Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा 2026 (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega 2026)
    • लेख
    • नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा 2026 (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega 2026)

    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा 2026 (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega 2026)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 07 Aug 2026, 06:11 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी-यूजी) भारत में मेडिकल और डेंटल अंडरग्रेजुएट कोर्स करने के इच्छुक छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। हर साल लगभग 20 लाख बच्चे नीट परीक्षा 2026 में शामिल होते हैं। इस साल 21 जून को आयोजित हुई एनटीए री-नीट परीक्षा का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी कर दिया गया। नीट 2026 के लिए कुल सीट संख्या में 9911 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। इनमें से 2111 एमबीबीएस सीटें सरकारी संस्थानों में बढ़ाई गई हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई जहां सस्ती होती है वहीं इनमें सीखने के अवसर भी अधिक मिलने के चलते छात्रों की पहली पसंद सरकारी मेडिकल कॉलेज ही होते हैं।

    This Story also Contains

    1. नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा - एक मुश्किल सवाल
    2. नीट क्लियर करने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required to clear NEET? in hindi)
    3. एआईक्यू (AIQ) एमबीबीएस कट-ऑफ 2026
    4. नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 cut off marks in Hindi)
    5. गत वर्ष नीट क्वालीफाइंग मार्क्स 2025 (NEET qualifying marks 2025 in Hindi)
    6. पिछले वर्ष नीट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की संख्या
    7. सरकारी कॉलेजों के लिए नीट में कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required in NEET for government colleges?)
    8. एमबीबीएस सरकारी कॉलेज के लिए नीट कटऑफ (NEET cut off for MBBS government college in Hindi)
    9. सामान्य वर्ग के लिए सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के लिए एनईईटी में आवश्यक अंक (Required marks in NEET for MBBS in government college for general category in hindi)
    10. नीट मार्क्स बनाम रैंक
    11. कितने नीट स्कोर से मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kitne NEET Score se milega Sarkari Medical College)
    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा 2026 (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega 2026)
    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)

    ऐसे में नीट रिजल्ट से पहले नीट 2026 में शामिल उम्मीदवार इंटरनेट पर सर्च करते पाए जाते हैं कि नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलेगा. सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट में कितने नंबर चाहिए? उम्मीदवारों की इसी दुविधा को समझते हुए इस लेख में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा ? इसकी जानकारी दी गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 63,296 होने से प्रतिस्पर्धा में थोड़ी कमी रहने की गुंजाइश बन रही है लेकिन नीट से सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कितने नंबर से मिलेगा यह पहेली फिर भी अभी सुलझेगी नहीं, पर संभावनाओं को समझने में इस लेख से मदद जरूर मिलेगी।
    री नीट रिजल्ट लाइव अपडेट देखें

    नीट परीक्षा भारत भर के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस, बीडीएस, आदि) में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है। नीट के माध्यम से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक अंक उम्मीदवार की श्रेणी और राज्य या संस्थान के आधार पर भिन्न होते हैं। सरकारी कॉलेज में सीट सुरक्षित करने के लिए सामान्य, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए एनईईटी में आवश्यक अंकों के बारे में गहराई से विवरण प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    ये भी पढ़ें: नीट आंसर की 2026

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा - एक मुश्किल सवाल

    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा; यह हर साल हर संस्थान और श्रेणी के उम्मीदवार के लिए अलग होता है। चूंकि नीट यूजी के लिए कटऑफ हर साल बदलती रहती है। ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा। यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन एक बात यहां विचारणीय होगी कि नीट 2026 के एग्जाम पैटर्न में किए गए बदलावों के चलते सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए वांछित स्कोर का ग्राफ थोड़ा नीचे आने की संभावना है। चूंकि अब सभी 180 प्रश्न करने होंगे और समय सीमा भी 200 मिनट से घटाकर 180 मिनट कर दी गई है ऐसे में हाई स्कोर लाने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी आनी तय है। इसके चलते गत वर्ष के कटऑफ की तुलना में 5-10 अंक कम पर भी संस्थान विशेष में प्रवेश मिलने के अवसर बढ़ जाएंगे। यह बात ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर किया जाता है इसलिए अभी केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं। तस्वीर काउंसलिंग के अंतिम चरण के बाद ही साफ हो पाएगी।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट क्लियर करने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required to clear NEET? in hindi)

    मेडिकल उम्मीदवार जो नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अक्सर यह सर्च करते हैं कि, "नीट उत्तीर्ण करने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं"? नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक अंक नीट क्वालीफाइंग मार्क्स या कटऑफ मार्क्स हैं। एनटीए परिणाम की घोषणा के साथ एनईईटी यूजी कटऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए है।

    एआईक्यू (AIQ) एमबीबीएस कट-ऑफ 2026

    नीचे दी गई तालिका में विभिन्न राज्यों के लिए ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में सरकारी एमबीबीएस कॉलेज में प्रवेश की श्रेणीवार कट-ऑफ रैंक और स्कोर दिए गए हैं। उम्मीदवार इससे यह समझ सकते हैं कि अलग-अलग राज्यों में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए प्रवेश की अंतिम रैंक और अंक क्या रहे।

    राज्य

    सामान्य (रैंक)

    स्कोर

    ईडब्ल्यूएस (रैंक)

    स्कोर

    ओबीसी (रैंक)

    स्कोर

    एससी (रैंक)

    स्कोर

    एसटी (रैंक)

    स्कोर

    बिहार

    20,091

    535

    23,353

    531

    20,887

    534

    1,15,420

    454

    1,36,153

    441

    चंडीगढ़

    690

    613

    1,933

    593

    3,556

    580

    14,060

    546

    46,479

    505

    छत्तीसगढ़

    24,296

    530

    27,114

    526

    24,748

    529

    1,20,890

    451

    1,45,338

    436

    दिल्ली

    3,086

    583

    5,446

    570

    8,175

    560

    53,612

    499

    87,699

    473

    हरियाणा

    16,702

    541

    19,131

    537

    18,184

    539

    1,06,132

    460

    1,23,642

    449

    हिमाचल प्रदेश

    15,300

    544

    18,841

    538

    15,996

    542

    1,01,378

    463

    1,13,394

    455

    झारखंड

    21,996

    533

    24,950

    529

    22,895

    531

    1,18,086

    452

    1,36,565

    441

    मध्य प्रदेश

    20,820

    534

    22,701

    532

    21,343

    534

    1,13,098

    456

    1,23,716

    449

    राजस्थान

    17,513

    540

    18,640

    538

    17,608

    540

    1,01,237

    463

    1,11,274

    457

    उत्तर प्रदेश

    20,991

    534

    22,654

    532

    21,303

    534

    1,15,995

    454

    1,30,900

    444

    उत्तराखंड

    18,046

    539

    21,083

    534

    19,180

    537

    1,03,917

    462

    1,22,242

    450

    नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 cut off marks in Hindi)

    नीट 2026 के लिए हर कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइंग परसेंटाइल और स्कोर के रूप में कट-ऑफ नीचे दी गई है।

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    कट-ऑफ मार्क्स

    यूआर/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    715–213

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    193 - 177

    एसटी- पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    191 - 178

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    गत वर्ष नीट क्वालीफाइंग मार्क्स 2025 (NEET qualifying marks 2025 in Hindi)

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    क्वालीफाइंग मार्क्स 2025

    क्वालीफाइंग मार्क्स 2024

    सामान्य

    50 वीं

    686 - 144

    720-162

    सामान्य-पीएच

    45 वें

    143 - 127

    161-144

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40 वीं

    143 - 113

    161-127

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40 वीं

    126 - 113

    143-127

    अनुसूचित जनजाति पीएच

    40 वीं

    126 - 113

    142-127

    ये भी पढ़ें: नीट में 500 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?

    मेडिकल के लिए उपलब्ध सीमित सीटें और उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या के कारण, सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करने लायक स्कोर ला पाना मुश्किल काम बन जाता है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रोग्राम के लिए अधिक फीस वसूल की जाती है। कई बार तो प्राइवेट संस्थानों से कोर्स करने की लागत करोड़ों में पहुंच जाती है। कई गुना अधिक फीस देने से बचने के लिए उम्मीदवार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की संभावना पता करने के लिए यह जानना चाहते हैं कि नीट में कितने नंबर होने पर पर सरकारी कॉलेज मिल जाएगा (What is the score in NEET to get admission in government college?)।

    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega), यह सवाल पूछे जाने का कारण अब हम समझ चुके हैं। इसका उत्तर जानना अधिक महत्वपूर्ण पहलू है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में इच्छुक मेडिकल छात्रों को डॉक्टर बनने के अपने सपनों की ओर ले जाने वाले प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। मेडिकल के लिए उपलब्ध सीमित सीटें और उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या कारण, सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करने लायक स्कोर ला पाना मुश्किल काम बन जाता है। नीट कटऑफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे यह जानने में मदद मिलती है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)।

    नीट 2026 स्कोर रेंज (NEET 2026 score range in hindi)

    ये भी पढ़ें : नीट के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें | नीट में 600 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?

    नीट स्कोर टाइप (NEET score type)

    नीट स्कोर रेंज (NEET score range)

    बहुत अच्छा स्कोर

    700 से 720

    अच्छा स्कोर

    600 से 700

    औसत स्कोर

    450 से 600

    कम स्कोर

    350 से 450

    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) इस सवाल का उत्तर उम्मीदवार की श्रेणी पर भी निर्भर करता है। सबसे पहले तो यह समझना जरूरी होगा कि नीट 2026 के जरिए सीट पाने के लिए क्वालिफाई करना होगा। हर श्रेणी के अनुसार नीट पास होने के लिए वांछित परसेंटाइल भी अलग-अलग होता है। नीट क्वालिफाई करने के लिए श्रेणीवार नीट कटऑफ लिस्ट में आने के लिए वांछित स्कोर पाने की आवश्यकता होगी।

    पिछले वर्ष नीट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की संख्या

    गत वर्ष नीट 2025 परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया। अविका अगरवाल ने महिला उम्मीदवारों में टॉप किया है। इस वर्ष नीट 2025 परीक्षा में 2273528 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया। जिसमें से 2206968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। गत वर्ष नीट परीक्षा में 1236531 छात्र सफल हुए। पिछले वर्ष नीट 2024 के एनटीए के आंकड़ों के हिसाब से 2333297 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था जबकि नीट 2023 में 20,38,596 उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रतिभागियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के चलते नीट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भी काफी वृद्धि देखी गई, कुल 1,316,268 उम्मीदवार नीट 2024 में सफल हुए थे। जबकि नीट 2023 में 11,45,976 उम्मीदवार ही सफल हुए थे।

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 21 जून को नीट 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के समापन के बाद से ही नीट यूजी में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों के साथ भावी उम्मीदवारों के भी मन में भी यह सवाल होता है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)। इसके साथ ही उम्मीदवार नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, ये भी जानना चाहते हैं।

    सभी प्रतिभागी कम खर्च में बेहतर संंस्थान से डॉक्टरी की पढ़ाई करना चाहते हैं। इसलिए हर प्रतिभागी के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा? नीट रिजल्ट आने के बाद से यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

    सरकारी कॉलेजों के लिए नीट में कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required in NEET for government colleges?)

    नीट में कुल अंक 720 हैं, और उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उनकी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नीट कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। नीट यूजी कटऑफ विभिन्न कारकों जैसे कि नीट में शामिल हुए अभ्यर्थी की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की संख्या और उम्मीदवार की श्रेणी द्वारा निर्धारित किया जाता है। नीट कटऑफ अंक दो चरणों में जारी किए जाते हैं -

    • क्वालीफाइंग कटऑफ – यह नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम स्कोर है।

    • प्रवेश कटऑफ - यह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए उपयोग की जाने वाली कटऑफ है, और यह कॉलेज और राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है।

