Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UP MBBS Counselling 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश नीट राउंड 2 सीट आवंटन (जारी)
    • लेख
    • यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UP MBBS Counselling 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश नीट राउंड 2 सीट आवंटन (जारी)

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UP MBBS Counselling 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश नीट राउंड 2 सीट आवंटन (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 25 Sep 2026, 10:35 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी नीट काउंसलिंग 2026 (UP NEET Counselling 2026 in Hindi) : डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश द्वारा upneet.gov.in पर नीट यूजी के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग आयोजित की जाती है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अथॉरिटी ने यूपी नीट 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 के बीच अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। यूपी नीट 2026 राउंड 2 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
    यूपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट डाउनलोड लिंक!

    This Story also Contains

    1. यूपी एमबीबीएस 2026: सरकारी बनाम प्राइवेट कॉलेज
    2. यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल
    3. यूपी नीट काउंसलिंग 2026 (UP NEET Counselling 2026 in Hindi) - चरण-दर-चरण प्रक्रिया
    4. यूपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग - सिक्योरिटी मनी
    5. यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग- सीट मैट्रिक्स
    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UP MBBS Counselling 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश नीट राउंड 2 सीट आवंटन (जारी)
    यूपी नीट काउंसलिंग 2026 (UP NEET Counselling 2026 in Hindi)

    इससे पहले प्राधिकरण ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का शेड्यूल जारी किया। राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर 2026 से शुरू हुए और उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते थे। नए पंजीकरण के आधार पर राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। उसके बाद मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार दी गई अवधि में राउंड 2 के लिए अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की चॉइस भर सकेंगे।
    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन लिंक

    इससे पहले प्राधिकरण ने 7 सितंबर 2026 को यूपी नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी किया। जिन उम्मीदवारों को यूपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 में सीट अलॉट की गई, उन्हें 8 से 14 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना है। यूपी नीट 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट को डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
    यूपी नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 1 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने का लिंक!

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    इससे पहले प्राधिकरण ने 13 अगस्त को यूपी नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोली। उम्मीदवार 14 अगस्त, 2026 तक यूपी नीट काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते थे और एप्लीकेशन फ़ॉर्म जमा कर सकते थे। यूपी नीट एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 भरने का लिंक उपलब्ध होने पर नीचे दिया गया है।
    यूपी नीट 2026 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लिंक
    सूचना देखें-
    1786537026124

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now


    यूपी एमबीबीएस 2026: सरकारी बनाम प्राइवेट कॉलेज


    नीट 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवार, 85% स्टेट कोटा सीटों के तहत एडमिशन के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। नीट 2026 की यूपी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तहत सीटें मेरिट लिस्ट के आधार पर अलॉट की जाती हैं, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग, नीट परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर की जाती है।

    यूपी नीट एडमिशन 2026 कुल चार राउंड में होते हैं, जिसमें एक 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' भी शामिल है। नीट यूपी काउंसलिंग के दौरान, उम्मीदवारों को उन कॉलेजों की अपनी पसंद बतानी होती है जिनमें वे एडमिशन लेना चाहते हैं। इस चॉइस-फिलिंग सेशन में, उम्मीदवार यूपी एमबीएसएस/बीडीएस अलॉटमेंट प्रोसेस के लिए अपनी पसंद के जितने चाहें उतने कॉलेज चुन सकते हैं। उम्मीदवार की पसंद, सीटों की उपलब्धता, ऑल इंडिया रैंक, आरक्षण के नियमों और अन्य कई बातों के आधार पर डीजीएमई यूपी एडमिशन देगा। उम्मीदवार यूपी राज्य के लिए नीट काउंसलिंग 2026, काउंसलिंग की तारीख, प्रक्रिया और अन्य जानकारी के बारे में लेख पढ़ सकते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल

    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 से जुड़ी किसी भी अहम घटना को न चूकने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई टेबल में बताई गई ज़रूरी तारीखों पर नज़र रखें।

    यूपी काउंसलिंग नीट यूजी 2026 राउंड 1 की तारीख

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड

    7 से 12 अगस्त, 2026
    पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि जमा करना7 से 12 अगस्त, 2026
    राउंड 1 रजिस्ट्रेशन रि-ओपन13 से 14 अगस्त, 2026

    राउंड 1 यूपी नीट सीट आवंटन

    7 सितंबर 2026
    अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना और रिपोर्ट करना
    8 से 14 सितंबर, 2026

    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 का शेड्यूल

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना

    14 से 17 सितंबर, 2026

    मेरिट लिस्ट जारी करना

    21 सितंबर, 2026

    राउंड 2 में चॉइस भरना और लॉक करना

    21 से 24 सितंबर, 2026

    राउंड 2 की काउंसलिंग में सीट आवंटन का परिणाम

    25 सितंबर, 2026

    आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना

    26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक
    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.


    यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी नीट राउंड 3 रजिस्ट्रेशन

    सूचित किया जाएगा

    मेरिट लिस्ट जारी करना

    सूचित किया जाएगा

    राउंड 3 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

    सूचित किया जाएगा

    यूपी नीट काउंसलिंग 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना और रिपोर्ट करना

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग स्ट्रे राउंड का शेड्यूल

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी स्ट्रे वैकेंसी 2026 रजिस्ट्रेशन

    सूचित किया जाएगा

    मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    विकल्प भरना और लॉक करना

    सूचित किया जाएगा

    स्ट्रे वैकेंसी सीट आवंटन परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    रिपोर्ट करना और जॉइन करना

    सूचित किया जाएगा


    यूपी नीट काउंसलिंग 2026 (UP NEET Counselling 2026 in Hindi) - चरण-दर-चरण प्रक्रिया

    चूंकि यूपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी, उम्मीदवारों को अपने विकल्प ऑनलाइन जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को उसी पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करना होगा, जहां पर उन्होंने यूपी एमबीबीएस / बीडीएस आवेदन पत्र भरा होगा। यूपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    चरण 1: लॉग इन करें

    उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स जैसे नीट 2026 (NEET 2026 in hindi) रोल नंबर और पासवर्ड जो कि उन्होंने पंजीकरण करते समय बनाया था, उसके सहायता से लॉग इन करना होगा। सफल लॉगिन के बाद कॉलेजों की एक सूची स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।

    चरण 2: ऑनलाइन ऑप्शन एंट्री

    कॉलेजों की सूची में से उम्मीदवारों को उन कॉलेजों को चुनने की आवश्यकता होगी जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। उम्मीदवार कितने भी कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं। यदि कोई संस्थान पहले से चयनित हैं, तो उन्हें हटाकर इंटरचेंज किया जा सकता है। चयन के बाद उम्मीदवारों को विकल्पों को सेव करना होगा।

    चरण 3: ऑनलाइन च्वाइस लॉकिंग

    पसंद भरने के बाद, उम्मीदवारों को यूपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग से पहले फाइनल सबमिशन करने के लिए अपनी पसंद को लॉक करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि लॉक किए गए विकल्पों को फिर से नहीं बदला जा सकता है, इसलिए, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने विकल्पों को सावधानीपूर्वक चुने।

    चरण 4 - यूपी एमबीबीएस सीट आवंटन

    उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्प, नीट रैंक, उपलब्ध सीटें, आरक्षण, तथा अन्य फैक्टर के आधार पर प्राधिकरण सीट आवंटन प्रक्रिया का संचालन करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय अवधि से पहले आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।

    यूपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग - सिक्योरिटी मनी

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण, यूपी के पक्ष में एक डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सिक्योरिटी मनी का भुगतान करना होगा जो केवल लखनऊ में नोडल कार्यालय में देय होगा। यह ध्यान दिया जाना है कि यूपी नीट 2026 प्रवेश प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को सिक्योरिटी शुल्क वापस कर दिया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार जो केवल काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना चाहता है, उन्हें केवल सरकारी कॉलेजों के लिए 30,000 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।

    दूसरी ओर, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार को 2,00,000 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 1,00,000 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार उस कॉलेज को रिपोर्ट करने में विफल रहता है जहां उम्मीदवार को सीट आवंटित की गई है या यूपी एमबीबीएस 2025 की प्रवेश प्रक्रिया के समापन के बाद प्रवेश नहीं लेता हैं, तो उम्मीदवार द्वारा जमा की गई सुरक्षा धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

    यूपी काउंसलिंग नीट यूजी 2026- सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    यूपी नीट मेरिट सूची में शामिल आवेदकों को अपने दस्तावेजों को प्रमाणित करने के लिए निर्दिष्ट स्थान पर उपस्थित होना होगा। यूपी एमबीबीएस प्रवेश मेरिट सूची प्रकाशित होने के तुरंत बाद दस्तावेज़ सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया जाता है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों में से कोई भी प्रस्तुत करने में असफल रहता है, तो वह आगामी प्रवेश प्रक्रिया के लिए अयोग्य हो जाएगा। यूपी राज्य नीट काउंसलिंग के दौरान सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

    • अधिवास प्रमाण पत्र (पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए)

    • नीट हॉल टिकट

    • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • नीट 2026 रिजल्ट

    • दो पासपोर्ट आकार के फोटो

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 आरक्षण मानदंड

    आरक्षण के प्रकार

    श्रेणी

    आरक्षित सीट

    वर्टीकल आरक्षण

    अनुसूचित जाती (SC)

    21%

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    2%

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    27%

    हॉरिजॉन्टल आरक्षण

    स्वतंत्रता सेनानी

    2%

    पूर्व सैनिक

    2%

    शारीरिक रूप से अक्षम

    5%

    महिला उम्मीदवार

    20%

    एनसीसी (NCC)

    1%

    विदेश में एमबीबीएस

    क्या आपने यूपी नीट 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया की जांच की है? यदि आप भारतीय छात्रों के लिए विदेश में एमबीबीएस अध्ययन का विकल्प तलाश रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। विदेशों में एमबीबीएस की कम फीस और कई अन्य सुविधाओं के कारण, कुछ देश तो बिना नीट के भी एमबीबीएस में प्रवेश देते हैं। भारतीय छात्रों के लिए विदेश में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

    भारतीय छात्रों के लिए विदेश में एमबीबीएस के लिए सर्वश्रेष्ठ देश


    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग- सीट मैट्रिक्स

    सरकारी मेडिकल कॉलेज यूपी एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स

    क्रम संख्या

    मेडिकल कॉलेज का नाम

    सीट

    1

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

    210

    2

    जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर

    159

    3

    एमएलएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज

    124

    4

    एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा

    124

    5

    एम.एल.बी मेडिकल कॉलेज, झांसी

    82

    6

    एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ

    124

    7

    बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर

    82

    8

    उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, इटावा

    128

    9

    राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर

    85

    10

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन

    85

    11

    राजकीय मेडिकल कॉलेज,कन्नौज

    85

    12

    गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) ग्रेटर नोएडा

    85

    13

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, अयोध्या (नया)

    85

    14

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बस्ती (नया)

    85

    15

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच (नया)

    85

    16

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर (नया)

    85

    17

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद (नया)

    85

    18

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ (नया)

    85

    19

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, आज़मगढ़

    85

    20

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर

    85

    21

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बांदा

    85

    22

    डॉ., आरएमएल मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट, लखनऊ

    127


    कुल सीटें

    2265

    निजी एवं अल्पसंख्यक चिकित्सा संस्थान

    क्रम संख्या

    मेडिकल कॉलेज का नाम

    सीट

    1

    सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ

    100

    2

    श्री राम मूर्ति स्मारक आयुर्विज्ञान संस्थान, बरेली

    100

    3

    मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर

    150

    4

    रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरेली

    150

    5

    हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी

    100

    6

    रामा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, कानपुर

    100

    7

    सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़

    150

    8

    शारदा यूनिवर्सिटी - स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा

    150

    9

    रामा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, हापुड़

    150

    10

    राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं हॉस्पिटल, बरेली

    150

    11

    हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी

    150

    12

    हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सीतापुर

    150

    13

    के डी मेडिकल कॉलेज, मथुरा

    150

    14

    टी एस एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

    150

    15

    एरा' स लखनऊ मेडिकल कॉलेज, लखनऊ

    150

    16

    कैरियर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

    100

    17

    तीर्थंकर महावीर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र, मुरादाबाद

    150

    18

    इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

    100

    19

    मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

    150

    20

    एफ एच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

    150

    21

    जी एस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

    150

    22

    प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

    150

    23

    सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उन्नाव

    150

    24

    कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज, मथुरा

    150


    कुल सीटें

    3300

    महत्वपूर्ण: नीचे सूचीबद्ध पांच मेडिकल कॉलेज अब एमसीआई से संबद्ध नहीं हैं:

    क्रम संख्या

    निजी मेडिकल कॉलेजों के नाम

    1

    वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, शाहजहाँपुर

    2

    एमएसवाई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मेरठ

    3

    जीसीआरजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

    4

    ग्लोकल मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सहारनपुर

    5

    श्री वेंकटेश्वर आयुर्विज्ञान संस्थान, अमरोहा

    डेंटल कॉलेज

    निजी एवं अल्पसंख्यक चिकित्सा संस्थान

    निजी एवं अल्पसंख्यक चिकित्सा संस्थानों का नाम

    सीट

    सरदार पटेल आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

    100

    रामा डेंटल कॉलेज, कानपुर

    100

    सुभारती डेंटल कॉलेज, मेरठ

    100

    सरस्वती डेंटल कॉलेज, लखनऊ

    100

    कोठीवाल डेंटल कॉलेज, मुरादाबाद

    100

    बी बी डी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, लखनऊ

    100

    इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल स्टडीज एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद

    100

    आई टी एस सेंटर ऑफ डेंटल स्टडीज, गाजियाबाद

    100

    के डी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, मथुरा

    100

    इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, बरेली

    100

    चंद्रा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बाराबंकी

    100

    श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर, गाजियाबाद

    100

    डेंटल कॉलेज, आजमगढ़

    100

    महाराणा प्रताप डेंटल साइंसेज, कानपुर

    100

    पूर्वांचल दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान, गोरखपुर

    100

    इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, गाजियाबाद

    100

    आई टी एस कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, ग्रेटर नोएडा

    100

    कालका डेंटल कॉलेज, मेरठ

    100

    स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा

    100

    डी जे कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, गाजियाबाद

    100

    कैरियर इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, लखनऊ

    100

    तीर्थकर इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, मुरादाबाद

    100

    कुल सीट

    2,200

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 कब से शुरू होगी?
    A:

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग तारीखें जल्द जारी की जाएगी। 

    Q: यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी?
    A:

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 राउंड 1  मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।

    Q: यूपी एमबीबीएस 2026 में अधिकारियों द्वारा कितनी सीटों पर प्रवेश दी जाती है?
    A:

    32 मेडिकल और 23 डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अधिकारियों द्वारा कुल 6428 एमबीबीएस और 2251 बीडीएस सीटों की पेशकश की जाती है।

    Q: यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UP NEET Counselling 2026 in Hindi) का आयोजन कौन करता है?
    A:

    चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), लखनऊ, यूपी एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है।

    Q: यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग में कितने राउंड आयोजित किए जाएंगे?
    A:

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग एक मोप-अप राउंड सहित कुल तीन राउंड में आयोजित किए जाएंगे।

    Q: यूपी एमबीबीएस सीट आवंटन किस आधार पर किया जाएगा?
    A:

    यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 के लिए सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों की पसंद भरने के सत्र, सीटों की उपलब्धता, नीट 2026 ऑल इंडिया रैंक, आरक्षण मानदंड और विभिन्न कारकों के आधार पर किया जाएगा।

    Q: दस्तावेज़ सत्यापन के लिए कौन पात्र होता है?
    A:

    यूपी एमबीबीएस की मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Uttarakhand BSc Nursing Counselling Date

    29 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off