके पंजीकृत मेल आईडी और फोन नंबर पर भेजा जाएगा। मेडिकल उम्मीदवारों को इस ओटीपी को सत्यापित करना होगा।
अंतिम चरण “Submit” बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद, एक प्रोविजनल पंजीकरण नंबर उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत नंबर और मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
पंजीकृत नंबर और पासवर्ड नीट 2026 कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल (candidate login information for the NEET 2026 exam) के रूप में काम करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के विभिन्न चरणों में इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा जैसे कि नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करना, परीक्षा का परिणाम देखना आदि।
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, उम्मीदवारों को नीट आवेदन पत्र भरते समय नीट कैंडिडेट लॉगइन 2026 (NEET candidate login 2026 in hindi) क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवार आवेदन पत्र को स्टेप्स में भर सकते हैं और जब भी वे फॉर्म के किसी भी भाग को भरने के लिए बैठते हैं, तो उन्हें नीट 2026 कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल (NEET 2026 candidate login information) के साथ लॉग इन करना होगा।
इसके लिए उम्मीदवार को पहले आवेदन पत्र भरना होगा
ऊपर दिए गए स्टेप के बाद उन्हें उपलब्ध कराए गए स्थान पर अपना 'application number' और 'password' दर्ज करना होगा जो एनईईटी कैंडिडेट लॉगिन के समय बनाया गया था।
उम्मीदवारों को फिर 'Login' बटन पर क्लिक करना होगा जो उन्हें उम्मीदवार पोर्टल पर ले जाएगा।
यदि उम्मीदवार अपने नीट कैंडिडेट लॉगिन 2026 पासवर्ड (NEET candidate login 2026 password in hindi) भूल जाते हैं, तो वे नीचे दिए स्टेप्स का पालन करके इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं -
नीट 2026 लॉगइन विंडो (NEET 2026 candidate login in hindi) का पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पेज पर ऊपर दिए गए 'Through OTP' टैब पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को फिर अपना नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी और कैप्चा कोड (सुरक्षा पिन) भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करना होगा।
उन्हें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और मेल आईडी पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
उम्मीदवारों को एनईईटी कैंडिडेट लॉगइन (NEET candidate login in hindi) के पासवर्ड को पुनः प्राप्त करने के लिए प्रदान की गई जगह में इस ओटीपी को दर्ज करना होगा।
सुरक्षा प्रश्न के माध्यम से नीट कैंडिडेट लॉगइन 2026 पासवर्ड रिकवरी करने के लिए
आवेदक सुरक्षा प्रश्न के माध्यम से अपना पासवर्ड भी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदु उन्हें इसमें मदद करेंगे:
ओटीपी के माध्यम से नीट 2026 (NEET 2026 in hindi) कैंडिडेट लॉगइन पासवर्ड फिर से प्राप्त करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
वह टैब चुनें जिसमे 'Through Security Question' लिखा हो।
स्क्रीन में एप्लिकेशन नंबर, नाम, जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें, सुरक्षा प्रश्न चुनें, अपना उत्तर दर्ज करें।
कैप्चा कोड (सिक्योरिटी पिन) कॉपी करें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे प्रदान की गई जगह में दर्ज किया जाना है।
फिर उम्मीदवारों को एक नया पासवर्ड बनाना होगा और 'Submit' बटन पर क्लिक करना होगा।
ऐसे कई उम्मीदवार होते है जो कैंडिडेट लॉगइन करते समय अपना नीट एप्लीकेशन नंबर भूल जाते हैं। नीचे दिए गए चरणों से उम्मीदवारों को नीट 2026 कैंडिडेट लॉगिन (NEET 2026 applicant login in hindi) के लिए आवेदन संख्या प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
नीट कैंडिडेट लॉगइन आवेदन संख्या प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
नाम, जन्म तिथि, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी और प्रतिलिपि कैप्चा कोड (सुरक्षा पिन) जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें
'Submit’ बटन पर क्लिक करें।
नीट रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को उन्हें डाउनलोड करने के लिए अपने मेडिकल टेस्ट लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
नीट आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in login (नीट एनटीए निक इन 2026 लॉगइन) है।
नीट रजिस्ट्रेशन ntaneet.nic.in login registration पर जारी किया गया।
नीट एडमिट कार्ड neet admit card login के माध्यम डाउनलोड किए जा सकते हैं।
उम्मीदवार अपना nta student login का उपयोग कर neet nta nic in result login window के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
On Question asked by student community
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello Student,
Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.
In details
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR