SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
नीट 2026 एग्जाम दिवस दिशानिर्देश: नीट 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 में ऑफलाइन मोड में आोयजित होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट 2026 एग्जाम डे गाइडलाइन्स (NEET 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) जारी की जाती हैं। नीट परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों (NEET 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) में परीक्षा के दिन क्या करें और क्या न करें की जानकारी शामिल होती है। कई बार नीट परीक्षा से पहले की घबराहट और उत्साह में, कई उम्मीदवार परीक्षा के दिन बहुत सी जरूरी बातें भूल जाते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सभी नए नीट 2026 परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश (new guidelines for neet 2026 in hindi) के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। नीट परीक्षा केंद्र पर नीट एग्जाम डे गाइडलाइन्स (NEET 2026 Exam Day Guidelines in hindi) का सभी उम्मीदवारों को ध्यान से पालन करना चाहिए।
This Story also Contains
नीट के लिए उपयोगी लेख
नीट एग्जाम के नियम (neet exam rules in hindi) को जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उम्मीदवारों को अनजाने में गलतियों से बचने में सहायता करेगा। इतने बड़े पैमाने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए अधिकारी सूचना प्रेषित करने के लिए परीक्षा से पहले नीट परीक्षा के दिशानिर्देश 2026 (neet exam instructions in hindi) का उपयोग करते हैं।
नीट 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (NEET 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) के इस लेख में हम नीट एग्जाम के नियम (neet exam rules in hindi) विस्तार से बता रहे हैं तथा एग्जाम में ले जाने वाली और नहीं ले जाने वाली वस्तुओं, रिपोर्टिंग समय, और प्रश्न पत्र से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। नीट 2026 परीक्षा के दिन के नियम (neet exam rules in hindi) को जानने के बाद उम्मीदवार अनावश्यक परेशानियों से बचेंगे और नीट-यूजी के लिए अच्छी तरह से तैयार रहेंगे। NTA देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में AIIMS और JIPMER सहित सभी MBBS / BDS सीटों पर प्रवेश देने के लिए नीट 2026 का आयोजन करता है। नीट 2026 के दिशा-निर्देशों (neet exam instructions in hindi) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को हिंदी में पूरा पढ़ सकते हैं।
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
नीट के लिए उपयोगी लेख
नीट 2026 एग्जाम दिन के नियम क्या हैं? (neet exam rules in hindi)
उम्मीदवारों को नीट परीक्षा के सभी दिशानिर्देशों (neet exam instructions in hindi) के साथ तैयार रहना चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें। नीट एग्जाम डे 2026 के दिशानिर्देश (NEET 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) महत्वपूर्ण होते हैं जो कि प्रत्येक अभ्यर्थी को पता होना चाहिए क्योंकि यदि उम्मीदवार किसी भी नीट परीक्षा दिन के दिशानिर्देशों (NEET 2026 Exam Day Guidelines) का पालन करने में विफल रहता है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नए नीट 2026 के विस्तृत निर्देश (new guidelines for neet 2026) और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश नीट एडमिट कार्ड पर दिए रहते हैं। नीट 2026 एग्जाम दिन के नियम तथा विनियम (neet rules and regulations in hindi) का पालन करना सुनिश्चित करें।
नीट 2026 परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों (NEET 2026 Exam Day Guidelines in hindi) को जानें
क्र. स. | नीट एग्जाम के नियम |
1 | परीक्षा कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट रहें |
2 | परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से जान लें |
3 | ड्रेस कोड जानिए |
4 | सभी वर्जित वस्तुओं के बारे में जाने |
5 | सभी अनिवार्य दस्तावेजों को ले जाएं |
6 | सामान्य निर्देशों को जानें |
उम्मीदवारों को नीट 2026 के लिए अच्छी तरह से तैयार रहने के लिए परीक्षा के दिन का शेड्यूल पता होना चाहिए। परीक्षा दिन का शेड्यूल नीट 2026 एग्जाम के नियम (neet exam rules in hindi) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि इसमें इस बात की जानकारी होती है कि परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी। इच्छानुसार परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें नीट परीक्षा केंद्र पर उनके संबंधित एडमिट कार्ड में उल्लिखित समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा।
नीट 2026 परीक्षा का समय
विवरण | तिथि और समय |
नीट एग्जाम डेट | 3 मई 2026 |
नीट एग्जाम 2026 अवधि | 2:00 PM से 5:00 PM |
एनईईटी समय के अनुसार परीक्षा हॉल में प्रवेश का अंतिम समय | 1:30 PM |
परीक्षा कक्ष में बैठने का समय | 1:15 PM |
पर्यवेक्षक द्वारा महत्वपूर्ण निर्देशों और एडमिट कार्ड की जाँच की घोषणा | 1:30 PM से 1:45 PM |
परीक्षण पुस्तिका का वितरण | 1:45 PM |
अभ्यर्थियों द्वारा टेस्ट बुकलेट पर विवरण लिखना | 1:50 PM |
एनईईटी परीक्षा का प्रारंभ | 2:00 PM |
नीट यूजी 2026 पेपर जमा करने का समय | 5:00 PM |
नीट 2026 परीक्षा पैटर्न
शीर्षक | विवरण |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
परीक्षा की अवधि | 3 घंटे |
परीक्षा का माध्यम | अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम और उर्दू |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
सेक्शन |
|
प्रश्नों की कुल संख्या | 180 प्रश्न |
अधिकतम अंक | 720 अंक |
अंक देने की योजना | परीक्षार्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे; अगर कोई उत्तर गलत है, तो 1 अंक काट लिया जाएगा। |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2026 परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए नीट ड्रेस कोड भी जारी किया जाता है। परीक्षा के सुचारू संचालन में सहयोग के लिए परीक्षार्थियों को नीट ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को आधे बाजू के हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा में लंबे बाजू वाले कपड़ों की अनुमति नहीं होगी। एनटीए ने विशेष रूप से धर्म का पालन करने वाले परीक्षार्थियों को उनकी पारंपरिक पोशाक पहनने की अनुमति दी है। हालांकि, ऐसे परीक्षार्थियों को अंतिम रिपोर्टिंग समय यानि दोपहर 12.30 बजे से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, ताकि बगैर किसी भी असुविधा के परीक्षार्थी की उचित तलाशी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
परीक्षार्थियों को स्लीपर्स, सैंडल जैसे कम हील वाले फुटवियर पहनने होंगे। किसी भी परीक्षार्थी को जूते पहनने की अनुमति नहीं होगी। नीट ड्रेस कोड 2026 के बारे में परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में बताया जाएगा, ताकि पता चल सके कि परीक्षा के दिन क्या पहना जा सकता है और क्या नहीं।
नीट 2026 देश में एकमात्र अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की मेटल-डिटेक्टरों की मदद से अच्छे तरह से तलाशी ली जाएगी। एनटीए ने उन वस्तुओं की एक विस्तृत सूची जारी की है, जो परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित हैं। अगर किसी परीक्षार्थी के पास ऐसी कोई भी वस्तु पाई जाती है, तो उसे नीट 2026 परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे किसी भी स्थिति में फसने से बचने के लिए परीक्षार्थियों को नीचे दी गई वर्जित वस्तुओं की पूरी सूची को देखने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा हॉल के अंदर एडमिट कार्ड और आईडी प्रमाण पत्र के अलावा किसी भी प्रकार का प्रिंट, पेपर अथवा स्टेशनरी आइटम नहीं ले जाने दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के अंदर ज्यॉमेट्री / पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र जैसी वस्तुएं नहीं ले जाने दी जाएगी।
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, पेजर, स्वास्थ्य बैंड जैसे संचार उपकरणों को ले जाना सख्त मना है।
किसी भी परीक्षार्थी को कलाई घड़ी, बटुआ, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, गहने जैसी वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
माइक्रोचिप, ब्लूटूथ, कैमरा जैसी कोई अन्य वस्तु, जिसका उपयोग गलत मानसिकता के साथ किया जा सकता है, वो सभी परीक्षा हॉल में वर्जित हैं।
नीट परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है। छात्र अक्सर ही यह प्रश्न पूछते हैं कि नीट एग्जाम में क्या क्या ले जाना है, ऐसे में छात्रों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित किए गए नए नीट नियमों 2026 (neet new guidelines 2026) का पालन करना होता है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नीट परीक्षा केंद्र में कुछ आवश्यक नीट दस्तावेज़ (documents required for neet exam hall) ले जाने होते हैं। परीक्षा केंद्र में ले जाने वाले नीट परीक्षा आवश्यक दस्तावेज़ो (documents required for neet exam hall) की सूची नीचे प्रदान की गई है:
नीट एडमिट कार्ड और फोटोग्राफ के अलावा कोई भी दस्तावेज परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवारों के लाभ के लिए, इंविजिलेटर समय की घोषणा करेंगे:
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
परीक्षा के शुरुआत में
परीक्षा के आधे समय में
और परीक्षा के अंत में
उम्मीदवारों को नीट 2026 परीक्षा की शुरुआत में और फिर परीक्षा के समापन के बाद एक बार उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी।
अभ्यर्थियों को अटेंडेंस शीट पर अपनी उंगलियों के निशान देने होंगे।
टेस्ट बुकलेट पर विशेष जानकारी भरने के लिए, उम्मीदवारों को टेस्ट बुकलेट परीक्षा से 15 मिनट पहले प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने के लिए परीक्षा हॉल में बॉलपॉइंट पेन दिया जाएगा।
बुकलेट में पृष्ठों की संख्या की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले टेस्ट बुकलेट की सील खोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया जायेगा।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टेस्ट बुकलेट पर लिखा कोड टेस्ट बुकलेट में संलग्न उत्तर पुस्तिका पर उपलब्ध कराए गए कोड के समान है।
उम्मीदवारों को ओएमआर उत्तर पुस्तिका के दोनों ओर विवरण भरना होगा।
परीक्षा हॉल से निकलने से पहले ओवीआर शीट को जमा करना अनिवार्य है।
वर्जित वस्तुओं और ड्रेस कोड के अलावा, उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ सामान्य निर्देश हैं जिनका पालन करना चाहिए। ये निर्देश उम्मीदवारों को अनावश्यक परेशानियों के बिना परीक्षा में बैठने में मदद करेंगे। नीट 2026 परीक्षा दिन के दिशानिर्देश (NEET 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) के इन सामान्य निर्देशों को आधिकारिक सूचना में भी जगह दी जाएगी जो कि नीट आवेदन पत्र के साथ ntaneet.nic.in पर जारी की जाती है।
उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के हिसाब से एक सीट दी जाएगी। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठें।
उम्मीदवारों का परीक्षा हॉल में वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा, इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि जब कैमरा पहुंचता है, तो उसे सीधा बैठकर कैमरे को फेस करें।
उम्मीदवारों को दिए गए समय स्लॉट के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे।
नीट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
पासपोर्ट आकार का फोटो (नीट आवेदन पत्र पर अपलोड किया जाने वाला)
एक वैध आईडी प्रमाण
PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
उम्मीदवारों के पास इस पृष्ठ पर ऊपर वर्णित किसी भी वर्जित वस्तु नहीं होना चाहिए।
प्राधिकरण सामान सुरक्षित रखने की कोई सुविधा प्रदान नहीं करता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार कोई भी ऐसी वस्तु न लाएं जो वर्जित हो।
परीक्षा समाप्त होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा हॉल से बाहर निकलने से पहले ओएमआर शीट को जमा करना अनिवार्य होता है।
हॉल के अंदर पीने और खाने की अनुमति नहीं होगी। बीमार उम्मीदवारों को कुछ शर्तो पर कुछ खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति मिलती है।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टेस्ट बुकलेट में उतने ही पृष्ठ हों जितने कि बुकलेट के पहले पेज पर लिखे हैं।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll