Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट एडमिट कार्ड 2026 जारी @neet.nta.nic.in, नीट हॉल टिकट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक जानें
    • लेख
    • नीट एडमिट कार्ड 2026 जारी @neet.nta.nic.in, नीट हॉल टिकट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक जानें

    नीट एडमिट कार्ड 2026 जारी @neet.nta.nic.in, नीट हॉल टिकट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 18 Jun 2026, 10:24 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in Hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून 2026 को neet.nta.nic.in पर री-नीट 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके सीधे अपना री-नीट यूजी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। री-नीट 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को होगी, जिसके लिए एनटीए ने नए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे री-नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक अकाउंट की जानकारी वेरिफाई कर लें। री-नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है।
    लेटेस्ट: ताजा अपडेट के अनुसार अब तक लगभग 16 लाख अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं। एनटीए को कुछ अभ्यर्थियों से ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि वे विभिन्न कारणों से अपने Complete Account Details भरने में असमर्थ हैं तथा सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अनुमति देने का अनुरोध कर रहे हैं। एनटीए ने निर्णय लिया है कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    1781758266767

    This Story also Contains

    1. री-नीट एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्याएं
    2. नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in hindi) - ओवरव्यू
    3. नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in hindi) - ओवरव्यू
    4. नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET admit card 2026 in hindi) कैसे डाउनलोड करें?
    5. नीट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप (NEET 2026 City Intimation Slip in Hindi)
    नीट एडमिट कार्ड 2026 जारी @neet.nta.nic.in, नीट हॉल टिकट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक जानें
    नीट एडमिट कार्ड 2026

    उम्मीदवारों को री-नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उस पर पोस्टकार्ड साइज की फोटो चिपकानी होगी, क्योंकि परीक्षा में एंट्री के लिए यह जरूरी है। एडमिट कार्ड में नीट परीक्षा केंद्र की जानकारी, तारीख और समय दिया गया होता है। इसे देखने के लिए, छात्रों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। एडमिशन के समय भी इसकी जरूरत पड़ती है, इसलिए इसे भविष्य के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें। नीट 2026 एडमिट कार्ड की तारीख, इसके जारी होने की तारीख और समय और नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए यह आर्टिकल पढ़ते रहें।

    री-नीट एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्याएं

    जो उम्मीदवार री-नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय समस्याओं (जैसे लॉग-इन में दिक्कत आदि) का सामना कर रहे हैं, उन्हें 'नॉन-पीक आवर्स' (जब ट्रैफिक कम हो) में एडमिट कार्ड एक्सेस करने की कोशिश करनी चाहिए। भारी ट्रैफिक और सर्वर पर ज्यादा लोड के कारण ये समस्याएं आ रही हैं, क्योंकि लाखों उम्मीदवार एक साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    इससे पहले एजेंसी द्वारा 7 जून को नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई थी। 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के रद्द होने के चलते नीट परीक्षा की तिथि फिर से जारी की गई है। अब री-नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। री-नीट परीक्षा के छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक समाप्त होगी।
    नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now


    1778866786602

    एनटीए नीट एडमिट कार्ड से पहले नीट एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप (NEET Advance City Intimation slip) 7 जून को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे चेक करें?

    उम्मीदवार को अपना नीट एडमिट कार्ड (neet admit card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और नीट एडमिट कार्ड पर पोस्टकार्ड साइज फोटो चिपकाना होगा, क्योंकि यह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनटीए नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना आवेदन नंबर और नीट एडमिट कार्ड पासवर्ड दर्ज करके नीट कैंडिडेट लॉगिन में लॉग इन करना होगा।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in hindi) - ओवरव्यू

    नीट हॉल टिकट 2026 (NEET hall ticket 2026 in Hindi) केवल उन उम्मीदवारों को जारी किया जाता है जो नियत तिथियों के भीतर नीट यूजी आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरते हैं। नीट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET admit card 2026 in Hindi) पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

    एनटीए नीट एडमिट कार्ड (NTA NEET admit card in Hindi) परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि यह प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के दौरान इसकी जरूरत होती है। नीट परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के बारे में जानकारी एडमिट कार्ड पर दी रहती है। नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET admit card 2026 in Hindi) डाउनलोड करने की सिलिसलेवार प्रक्रिया जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in hindi) - ओवरव्यू

    ब्योरा

    विवरण

    नीट यूजी एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप12 अप्रैल 2026
    7 जून 2026

    नीट 2026 प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख

    26 अप्रैल 2026

    रीनीट एडमिट कार्ड 2026 - 14 जून तक

    परीक्षा की तारीख

    3 मई 2026

    री-नीट एग्जाम डेट - 21 जून 2026

    एडमिट कार्ड जारीकर्ता

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA)

    नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (NEET Admit card 2026 download in hindi) करने की ऑफिशियल वेबसाइट

    neet.nta.nic.in

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

    Exams.nta.ac.in/NEET/

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

    • एप्लीकेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • सिक्योरिटी पिन

    परीक्षा शहरों की संख्या

    557 (भारत में 543 और विदेश में 14) (5 मई के लिए)

    नीट हेल्पलाइन

    पता: फर्स्ट फ्लोर, एनएसआईसी-एमडीबीपी बिल्डिंग

    ओखला इंडस्ट्रियल इस्टेट,

    नई दिल्ली, दिल्ली-110020

    हेल्प डेस्क नंबर: 011-40759000

    ई-मेल पता: neet@nta.ac.in

    नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET admit card 2026 in hindi) कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीट 2026 एडमिट कार्ड (neet 2026 admit card in hindi) neet.nta.nic.in पर डाउनलोड कर सकते है। उपलब्धता के बाद डाउनलोड लिंक ऊपर दिया गया है। नीट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका की खोज करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं और तस्वीर की मदद ले सकते हैं।

    नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण (Steps for downloading the NEET admit card in hindi)

    1. आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

    2. एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद सीधे नीट 2026 एडमिट कार्ड लॉगइन लिंक (NEET 2026 admit card login link in hindi) पर क्लिक करें।

    3. पोर्टल खुलने के बाद आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें। फिर सबमिट पर क्लिक करें।

    1. NEET 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    2. इसके बाद उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए विवरण की जांच कर लेनी चाहिए। इसमें अगर कोई गलती हो तो अधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए।

    3. इसके बाद उम्मीदवार को नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए उसके 3-4 प्रिंटआउट लेने होंगे।

    4. नीट एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए स्थान पर माता-पिता के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।

    एनटीए नीट 2026 एडमिट कार्डः मोबाइल फोन पर नीट एडमिट कार्ड 2026 कैसे प्रिंट करें?

    • नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • पूछे गए विवरण दर्ज करें।
    • नीट 2026 एडमिट कार्ड खुलने के बाद, "प्रिंट" बटन पर क्लिक करें।
    • "पीडीएफ के रूप में सहेजें" बटन पर क्लिक करें। नीट हॉल टिकट को पीडीएफ के रूप में सहेजा जाएगा।
    • इस पीडीएफ का प्रिंटआउट ले लें।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 पर उम्मीदवारों के माता-पिता के लिए दिशा-निर्देश

    न केवल उम्मीदवारों, बल्कि उनके माता-पिता को भी परीक्षा के इन कुछ विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। ये निम्नानुसार हैं:

    • माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे किसी गलत गतिविधि का हिस्सा न बनें।
    • चूंकि अधिकारी नीट के लिए ड्रेस कोड पर दिशानिर्देश जारी करते हैं, इसलिए माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे इसका ठीक ढंग से पालन करें।
    • माता-पिता द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी वर्जित वस्तु को उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाया जाए।
    • मेडिकल उम्मीदवारों को NTA द्वारा निर्दिष्ट NEET 2026 नियम और निर्देशों (NEET 2026 rules and regulations in hindi) का पालन करना चाहिए।

    नीट आवेदन संख्या कैसे पता करें?

    • नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
    • “आवेदन संख्या भूल गए?” बटन पर क्लिक करें। नीट आवेदन संख्या के लिए एक अनुरोध पृष्ठ दिखाई देगा।
    • उम्मीदवार का नाम दर्ज करें।
    • नीट पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उपयोग किया गया ईमेल पता दर्ज करें।
    • सुरक्षा पिन दर्ज करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    नीट परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। NEET 2026 Exam में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं। परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे 15 मिनट का समय है।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 : खो जाने पर NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं

    यदि कोई उम्मीदवार नीट परीक्षा हॉल टिकट 2026 डाउनलोड (NEET exam hall ticket 2026 download) करने में असमर्थ हैं या उनका नीट एडमिट कार्ड 2026 खो गया तो तो वे NEET NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 (neet nta admit card 2026 in hindi) डाउनलोड नहीं होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

    नीट यूजी 2026 (neet ug 2026) के उम्मीदवारों के लिए नीट हेल्प डेस्क नंबर: 011-40759000 (011-69227700) जारी किया जाता है। उम्मीदवार एनटीए के वेबसाइट के अलावा इस पेज पर भी नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहें।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 सीधा लिंक

    इस पेज पर NEET UG एडमिट कार्ड हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक प्रदान किया जाएगा। NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन तक डाउनलोड किया जा सकता है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना NEET आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे NEET एडमिट कार्ड 2026 की कम से कम दो से तीन प्रतियां प्रिंट करें।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 :मूल फोटो आईडी जरूरी

    nta neet 2026 में मूल आईडी प्रमाण के साथ नीट 2026 हॉल टिकट की एक हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 : कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?

    नीट यूजी (neet ug) एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी में एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन/कैप्चा देनी होगी।

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप (NEET 2026 City Intimation Slip in Hindi)

    नीट परीक्षा 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप एनटीए द्वारा जारी की जाती है। जारी किए जाने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.in से डाउनलोड किया जा सकता है। नीट सूचना पर्ची में उम्मीदवार को किस शहर में नीट 2026 परीक्षा देनी होगी उस शहर की जानकारी होती है। पंजीकृत उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करके आवंटित नीट 2026 परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 नीट एडमिट कार्ड 2026 से पहले जारी की जाएगी।

    उपयोगी लिंक

    नीट 2026 एडमिट कार्ड पर उपलब्ध विवरण (Details Mentioned in NEET 2026 Admit Card in hindi)

    उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 (NEET UG Admit Card 2026 in hindi) में दिए गए सभी विवरणों को ठीक से चेक करना अनिवार्य है। नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in hindi) में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर इनकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटीज को देनी चाहिए। नीचे लिखे विवरण नीट एडमिट कार्ड 2026 (NEET Admit Card 2026 in hindi) पर दिए हुए होंगे :

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • जन्म की तारीख

    • लिंग

    • आवेदन संख्या

    • रोल नंबर

    • क्यूआर कोड

    • आवेदक की कैटेगरी

    • सब-कैटेगरी

    • नीट परीक्षा की तारीख और समय

    • रिपोर्टिंग टाइम और प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम समय

    • उम्मीदवार का पता

    • प्रश्न पत्र की भाषा (माध्यम)

    • नीट परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा केंद्र का नंबर

    • पासपोर्ट आकार की फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया हो)

    • हस्ताक्षर (पंजीकरण के दौरान अपलोड किया गया)

    • आईपी एड्रेस और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख

    • पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाने के लिए जगह

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (निरीक्षक के सामने परीक्षा हॉल में किया जाना है)

    • माता-पिता के हस्ताक्षर

    • नीट यूजी वरिष्ठ निदेशक के हस्ताक्षर

    • अन्य सामान्य निर्देश, जिनका पालन किया जाना चाहिए।

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    नीट एडमिट कार्ड 2026 का नीट पंजीकरण संख्या दोबारा कैसे प्राप्त करें?

    नीट एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यदि मेडिकल उम्मीदवार नीट के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करते समय पंजीकरण संख्या भूल गए हैं। उम्मीदवार अपना NEET पंजीकरण नंबर पुनः प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • नीट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

    • इसके बाद, करेंट इवेंट्स के अंतर्गत ‘Forgot registration number’ लिंक पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और सुरक्षा पिन जैसे पूछे गए विवरण सबमिट करें।

    • सभी विवरण देने के बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीट 2026 एप्लीकेशन नंबर ऑथरिटी की ओर से ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।

    उपयोगी लिंक

    नीट एडमिट कार्ड 2026: पासवर्ड कैसे प्राप्त करें? (NEET admit card 2026: How to retrieve password?)

    उम्मीदवार गलत क्रेडेंशियल दर्ज करके NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उनके पास आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य विवरण होना चाहिए। यदि उम्मीदवार अपने NEET उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो वे इसे वापस प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं :

    1. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

    2. फिर NEET UG 2026 रीसेट पासवर्ड का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

    3. पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और नाम भरें और सबमिट दबाएं।

    4. फिर उम्मीदवार को दो विकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे: या तो इसे ओटीपी के माध्यम से रीसेट करना होगा या सुरक्षा प्रश्न का उत्तर देना होगा। वह विकल्प चुनें जिसके साथ आप आगे बढ़ना चाहते हैं। यदि उम्मीदवार ओटीपी के साथ जाना चुनते हैं, तो उन्हें यह उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

    5. इसके बाद अभ्यर्थी को चयनित विकल्प द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

    6. इस बार अपना नया पासवर्ड सुरक्षित रूप से याद रखें।

    उपयोगी लिंक

    यदि उम्मीदवार से नीट एडमिट कार्ड 2026 खो जाए तो क्या होगा? (What happens if a candidate loses their NEET Admit Card 2026?)

    यदि उम्मीदवार से नीट एडमिट कार्ड 2026 खो जाता है, तो उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए नीट 2026 वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यकतानुसार इसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, यदि कोई उम्मीदवार नीट परीक्षा हॉल टिकट 2026 डाउनलोड (NEET exam hall ticket 2026 download in hindi) करने में असमर्थ हैं तो वे NEET NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

    नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET Admit Card 2026 in Hindi) : परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेज

    उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ अतिरिक्त दस्तावेज ले जाने होंगे। इन नीट दस्तावेज़ों में शामिल हैं :-

    • पासपोर्ट आकार की फोटो (जैसी आवेदन पत्र में अपलोड की हो)

    • एक वैध / ओरिजिनल आईडी प्रूफ - पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी / पासपोर्ट / आधार कार्ड (फोटो के साथ) / राशन कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज

    • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया विकलांग प्रमाणपत्र (यदि छूट मांगी हो)

    • नीट एडमिट कार्ड प्रोफार्मा, जिस पर पोस्टकार्ड आकार का फोटो चिपका हो

    नीट एडमिट कार्ड 2026 : उम्मीदवारों के लिए निर्देश

    नीट 2026 परीक्षा के दिन के लिए अधिकारियों द्वारा छात्रों के लिए दिशानिर्देशों की एक सूची उपलब्ध कराई गई है। जो अभ्यर्थी इनका पालन नहीं करेंगे, उन्हें वंचित किये जाने की संभावना है। अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशानिर्देश इस प्रकार हैं:-

    • अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी चाहिए।

    • अभ्यर्थी को दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। क्योंकि इसके बाद द्वार बंद हो जाएंगे।

    • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के संचार या कदाचार को रोकने के लिए एनटीए द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।

    • प्रतिरूपण (इमपर्सोनेशन) के मामलों से बचने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना होगा।

    • स्टेशनरी आइटम, पाठ्य सामग्री (लिखित या मुद्रित), किसी भी प्रकार के पेपर, डॉक्यू-पेन, स्लाइड रूल्स, या लॉग टेबल, ज्यॉमेट्री और पेंसिल बॉक्स को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, घड़ियाँ, और माइक्रोचिप्स आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की भी अनुमति नहीं हैं।

    • पानी की बोतलें और खाने की चीजें परीक्षा हॉल में वर्जित हैं, इसलिए छात्रों को ऐसी वस्तुओं को लाने से बचना चाहिए।

    उपयोगी लिंक

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    नीट का एडमिट कार्ड कब आएगा (neet ka admit card kab aayega)?

    नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अक्सर यह प्रश्न पूछते है कि नीट का एडमिट कार्ड कब आएगा (neet ka admit card kab aayega)। नीट परीक्षा 2026 परीक्षा के कुछ समय पहले जारी किया जाएगा।

    नीट एडमिट कार्ड लॉगिन (neet admit card login) कैसे करें?

    छात्रों के लिए नीचे हमने आसान चरणों में नीट एडमिट कार्ड लॉगिन (neet admit card login) कर डाउनलोड करने का तरीका बताया है। छात्र निम्न प्रकार से अपना नीट एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते है:

    • सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेब साइट पर जाना होगा।

    • उम्मीदवारों को अपना नीट 2026 एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि, सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा और फिर 'Submit Button' पर क्लिक करना होगा।

    • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। आपको एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी होगी। यदि कोई विसंगति होती है तो सुधार के लिए अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

    • यदि सभी विवरण आपको सही लगते है, तो पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करके अपने पास संभाल कर रख लीजिये।

    • नीट 2026 एडमिट कार्ड में एक निर्धारित स्थान पर माता-पिता के हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है।

    एनटीए नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड (nta neet admit card download) करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

    एनटीए नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड (nta neet admit card download) करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in (नीट एनटीए निक इन एडमिट कार्ड) है।

    नीट एडमिट कार्ड रिलीज डेट (neet admit card release date) क्या है?

    छात्रों की जानकारी के लिए बता दें नीट एडमिट कार्ड रिलीज डेट (neet admit card release date) जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा से चंद दिनों पहले नीट एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं।

    अन्य लेख पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नीट एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा (neet admit card kab jari hoga)? नीट एडमिट कार्ड कब आएगा (neet admit card kab aayega)
    A:

    पुन नीट एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी किया जाएगा । 

    Q: NEET 2026 परीक्षा कब होगी?
    A:

    2026 के लिए पुन: नीट परीक्षा की तारीख 21 जून है। 

    Q: नीट एडमिट कार्ड 2026 कहां डारी किया जाएगा?
    A:

    अधिकारियों की ओर से  NEET के लिए एडमिट कार्ड एनटीए  आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और NEET official website neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

    Q: नीट एडमिट कार्ड 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होगा?
    A:

    नीट प्रवेश पत्र में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, नीट रोल नंबर और परीक्षा से संबंधित अन्य दिशानिर्देशों का उल्लेख होगा।

    Q: नीट एडमिट कार्ड 2026 पर सुरक्षा पिन क्या है?
    A:

    नीट 2026 एडमिट कार्ड पर सुरक्षा पिन एक कोड है जिसे नीट 2026 परीक्षा लॉगिन पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

    Q: क्या NEET साल में दो बार आयोजित किया जाता है?
    A:

    नहीं, नीट परीक्षा साल में केवल एक बार आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को इसे केवल पेन और पेपर मोड में ही देना होगा।

    Q: क्या पर्यवेक्षक परीक्षा के दिन नीट प्रवेश पत्र लेते हैं?
    A:

    नहीं, नीट 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन पर्यवेक्षक द्वारा नहीं लिया जाएगा।

    Q: नीट सूचना पर्ची 2026 कब जारी होगी?
    A:

    नीट सिटी इंटिमेशन पर्ची  जल्द जारी की जाएगी।

    Q: क्या नीट 2026 एडमिट कार्ड पर माता-पिता के हस्ताक्षर आवश्यक हैं?
    A:

    हां, उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए स्थान पर अपने माता-पिता के हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है।

    Q: मुझे नीट एडमिट कार्ड की दो प्रतियों की आवश्यकता क्यों है?
    A:

    हालाँकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एक प्रवेश पत्र पर्याप्त होगा, लेकिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए इसकी एक और प्रति रखने की सलाह दी जाती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala