SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
नीट ड्रेस कोड 2026 (NEET Dress Code 2026 in Hindi) - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (National eligibility cum entrance test) यानी नीट 2026 में उपस्थित होने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक निर्देशों को देख लेना चाहिए। नीट उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा के लिए एक ड्रेस कोड लागू किया जाता है। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर नीट ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होता है। नीट ड्रेस कोड का पालन न करने पर उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसलिए मेडिकल कोर्सेज की पढ़ाई के लिए आयोजित होने वाली नीट 2026 के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा जारी ड्रेस कोड का पालन करें। एजेंसी द्वारा री नीट 2026 परीक्षा का आयोजन आज 21 जून 2026 को किया जाएगा। री-नीट 2026 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। री-नीट 2026 परीक्षा के लिए इस बार 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए हैं। नीट ड्रेस कोड को उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से समझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नीट परीक्षा लेटेस्ट अपडेट जानें | नीट पासवर्ड भूल गए? ऐसे करें रीसेट | नीट एडमिट कार्ड | नीट परीक्षा केंद्र | नीट क्वेश्चन पेपर पीडीएफ । नीट नियम-निर्देश
This Story also Contains
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) एक वार्षिक मेडिकल परीक्षा है जिससे पूरे भारत के चिकित्सा और दंत चिकित्सा संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। डॉक्टर बनने और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कॅरियर तलाश रहे युवा नीट 2026 प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अत्यंत सावधानी से इसे आयोजित किया जाता है। नीट पात्रता मानदंड पूरा करने वाले लाखों उम्मीदवार हर साल नीट यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण करते हैं और उपस्थित होते हैं, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ड्रेस कोड सहित विभिन्न दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। अगर ड्रेस कोड का पालन करने में उम्मीदवारों ने लापरवाही की तो उनकी परीक्षा की सारी तैयारी बेकार हो सकती है।
एनटीए नीट 2026 ड्रेस कोड उम्मीदवारों को उन वस्तुओं और कपड़ों से परिचित कराएगा जिनकी अनुमति प्रदान की गई है तथा जिनकी अनुमति नहीं है। ऐसे विवरण नीट एडमिट कार्ड पर भी प्रिंट किए जाएंगे। कोई भी उम्मीदवार जो ड्रेस कोड में सूचीबद्ध निषिद्ध वस्तुएं पहने हुए पाया जाएगा, उसे नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए सलाह दी जाती है कि वे इसका पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचें।
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
अन्य नीट नियमों और विनियमों की तरह, कदाचार और धोखाधड़ी को रोकने के लिए नीट ड्रेस कोड 2026 को सभी पुरुषों और महिलाओं दोनों उम्मीदवारों पर सख्ती से लागू किया जाएगा। एनटीए नीट ड्रेस कोड उम्मीदवारों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दिन पहने जाने वाले कपड़े, जूते और अन्य वस्तुओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
नीट ड्रेस कोड कई प्रमुख उद्देश्यों को पूरा करता है:
एकरूपता: एकरूपता एक मानकीकृत नीट ड्रेस कोड 2026 यह सुनिश्चित करता है कि सभी उम्मीदवार सुसंगत तरीके से परीक्षा में शामिल हों, जिससे धोखाधड़ी या प्रतिरूपण की संभावना कम हो जाए।
परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना : पुरुष और महिलाओं के लिए सरल और ध्यान भटकाने वाले चीज़ों को दूर रखने के लिए नीट ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक है, उम्मीदवार बिना किसी असुविधा या व्यवधान के प्रश्नों के उत्तर देने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
अनुचित आचरण को रोकना: पुरुष और महिला नीट ड्रेस कोड 2026 उम्मीदवारों को अपने कपड़ों में किसी भी निषिद्ध सामग्री या उपकरण को छिपाने से रोकने में मदद करता है।
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
प्राधिकरण पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए नीट 2026 ड्रेस कोड निर्दिष्ट करता है जिसका पालन किया जाना चाहिए। सूचना बुलेटिन में उन उम्मीदवारों के लिए विशेष दिशानिर्देशों का उल्लेख किया जाएगा जो अपनी पारंपरिक पोशाक में परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नीट 2026 परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय उनके पास कोई भी निषिद्ध वस्तु न हो, ताकि परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी को सुरक्षा जांच में मदद मिल सके। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष नीट ड्रेस कोड 2026 नीचे दिया गया है।
नीट 2026 में उपस्थित होने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए, ड्रेस कोड नकल-मुक्त माहौल बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एनटीए के दिशानिर्देशों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को क्या पहनना चाहिए:

printed t shirt allowed for neet exam? पुरुषों के लिए नीट परीक्षा ड्रेस कोड 2026 के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे हाफ स्लिव्स वाली शर्ट/टी-शर्ट पहनें क्योंकि परीक्षा के दिन फुल्ल स्लिव्स वाली शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है।
पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हल्के होने चाहिए यानी जिप पॉकेट, जेब, बड़े बटन और विस्तृत कढ़ाई वाले कपड़े नहीं होने चाहिए।
can i wear jeans in neet exam? नीट ड्रेस कोड 2026 के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों को पतलून और साधारण पैंट को प्राथमिकता देनी चाहिए। कुर्ता पायजामा की अनुमति नहीं है।
can we wear shoes in neet exam? परीक्षा हॉल के अंदर जूते सख्त वर्जित हैं। यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार पतले तलवे वाले सैंडल और चप्पल पहनें।
चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख
महिला उम्मीदवारों के लिए एनटीए के नीट ड्रेस कोड दिशानिर्देशों का उद्देश्य नकल मुक्त परीक्षा माहौल सुनिश्चित करना है। यहां बताया गया है कि महिला उम्मीदवारों को नीट 2026 परीक्षा के दिन क्या पहनने पर विचार करना चाहिए:

महिला उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे कपड़े न पहनें जिनमें विस्तृत कढ़ाई, फूल, ब्रोच या बटन हों क्योंकि एनटीए द्वारा निर्दिष्ट महिलाओं के लिए नीट ड्रेस कोड 2026 में यह निषिद्ध है।
परीक्षा के दिन फुल स्लिव्स वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। नीट 2026 के ड्रेस कोड का पालन करते हुए महिला अभ्यर्थियों को हाफ स्लिव्स के कपड़े पहनने होंगे।
एनटीए नीट ड्रेस कोड के अनुसार बड़ी जेब वाली जींस और फैशनेबल कपड़े आमतौर पर महिलाओं को पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए, महिला उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट 2026 परीक्षा के दिन जींस पहनने से बचें।
NEET 2026 ड्रेस कोड के अनुसार, महिला अभ्यर्थी सादे पैंट और बिना डिज़ाइन वाली पतलून पहन सकती हैं।
नीट 2026 में लेगिंग की अनुमति नहीं है
महिलाओं के लिए नीट 2026 ड्रेस कोड के अनुसार पलाज़ो पहनने की अनुमति भी नहीं है
ऊँची एड़ी और मोटे तलवे वाले जूतों से बचना और इसके बजाय सैंडल या चप्पल चुनना सबसे अच्छा है। लो हील वाले जूते को अनुमति दी गई है।
महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आभूषण जैसे झुमके, नाक की अंगूठी, अंगूठियां, पेंडेंट, हार, कंगन या पायल पहनने से बचना चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार के पास किसी प्रकार की कोई धातु पाई जाती है तो उसके लिए मेटल डिटेक्टर अनावश्यक परेशानी का कारण बन सकते हैं।
नीट प्रथागत ड्रेस कोड 2026 (NEET Customary Dress Code 2026)

यदि उम्मीदवार ऐसे धर्म का पालन करते हैं जिसमें परंपरागत पोशाक का पालन करने की व्यवस्था है, तो वे अपनी प्रथा के अनुसार उस पोशाक में नीट 2026 (NEET 2026) के लिए उपस्थित हो सकते हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सिख उम्मीदवारों को पारंपरिक वस्तुएं जैसे कंघा, कड़ा, कृपाण की अनुमति होगी। महिला उम्मीदवारों को भी बुर्का पहनने की अनुमति है। इन वस्तुओं को अधिकारियों द्वारा प्रथागत पोशाक के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET 2026 Application Form in hindi) भरते समय उम्मीदवारों से पूछा जाएगा कि क्या वे कस्टम ड्रेस पहनना चाहते हैं, जो नीट 2026 ड्रेस कोड (NEET 2026 Dress Code) के अनुकूल नहीं होगी। संदर्भ के लिए फोटो दी गई है। यहाँ उन्हें बताना चाहिए कि वे प्रथागत पोशाक पहनना चाहते हैं। हालाँकि, परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारियों को सुरक्षा जांच सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करने के लिए, ऐसे उम्मीदवार को रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों के लिए यह उचित है कि वे 'अनुचित साधनों’ का प्रयोग करने या कदाचार के आरोपों से बचने के लिए नीट के ड्रेस कोड का सावधानीपूर्वक पालन करें।
नीट ड्रेस कोड 2026 (NEET Dress Code 2026 Hindi) - आवेदन पत्र में प्रथागत पोशाक की घोषणा

नीट 2026 के लिए क्या पहनें : जूते, सैंडल या हाई हील्स पहनने की अनुमति नहीं
पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए नीट 2026 नियम और निर्देश का प्रत्येक उम्मीदवार को पालन करना होगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए नीट परीक्षा ड्रेस कोड 2026 के लिए एनटीए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी पुरुष उम्मीदवार हल्के रंग की हाफ स्लिव्स वाली शर्ट या पतलून के साथ टी-शर्ट पहन सकते है, जबकि महिला उम्मीदवार हल्के रंग की हाफ स्लिव्स वाली शर्ट और पतलून पहन सकती हैं।
नीट यूजी 2026 ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को जूते, सैंडल या हाई हील्स पहनने की अनुमति नहीं है। ऐसे में, क्या मैं नीट परीक्षा के लिए जूते पहन सकता हूं (can we wear shoes in neet exam); इसका जवाब होगा कि नीट परीक्षा के लिए जूते पहनकर नहीं जाने दिया जाएगा।
इसके लिए लड़कों के लिए हाफ बाजू वाली शर्ट या टी शर्ट के साथ सिंपल पैंट पहन कर परीक्षा केंद्र पर आने की सलाह दी जाती है। अधिक पॉकेट और चेन वाले पैंट पहन कर आने की अनुमति नहीं है।
लड़कियों के लिए नीट परीक्षा ड्रेस कोड 2026 के अनुसार सिंपल सूट, शर्ट या टी शर्ट के साथ केवल चप्पल और लॉ-हील्स सैंडल की अनुमति है। पुरुष और महिला छात्रों के लिए विस्तृत नीट 2026 ड्रेस कोड नीचे इस लेख में देखा जा सकता है। उम्मीदवारों के लिए नीट इंटीमेशन स्लिप 2026 में दिए गए निर्देशों का पालन करना और नीट 2026 के लिए क्या पहनें के लेकर दिए गए उचित नीट ड्रेस कोड का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना महत्वपूर्ण है।
चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख
नीट ड्रेस कोड 2026 (NEET Dress Code 2026 in Hindi) का पालन करने के साथ उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा केंद्र में नीचे सूचीबद्ध कोई भी वर्जित वस्तु न ले जाएं।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम: परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, इयरफ़ोन, माइक्रोफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, और घड़ी की अनुमति नहीं है।
खाने की चीजें: किसी भी रूप में खाद्य पदार्थ - पैक या खुला और व्यक्तिगत पानी की बोतलों को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, मधुमेह जैसी विशेष समस्या वाले उम्मीदवारों को अपनी दवाएं, भोजन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
स्टेशनरी: पेन/पेंसिल, पेपर, इरेजर, स्केल, ज्योमेट्री बॉक्स, कैलकुलेटर और लॉग टेबल आदि सभी को टेस्ट सेंटर के अंदर ले जाने की मनाही है।
व्यक्तिगत सामान: वॉलेट, काले चश्मे, बेल्ट, टोपी, सामान, कैमरा और गहने, परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
नीट 2026 परीक्षा के दिन इन चीजों को हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति होगी और इन्हें लेकर जाना आवश्यक भी होगा :
नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET 2026 Admit Card) : बिना नीट एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
आईडी प्रूफ : अपना वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना जरूरी है, जिसके बिना परीक्षा के लिए हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
पासपोर्ट फोटो : उम्मीदवारों को अपनी एक पासपोर्ट फोटो ले जाना होगा।
प्रोफार्मा : उम्मीदवारों को प्रोफार्मा पर अपनी रंगीन पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर चिपकाने और परीक्षा हॉल में लेकर जाने की आवश्यकता होगी।
महत्वपूर्ण प्रश्न :
नीट ड्रेस कोड फॉर मेल (neet dress code for male) क्या है?
अक्सर छात्र यह सवाल पूछते है कि neet ka dress code kya hai या नीट ड्रेस कोड फॉर मेल (neet dress code for male) क्या है। यहाँ हम छात्रों को संक्षिप्त रूप में इस प्रश्न का उत्तर दें रहें है। नीट ड्रेस कोड (dress code for neet in hindi के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को आधी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट पहननी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हल्के होने चाहिए। पुरुष उम्मीदवार ट्राउजर और साधारण पैंट पहन सकते है। परीक्षा हॉल के अंदर जूते प्रतिबंधित हैं। उम्मीदवार पतले तले वाली सैंडल या चप्पल पहनें।
क्या हम नीट परीक्षा में जींस पहन सकते हैं (can we wear jeans in neet exam)?
नीट ड्रेस कोड में महिलाओं को बड़ी जेब वाले जीन्स पहनने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए महिला उम्मीदवारों को नीट परीक्षा के दिन जींस पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
नीट ड्रेस कोड फॉर फीमेल (neet dress code for female in hindi) क्या है?
प्राधिकरण ने नीट ड्रेस कोड फॉर फीमेल (neet dress code for female in hindi) बहुत ही साधारण निर्धारित किया है। राष्ट्रीय परीक्षा संस्थान ने dress code for neet for girl पहले से ही निर्धारित किया हुआ है। महिला छात्रों की उसी के अनुसार कपड़ें पहन के जाना चाहिए। हमने ऊपर लेख में इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की है। लेकिन हम यहाँ भी संक्षिप्त रूप में इस प्रश्न का उत्तर दे रहें है। महिला छात्रों के लिए dress code for neet पूर्व-निर्धारित है। छात्रों को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिनमें विस्तृत कढ़ाई, फूल, ब्रोच या बटन हों क्योंकि यह एनटीए द्वारा निर्दिष्ट महिलाओं के लिए नीट 2026 ड्रेस कोड में निषिद्ध है। परीक्षा के दिन पूरी बांह वाले कपड़े नहीं पहनने हैं। एनटीए नीट ड्रेस कोड के अनुसार महिलाओं के लिए फैशनेबल और बड़ी जेब वाले जीन्स पहनने को सामान्यतः अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए महिला उम्मीदवारों को नीट 2026 परीक्षा (NEET 2026 Exam) के दिन जींस पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
अन्य लेख पढ़ें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
नहीं, नीट 2026 ड्रेस कोड के मानदंडों के अनुसार फूलों की कढ़ाई या अन्य डिजाइन वाले कपड़ों से बचना चाहिए।
नहीं, नीट परीक्षा केंद्रों पर महिला नीट परीक्षार्थियों को केवल सलवार और ट्राउजर पहनकर जाने की अनुमति है।
दुपट्टा पहनने के संबंध में कोई स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं हैं। हालांकि, ऐसे कपड़ों से बचना सबसे अच्छा होगा जिनका उल्लेख विवरणिका में नहीं है।
नहीं, NTA द्वारा निर्दिष्ट नीट ड्रेस कोड 2026 के अनुसार मेडिकल परीक्षा में टैटू को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
नेल पेंट से बचना ही सबसे अच्छा होगा क्योंकि परीक्षा केंद्र में फ्रिस्किंग (तलाशी) के समय इससे परेशानी हो सकती है।
हां, संबंधित धर्म/रिवाज का पालन करने वाले बुर्का, पगड़ी, कृपाण, कड़ा आदि जैसे प्रथागत कपड़े पहन सकते हैं। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।
नहीं, परीक्षा हॉल के अंदर सेफ्टी पिन की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा कुछ भी नहीं लेकर जाना चाहिए।
हां, जो छात्र नियमित रूप से चश्मा पहनते हैं, उन्हें परीक्षा के दिन पहनने की अनुमति दी जाती है, लेकिन परीक्षा हॉल के अंदर फैशनेबल चश्मे या धूप के चश्मे की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवार परीक्षा हॉल में मेंहदी या हिना लगाकर जा सकते हैं या नहीं, इसका कोई विशेष उल्लेख नीट सूचना विवरणिका में नहीं है, लेकिन इससे बचना ही बेहतर होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इनके चलते बायो-मैट्रिक सत्यापन के दौरान समस्या हो सकती है और अगर बायो-मेट्रिक सत्यापन विफल रहता है (मेंहदी के चलते), तो उम्मीदवार को नीट 2026 परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नीट 2026 परीक्षा केंद्र में फ्रिस्किंग के दौरान नियुक्त अधिकारी निषिद्ध वस्तुओं की खोज में उम्मीदवार की तलाशी लेते है। एनटीए कोविड नीट सलाह के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर कोई फ्रिस्किंग (तलाशी) नहीं ली जाएगी।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll