NEET PG College Predictor
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि स्थगित: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। प्राधिकरण अब 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा आयोजित करेगा। प्रीम कोर्ट ने एनबीई के 3 अगस्त को नीट पीजी एग्जाम कराने के प्रस्ताव को दी मंजूरी दे दी है। इससे पहले एनबीई ने नीट पीजी 2025 परीक्षा को पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि 15 जून, 2025 से स्थगित कर दिया था। एनबीई ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि नीट पीजी परीक्षा 2025 एक ही पाली में आयोजित की जाएगी और इसलिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए परीक्षा तिथि को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया था। एनबीई ने nbe.edu.in पर नीट पीजी 2025 की संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। नीट पीजी 2025 के स्थगन के बारे में एनबीई का नोटिस नीचे लेख में देखें।

इससे पहले एनबीईएमएस ने एक नोटिस जारी करते हुए सूचित किया है कि सभी एनबीईएमएस एमसीक्यू-आधारित परीक्षाओं, जैसे कि एनईईटी-पीजी, एनईईटी-एमडीएस, एनईईटी-एसएस, एफएमजीई, डीएनबी-पीडीसीईटी, जीपीएटी, डीपीईई, एफडीएसटी और एफईटी में अनिवार्य सेक्शनल टाइमिंग शुरू किया जाएगा।
इस बीच सोशल मीडिया पर प्रसारित एक नोटिस में दावा किया गया है कि नीट पीजी 2025 की परीक्षा पुनर्निर्धारित कर दी गई है। लेकिन पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में कहा है कि नीट पीजी की परीक्षा रिशेड्यूल नहीं की गई है। यह दावा फर्जी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। प्रामाणिक जानकारी के लिए https://natboard.edu.in पर जाएं।

नीट पीजी भारत में एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले मेडिकल स्नातकों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। हाल के वर्षों में नीट पीजी की परीक्षा तिथि कई बार स्थगित की जा चुकी है, और नीट पीजी 2025 पंजीकरण में देरी ने हजारों उम्मीदवारों को अनिश्चितता की स्थिति में छोड़ दिया है।
जी 2025 परीक्षा तिथि स्थगित होने, स्थगन के पीछे संभावित कारणों और इसके निहितार्थों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
NEET PG 2025 परीक्षा की तिथि NBE द्वारा स्थगित कर दी गई। प्राधिकरण ने NEET PG 2025 को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह स्थगन NEET PG परीक्षा के एक पाली में आयोजित होने के कारण है। मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार उत्सुकता से इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि, “क्या नीट पीजी 2025 स्थगित किया जाएगा?” (“Will NEET PG 2025 be postponed?”)।
नीट पीजी परीक्षा की तिथि पहले भी कई बार स्थगित की जा चुकी है। नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है।
वर्ष | रिमार्क |
2024 | नीट पीजी 2024 परीक्षा को पुनर्निर्धारण संबंधी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रारंभ में, NEET PG 2024 की परीक्षा तिथि 3 मार्च, 2024 थी, हालाँकि, इसे 7 जुलाई, 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फिर, इसे 23 जून 2024 तक के लिए टाल दिया गया। हालांकि, 22 जून 2024 को, परीक्षा से कुछ घंटे पहले, पेपर लीक की अफवाहों के कारण इसे 11 अगस्त 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। |
2022 | 2022 में नीट पीजी परीक्षा 12 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालाँकि, बाद में इसे 21 मई, 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। |
2021 | 2021 में नीट पीजी परीक्षा शुरू में 18 अप्रैल, 2021 के लिए निर्धारित की गई थी। हालाँकि, COVID-19 महामारी के कारण, परीक्षा 11 सितंबर, 2021 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
एसे कई कई कारक हैं जो नीट पीजी 2025 परीक्षा स्थगित होने की ओर इशारा कर रहे हैं। इनमें से कुछ कारक जिनके कारण एनबीई नीट पीजी 2025 परीक्षा स्थगित कर सकता है, वे हैं -
1. पंजीकरण अधिसूचना देर से जारी करना
मार्च 2025 तक, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने नीट पीजी 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। आम तौर पर, एनबीई परीक्षा तिथि से 2-3 महीने पहले एनईईटी पीजी परीक्षा की अधिसूचना जारी करता है, जिससे उम्मीदवारों को नीट पीजी आवेदन पत्र भरने और तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। नीट पीजी 2025 की आधिकारिक अधिसूचना में देरी, नीट पीजी परीक्षा तिथि 2025 के संभावित स्थगन की ओर इशारा कर रही है।
2. नीट पीजी 2024 काउंसलिंग का अभी तक आयोजन किया जाना
नीट पीजी 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया नीट पीजी 2024 कटऑफ परसेंटाइल में कमी के साथ फिर से आगे बढ़ गई है। नीट पीजी काउंसलिंग की इस विस्तारित समयसीमा ने NBE के परीक्षा कैलेंडर को बाधित कर दिया है और संभावित रूप से नीट पीजी 2025 की संभावित परीक्षा तिथि के साथ ओवरलैप हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो नीट पीजी 2025 के स्थगित होने की बहुत अधिक संभावना है।
3. नीट पीजी क्वालिफाइंग परसेंटाइल में कमी
रिक्त सीटों की समस्या का समाधान करने और उन्हें भरने के लिए, नीट पीजी 2024 के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल को दो बार कम कर दिया गया है। नीट पीजी 2024 कटऑफ में यह कमी ज़्यादा सीटें भरने के लिए की गई है, और संभावना है कि क्वालिफ़ाइंग परसेंटाइल को और कम किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो नीट पीजी 2024 की काउंसलिंग आगे बढ़ सकती है, जिससे एनबीई को नीट पीजी 2025 परीक्षा की तारीख़ टालनी पड़ सकती है।
नीट पीजी 2025 के संभावित स्थगन से छात्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। कुछ सकारात्मक जैसे तैयारी मेंऔर समय मिलना तो कुछ नकारात्मक जैसे सेशन का लेट होना हैं। नीट पीजी 2025 स्थगित होने के कुछ निहितार्थ इस प्रकार हैं -
तैयारी के लिए समय अधिक मिलना - नीट पीजी 2025 स्थगित होने का एक सकारात्मक प्रभाव यह है कि इससे छात्रों को नीट पीजी 2025 की अच्छी तैयारी करने के लिए अतिरिक्त समय का लाभ मिलता है।
विलंबित शैक्षणिक सत्र - नीट पीजी 2025 के स्थगित होने से शैक्षणिक सत्र में देरी होने से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शुरुआत बाधित हो सकती है। इससे न केवल अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की उपलब्धता प्रभावित होगी, बल्कि मरीजों की देखभाल भी प्रभावित होगी।
कॅरियर नियोजन की अनिश्चितताएं: नीट पीजी 2025 परीक्षा में देरी के कारण, कई अभ्यर्थियों को अपने कॅरियर की समयसीमा को संरेखित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को जो विशिष्ट विशेषज्ञता या संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं।
On Question asked by student community
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
End-to-End NEET PG Admission Guidance | One-to-One Counselling | College Predictors | Regular Updates | E-books
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines