Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 Biology) - सिलेबस, विशेषज्ञ की राय, टिप्स
    • लेख
    • नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 Biology) - सिलेबस, विशेषज्ञ की राय, टिप्स

    नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 Biology) - सिलेबस, विशेषज्ञ की राय, टिप्स

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 05 Mar 2025, 11:07 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 Biology) - देश की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक नीट परीक्षा है। नीट परीक्षा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एमबीबीएस तथा बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवार नीट 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए इंटरनेट पर अक्सर नीट तैयारी टिप्स की खोज करते रहते है। उम्मीदवारोंं को नीट तैयारी टिप्स केसाथ नीट 2025 सिलेबस तथा नीट परीक्षा पैटर्न से अवगत होना होना बहुत जरूरी है। नीट परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. नीट के लिए जीव विज्ञान कैसे पढ़ें (how to learn biology for neet in Hindi)
    2. NEET 2025 के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय (Important chapters of Biology for NEET 2025 in hindi)
    3. नीट 2025 बायोलॉजी के लिए तैयारी टिप्स (Preparation Tips for NEET 2025 Biology In hindi)
    4. नीट बायोलॉजी की तैयारी के लिए टिप्स (Detailed preparation tips for NEET Biology in hindi)
    5. बायोलॉजी कैसे पढ़ें (biology kaise padhe)
    नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 Biology) - सिलेबस, विशेषज्ञ की राय, टिप्स
    नीट जीवविज्ञान की तैयारी

    नीट 2025 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों को नीट क्रैक करने के टिप्स के बारे में पता होना चाहिए। नीट 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, नीट 2025 पेपर में जीव विज्ञान खंड से कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। इस तरह देखा जाए तो नीट के कुल 720 अंकों में से 360 अंक की वेटेज बायोलॉजी को मिली है। इसलिए संभावित सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने में उम्मीदवारों को नीट बायोलॉजी के तैयारी टिप्स से मदद मिलेगी।

    उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जीवविज्ञान के नीट सिलेबस में कक्षा 11 और कक्षा 12 के प्रश्नों का समान वितरण होता है। नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी के लिए उम्मीदवार को एनसीईआरटी के माध्यम से शुरुआत करने की आवश्यकता होती है क्योंकि जीव विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम और प्रश्न लगभग पूरी तरह से इसी पर आधारित होते हैं। नीट 2025 जीव विज्ञान की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम में शामिल कांसेप्ट को समझना चाहिए और इनके आधार पर प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट के लिए जीव विज्ञान कैसे पढ़ें (how to learn biology for neet in Hindi)

    नीट 2025 में जीव विज्ञान खंड का वेटेज सबसे अधिक होता है, यदि जीव विज्ञान के दोनों भागों जंतु विज्ञान और पादप विज्ञान को अच्छे से तैयार कर लिया जाए तो समझिए 50% तैयारी पूरी हो गई। इसके चलते हर छात्र यह जानने के ख्वाहिशमंद होते हैं कि नीट के लिए जीव विज्ञान कैसे पढ़ें? यदि आपकी भी रुचि नीट के लिए जीव विज्ञान कैसे पढ़ें इसका जवाब जानने में है तो इस लेख से बहुत मदद मिलने वाली है। NEET 2025 के लिए जीवविज्ञान तैयारी टिप्स को जानने और उनका पालन करने से निश्चित रूप से उम्मीदवारों के तैयारी स्तर में वृद्धि होगी। आइए जानें कि नीट के लिए बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें (biology ki taiyari kaise karen) -

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जितनी जल्दी हो सके नीट 2025 के लिए जीव विज्ञान की तैयारी शुरू कर दें। नीट बायोलॉजी पाठ्यक्रम में कक्षा 11 और कक्षा 12 के प्रश्नों का समान वितरण होता है। नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी के लिए एक उम्मीदवार को एनसीईआरटी से गुजरना पड़ता है क्योंकि जीव विज्ञान के पाठ्यक्रम और प्रश्न लगभग पूरी तरह से इसी पर आधारित होते हैं। नीट 2025 के लिए जीव विज्ञान की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम में शामिल अवधारणाओं को समझना चाहिए और उनके आवेदन पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।

    नीट 2025 बायोलॉजी प्रश्न पत्र पर विशेषज्ञों ने विश्लेषण किया कि नीट का कठिनाई स्तर पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। इसलिए उम्मीदवारों को उसी के अनुसार नीट बायोलॉजी 2025 की तैयारी करनी होगी। नीट बायोलॉजी की तैयारी के लिए टिप्स और ट्रिक्स चाहने वाले उम्मीदवार, नीचे दिए गए लेख से नीट 2025 तैयारी रणनीतियों की जांच कर सकते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    NEET 2025 के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय (Important chapters of Biology for NEET 2025 in hindi)

    जीव विज्ञान विषय के लिए NEET 2025 की तैयारी शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को जीव विज्ञान के अध्याय-वार वेटेज (chapter-wise weightage of Biology in hindi) के बारे में पता होना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से NEET 2025 के लिए जीव विज्ञान के अध्याय-वार वेटेज के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।

    नीट बायोलॉजी अध्याय-वार वेटेज (NEET Biology chapter-wise weightage)

    अध्याय

    वेटेज (100 में से)

    Diversity in Living World

    14%

    Cell Structure and Function

    5%

    Structural Organisation in Animals and Plants

    9%

    Plant Physiology

    6%

    Human Physiology

    20%

    Reproduction

    9%

    Genetics and Evolution

    18%

    Biotechnology and Its Applications

    3%

    Biology and Human Welfare

    4%

    Ecology and environment

    12%

    नीट बायोलॉजी 2025 : बॉटनी से अध्याय-वार प्रश्न (Chapter-wise questions from Botany)

    कक्षा

    नीट 2025 के लिए बॉटनी के महत्वपूर्ण अध्याय

    कुल

    XII

    Biology in Human Welfare

    1

    XI

    Cell & Cell Cycle

    5

    XI

    Diversity of Life

    5

    XII

    Ecology

    6

    XII

    Genetics

    6

    XI

    Plant Physiology

    8

    XII

    Reproduction & Sexual Reproduction

    4

    XI

    Structural Organisation of Plants

    5

    XII

    Animal Husbandry & Biotechnology

    7

    XII

    Evolution: Theories & Evidences

    1

    XI

    Biomolecules

    2

    कुल

    50

    NEET Biology 2025: जूलॉजी से अध्यायवार प्रश्न (Chapter-wise questions from Zoology)

    कक्षा

    नीट 2025 के लिए जूलॉजी के महत्वपूर्ण अध्याय

    कुल

    XII

    Biology in Human Welfare

    2

    XI

    Cell Structure and Function

    4

    XI

    Diversity of Life

    0

    XII

    Ecology

    3

    XII

    Genetics

    5

    XI

    Plant Physiology

    0

    XII

    Reproduction & Sexual Reproduction

    0

    XI

    Structural Organisation of Plants

    0

    XI

    Animal Kingdom

    5

    XII

    Animal Husbandry & Biotechnology

    6

    XII

    Evolution

    1

    XII

    Human Health & Disease

    1

    XI

    Human Physiology

    10

    XII

    Human Reproduction & Reproductive Health

    6

    XI

    Biomolecules

    3

    XI

    Structural Organisation in Animals

    4

    कुल

    50

    नीट 2025 बायोलॉजी के लिए तैयारी टिप्स (Preparation Tips for NEET 2025 Biology In hindi)

    नीट बायोलॉजी की तैयारी कैसे करें इसका उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से चरणबद्ध तैयारी रणनीतियों के बारे में जान सकते हैं।

    नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी के लिए 10 टिप्स

    1

    नीट सिलेबस को जानें और विभाजित कर लें

    2

    महत्वपूर्ण टॉपिकों की पहचान करें

    3

    नीट 2025 जीव विज्ञान की पुस्तकें

    4

    नीट अध्ययन योजना तैयार करें

    5

    टेबल और चार्ट तैयार करें

    6

    ईमानदारी से अभ्यास करें

    7

    मॉक टेस्ट दें

    8

    नियमित रूप से दोहराएं

    9

    नीट के लिए टॉपर के टिप्स

    10

    विशेषज्ञों के सुझाव

    नीट बायोलॉजी की तैयारी के लिए टिप्स (Detailed preparation tips for NEET Biology in hindi)

    उम्मीदवार विस्तृत तरीके से नीट 2025 जीव विज्ञान की तैयारी के लिए नीचे दिए गए सुझावों को पढ़ सकते हैं। नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी के टिप्स जानने और उनका पालन करने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    1. नीट बायोलॉजी की तैयारी के टिप्स - सिलेबस को जानें और विभाजित करें (NEET Biology preparation tips - Know and divide the syllabus in hindi)

    नीट बायोलॉजी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस तथ्य से परिचित होना चाहिए कि नीट 2025 बायोलॉजी सिलेबस काफी बड़ा है और इसके लिए गहरी समझ की आवश्यकता होती है। नीट पाठ्यक्रम के जीव विज्ञान भाग में कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम से 38 चैप्टर शामिल हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को नीट जीवविज्ञान की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम को छोटे हिस्सों में विभाजित करना आवश्यक होता है। नीट बायोलॉजी तैयारी 2025 (NEET Biology preparation 2025) के लिए पाठ्यक्रम का कक्षावार विस्तृत विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।

    एनईईटी 2025 जीव विज्ञान के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus for NEET 2025 Biology in hindi)

    कक्षा 11

    कक्षा 12

    टॉपिक / चैप्टर

    टॉपिक / चैप्टर

    जैव विविधता (Diversity of Living Organisms)

    प्रजनन (Reproduction)

    अध्याय - 1 : जैविक संसार

    अध्याय - 1 : जीवों में प्रजनन

    अध्याय - 2: जीववैज्ञानिक वर्गीकरण

    अध्याय - 2 : पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    अध्याय - 3 : वनस्पति जगत

    अध्याय - 3 : मानव जनन

    अध्याय - 4 : प्राणी जगत

    अध्याय - 4 : जनन स्वास्थ्य

    पादपों और प्राणियों में संरचनात्मक संगठन (Structural Organisation in Plants & Animals)

    आनुवंशिकी तथा विकास (Genetics and Evolution)

    अध्याय - 5 : पुष्पी पौधों की आकारिकी

    अध्याय - 5 : वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत

    अध्याय - 6 : पुष्पी पादपों का शारीर

    अध्याय - 6 : वंशागति के आणविक आधार

    अध्याय - 7 : प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    अध्याय - 7 : विकास

    कोशिका - संरचना एवं कार्य (Cell: Structure and Function)

    जीव विज्ञान और मानव कल्याण (Biology and Human Welfare)

    अध्याय - 8 : कोशिका - जीवन की इकाई

    अध्याय - 8 : मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    अध्याय - 9 : जैव अणु

    अध्याय - 9 : खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    अध्याय - 10 : कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    अध्याय - 10 : मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    पादप कार्यकीय (Plant Physiology)

    जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग (Biotechnology and its Applications)

    अध्याय - 11 : पौधों में परिवहन

    अध्याय - 11 : जैव प्रौद्योगिकी – सिद्धांत व प्रक्रियाएं

    अध्याय - 12 : खनिज पोषण

    अध्याय - 12 : जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग

    अध्याय - 13 : ऊँचे पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण (Ecology and Environment)

    अध्याय - 14 : पादपों में श्वसन

    अध्याय - 13 : जीव और समष्टियां

    अध्याय - 15 : पादप - वृद्धि एवं परिवर्धन

    अध्याय - 14 : परितंत्र

    मानव शरीर विज्ञान (Human Physiology)

    अध्याय - 15 : जैव विविधता एवं संरक्षण

    अध्याय - 16 : पाचन एवं अवशोषण

    अध्याय - 16 : पर्यावरण से जुड़े मुद्दे

    अध्याय - 17 : पादप श्वसन और गैसों का आदान-प्रदान

    अध्याय - 18 : शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    अध्याय - 19 : उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    अध्याय - 20 : गमन एवं संचलन

    अध्याय - 21 : तंत्रकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    अध्याय - 22 : रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    2. नीट बायोलॉजी की तैयारी के टिप्स - महत्वपूर्ण टॉपिक्स को हल करें (NEET Biology preparation tips - Chalk out the important topics)

    उम्मीदवारों को नीट 2025 के लिए बायोलॉजी के महत्वपूर्ण विषयों के साथ तैयारी करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, कक्षा-वार नीट 2025 जीव विज्ञान महत्वपूर्ण टॉपिक (class-wise NEET 2025 Biology important topics) को नीचे सूचीबद्ध किया गया है, उम्मीदवार इसकी मदद ले सकते हैं।

    कक्षा 11वीं : नीट की तैयारी के लिए बायोलॉजी के महत्वपूर्ण टॉपिक (Class 11th : Important topic of Biology for NEET preparation)

    पादप जगत

    • विभिन्न प्रकार के शैवाल और उनके रंगद्रव्य से जुड़े प्रश्न

    • टेरिडोफाइट्स और जिम्नोस्पर्म के सामान्य विशेषताएँ

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    जैविक वर्गीकरण

    • मोनेरा, प्रोटिस्टा, कवक की सामान्य विशेषताएं

    पादपों और प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    • जड़, तना और पत्ती शरीर की संरचना

    • जानवरों के ऊतक और उनके कार्य, विशेष रूप से एपिथेलियल ऊतक

    कोशिका: संरचना और कार्य

    • माइकोप्लाज्मा, नाभिक, गुणसूत्र, राइबोसोम, क्लोरोप्लास्ट और माइटोकॉन्ड्रिया

    • अर्धसूत्रीविभाजन - प्रोफ़ेज़ I

    प्लांट फिजियोलॉजी

    • C3, C4 चक्र

    • क्रांज एनाटॉमी

    • ग्लाइकोलिसिस और क्रेब्स चक्र

    • क्रान्ज एनाटॉमी

    • ईटीएस कॉम्प्लेक्स

    • फोटोपीरियॉडिज्म

    • वाष्पोत्सर्जन खिंचाव

    • फ्लोएम में भारी गति

    • खनिज की कमी और नाइट्रोजन चक्र

    पशु / मानव शरीर क्रिया विज्ञान

    • सभी विषय विशेष रूप से चित्र बेहद महत्वपूर्ण हैं

    कक्षा 12वीं: नीट 2025 तैयारी के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक (Class 12th: Important topic of Biology for NEET preparation 2025)

    प्रजनन

    • पौधों में युग्मकजनन

    • मनुष्यों में युग्मकजनन

    • पौधों और जानवरों में प्रजनन संरचनाएं

    • पॉलीएम्ब्रियोनी, पार्थेनोकार्पी, एपोमिक्सिस

    • मासिक धर्म

    आनुवंशिकी और विकास

    • डायहाइब्रिड क्रॉस, लिंकेज

    • कोडॉमिनेंस

    • पेडिग्री विश्लेषण

    • आनुवंशिक विकार

    • डार्विनवाद और प्राकृतिक चयन

    • मानव विकास

    जैव प्रौद्योगिकी

    • प्रक्रिया और अनुप्रयोग

    • बीटी कपास, आरएनएआई, मानव इंसुलिन, जीन थेरेपी, आणविक निदान

    मानव कल्याण में जीव विज्ञान

    • मानव प्रतिरक्षा

    • एड्स, कैंसर

    • ड्रग्स

    पारिस्थितिकी और पर्यावरण

    • पर्यावरण के मुद्दे

    • बायोजियोकेमिकल चक्र

    • जनसंख्या मेल

    • अनुकूलन

    • उत्तराधिकार

    इन्हें भी देखें

    3. नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी के टिप्स (Preparation tips of NEET 2025 Biology) - सबसे अच्छी किताबें चुनें

    नीट जीव विज्ञान की तैयारी के लिए बाजार में पुस्तकों की भरमार है। ऐसे में नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी (NEET Biology preparation 2025 in hindi) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी (NEET 2025 Biology preparation in hindi) के लिए उपयोग किए जाने वाले संसाधनों की गुणवत्ता परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों में दिखती है। कई टॉपर और विशेषज्ञों की राय में, एनसीईआरटी पुस्तकों को नीट जीवविज्ञान की कांसेप्ट को समझने का आधार बनाना चाहिए। उम्मीदवारों को नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी (NEET 2025 Biology preparation in hindi) को बेहतर करने के लिए नीचे दी गई पुस्तकों को शामिल करने का भी प्रयास करना चाहिए।

    नीट 2025 बायोलॉजी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for NEET 2025 Biology)

    क्रम

    बायोलॉजी पुस्तक का नाम और लेखक (Name & author of Biology books)

    1

    बायोलॉजी वॉल्यूम 1 और 2 – ट्रूमैन

    2

    ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी – दिनेश

    3

    ऑब्जेक्टिव बॉटनी- अंसारी

    4

    प्रदीप गाइड ऑन बायोलॉजी

    5

    ऑब्जेक्टिव एनसीईआरटी ऐट योर फिंगरटिप्स – एमटीजी

    4. नीट 2025 जीव विज्ञान की तैयारी के टिप्स (NEET 2025 Biology preparation tips) - अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनाएं

    प्रत्येक उम्मीदवार को नीट बायोलॉजी की तैयारी के दौरान अपने अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनानी चाहिए। अध्ययन की प्रभावी योजना से बहुत मदद मिलती है, खासकर जब नीट 2025 बायोलॉजी (NEET 2025 Biology) की तैयारी की बात आती है। उम्मीदवारों को पूरे पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नीट बायोलॉजी 2025 (NEET Biology 2025 in hindi) के अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनानी चाहिए। ताकि वे नीट जीवविज्ञान सिलेबस के किसी भी हिस्से को भूलें नहीं। नीट 2025 सिलेबस (NEET 2025 Biology in hindi) के प्रत्येक टॉपिक को उसके महत्व के अनुसार समय आवंटित किया जाना चाहिए। यह भी महत्वपूर्ण है कि अध्ययन कार्यक्रम का पालन किया जाए और तैयारी की प्रगति के अनुसार उसमें परिवर्तन करते चलें।

    5. नीट बायोलॉजी की तैयारी के टिप्स (NEET Biology preparation tips) - टेबल और चार्ट बनाएं

    नीट विशेषज्ञ चार्ट और तालिकाओं के रूप में अध्ययन को सारांशित करने की सलाह देते हैं। यह परीक्षा के दिनों में नीट पाठ्यक्रम 2025 जीव विज्ञान (NEET Syllabus 2025 Biology in hindi) को जल्दी दोहराने में मददगार होगा। नीट बायोलॉजी की तैयारी (NEET syllabus 2025 for Biology) के दौरान इन चार्टों में महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों और उदाहरणों को शामिल करने का प्रयास करें। नीट बायोलॉजी 2025 (NEET Biology 2025 in hindi) के अधिक से अधिक डायग्राम बनाने का अभ्यास करें और इन्हें आसपास चिपकाएँ ताकि नियमित रूप से रिवीजन करने में सहूलियत रहे। इससे पढ़ने की जगह भी रंग-बिरंगी और आकर्षक बन जाएगी।

    6. नीट 2025 बायोलॉजी की तैयारी के टिप्स (NEET UG 2025 Biology preparation tips in hindi) - ईमानदारी से अभ्यास करें

    नीट बायोलॉजी 2025 की तैयारी (NEET Biology 2025 preparation tips) करने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से गहन अभ्यास की आदत विकसित करनी होगी। सैद्धांतिक अवधारणाओं की समझ केवल अभ्यास के माध्यम से लागू की जा सकती है। पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न की समझ विकसित करने के लिए नीट सैंपल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल किया जाना चाहिए।

    इन्हें भी पढ़ें

    7. नीट बायोलॉजी तैयारी टिप्स 2025 (NEET Biology preparation tips 2025) - मॉक टेस्ट दें

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट 2025 मॉक टेस्ट (NEET 2025 Mock Test) को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है ताकि उम्मीदवार ऑनलाइन टेस्ट देने का अभ्यास कर सकें। इसलिए, उम्मीदवारों को नीट बायोलॉजी की तैयारी (preparation for NEET Biology) को अच्छा करने के लिए अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देना चाहिए।

    इन्हें भी देखें

    8. नीट 2025 जीव विज्ञान की तैयारी (NEET 2025 Biology preparation in hindi) - नियमित रूप से रिवीजन करें

    अंत में, नीट बायोलॉजी के अध्ययन और अभ्यास का पूरा लाभ पाने के लिए, नियमित अंतराल पर रिवीजन करते रहना चाहिए। रिवीजन यह सुनिश्चित करता है कि जो कुछ भी पढ़ा गया है उसे भूले नहीं। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले पूरे पाठ्यक्रम को कई बार दोहराना चाहिए इससे प्रत्येक टॉपिक में शामिल हर अवधारणा की स्पष्ट समझ विकसित होगी। नियमित तौर पर दोहराने से अध्ययन की प्रगति का पता रहता है। बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तरों का अभ्यास करना जरूरी होता है। इसमें जिन चैप्टर को सिलेबस में सबसे अधिक वेटेज दिया गया है उनके प्रश्नों का अभ्यास करने पर अधिक जोर दें। इससे कम समय में अधिक अंकों के लिए प्रयास करने की क्षमता विकसित हो जाएगी।

    नीट 2025 - कुछ अन्य उपयोगी लेख-

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    बायोलॉजी कैसे पढ़ें (biology kaise padhe)

    बायोलॉजी कैसे पढ़ें (biology kaise padhe), बायोलॉजी की स्टडी कैसे करें (biology ki study kaise kare) या बायोलॉजी की पढ़ाई कैसे करें (biology ki padhai kaise kare) जैसे प्रश्न आम तौर पर नीट की तैयारी करने जा रहे हर छात्र के मानस में होते हैं। उम्मीद करते हैं कि जीव विज्ञान की तैयारी कैसें करें की समस्या पर केंद्रित इस लेख से आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा। नीट जीवविज्ञान के लिए उल्लिखित तैयारी रणनीतियों के साथ-साथ विशेषज्ञों और नीट टॉपर्स के सुझावों से नीट के जीव विज्ञान खंड में वांछित स्कोर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

    बायोलॉजी कैसे पढ़ें जान लेने से कुछ नहीं होगा, लेख में दी गई जानकारी का पूरा लाभ लेने के लिए पूरे मनोयोग से तैयारी में जुटना की जरूरत होगी।

    नीट 2025 - कुछ अन्य उपयोगी लेख-

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra

    Hello, with a NEET PG rank of 66,000, the college and branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred specialisation. You can check possible colleges and courses based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor