Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (Government MBBS Seats through NEET 2026) - राज्यवार कुल सीटें
    • लेख
    • नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (Government MBBS Seats through NEET 2026) - राज्यवार कुल सीटें

    नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (Government MBBS Seats through NEET 2026) - राज्यवार कुल सीटें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 17 Jul 2026, 09:53 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (Government MBBS Seats through NEET 2026) - एनएमसी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए किसी विशेष एकेडमिक सेशन के लिए एमबीबीएस सीटों की संख्या तय करती है। एनएमसी की सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 2026 सेशन के लिए भारत में 1,36,939 सरकारी एमबीबीएस सीटें हैं। इन 1,36,939 सरकारी एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन नीट यूजी 2026 परीक्षा के ज़रिए दिया जाएगा। नीट परीक्षा का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी किया जा चुका है। जल्द ही नीच रिजल्ट जारी होगा। इस लेख में, कॅरियर्स360 भारत में उपलब्ध कुल सरकारी एमबीबीएस सीटों का विवरण प्रस्तुत करता है, जो नीट स्कोर के आधार पर भरी जाती है। उम्मीदवार नीट कॉलेज प्रेडिक्टर की सहायता से अपने नीट स्कोर के आधार पर संभावित कॉलेज का अनुमान लगा सकते हैं।
    नीट सीट मैट्रिक्स पीडीएफ चेक करें

    नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (Government MBBS Seats through NEET 2026) - राज्यवार कुल सीटें
    नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (Government MBBS Seats through NEET 2026 in Hindi)

    निजी मेडिकल स्कूलों की भारी-भरकम फीस के कारण उम्मीदवार नीट के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित मेडिकल सीटों की तलाश करते हैं। नीट 2026 के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में सीट सुरक्षित करने का लक्ष्य रखने वाले उम्मीदवारों को राज्यवार एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स के बारे में पता होना चाहिए। नीट रिजल्ट जून, 2026 में जारी किया जाएगा।
    नीट में 200 अंकों के साथ प्रवेश कैसे मिलेगा? । नीट में 300 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें

    नीट 2026 के माध्यम से सरकारी एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश पाने की अपनी संभावनाओं का विश्लेषण करने के लिए छात्रों के लिए नीट कटऑफ अहम मानक है। पिछले एक साल में, मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ एमबीबीएस सीटों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कॅरियर्स360 ने नीट स्कोर के आधार पर भारत में उपलब्ध कुल मेडिकल सीटों का ब्योरा इस लेख में प्रदान किया है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    छात्र नीट के संभावित कटऑफ के बार में इस लेख से जान सकते हैं और नीट 2026 के माध्यम से सरकारी एमबीबीएस सीटों में प्रवेश की अपनी संभावनाओं का विश्लेषण कर सकते हैं। नीट में कितनी सीटें हैं, यह जानने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भारत के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 1,09,048 एमबीबीएस, 27868 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 पशु चिकित्सा सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।
    नीट में 500 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें? । नीट में 600 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    एमसीआई और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से, भारत में कुल मेडिकल सीटों के आंकड़े संकलित किए गए हैं। 322 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 48012 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। भारत में नीट के माध्यम से सरकारी एमबीबीएस सीटों की पूरी सूची नीट यूजी 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    एमसीआई के अधिक्रमण में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के परामर्श से, एमओएचएफडब्ल्यू ने पहले सूचित किया था कि भारत में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी 2026 के द्वारा कुल एमबीबीएस सीटों का 10% स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किया जाएगा।

    नीट यूजी 2026 डेटा से पता चलता है कि महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या सबसे अधिक है। प्रत्येक राज्य में कुल 5200 अतिरिक्त सीटों से उम्मीदवारों के एडमिशन की संभावना बढ़ जाएगी। यहां भारत के प्रत्येक राज्य में एनटीए नीट 2026 के माध्यम से पेश किए जाने वाले सभी सरकारी कॉलेजों और एमबीबीएस सरकारी सीटों की सूची दी गई है।

    नीट 2026: सरकारी एमबीबीएस सीटें - वर्षवार विश्लेषण (NEET 2026: Government MBBS seats - Year-wise Analysis)

    वर्ष

    सरकारी कॉलेज

    एमबीबीएस सीटें

    2017-18

    237

    31483

    2018-19

    253

    33893

    2019-20

    279

    42222

    2020-21

    289

    43435

    2022-23

    322

    48212

    2023-2438655880

    2024-25

    384

    55688

    भारत में कुल एमबीबीएस सीटें (Total MBBS seats in India in hindi)

    देश के कोने-कोने से इच्छुक मेडिकल पेशेवर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट हासिल करके डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए नीट यूजी में शामिल होते हैं। भारत में एमबीबीएस की कुल सीटें हर बार बदलती रहती हैं। हर साल, चिकित्सा शिक्षा का परिदृश्य सरकारी नीतियों द्वारा तैयार किया जाता है और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से 2026 में भारत में कुल एमबीबीएस सीटें बढ़ जाएंगी। उन उम्मीदवारों के लिए जो जानना चाहते हैं कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार नीट में कितनी एमबीबीएस सीटें हैं तो उन्हें बता दें कि एनएमसी डेटा के अनुसार, 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 एमबीबीएस सीटें हैं।

    नीट 2026 एमबीबीएस के लिए कुल सरकारी सीटें (NEET 2026 total government seats for MBBS in hindi)

    राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम

    सरकारी कॉलेज

    सरकारी सीटें

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    1

    114

    आंध्र प्रदेश

    19

    3385

    अरुणाचल प्रदेश

    1

    100

    असम

    6

    825

    बिहार

    11

    1400

    चंडीगढ़

    1

    150

    छत्तीसगढ़

    11

    1555

    दादरा एवं नगर हवेली

    1

    177

    दिल्ली

    8

    1246

    गोवा

    1

    200

    गुजरात

    23

    4250

    हरियाणा

    6

    835

    हिमाचल प्रदेश

    7

    770

    जम्मू एवं कश्मीर

    11

    1285

    झारखंड

    7

    805

    कर्नाटक

    24

    3799

    केरल

    12

    1755

    मध्य प्रदेश

    18

    2700

    महाराष्ट्र

    42

    6025

    मणिपुर

    3

    375

    मेघालय

    1

    50

    मिजोरम

    1

    100

    नगालैंड

    1

    100

    ओडिशा

    13

    1725

    पुदुचेरी

    2

    423

    पंजाब

    5

    849

    राजस्थान

    31

    4479

    तमिलनाडु

    38

    5250

    तेलंगाना

    36

    4215

    त्रिपुरा

    1

    150

    उत्तर प्रदेश

    48

    5725

    उत्तराखंड

    6

    750

    पश्चिम बंगाल

    26

    3849

    नीट 2026 के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें (NEET 2026 government MBBS seats in hindi)

    भारत के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल एमबीबीएस सीटों की दो श्रेणियां हैं - अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और राज्य कोटा। प्रत्येक एमबीबीएस सरकारी कॉलेज में अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए अधिकतम 15% सीटें आरक्षित हैं, जिसके लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) काउंसलिंग आयोजित करेगी। शेष 85% के लिए, राज्य कोटा सीटें उस राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों को आवंटित की जाएंगी जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। केवल नीट कटऑफ परसेंटाइल हासिल करने वाले मेडिकल उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।

    नीट के जरिए और सरकारी एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या का एआईक्यू और स्टेट कोटा में विभाजन नीचे तालिका में दिया गया है। यह भी बताया गया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों (DU और AMU) में उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटों में संबंधित विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम लागू होंगे।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    2026-27 में कुल कितनी एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा?

    एनएमसी द्वारा जारी आधिकारिक सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस वर्ष देशभर में कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें पहले से उपलब्ध सीटों के साथ नई स्वीकृत और बढ़ाई गई सीटें भी शामिल हैं।

    विवरण

    सीटों की संख्या

    पुरानी एमबीबीएस सीटें

    1,27,028

    बढ़ाई गई नई सीटें

    9,911

    कुल एमबीबीएस सीटें

    1,36,939

    सरकारी एमबीबीएस सीटें

    63,296

    निजी एमबीबीएस सीटें

    73,643

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: NEET में कितनी एमबीबीएस सीटें हैं?
    A:

    एनएमसी वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, नीट में कुल 1,15,500 एमबीबीएस सीटें हैं।

    Q: नीट के माध्यम से एमबीबीएस सीट पाने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं?
    A:

    एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को श्रेणी के आधार पर नीट कटऑफ प्रतिशत उत्तीर्ण करना होगा।

    Q: भारत में किन राज्यों में नीट एमबीबीएस सीटों की संख्या सबसे अधिक है?
    A:

    नीट यूजी 2026 डेटा से पता चलता है कि महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या सबसे अधिक है।

    Q: भारत के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज (top medical colleges in india government for mbbs) कौन-कौन से हैं?
    A:

    कुछ भारत के शीर्ष शासकीय मेडिकल कॉलेजों (top medical colleges in india government for mbbs) की जानकारी सभी आवेदक जानना चाहते हैं ताकि वे काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध सबसे अच्छे संस्थान में प्रवेश ले पाएं। एमबीबीएस के लिए देश के कुछ शीर्ष शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सूची हमने आपके लिए तैयार की है, चेक करें-

    • एम्स दिल्ली

    • पीजीआईएमईआर चंडीगढ़

    • निमहैंस बैंगलोर

    • जिपमर पुडुचेरी

    • एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ

    • बीएचयू वाराणसी

    • एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम

    • एमएमसी चेन्नई

    • केजीएमयू लखनऊ

    • एम्स जोधपुर

    • वीएमएमसी सफदरजंग हॉस्पिटल

    Q: एमबीबीएस प्रवेश के लिए डेटा कौन प्रदान करता है?
    A:

    एमबीबीएस सीट प्रवेश के बारे में डेटा एमसीआई और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा प्रदान किया जाता है।

    Q: नीट के जरिए एमबीबीएस सीट पाने के लिए कितने अंकों की जरूरत होती है?
    A:

    एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को श्रेणी के आधार पर नीट कटऑफ परसेंटाइल लाना होगा, नीट कटऑफ परसेंटाइल हर वर्ष बदलता रहता है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra