JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
एम्स बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 (AIIMS B.Sc. Nursing Application Form 2026 in Hindi) - ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स), नई दिल्ली द्वारा एम्स बीएससी नर्सिंग आवेदन समाप्त कर दिए गए है। उम्मीदवार 10 मई तक एम्स नर्सिंग के लिए आवेदन कर सकते थे। प्राधिकरण ने एम्स बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 29 मार्च को जारी किया था। प्राधिकरण द्वारा एम्स नर्सिंग सुधार विंडो 17 मई से एक्टिव की गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार 19 मई शाम तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते थे। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी।
एम्स बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन करें।
This Story also Contains
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा सात एम्स संस्थानों की बीएससी (एच) नर्सिंग की 477 सीटों और एम्स, नई दिल्ली की बीएसस नर्सिंग पोस्ट-बेसिक की 25 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से संबंधित प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में नवीनतम जानकारी पाने के लिए एम्स बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 के इस हिंदी लेख की मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
यूपी नर्सिंग काउंसलिंग
यूपी नर्सिंग सीएनईटी
सीएनईटी बीएससी नर्सिंग सिलेबस
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 पंजीकरण प्रॉस्पेक्टिव ऍप्लिकैंट्स एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन (Prospective Applicants Advanced Registration in hindi) यानी PAAR सुविधा के माध्यम से किए जाते हैं। एम्स बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 भरने के चरणों में ऑनलाइन पंजीकरण, स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना और पंजीकरण अद्वितीय कोड (आरयूसी) जेनरेट करना शामिल है। एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के फाइनल रजिस्ट्रेशन राउंड में शैक्षिक विवरण, शुल्क भुगतान और एम्स नर्सिंग के लिए परीक्षण शहर का चयन शामिल होता है।
जिन उम्मीदवारों का एम्स नर्सिंग परीक्षा का आवेदन पत्र (AIIMS Nursing exam application form in hindi) प्राधिकरण द्वारा स्वीकार किया जाएगा, केवल वे ही एम्स नर्सिंग ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कभी-कभी एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरने की तारीखों में बदलाव के कारण शेड्यूल रिवाइज किया जाता है। ऐसे में संशोधित कार्यक्रम जारी कर एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरने की नवीनतम डेट की सूचना दी जाती है। एम्स नर्सिंग 2026 तारीखों से अपडेट रहने के लिए इस लेख के साथ जुड़े रहें।
ये भी पढ़ें: सीएनईटी परीक्षा | यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड | यूपी सीएनईटी कट ऑफ
नर्सिंग पाठ्यक्रमों में स्नातक करने के लिए एम्स संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका की जांच कर सकते हैं। एम्स, नई दिल्ली द्वारा शेड्यूल जारी होने पर सूची अपडेट की जाएगी।
इवेंट | डेट्स |
एम्स बेसिक पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 29 मार्च 2026 |
एम्स बेसिक पंजीकरण की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 |
| सुधार विंडो | 17 से 19 मई, 2026 |
बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 की तारीख | 19 जून 2026 |
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि | 27 जून 2026 |
एम्स बीएससी नर्सिंग परिणाम तिथि | 4 जुलाई 2026 |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म को भरने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेजों को तैयार रखना होगा
श्रेणी प्रमाण पत्र
क्वालीफाइंग परीक्षा की मार्कशीट
वैध फोटो आईडी प्रमाण पत्र
क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग
फोटो (निम्नलिखित विनिर्देशों के साथ)
फोटो का आकार 50-100 केबी
बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए
फोटो तेज रोशनी में क्लिक किया जाना चाहिए
तस्वीर खींचते समय फ्लैश के उपयोग से बचना चाहिए
उम्मीदवारों को सीधे कैमरे में देखना होगा
स्पेक्ट्रम या काले चश्मे या कोई अन्य चीज जो चेहरे को आंशिक रूप से या पूरी तरह से कवर करती है, इससे बचना चाहिए
तस्वीर को स्कैन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि फोटो मानक पासपोर्ट आकार (3.5/4.5 सेमी) में है
प्रारूप JPG / JPEG / GIF / PNG होना चाहिए
हस्ताक्षर (निम्नलिखित विनिर्देशों के साथ)
स्कैन किए गए
हस्ताक्षर कोरे श्वेत पत्र पर किया जाना
आकार 20-100 केबी
स्कैन करने से पहले उसका सिग्नेचर साइज 3/6 सेमी होना चाहिए
प्रारूप JPG / JPEG / GIF / PNG होना चाहिए
अंगूठे का निशान (निम्नलिखित विनिर्देशों के साथ)
उम्मीदवार के अंगूठे का निशान एक श्वेत पत्र पर लिया जाना चाहिए
छवि का आकार 20 से 100 केबी होना चाहिए
प्रारूप JPG / JPEG / GIF / PNG होना चाहिए
स्कैनिंग से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छवि का आकार 4/3 सेमी है
उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा
चरण 1 - बेसिक पंजीकरण
एम्स नर्सिंग ऑनलाइन पंजीकरण
स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना
RUC जनरेट करना
चरण 2 - फाइनल रजिस्ट्रेशन
शैक्षणिक विवरण प्रदान करके एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म को भरना
संपर्क विवरण दर्ज करना
चरण 3 - एम्स नर्सिंग आवेदन पत्र शुल्क भुगतान
आवेदन शुल्क का भुगतान
परीक्षा केंद्र का चयन
चरण 4 - पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लेना
एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र भरने की दिशा में बेसिक पंजीकरण पहला चरण है, इसमें कुछ उप चरण भी हैं जिन्हें नीचे दिए चरणों में समझा जा सकता है।
इस चरण में उम्मीदवारों को अपना बेसिक विवरण देकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। उन्हें पहले निम्नलिखित विकल्पों में से किसी का चयन करना होगा
1. स्नातक पाठ्यक्रम
2. स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम
3. डॉक्टरल और सुपरस्पेशलिटी पाठ्यक्रम
पसंदीदा कोर्स का चयन करने के बाद उम्मीदवारों को अपना वैध फोन नंबर और ईमेल आईडी प्रदान करना होता है। किसी भी देरी या किसी भी कार्यक्रम को भूलने से बचने के लिए नर्सिंग उम्मीदवारों द्वारा प्रदान किए गए विवरण आसानी से और नियमित रूप से उनके लिए सुलभ होना चाहिए।
उपर्युक्त पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म में निम्नलिखित विवरण दर्ज करना है
नाम
माता का नाम
पिता का नाम
पता (उम्मीदवारों द्वारा दिए जा रहे पते के प्रमाण के अनुसार)
जन्म की तारीख
श्रेणी
राष्ट्रीयता
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऊपर दर्ज किए गए विवरण में बदलाव नहीं किया जा सकता है और परीक्षा के बाद के चरणों जैसे काउंसलिंग के लिए उपयोग किया जाएगा, इसलिए, विवरणों को भरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। उम्मीदवारों के ऊपर के चरणों को पूरा करने के बाद, एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 के अगले चरण पर आगे बढ़ने के लिए ‘Register’ पर क्लिक करना होगा।
सफल पंजीकरण के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवारों की 'पंजीकरण आईडी' प्रदर्शित की जाएगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर पंजीकरण आईडी भेजा जाता है। उम्मीदवार इसे सुरक्षित रूप से रखें क्योंकि एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र की शेष प्रक्रियाओं को पूरा करते समय और एम्स नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करते समय उनके लिए आवश्यक होगा।
इसके बाद, नर्सिंग उम्मीदवारों को उपरोक्त चरण में दिए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करना होगा और ऊपर उल्लिखित विनिर्देशों के साथ स्कैन की गई तस्वीर, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एम्स नर्सिंग आवेदन पत्र की अस्वीकृति से बचने के लिए उम्मीदवारों द्वारा विनिर्देशों के तहत प्रत्येक विवरण को दो बार जांचा जाना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को इस तस्वीर की कम से कम 5-6 प्रतियां रखनी चाहिए क्योंकि उन्हें प्रवेश के विभिन्न चरणों में उन्हें प्रस्तुत करना होगा।
नर्सिंग के इच्छुक उम्मीदवारों को सबमिट बटन पर क्लिक करके RUC जनरेट करना होगा। उत्पन्न RUC लॉगिन आईडी के रूप में काम करेगा और इसका उपयोग एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं के बाद के चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इस RUC को अपने पास सुरक्षित रखें। इसके किसी भी दुरुपयोग में पूरी तरह से उम्मीदवार की गलती होगी और इसके परिणामस्वरूप उसे नुकसान उठाना होगा। RUC उत्पन्न होने के बाद ही उम्मीदवार अंतिम पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आरयूसी उत्पन्न करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।
1. इस कोड के लिए उम्मीदवारों को इस पृष्ठ पर एक लिंक प्रदान किया जाएगा। उन्हें इस पर क्लिक करना होगा।
2. उम्मीदवारों को फिर अपना पंजीकरण आईडी, पासवर्ड दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा
3. इसके बाद, नर्सिंग उम्मीदवारों को स्क्रीन के बाईं ओर दिए गए ‘Generate Code’ विकल्प पर क्लिक करना होगा
4. उम्मीदवारों को तब उस कोड का चयन करना होगा, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं, जिसके बाद एम्स एमबीबीएस पंजीकरण कोड स्क्रीन पर मूल पंजीकरण आईडी और उम्मीदवार के नाम के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
5. यह सलाह दी जाती है कि नर्सिंग एस्पिरेंट्स एम्स नर्सिंग के अंतिम पंजीकरण और आगे की प्रक्रियाओं के लिए इस कोड का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
आरयूसी जनरेट करने के बाद, उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। नीचे दिए गए चरणों की मदद से उम्मीदवार एम्स नर्सिंग आवेदन पत्र भर सकेंगे।
शैक्षिक विवरण
इस चरण में उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में विवरण प्रदान करना आवश्यक है।
पसंदीदा भाषा जिसमें वे परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं
परीक्षा में वे पहले भी उपस्थित हुए या नहीं, इसका उत्तर देने के लिए उनके लिए एक हाँ / नहीं विकल्प प्रदान किया जायेगा
फिर उन्हें क्वालीफाइंग परीक्षा का नाम और उनकी योग्यता की स्थिति दर्ज करनी होगी
जब उम्मीदवार एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में उपर्युक्त विवरण भर लेते है, तो स्क्रीन में अन्य विवरणों के लिए कॉलम प्रदर्शित किए गए जायेंगे, जिसमें शामिल हैं
राज्य जहां से वे संबंधित हैं
कक्षा 12 का रोल नंबर
अंकन योजना (CGPA / प्रतिशत)
योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंक और स्कोर
विवरण भरने के बाद उम्मीदवारों को ‘Proceed to step 5’ पर क्लिक करना होगा
अब उम्मीदवारों को एम्स नर्सिंग आवेदन फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान के प्रमाण के रूप में रसीद का प्रिंट आउट लेना होगा। नीचे दी गई तालिका में श्रेणी वार एम्स नर्सिंग आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।
एम्स नर्सिंग आवेदन शुल्क 2026
श्रेणी | शुल्क* |
सामान्य/ओबीसी | ₹2000 |
एससी/एसटी | ₹1600 |
पीडब्ल्यूडी | इस श्रेणी के लोगों को भुगतान नहीं करना है |
* ऊपर उल्लिखित शुल्क में लेनदेन शुल्क शामिल नहीं है
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद उस परीक्षा केंद्र का चुनाव करना होता है जहां से वे एम्स नर्सिंग परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, उन्हें एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 पर परीक्षा केंद्र की पसंद के लिए प्राथमिकता के आधार पर केंद्रों का चुनाव करना होगा। एम्स नर्सिंग परीक्षा केंद्र को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाता है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण देख सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में कोड के साथ परीक्षा केंद्रों की एक सूची दी गयी है।
परीक्षा केंद्र का नाम | कोड | परीक्षा केंद्र का नाम | कोड |
गुवाहाटी | AS01 | भोपाल | MP01 |
पटना | BR01 | चेन्नई | TN01 |
रायपुर | CG01 | जोधपुर | RJ01 |
चंडीगढ़ | CH01 | कोलकाता | WB01 |
दिल्ली | DL01 | भुवनेश्वर | OD01 |
बैंगलोर | KA01 | देहरादून | UK01 |
तिरुवंतपुरम | KL01 | मुंबई | MH01 |
एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरने के सभी चरणों को पूरा करने के बाद, स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन पेज प्रदर्शित किया जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए नर्सिंग उम्मीदवारों को लगभग 5-6 प्रिंट आउट लेने चाहिए।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग समय में बेसिक पंजीकरण के लिए एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म की सुधार विंडो की सुविधा प्रदान की जाएगी। सुधार के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा
1. सुधार विंडो के लिए एक लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया
2. कैंडिडेट लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा जहां नर्सिंग उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा और फिर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
3. AIIMS नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 बेसिक रजिस्ट्रेशन पृष्ठ स्क्रीन पर दिखाई देगा
4. एम्स नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 में जिन विवरणों में सुधार की आवश्यकता होगी और उन्हें सुधारा जा सकता है, उन्हें लाल रंग में हाइलाइट किया जाएगा
5. सुधार करने के बाद उम्मीदवारों को घोषणा (declaration) पर क्लिक करना होगा और फिर फॉर्म जमा करना होगा
6. एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र की पुष्टि पृष्ठ स्क्रीन पर दिखाई देगा, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लेना होगा।
बीएससी नर्सिंग स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सम्मानित और सुनिश्चित कॅरियर का आश्वासन देता है। ऐसे में इस कोर्स को करने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अच्छी खासी होती है। बीएससी नर्सिंग के लिए एम्स नर्सिंग और इंडियन आर्मी नर्सिंग के लिए एमएनएस आवेदन पत्र (mns application form) जारी किए जाने का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। एमएनएस 2026 प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से, छह प्रतिभागी कॉलेजों में 220 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। बीएससी नर्सिंग आवेदन 29 मार्च 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवारों को एमएनएस आवेदन पत्र अंतिम तारीख (mns application form last date) के पहले भरना होगा। एम्स नर्सिग आवेदन लास्ट डेट (aiims nursing application form last date) के पहले भरने वाले आवेदक एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा सात एम्स संस्थानों की बीएससी (एच) नर्सिंग की 1046 सीटों और एम्स, नई दिल्ली की बीएसस नर्सिंग पोस्ट-बेसिक की 25 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश देने वाले संस्थानों के प्रवेश का तरीका अलग-अलग हो सकता है जैसे कि एम्स की बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। भारतीय सेना नर्सिंग के लिए नीट के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। वहीं अन्य संस्थान अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा या नीट या फिर दोनों के आधार पर प्रवेश देते हैं। कुछ संस्थान ऐसे भी हो सकते हैं जो पीसीबी के अंकों से भी प्रवेश दे सकते हैं। ऐसे में बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम कब होगा, या बीएससी नर्सिंग में प्रवेश कैसे दिया जाएगा; इस प्रश्न का जवाब जानने के लिए संबंधित संस्थान की साइट या वहां सीधे संपर्क करके पता करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से बीएससी नर्सिंग का शेड्यूल जान सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एम्स नर्सिंग पंजीकरण पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी प्रमाण पत्र, क्वालिफाइंग परीक्षा की मार्कशीट, मान्य फोटो आईडी प्रूफ, क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स और फोटोग्राफ जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
एम्स बीएससी नर्सिंग का फॉर्म 28 मार्च, 2026 को जारी कर दिया गया। एम्स नर्सिंग 2026 आवेदन पत्र भरने के बाद करेक्शन की सुविधा भी दी जाती है।
आवेदन शुल्क श्रेणियों के आधार पर भिन्न होता है। पिछले साल के अनुसार, जनरल/ ओबीसी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये है, एससी / एसटी के लिए 1200 रुपये है और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
नहीं, किसी भी परिस्थिति में, जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण पूरा नहीं किया है, उनके लिए एम्स नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 जारी नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को कई परीक्षा केंद्रों का विकल्प प्रदान किया जाता है, ऊपर लेख में इनके नाम और कोड दिए गए हैं।
एम्स नर्सिंग आवेदन 2026 की अंतिम तारीख 10 मई थी।
एम्स नर्सिंग 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में कई चरण होंगे जिनको सिलसिलेवार ढंग से पूरा करना होगा-
चरण 1 - बेसिक पंजीकरण
एम्स नर्सिंग ऑनलाइन पंजीकरण
स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना
RUC जनरेट करना
चरण 2 - फाइनल रजिस्ट्रेशन
शैक्षणिक विवरण प्रदान करके एम्स नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म को भरना
संपर्क विवरण दर्ज करना
चरण 3 - एम्स नर्सिंग आवेदन पत्र शुल्क भुगतान
आवेदन शुल्क का भुगतान
परीक्षा केंद्र का चयन
चरण 4 - पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लेना
On Question asked by student community
Hello Anusree,
The AIIMS Nursing Entrance Examination is a highly competitive exam for admission to B. Sc Nursing programs at AIIMS institutions across India. Solving previous year question papers helps candidates understand the exam pattern, difficulty level, and important topics.
Here are the links to the AIIMS Nursing Entrance Exam
Hello Sonu,
Check the link given above for AIIMS BSc entrance exam previous year question papers in PDF format.
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-question-paper
Hello Subashini,
The AIIMS Nursing previous year question papers (PYQs) are available at the link given below in PDF format
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-question-paper
Hello Tannu
Please check the link given below:
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-question-paper
Hope it helps.
You can check previous years' question papers for the AIIMS BSc Nursing Exam here: https://medicine.careers360.com/download/sample-papers/aiims-bsc-nursing-previous-year-question-papers-solutions-pdf
Recognized as Category 1 University by UGC | Accredited with A+ Grade by NAAC | Scholarships available
Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record