    एमबीबीएस सरकारी कॉलेज के लिए नीट कटऑफ (NEET cut off for MBBS government college in Hindi)

    एमबीबीएस सरकारी कॉलेजों के लिए नीट कटऑफ एमसीसी और संबंधित राज्य परामर्श प्राधिकरणों की काउंसलिंग के बाद जारी किया जाता है। नीट यूजी काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के बाद सरकारी कॉलेजों के लिए प्रवेश कट ऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी किया जाता है।

    सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम

    नीट 2024 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

    नीट 2023 समापन रैंक

    नीट 2022 समापन रैंक

    नीट 2021 समापन रैंक

    2020 नीट समापन रैंक

    मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    58 - 145

    85

    107

    1179

    90

    वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली

    54 - 141

    107

    129

    143

    163

    यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली

    149-390

    304

    217

    215

    324

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    489 - 826

    485

    550

    414

    571

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़

    259 - 778

    544

    313

    37720

    776

    सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    52-1010

    656

    697

    773

    457

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

    326 - 1352

    1097

    1457

    1623

    1800

    स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

    1256 - 2121

    2002

    4738

    6146

    5253

    पं. भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक

    1651 - 3843

    25692

    7932

    6379

    6573

    ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई

    1244 - 2338

    1623

    2045


    2828

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली

    1-47

    57

    61

    53

    -

    जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

    38 - 350

    277

    302

    227

    -

    सामान्य वर्ग के लिए सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के लिए एनईईटी में आवश्यक अंक (Required marks in NEET for MBBS in government college for general category in hindi)

    सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, नीट कटऑफ आम तौर पर आरक्षित श्रेणियों की तुलना में अधिक होती है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग कटऑफ पिछले कुछ वर्षों में 134 से 162 अंकों के बीच 50वां परसेंटाइल है। अंकों के संदर्भ में, कटऑफ आम तौर पर 650-700 अंकों (संस्था और राज्य के अनुसार भिन्न होती है) के बीच होती है। एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर या अन्य संस्थानों जैसे शीर्ष सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक सामान्य उम्मीदवारों को अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है, जो प्रायः 680-720 अंकों के बीच होता है।

    नीट में सामान्य योग्यता अंक (General qualifying marks in NEET in hindi)

    वर्ष

    नीट कट ऑफ स्कोर

    2025

    686-144

    2024

    720-162

    2023

    720-137

    2022

    715-117

    2021

    720-138

    2020

    720-147

    2019

    701-134

    SC के लिए सरकारी कॉलेजों में नीट में कितने अंक आवश्यक हैं?

    एससी और एसटी दोनों उम्मीदवारों के लिए कटऑफ लगभग समान स्तर पर है और सामान्य वर्ग की तुलना में कम है। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को नीट के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 40 परसेंटाइल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। योग्यता अंक आम तौर पर 107-161 अंकों के बीच होते हैं जबकि प्रवेश कटऑफ 400-500 अंकों (संस्थान और राज्य के अनुसार भिन्न होता है) के बीच होता है। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश कटऑफ भी किसी विशेष राज्य में प्रतिस्पर्धा के आधार पर भिन्न होती है। मेडिकल सीटों के लिए कम एससी उम्मीदवारों के आवेदन करने के कारण कुछ राज्यों में कटऑफ कम हो सकती है।

    नीट में SC के लिए आवश्यक अंक

    वर्ष

    नीट कटऑफ स्कोर

    2025

    143 - 113

    2024

    161-127

    2023

    136-107

    2022

    116-93

    2021

    137-108

    2020

    146-113

    2019

    133-107

    ओबीसी के लिए सरकारी कॉलेजों में नीट में कितने अंक आवश्यक हैं?

    नीट के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए ओबीसी उम्मीदवारों को भी कम से कम 40 परसेंटाइल अंक प्राप्त करना आवश्यक है। योग्यता अंक आम तौर पर 107-161 अंकों के बीच होते हैं और प्रवेश कट-ऑफ 550-650 अंकों के बीच होता है।

    ओबीसी के लिए एनईईटी में आवश्यक अंक

    वर्ष

    नीट कट ऑफ स्कोर

    2025

    143 - 113

    2024

    161-127

    2023

    136-107

    2022

    116-93

    2021

    137-108

    2020

    146-113

    2019

    133-107


    नीट यूजी के लिए कट-ऑफ हर साल विभिन्न कारकों के आधार पर बदलती रहती है। ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाता है।

    नीट मार्क्स बनाम रैंक

    नीट मार्क्स बनाम रैंक डाटा का विश्लेषण करके आप यह पता कर सकते हैं कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)। पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक की एआईक्यू कटऑफ रैंक पिछले वर्ष 7932 थी। इसका अर्थ यह है कि यदि गत वर्ष की ही सब कुछ रहता तो तरह लगभग 640 के स्कोर से एआईक्यू से नीट में सरकारी कॉलेज मिल जाता।

    राज्य कोटे की सीटों पर नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) अलग उत्तर होगा। राज्य कोटे के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश थोड़ा कम स्कोर से मिल जाने की संभावना है। मोटे तौर पर 620 से अधिक नीट स्कोर होने पर उम्मीदवारों के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलने के बेहतर अवसर होंगे। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए 575 से अधिक अंक लाने की जरूरत होगी। वहीं अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 480 से अधिक स्कोर होने पर बेहतर मौके होंगे। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए 475 से अधिक अंक अर्जित करने की आवश्यकता होगी।

    प्रत्येक सरकारी मेडिकल कॉलेजों या सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए जरूरी नहीं है कि समान अंक पर प्रवेश दिया जाएगा। मोटे तौर पर नीचे दी गई तालिका से पता कर सकते हैं कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)।

    कितने नीट स्कोर से मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kitne NEET Score se milega Sarkari Medical College)

    वर्ग

    वांछित अंक

    सामान्य वर्ग

    620+अंक

    पिछड़ा वर्ग

    595+अंक

    अनुसूचित जाति वर्ग

    480+अंक

    अनुसूचित जन जाति वर्ग

    475+अंक

    नीट 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या गत वर्ष की तुलना में अधिक रहने की संभावना है, नीट 2025 में लगभग 23 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया ऐसे में यदि 686 नीट स्कोर से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एआईक्यू के तहत सरकारी सीट मिले तो कोई अचरज नहीं होना चाहिए।

    नीट 2026 संभावित मार्क्स बनाम रैंक (NEET 2026 expected marks vs ranks)

    नीट संभावित मार्क्स बनाम रैंक की मदद से अपने लिए उपयुक्त सरकारी कॉलेज के विकल्प का पता उम्मीदवार लगा सकते हैं। पिछले साल के नीट एआईक्यू कटऑफ के अनुसार, पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक में नीट क्लोजिंग रैंक 7932 थी। ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) इस प्रश्न का उत्तर जानने से अधिक जरूरी यह जानना हो जाता है कि नीट 2026 स्कोर के आधार पर कौन से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। इसके लिए छात्र कॅरियर्स360 द्वारा तैयार नीट कॉलेज प्रिडिक्टर 2026 की मदद लेकर अपने स्कोर के आधार पर संभावित कॉलेज विकल्पों के बारे में पता कर सकते हैं।

    नीट 2026 मार्क्स और परसेंटाइल से संभावित रैंक पता करें

    नीट मार्क्स

    नीट 2026 रैंक

    नीट परसेंटाइल

    715 - 701

    1 - 48

    99.99977254 - 99.99727052

    700 - 651

    97 - 4245

    99.99448417 - 99.75861151

    650 - 601

    4677 - 20568

    99.73404618 - 98.83041734

    600 - 551

    21162 - 48400

    98.79664001 - 97.2477732

    550 - 451

    49121 - 125742

    97.20677412 - 92.84978301

    450 - 401

    126733 - 177959

    92.79343059 - 89.88050559

    400 - 351

    179226 - 241657

    89.80845866 - 86.25837041

    350 - 301

    243139 - 320666

    86.17409768 - 81.76558761

    300 - 251

    322702 - 417675

    81.64981212 - 76.24924939

    250 - 201

    420134 - 540747

    76.10942035 - 69.25085979

    200 - 151

    544093 - 710276

    69.06059221 - 59.6107305

    150 - 101

    715384 - 990231

    59.32026822 - 43.69131616

    100 - 51

    1001694 - 1460741

    43.0394819444824 - 16.93614606

    50 - 0

    1476066 - 1750199

    16.0647023500832 - 0.4763513206

    उम्मीद है नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) विषय पर केंद्रित इस लेख से आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

    इन्हें भी देखें

    1. नीट पिछले वर्ष के पेपर
    2. नीट ऑनलाइन क्लासेज
    3. नीट प्रेपरेशन टिप्स

    महत्वपूर्ण प्रश्न

    नीट में सरकारी कॉलेज के लिए कितने नंबर चाहिए (minimum marks to qualify neet for government college in hindi)

    सामान्य श्रेणी के छात्रों को न्यूनतम 620 से अधिक नीट स्कोर पर सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलने की संभावना है। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए न्यूनतम 575 से अधिक अंक लाने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 480 से अधिक स्कोर होने पर बेहतर मौके प्राप्त हो सकते है।

    नीट में कितने नंबर पर एमबीबीएस के लिए सरकारी कॉलेज मिलता है? (minimum rank required in neet for mbbs in government college? in hindi)

    पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार, 620 से ऊपर स्कोर करने वाले छात्रों के पास एमबीबीएस के लिए सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने के बेहतर अवसर होंगे।

    ये भी पढ़ें -

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नीट में कितने नंबर पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)?
    A:

    मोटे तौर पर 620 से अधिक नीट स्कोर होने पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलने के अवसर बेहतर होंगे। यदि गत वर्ष की ही सब कुछ रहा तो तरह लगभग 640 के स्कोर से एआईक्यू से नीट में सरकारी कॉलेज मिल जाएगा। नीट 2026 में लगभग 23 लाख उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है ऐसे में यदि 650 नीट स्कोर से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एआईक्यू के तहत सरकारी सीट मिले तो कोई अचरज नहीं होना चाहिए।

    Q: ओबीसी उम्मीदवारों को नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)?
    A:

    ओबीसी उम्मीदवारों का कटऑफ स्कोर भी सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के समान ही होता है। मोटे तौर पर 600 का नीट स्कोर उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेजों में सीट दिला देगा।  

    Q: एससी उम्मीदवारों को नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)?
    A:

    अनुसूचित जाति श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए 480 से अधिक अंक अर्जित करने की आवश्यकता होगी।


    Q: एसटी उम्मीदवारों को नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)?
    A:

    अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए लगभग 475 अंक अर्जित करने की आवश्यकता होगी।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Application Date

    5 Aug'26 - 31 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    KGMU BSc Nursing Counselling Date

    11 Aug'26 - 19 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CNET Counselling Date

    11 Aug'26 - 19 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    A score of 356 in NEET 2026 makes you eligible to participate in counselling if you meet the applicable qualifying criteria, but admission depends on your state, category, domicile, NEET rank, seat matrix and counselling round.

    If you are referring to Telangana, Category-A seats in private medical colleges are part

    Dear Student,
    Please refer to the link provided below for the NEET 2025 Question Paper:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-2025-question-paper-with-solutions
    If you need any other resource, do let us know.

    There is no single fixed NEET rank that guarantees a government MBBS seat in Andhra Pradesh. The required rank depends on category, domicile, counselling quota, college preference, number of seats and the particular year's cutoff.

    For a General-category candidate, you should aim for as high an All India Rank as

    Hello! Punjab mein NEET EWS category ka admission rank college aur counselling round ke according alag ho sakta hai. Aap Punjab NEET 2026 EWS cutoff details yahan check kar sakte hain: Punjab NEET Cutoff 2026

    Hello,
    Arihant’s Question Bank is a good option for NEET preparation, especially for practising chapter-wise and exam-oriented questions. It can be used along with NCERT, previous-year questions (PYQs), and mock tests for more effective preparation.