Careers360 Logo
ask-icon
share
    क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं? (Can An Average Student Crack NEET 2025?)
    • लेख
    • क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं? (Can An Average Student Crack NEET 2025?)

    क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं? (Can An Average Student Crack NEET 2025?)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 12 Nov 2024, 12:25 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं - क्या आप सोच रहे हैं कि क्या एक औसत छात्र नीट 2025 को पास कर सकता है? इसका उत्तर है हाँ! यह प्रश्न नीट परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के स्तर के कारण उठता है। पिछले साल 24 लाख से अधिक छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। सही मानसिकता, समर्पण और प्रभावी अध्ययन रणनीतियों के साथ एक औसत छात्र भी इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकता है। एक औसत छात्र को नीट परीक्षा 2025 में सफल होने में मदद करने के लिए सिद्ध तकनीकों, रणनीतियों और टिप्स के बारे में जानें।

    क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं? (Can An Average Student Crack NEET 2025?)
    क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं - एवरेज स्टूडेंट कैसे नीट एग्जाम पास करें?

    हम एक व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करेंगे, जिसमें अपडेट किए गए पाठ्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों और तैयारी टिप्स को जानने से लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना और अपने नीट सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना शामिल है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) भारत में विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों द्वारा पेश की जाने वाली लगभग 105733 एमबीबीएस, 28,088 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी और एएच सीटों पर प्रवेश देने के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) आयोजित करती है। बेहतर रणनीतियों के साथ तैयारी करने से एक औसत छात्र के नीट 2025 पास करने की संभावना बढ़ सकती है।

    एलेनोर रूजवेल्ट का एक उद्धरण है- "महान दिमाग विचारों पर चर्चा करते हैं; औसत दिमाग घटनाओं पर चर्चा करते हैं; छोटे दिमाग लोगों पर चर्चा करते हैं।" इसे ध्यान में रखते हुए, थोड़ी मेहनत और बेहतर तैयारी के साथ, एक औसत छात्र भी नीट 2025 परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सकता है। क्या एक औसत छात्र नीट में सफलता पा सकता है, यदि इस बात का विश्लेषण किया जाए तो इसे लेकर कोई अस्पष्टता नहीं रह जाती। क्योंकि इसका उत्तर हां है; इस धारणा को कि आखिर कैसे औसत छात्र नीट 2025 को क्रैक करें, वास्तविकता में बदला जा सकता है। नीट के एक टॉपर, अनंथ पराक्रम (एआईआर 11) ने भी कहा कि, "वह स्कूल के शुरुआती दिनों में एक मेधावी छात्र नहीं थे, लेकिन नियमित रूप से नीट की तैयारी की वजह से वह एक टॉपर बन पाए।"

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    देश की एकमात्र एवं सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को क्रैक करने के लिए अनुशासित रहते हुए निरंतर अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। इससे न्यूनतम योग्यता कटऑफ हासिल करने के साथ एक अच्छा नीट रिजल्ट मिलेगा। खुद को औसत छात्र मानने वाले नीट 2025 अभ्यर्थी को कभी भी अपनी क्षमताओं पर संदेह नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें लक्ष्य पर केंद्रित रहने और अपने पर भरोसा होना चाहिए। प्रबंधन, टाइम-टेबल, दैनिक अभ्यास और नीट की तैयारी से जुड़े कुछ अन्य पहलू हैं जिन पर उनको विचार करने की आवश्यकता है। क्योंकि यही वे चीजें हैं जो नीट 2025 परीक्षा (NEET 2025 Exam) में सफलता पाने की राह को आसान बनाती हैं और फिर वांछित संस्थान में प्रवेश पा दिलाएंगी। व्यवस्थित और उचित दृष्टिकोण रखने वाले उम्मीदवार इसे वास्तविकता में बदल सकते हैं। अब तो समझ ही गए होंगे कि क्या औसत छात्र नीट 2025 क्रैक कर सकते हैं, इस प्रश्न का जवाब है कि हां ऐसा बिल्कुल किया जा सकता है पर इसके लिए व्यवस्थित व उचित दृष्टिकोण के साथ ही लगन के साथ मेहनत करनी होगी।

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    आइए जानते हैं कि औसत छात्र नीट 2025 कैसे क्रैक कर सकते हैं?

    नीट के इच्छुक उम्मीदवारों को नीट 2025 परीक्षा की तैयारी के तरीके में कुछ फेरबदल करने की सलाह दी जाती है। इससे तैयारी काफी लाभप्रद हो जाएगी। एक औसत छात्र को नीट 2025 क्रैक करने में मददगार उपायों की जानकारी नीचे दी गई है:

    नीट क्रैक करने के लिए औसत छात्रों के लिए टिप्स - समय सारिणी

    बेहतर अंकों के साथ नीट क्रैक करने के लिए समय सारिणी (Time Table) बनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि सभी विषयों के विभिन्न टॉपिक्स का अध्ययन किया जाना आवश्यक है, इसके लिए समान रूप से समय विभाजित करने की जरूरत होगी। समय सारिणी होने से नीट 2025 को क्रैक करने में बहुत मदद मिलेगी। इसी से सभी टॉपिक्स को ठीक से कवर करना सुनिश्चित हो पाएगा। समय सारिणी तैयार कर लेने से आप नियमित अध्ययन कर पाएंगे। हालांकि नीट-यूजी क्रैक करने के लिए केवल समय सारिणी बना लेने से काम नहीं चलेगा। एवरेज स्टूडेंट्स को समय सारिणी का कठोरता से पालन सुनिश्चित करना होगा।

    नियमित अध्ययन से औसत छात्रों को नीट 2025 क्रैक करने में मिलेगी मदद

    औसत दर्जे के किसी छात्र के लिए नीट 2025 क्रैक करने के जरूरी विभिन्न तरीकों में से एक है नियमित अध्ययन करने की आदत। बेहद अनुशासन के साथ नियमित अध्ययन से राह काफी आसान बन जाएगी। अध्ययन श्रृंखला को तोड़े बिना नियमित रूप से अध्ययन करें क्योंकि यह माना गया है कि कुछ दिनों तक बहुत अध्ययन करने की तुलना में नियमित अध्ययन बेहतर है।

    बेहतर समय प्रबंधन से औसत उम्मीदवार कर सकते हैं नीट 2025 यूजी क्रैक?

    उम्मीदवारों को समय का सदुपयोग करने की जरूरत होती है। ऐसे में समय का प्रबंधन करने की सलाह दी जाती है ताकि वे कुशलता के साथ परिणामोन्मुखी पढ़ाई कर सकें। समय को ठीक से प्रबंधित करने पर छात्रों के पास पढ़ी बातों को दोहराने के लिए खूब समय बच जाता है। टॉपिक्स को दोहराते रहने से वे भूलते नहीं हैं। नीट 2025 को क्रैक करने की राह में समय का प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह एक ऐसा कदम है जो नीट प्रवेश परीक्षा क्रैक करने में मदद करेगा। इससे उम्मीदवारों को तय समय के भीतर नीट परीक्षा को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    औसत छात्रों के लिए नीट 2025 को क्रैक करने के लिए विषयों का वेटेज जानिए

    नीट 2025 क्रैक करने के तरीकों पर विचार करते समय प्रत्येक टॉपिक के लिए तय वेटेज उन चीजों में से एक है जिन पर औसत छात्रों को जरूर गौर करना चाहिए। उम्मीदवारों को सभी विषयों के लिए नीट 2025 अधिक अंक वाले चैप्टर्स और महत्वपूर्ण टॉपिक के जरिये वेटेज की जांच करनी चाहिए और फिर उन टॉपिकों के साथ तैयारी शुरू करनी चाहिए जिनसे अधिक अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें समझने के लिए अधिक समय दें। इससे अधिक से अधिक अंक के टॉपिक कवर कर पाएंगे और तैयारी की प्रक्रिया अधिक आसान और आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी।

    यहाँ भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए नीट 2025 के कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स दिए गए हैं।

    नीट 2025 महत्वपूर्ण टॉपिक– भौतिक विज्ञान

    नीट 2025 महत्वपूर्ण टॉपिक– रसायन विज्ञान

    नीट 2025 महत्वपूर्ण टॉपिक– जीव विज्ञान

    उष्मागतिकी के नियम

    तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों की आवर्तिता

    जीव वैज्ञानिक वर्गीकरण

    किरण प्रकाशिकी

    सामान्य जैविक रसायन विज्ञान

    पादप जगत

    घूर्णी गति

    पी ब्लॉक तत्व

    पुष्पीय पौधों की आकारिकी

    सेमीकंडक्टर और संचार व्यवस्था

    परमाणु संरचना

    कोशिका– जीवन की इकाई

    प्रकाशविद्युत प्रभाव और विद्युत चुंबकीय तरंगे

    रासायनिक आबंधन तथा आणविक संरचना

    पाचन और अवशोषण

    विद्युत धारा

    कार्बोनिल यौगिक (एल्डिहाइड एवं कीटोन)

    रासायनिक समन्वय और एकीकरण

    स्थिरविद्युत

    विलयन और अणुसंख्य गुणधर्म

    पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन

    तरंगें और ध्वनि

    आयनिक साम्यावस्था

    मानव प्रजनन

    विद्युत चुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा

    रासायनिक तापगतिकी

    आनुवांशिकता और विचलन के सिद्धांत

    धारा के चुंबकीय प्रभाव

    डी व एफ के ब्लॉक तत्व

    मानव स्वास्थ्य और बीमारियां

    --

    हेलोएल्केन्स

    पारिस्थितिकी तंत्र

    --

    --

    पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं


    नीट की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर का अभ्यास करें

    नीट मॉक टेस्ट और नीट पिछले वर्ष के पेपरों का अभ्यास करें, इससे उम्मीदवारों को नीट परीक्षा पैटर्न से संबंधित पहलुओं जैसे एक प्रकार के प्रश्न, अंकन योजना, वेटेज वितरण, आदि के अवलोकन में सहूलियत होगी। मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर का अभ्यास एक औसत उम्मीदवार की नीट 2025 सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और बेहतर ढंग से तैयारी करने में मदद मिलेगी। नीट सैंपल पेपर्स का अभ्यास करने से उम्मीदवारों को अपनी गति और सटीकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

    नीट 2025 को क्रैक करने के लिए औसत छात्रों के लिए अन्य सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

    उम्मीदवारों को नीट 2025 के लिए अन्य सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का भी लाभ ले लेना चाहिए। इससे उन्हें किसी टॉपिक को बेहतर ढंग से समझने में मदद होगी। संदर्भ के तौर पर इन पुस्तकों की मदद लेने से आपको उन कठिन विषयों को समझने में मदद मिलेगी जिन्हें आप समझ नहीं पाए थे। नीचे नीट के प्रत्येक विषय के लिए नीट 2025 सिलेबस के हिसाब से कुछ सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की जानकारी दी गई है।

    नीट 2025 भौतिक विज्ञान के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें

    • एचसी वर्मा की कांसेप्‍ट्स ऑफ फिजिक्‍स

    • डीसी पांडे की ऑब्‍जेक्टिव फिजिक्‍स

    • हालीडे, रे‍सनिक और वाकर की फंडामेंटल्‍स ऑफ फिजिक्‍स

    • प्रदीप की फंडामेंटल्‍स ऑफ फिजिक्‍स

    • आईई इरोदोव की प्रॉबलम्‍स इन जनरल फिजिक्‍स

    • ओपी टंडन की फिजिकल केमिस्ट्री

    Parul University, Ahmedabad Campus

    Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines

    नीट 2025 रसायन विज्ञान के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें

    • मॉडर्न की 11वीं और 12वीं कक्षा की एबीसी ऑफ केमिस्‍ट्री

    • जेडी ली की कंसाइज इनऑर्गेनिक केमिस्‍ट्री

    • दिनेश केमिस्ट्री गाइड

    • वीके जायसवाल (इनऑर्गेनिक), एमएस चौहान (ऑर्गेनिक) और एन. अवस्थी (फिजिकल) की प्रैक्टिस बुक्‍स

    नीट 2025 जीव विज्ञान के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें

    • ट्रूमैन की बायोलॉजी वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 2

    • दिनेश की ऑब्‍जेक्टिव बायोलॉजी

    • अंसारी की ऑब्जेक्टिव बॉटनी

    • बायोलॉजी पर प्रदीप गाइड

    • बायोलॉजी के लिए जीआर बाथला पब्लिकेशंस

    चूंकि नीट 2025 को क्रैक करने में इन उपायों से एक औसत छात्र को अधिक बेहतर ढंग से तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसलिए नीट 2025 में सफलता हासिल करने के लिए भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को बताई गई बातों का पालन करना चाहिए, तो बस कमर कसकर जुट जाइए और संकल्प शक्ति, मेहनत और लगन से इस बाधा पर विजय पाइए।

    अन्य संबंधित लेख

    नीट फिजिक्स 2025 की तैयारी कैसे करें

    नीट 2025 के लिए रसायन विज्ञान का अध्ययन कैसे करें

    नीट जीव विज्ञान की तैयारी कैसे करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: NEET 2025 को क्रैक करने के लिए एक औसत छात्र के लिए पास क्या संभावनाएं होती हैं?
    A:

    बेहतर रणनीति के साथ तैयारी एक एवरेज स्टूडेंट के लिए अच्छे स्कोर के साथ NEET 2025 को क्रैक करने की संभावनाओं को बढ़ाती है।

    Q: एक औसत छात्र NEET 2025 को कैसे क्रैक कर सकता है?
    A:

    कठिन परिश्रम और बेहतर तैयारी के साथ, एक औसत छात्र भी बेहतरीन स्कोर के साथ NEET 2025 परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकता है।

    Q: NEET 2025 के लिए सबसे अच्छी तैयारी के टिप्स क्या हैं?
    A:

    NEET 2025 परीक्षा के लिए नीट के उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की विधि में कुछ फेरबदल करने की सलाह दी जाती है। अच्छे समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, फोकस और शांत मन से तैयारी करने से नीट परीक्षा को क्रैक किया जा सकता है।

    Q: NEET 2025 कब आयोजित किया जाएगा?
    A:

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) भारत में कॉलेजों द्वारा ऑफर की जाने वाली एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवीएससी और एएच सीटों पर एडमिशन के लिए मई 2025 में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) आयोजित करेगी।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Upcoming Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Upcoming Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Upcoming Dates
    RPVT exam Counselling Date

    2 Nov'26 - 2 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution