JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
यूपी नीट काउंसलिंग आवेदन पत्र 2026 - उत्तर प्रदेश का मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च निदेशालय (डीएमईआर) अपनी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर यूपी नीट 2026 काउंसलिंग आयोजित करता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अथॉरिटी ने यूपी नीट 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 के बीच अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। यूपी नीट 2026 राउंड 2 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
यूपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट डाउनलोड लिंक!
This Story also Contains
यूपी एमबीबीएस/बीडीएस 2026 पंजीकरण के लिए, उम्मीदवारों को नीट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। नीट आवेदन पत्र के आधार पर मेडिकल छात्रों को राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित 6428 एमबीबीएस और 2251 बीडीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यूपी नीट आवेदन पत्र 2026 को पांच सरल चरणों में भरना होगा, जिसमें यूपी नीट पंजीकरण, दस्तावेजों को अपलोड करना, शुल्क का भुगतान, फॉर्म जमा करना और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट शामिल है।
इन्हें भी देखें
डीएमई यूपी नीट के आवेदन पत्र (UP NEET application form 2026 in hindi) को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान करना होता है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद, यूपी नीट यूजी रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड (up neet registration slip download) करके रख लें। अधिकारियों द्वारा नीट परिणाम के आधार पर तैयार की जाने वाली स्टेट मेरिट लिस्ट में पात्र उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। यूपी नीट आवेदन पत्र (UP NEET application form in hindi) कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और अन्य विवरण के बारे में हिंदी के इस लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से यूपी नीट काउंसलिंग 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इवेंट्स | डेट्स |
यूपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना | 14 से 17 सितंबर, 2026 |
मेरिट लिस्ट जारी करना | 21 सितंबर, 2026 |
राउंड 2 में चॉइस भरना और लॉक करना | 21 से 24 सितंबर, 2026 |
राउंड 2 की काउंसलिंग में सीट आवंटन का परिणाम | 25 सितंबर, 2026 |
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना | 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक |
इवेंट्स | डेट्स |
यूपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड | 7 से 12 अगस्त, 2026 |
| पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि जमा करना | 7 से 12 अगस्त, 2026 |
| राउंड 1 रजिस्ट्रेशन रि-ओपन | 13 से 14 अगस्त, 2026 |
राउंड 1 यूपी नीट सीट आवंटन | 7 सितंबर 2026 |
| अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना और रिपोर्ट करना | 8 से 14 सितंबर, 2026 |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
यूपी नीट 2026 प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों के लिए स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार यहाँ यूपी नीट पात्रता शर्तों की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने से पहले अनिवार्य रूप से जांच करनी चाहिए कि वो यूपी नीट प्रवेश 2026 के लिए पात्र हों।
नीट यूजी आवेदकों को राज्य का निवासी होना चाहिए। यदि उत्तर प्रदेश से कक्षा 10 और 12 पूरा कर चुके है, तो उन्हें अधिवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
जो भी उम्मीदवार राज्य में स्थित किसी भी स्कूल से अपनी कक्षा 10 या कक्षा 12 पास कर चुके हैं उन्हें सामान्य अधिवास प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा।
यदि उन्होंने यूपी से पढाई पूरा नहीं किया है तो छात्रों को अपना मूल अधिवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
यूपी नीट / बीडीएस 2026 निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए, किसी भी राज्य का कोई भी उम्मीदवार प्रवेश के लिए पात्र होगा।
कक्षा 12 में, योग्य उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी में कम से कम 50% कुल अंक प्राप्त करना होता है। जबकि आरक्षित श्रेणी और सामान्य पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को क्रमशः 40% और 45% प्राप्त होना चाहिए।
इसके साथ ही नीट कटऑफ 2026 परसेंटाइल और प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अंक प्राप्त करने होंगे। NEET-UG 2026 के लिए श्रेणी-वार कटऑफ पर्सेंटाइल और अंक नीचे दिए गए हैं।
उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए श्रेणी-वार नीट 2026 कटऑफ (category-wise NEET 2026 cutoff) का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है।
श्रेणी | कट-ऑफ परसेंटाइल | कट-ऑफ मार्क्स |
यूआर/ईडबल्यूएस | 50वां परसेंटाइल | 715–213 |
ओबीसी | 40वां परसेंटाइल | 212–177 |
एससी | 40वां परसेंटाइल | 212–177 |
एसटी | 40वां परसेंटाइल | 212–177 |
एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी | 40वां परसेंटाइल | 193 - 177 |
एसटी- पीडबल्यूडी | 40वां परसेंटाइल | 191 - 178 |
श्रेणी | नीट कटऑफ | नीट 2023 कट-ऑफ अंक | नीट 2024 कट-ऑफ अंक | नीट 2025 कट-ऑफ अंक |
|---|---|---|---|---|
सामान्य | 50वां पर्सेंटाइल | 720-137 | 720-164 | 686 - 144 |
एससी/एसटी/ओबीसी | 40वां पर्सेंटाइल | 136-107 | 163-146 | 143 - 113 |
जनरल-पीडब्ल्यूडी | 45वां पर्सेंटाइल | 136-121 | 163-129 | 143 - 127 |
एससी/एसटी/ओबीसी-पीडब्ल्यूडी | 40वां पर्सेंटाइल | 136-107 | 145-129 | 126 - 113 |
आवेदन पत्र चार चरणों में भरा जा सकता है:
यूपी नीट ऑनलाइन पंजीकरण
पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना
आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन पत्र जमा करना
यूपी नीट 2026 आवेदन पत्र को भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई तालिका से जांची जा सकती है।
1. यूपी नीट पंजीकरण 2026
खुद को पंजीकृत करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित व्यक्तिगत, शैक्षणिक, संपर्क, नीट 2026 और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है। आवेदन पत्र अत्यंत सावधानी से भरे जाने चाहिए क्योंकि बाद में कुछ विवरण में बदलाव नहीं किए जा सकेंगे। इस पृष्ठ पर यूपी नीट आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए एक लिंक दिया जाएगा।
नाम
आयु (31 दिसंबर, 2026 तक)
घर का पता
पिता का नाम
माता का नाम
ईमेल आईडी
मोबाइल नंबर
उम्मीदवार की श्रेणी
उत्तीर्ण परीक्षा का विवरण
उत्तीर्ण / वर्तमान बोर्ड का नाम
भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी / अंग्रेजी में प्राप्त अंक
कुल प्राप्त अंक
राष्ट्रीयता
नीट रोल नंबर
आवेदन संख्या
विषय-वार और कुल प्राप्त अंक
नीट ऑल इंडिया रैंक
अधिवास (Domicile)
फॉर्म में भरे गए सभी विवरण नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में उल्लिखित होने चाहिए, क्योंकि यह यूपी नीट काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सत्यापित किया जाएगा। विवरण प्रस्तुत करने पर, आगे के चरणों को पूरा करने के लिए SAVE & NEXT पर क्लिक करें।
2. स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना
आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को अपने पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे के निशान को प्राधिकरण द्वारा उल्लिखित निर्देशों के अनुसार अपलोड करना होगा। नीचे उत्तर प्रदेश नीट आवेदन पत्र 2026 में उपयोग की जाने वाली स्कैन की गई छवियों के निर्देशों की जाँच करें।
अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज
दस्तावेज | फाइल का आकार |
पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ | 10 केबी - 30 केबी |
हस्ताक्षर | 10 केबी - 30 केबी |
बाएं हाँथ के अंगूठे का निशान | 10 केबी - 30 केबी |
3. यूपी नीट आवेदन शुल्क का भुगतान
यूपी नीट 2026 आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के लिए, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क भरने के लिए, उम्मीदवारों को 2000 रुपये का भुगतान क्रेडिट / डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड में करना होगा। इसके साथ ही, यदि कोई उम्मीदवार सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए भाग लेना चाहता है, तो उसे 30,000, रुपये सुरक्षा शुल्क के रूप में जबकि निजी कॉलेजों में सुरक्षा शुल्क के रूप में 2,00,000 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। प्राइवेट डेंटल कॉलेज के लिए यह राशि 1,00,000 रुपये होगी। यदि कोई इच्छुक सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहता है, तो जमा की जाने वाली सुरक्षा शुल्क 2,00,000 रुपये होगी।
4. यूपी नीट 2026 आवेदन पत्र को जमा करना
यूपी नीट आवेदन पत्र 2026 भरने का अंतिम चरण फाइनल सबमिशन है। जैसा कि उल्लेख किया गया है, सभी चरणों के पूरा होने के बाद, डीएमई यूपी नीट 2026 आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों को क्रॉस-चेक करना छात्र का कर्तव्य है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में बाद में बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रीव्यू स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। सभी विवरणों की जांच करने के बाद, इच्छुक उम्मीदवार यूपी नीट/ बीडीएस आवेदन पत्र 2026 के फाइनल सबमिशन के लिए 'फाइनल सबमिट’ विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर लें।
आवेदक, जो पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, उनके आवेदन प्राधिकरण द्वारा स्वीकार किए जाएंगे और उन्हें उत्तर प्रदेश नीट मेरिट सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। नीट यूपी काउंसलिंग 2026 के लिए रैंक के आधार पर, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
यूपी में एमबीबीएस प्रवेश (mbbs admission in up) के लिए यूपी नीट आवंटन पत्र (up neet allotment letter) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सीट पाने वाले आवेदक यूपी नीट आवंटन पत्र (up neet allotment letter) डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। यूपी नीट आवंटन पत्र (up neet allotment letter) के बिना संबंधित संस्थान में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। यूपी नीट आवंटन पत्र (up neet allotment letter) आपके लिए अधिकार पत्र की भूमिका निभाता है।
यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट (up neet official website) https://upneet.gov.in है।
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), लखनऊ यूपी नीट काउंसलिंग आयोजित करता है।
यूपी नीट काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज (documents required for up neet counselling) हैं:
नीट स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट (जन्म तिथि के लिए)
कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
आईडी प्रूफ (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
आठ पासपोर्ट साइज फोटो
प्रोविजनल आवंटन पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) यह 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद का ही मान्य होगा
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
यूपी नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन (up neet counselling registration) तारीख 7 अगस्त से 12 अगस्त है।
उपयोगी लिंक
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी नीट एमबीबीएस मॉप अप राउंड में आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश लेने के लिए जल्द ही तारीखें जारी की जाएगी।
चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER), उत्तर प्रदेश यूपी नीट आवेदन पत्र जारी करता है।
यूपी नीट आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है।
नहीं, उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे के निशान की स्कैन की हुई कॉपी को यूपी नीट आवेदन पत्र को भरते समय अपलोड करना होगा।
On Question asked by student community
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello Student,
Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.
In details
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR