Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीएनईटी परीक्षा 2025 (CNET Exam 2025 in hindi) - मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन (19-25 जुलाई)
    • लेख
    • सीएनईटी परीक्षा 2025 (CNET Exam 2025 in hindi) - मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन (19-25 जुलाई)

    सीएनईटी परीक्षा 2025 (CNET Exam 2025 in hindi) - मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन (19-25 जुलाई)

    Nitin SaxenaUpdated on 11 Feb 2026, 05:31 PM IST

    सीएनईटी परीक्षा 2025 (CNET Exam 2025 in hindi) - अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (ABVMU), उत्तर प्रदेश सभी भाग लेने वाले कॉलेजों के लिए सीएनईटी काउंसलिंग 2025 आयोजित की। प्राधिकरण द्वारा मॉप-अप राउंड सीट मेट्रीक्स की घोषणा 12 जुलाई को की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 जुलाई से 25 जुलाई तक सीएनईटी मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन भर सकते थे। उम्मीदवारों के लिए मॉप अप सीट आवंटन परिणाम 28 जुलाई को जारी किया गया।

    सीएनईटी परीक्षा 2025 (CNET Exam 2025 in hindi) - मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन (19-25 जुलाई)
    CNET Exam 2025

    प्राधिकरण ने 23 जून से राउंड 2 सीएनईटी काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया गया । पात्र अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक अपने विकल्प भर सकते थे। सीएनईटी काउंसलिंग राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम 3 जुलाई 2025 को घोषित किया गया।
    सीएनईटी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए यहां पंजीकरण करें!

    अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ (ABVMU लखनऊ) ने आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग के लिए सीएनईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। प्राधिकरण ने 13 जून को राउंड 1 यूपी सीएनईटी काउंसलिंग 2025 के सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की। राउंड 1 सीएनईटी काउंसलिंग में आवंटित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और उनके प्रवेश की पुष्टि के लिए 19 जून तक रिपोर्ट करना था।

    इससे पहले राउंड 1 सीएनईटी काउंसलिंग पंजीकरण (CNET counselling registration round 1 in hindi) 2 जून से शुरू कर दिया गया। सीएनईटी परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार 9 जून, 2025 तक सीएनईटी काउंसलिंग (CNET counselling in hindi) के लिए आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के समान ही अपने सीएनईटी 2025 पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना था। यूपी सीएनईटी काउंसलिंग 2025 ( UP CNET counselling 2025 in hindi) के लिए सीधा लिंक यहाँ दिया गया। प्राधिकरण ने सीएनईटी परीक्षा 2025 परिणाम 27 मई को घोषित कर दिया गया।
    सीएनईटी काउंसलिंग डायरेक्ट लिंक पर जाएं

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    प्राधिकरण ने आधिकारिक सूचना विवरणिका abvmuup.edu.in पर CNET 2025 काउंसलिंग की तिथियां जारी कर दी हैं। सीएनईटी परीक्षा 2025 परिणाम घोषित कर दिया है। सीएनईटी रिजल्ट 2025 की जाँच करने के लिए सीधा लिंक यहाँ दिया गया है। प्राधिकरण सीएनईटी परीक्षा का परिणाम स्कोरकार्ड प्रारूप में घोषित करता है। सीएनईटी 2025 के परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, प्राधिकरण एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार करता है। ये भी पढें- सीएनईटी कट-ऑफ देखें
    सीएनईटी 2025 परिणाम देखें

    सीएनईटी काउंसलिंग तिथि 2025 (CNET counselling date 2025)

    संचालन प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में 11610 बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए सीएनईटी 2025 काउंसलिंग और प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से सीएनईटी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल देख सकते हैं।

    यूपी सीएनईटी काउंसलिंग तिथि 2025

    इवेंट

    डेट

    राउंड 1 काउंसलिंग

    पंजीकरण और विकल्प भरना

    2 जून, 2025

    ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि

    9 जून, 2025

    विकल्प भरने की अंतिम तिथि

    9 जून, 2025

    सीट आवंटन की घोषणा

    13 जून, 2025

    सीट आवंटन की स्वीकृति और प्रवेश प्रक्रिया

    14 से 19 जून, 2025
    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
    19 जून, 2025
    राउंड 2 काउंसलिंग
    पंजीकरण एवं विकल्प भरने की आरंभ तिथि
    23 जून, 2025
    ऑनलाइन पंजीकरण की समाप्ति
    काउंसलिंग एवं विकल्प भरना
    30 जून, 2025
    सीट आवंटन परिणाम
    3 जुलाई, 2025
    सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया की स्वीकृति
    4 से 9 जुलाई, 2025
    रिपोर्टिंग और शामिल होना
    4 से 9 जुलाई, 2025
    मॉप-अप राउंड
    सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
    12 जुलाई, 2025
    पंजीकरण और विकल्प भरना
    19 जुलाई, 2025
    पंजीकरण एवं विकल्प भरने की समाप्ति
    25 जुलाई, 2025
    सीट आवंटन परिणाम
    28 जुलाई, 2025
    सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया की स्वीकृति
    28 जुलाई से 2 अगस्त 2025
    रिपोर्टिंग और शामिल होना
    28 जुलाई से 2 अगस्त 2025


    इससे पहले प्राधिकरण ने abvmuup.edu.in पर प्रोविजनल यूपी सीएनईटी आंसर की 2025 जारी कर दी थी। अभ्यर्थी यूपी सीएनईटी आंसर की को चुनौती भी दे सकते थे। यूपी सीएनईटी रिजल्ट 27 मई को घोषित कर दिया गया। यूपी सीएनईटी परीक्षा 2025 21 मई, 2025 को आयोजित की गई थी।

    सीएनईटी 2025 परीक्षा अंग्रेजी भाषा में पेन और पेपर मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की गई और इसमें 120 एमसीक्यू होंगे और यह 120 अंकों का होगा। सीएनईटी 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, अवधि 2 घंटे और 20 मिनट होगी और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा के समापन के बाद, संचालन प्राधिकारी द्वारा सीएनईटी 2025 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। योग्य छात्रों को सीएनईटी 2025 काउंसलिंग के दो राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद मॉप-अप राउंड होगा।
    ये भी पढ़ें-

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now

    सीएनईटी 2025 के बारे में (About CNET 2025)

    अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एबीवीएमयू लखनऊ अपने 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम के लिए राज्य स्तरीय एबीवीएमयू बीएससी नर्सिंग सामान्य प्रवेश परीक्षा, जिसे सीएनईटी के रूप में जाना जाता है, आयोजित करता है। यह प्रवेश परीक्षा एबीवीएमयू लखनऊ, एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, यूपीयूएमएस सैफई, एलएलआरएम मेरठ और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी डीम्ड विश्वविद्यालयों से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में 11610 बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

    सीएनईटी 2025 हाइलाइट (CNET 2025 Highlights)

    परीक्षा का पूरा नाम

    कॉमन नर्सिंग एंटरेंस टेस्ट

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    सीएनईटी

    संचालन निकाय

    अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू)

    वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    ऑनलाइन: 3000

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन

    भाग लेने वाले कॉलेज

    1

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 20 मिनट

    सीएनईटी महत्वपूर्ण तिथियाँ (CNET Important Dates)

    छात्रों को सीएनईटी 2025 की सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। छात्र नीचे दी गई तालिका में सीएनईटी 2025 की महत्वपूर्ण तिथियो की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथियां

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    24 मार्च 2025

    आवेदन की अंतिम तिथि

    03 मई 2025

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    14 मई 2025

    सीएनईटी परीक्षा तिथि

    21 मई 2025

    आंसर की जारी होने की तिथि

    25 मई 2025

    परिणाम तिथि

    27 मई 2025

    सीएनईटी राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
    2-9 जून 2025

    सीएनईटी 2025 पात्रता मानदंड (CNET 2025 Eligibility Criteria)

    सीएनईटी 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से बीएससी नर्सिंग के लिए पात्रता दिशानिर्देशों की जांच कर सकते हैं।

    कोर्स

    पात्रता

    बीएससी नर्सिंग

    • अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा 31 दिसंबर 2025 तक उसकी आयु 17-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा अंग्रेजी अनिवार्य विषय होना चाहिए।

    सीएनईटी 2025 आरक्षण (CNET 2025 reservation)

    एबीवीएमयू बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा स्वीकृत सीटों के लिए आरक्षण दिया जाता है। शारीरिक रूप से विकलांग अभ्यर्थियों को 5% हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया जाता है तथा उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10% का ईडब्ल्यूएस कोटा स्वीकार्य हो सकता है।

    सीएनईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया (CNET 2025 Application Process)

    सीएनईटी 2025 आवेदन पत्र भरने के चरण इस प्रकार हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं और सीएनईटी 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

    • “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें और उसमें पूछे गए सभी विवरण भरें जैसे - उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का विवरण, जन्म तिथि, आयु, लिंग, एक वैध ईमेल पता और एक वैध मोबाइल नंबर।

    • सफल पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल पते और फोन नंबर पर पंजीकरण आईडी नंबर प्राप्त होगा।

    • “सीएनईटी 2025 आवेदक डैशबोर्ड” में सफलतापूर्वक लॉग इन करने के लिए पंजीकरण आईडी और डीओबी का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • “बी.एस.सी. नर्सिंग के लिए शुल्क का भुगतान करें” बटन पर क्लिक करें और डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान की पुष्टि होने के बाद, “फ़ॉर्म भरें” बटन पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण फार्म में उल्लिखित व्यक्तिगत जानकारी आवेदन फार्म में स्वतः भर दी जाएगी।

    • स्थायी एवं संचार पता दर्ज करें।

    • शैक्षिक योग्यता का विवरण जैसे 10वीं और 12वीं कक्षा दर्ज करें।

    • अपनी पसंद के अनुसार कोई भी तीन परीक्षा केंद्र चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।

    सीएनईटी परीक्षा 2025 में आवश्यक दस्तावेज (Documents Required at Exam CNET 2025)

    • सीएनईटी परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड

    • आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी या किसी भी वैध सरकारी जारी आईडी की स्व-सत्यापित प्रति

    • संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र

    • स्वयं का वचन पत्र (यदि लागू हो)

    सीएनईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (CNET 2025 Exam Pattern)

    सीएनईटी 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सीएनईटी 2025 के परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। इसे नीचे दी गई तालिका से देखा जा सकता है।

    प्रमुख कारक

    विवरण

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    अवधि

    2 घंटे और 20 मिनट

    प्रश्नों की कुल संख्या

    120

    कुल अंक

    120

    पूछे गए प्रश्नों का स्तर

    10 + 2

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू

    सही उत्तर के लिए अंक

    1 अंक

    गलत उत्तर के लिए अंक

    0 अंक

    सीएनईटी 2025 एडमिट कार्ड (CNET 2025 Admit Card)

    सफलतापूर्वक पंजीकृत छात्र अपनी पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से सीएनईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

    सीएनईटी 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download the CNET 2025 admit card?)

    • एबीसीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।

    • एक बार सीएनईटी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होने पर, इसे क्रॉस-चेक करें और डाउनलोड करें।

    • सभी विवरणों की जांच हो जाने के बाद एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट ले लें।

    सीएनईटी 2025 आंसर की (CNET 2025 Answer Key)

    प्राधिकरण द्वारा सीएनईटी 2025 आंसर की जारी की जाती है। उम्मीदवार सीएनईटी 2025 आंसर की के माध्यम से अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

    सीएनईटी 2025 रिजल्ट (CNET 2025 Result)

    सीएनईटी 2025 का परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी कर दिया गया है। सीएनईटी 2025 के अंकों का उपयोग करके, एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की गई है।

    सीएनईटी 2025 परिणाम कैसे जांचें? (How to check the CNET 2025 result?)

    • परीक्षा संचालन संस्था की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर “नोटिस” अनुभाग के अंतर्गत परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • सीएनईटी 2025 आवेदन पत्र भरते समय प्राप्त पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।

    • सफल लॉगिन के बाद, सीएनईटी रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए सीएनईटी 2025 के स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें।

    सीएनईटी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया (CNET 2025 Counselling Process)

    सीएनईटी रिजल्ट की घोषणा के बाद, संचालन संस्था सामान्य मेरिट रैंक के साथ परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी करेगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये और काउंसलिंग सुरक्षा शुल्क के रूप में 5000 रुपये (सीट आवंटित न होने पर वापसी योग्य) का भुगतान करना होगा। ऐसा न करने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

    अभ्यर्थी को सीट पुष्टिकरण शुल्क के रूप में 40,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन या बैंक चालान के माध्यम से करना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह राशि ट्यूशन फीस में समायोजित कर दी जाएगी।

    सीएनईटी 2025 काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए चरण

    • अभ्यर्थियों को सीएनईटी 2025 काउंसलिंग के लिए 500 रुपये काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क और 5000 रुपये सुरक्षा शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण करना होगा।

    • प्रवेश प्रकोष्ठ सामान्य मेरिट रैंक और संबंधित श्रेणी रैंक के आधार पर उम्मीदवार के पसंदीदा संस्थान से सीटें आवंटित करेगा।

    • वेबसाइट पर आवंटित सीट की जांच करें, और 40,000 रुपये का भुगतान करके आवंटन को लॉक/पुष्टि करें, भुगतान पूरा होने के बाद सीट लॉक करने के बाद विशेष काउंसलिंग में विकल्प बदलना संभव नहीं है।

    • काउंसलिंग के प्रथम चरण में रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। जिस अभ्यर्थी को सीट आवंटित की गई है, उसे अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा, उसे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। वैध दस्तावेज के बिना या अपर्याप्त दस्तावेज या बेमेल होने पर सीट रद्द कर दी जाएगी।

    • दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, उसे अनंतिम प्रवेश दिया जाएगा और उसे निर्धारित अवधि के भीतर शेष निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यदि अभ्यर्थी प्राधिकरण द्वारा उल्लिखित निर्दिष्ट अवधि के भीतर शेष प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में अनिच्छुक है या असफल रहता है, तो सीटों को रिक्त के रूप में चिह्नित कर दिया जाएगा तथा सीट बुकिंग शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।

    • प्रवेश शुल्क का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा।

    • सीटों को भरने के लिए कुल 2 राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी और उसके बाद ऑनलाइन/ऑफलाइन ऑन-कैंपस मॉप-अप राउंड होगा। काउंसलिंग के राउंड 1 के पूरा होने के बाद, उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग में सीट अपग्रेड/फेरबदल के लिए पात्र होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी मौजूदा सीट में फेरबदल करता है और राउंड 2 में नई अपग्रेडेड सीट प्राप्त करता है, तो उसकी राउंड 1 में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।

    सीएनईटी 2025 काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेज (Documents Required at CNET 2025 counselling)

    • प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर

    • सफेद बैकग्राउंड के साथ 5 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो

    • फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

    • आवेदन भरते समय अपलोड की गई सत्यापन शीट

    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र/मार्कशीट/अंकों का विवरण

    • कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

    • मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीएनईटी 2025 कितनी बीएससी नर्सिंग सीटें प्रदान करता है?
    A:

    सीएनईटी 2025 उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कुल 11610 बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश प्रदान करता है।

    Q: सीएनईटी 2025 परीक्षा का तरीका क्या है?
    A:

    सीएनईटी 2025 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    Q: सीएनईटी 2025 परीक्षा की अवधि क्या है?
    A:

    सीएनईटी 2025 परीक्षा की अवधि 2 घंटे 20 मिनट है।

    Q: क्या मैं नीट परीक्षा देकर एबीवीएमयू और अन्य संबद्ध कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग में प्रवेश पा सकता हूँ?
    A:

    नहीं, आप बीएससी नर्सिंग के लिए नीट परीक्षा के माध्यम से एबीवीएमयू और अन्य संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश नहीं पा सकते हैं। आपको CNET 2025 के लिए अलग से उपस्थित होना होगा।

    Q: सीएनईटी 2025 परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या है?
    A:

    सीएनईटी 2025 परीक्षा का कठिनाई स्तर आम तौर पर आसान से मध्यम होता है। पूछे जाने वाले प्रश्न आम तौर पर 10 + 2 स्तर के होते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    IPU Paramedical Exam Application Date

    2 Feb'26 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    19 Mar'26 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSUHS BSc Nursing Application Date

    20 Mar'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Maternal Infant Young Child Nutrition
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CNET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CNET ?