Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
10वीं क्लास से नीट की तैयारी कैसे करें (How to prepare for NEET from Class 10th) - भारत में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को भारत की एकल मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में सफलता पाने की जरूरत होती है। नीट के लगातार बढ़ते प्रतिस्पर्धा स्तर को देखते हुए, छात्रों को जल्द से जल्द अपनी नीट प्रीपरेशन की शुरुआत करनी चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए, Careers360 नीट की भावी उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 से नीट 2027 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for NEET 2027 from Class 10 in hindi), इस पर यह लेख तैयार किया है।
नीट की तैयारी कक्षा 10 से ही शुरू करने से उम्मीदवारों को नीट सिलेबस के कॉन्सेप्ट्स को समझने में मदद मिलेगी। किसी भी बोर्ड के 10वीं कक्षा से नीट की तैयारी (10th ke baad neet ki taiyari kaise kare ) करने वाले छात्रों के पास अपनी तैयारी की रणनीतियों में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय होगा तथा अपने कमजोर क्षेत्रो को मजबूत करने का पूरा समय मिलेगा। इच्छुक नीट यूजी एस्पिरेंट्स यहां रणनीतियों, महत्वपूर्ण विषयों और अन्य विवरण सहित कक्षा 10 से नीट की तैयारी (10th ke baad neet ki taiyari kaise kare ) करने के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में हिंदी में पढ़ सकते हैं।
छात्रों के मन में यह प्रश्न रहता है कि नीट की तैयारी किस क्लास से करें (neet ki taiyari kis class se kare)। छात्रों के लिए कक्षा 10 से नीट की तैयारी शुरू करना सबसे बेहतर विकल्प है। कक्षा 10 से नीट की तैयारी शुरू करने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट को क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तैयारी के टिप्स नीचे दिए गए हैं।
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
1. नीट सिलेबस को अच्छी तरह से जानें - एनटीए एनईईटी प्रिपरेशन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवार नीट सिलेबस 2027 को अच्छे से जान लें। सिलेबस की मदद से, उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों जानकारी मिलती है। पाठ्यक्रम में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी) विषय शामिल हैं। नीट प्रश्न पत्र में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों होंगे, जिसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न करने होंगे, जबकि जीव विज्ञान में 90 प्रश्न करने होंगे। कक्षा 10 से नीट पाठ्यक्रम जानने पर, उम्मीदवारों को अपने सबसे कमजोर और सबसे कठिन वर्गों के बारे में पता करने में मदद मिलेगी, जो कक्षा 10 से नीट की बेहतर तैयारी में उनकी सहायता करेगा।
2. अपने कॉन्सेप्ट्स को अच्छी तरह से क्लियर करें - पूरा सिलेबस नोट करने के बाद, कक्षा 10 के उम्मीदवारों को नीट की तैयारी वैचारिक प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए। संदेह और कांसेप्ट को दूर करने के लिए NCERT विज्ञान की पाठ्यपुस्तकें सबसे अच्छा माध्यम होती हैं। नीट 2020 के टॉपर सोएब आफताब जिन्होंने AIR 1 हासिल किया है, ने बताया कि, “मेरे अध्ययन के दौरान मेरा मुख्य ध्यान मेरी कांसेप्ट को क्लियर करना था। मैं दैनिक लक्ष्य निर्धारित करता था और दिन के अंत से पहले उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करता था। नीट के लिए, मैंने सबसे पहले अपनी कांसेप्ट को मजबूत करने के लिए NCERT सिलेबस को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया।”
3. नीट प्रेपरेशन को लेकर विस्तृत योजना बनाएं - जैसा कि ऊपर बताया गया है, नीट परीक्षा में तीन विषयों - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न शामिल हैं। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि उम्मीदवारों को विज्ञान विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए और पर्याप्त संख्या में प्रश्नों को हल करके अपनी कांसेप्ट को क्लियर करना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को एक प्रभावी अध्ययन योजना तैयार करनी चाहिए और इसका दैनिक आधार पर पालन करना चाहिए। 10वीं कक्षा से नीट की तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को एक पूर्ण समय सारणी तैयार करनी चाहिए जो उन्हें नीट पाठ्यक्रम को विभाजित करने में मदद करेगी। समय सारणी को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि उम्मीदवार प्रत्येक विषय को एक बराबर समय प्रदान कर सकें। अध्ययन योजना का पालन करने से उम्मीदवारों को दैनिक अध्ययन के दौरान उचित अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी। कोई समस्या होने पर, छात्र अपने माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों से नीट अध्ययन योजना की तैयारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
4. नीट परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स को जानें - एक बार जब उम्मीदवार पाठ्यक्रम से परिचित हो जाता है, तो उन्हें महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नीट परीक्षा में अधिक वेटेज देने वाले विषयों को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नीट में शामिल महत्वपूर्ण विषयों को शुरुआत से मजबूत करने पर, अंतिम क्षणों की तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी गड़बड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रत्येक विषय से कुछ नीट परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का उल्लेख नीचे किया गया है।
भौतिकी के महत्वपूर्ण टॉपिक | रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक | जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक |
कक्षा 11 | कक्षा 11 | कक्षा 11 |
कक्षा 12 | कक्षा 12 | कक्षा 12 |
नियमित रूप से टॉपिक्स का रिवीजन करें - नीट सिलेबस काफी ज्यादा होता है और उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए अधिक काफी समय की आवश्यकता होती है। इसलिए, क्लास 10 से ही नीट की तैयारी शुरू कर देना सबसे अच्छा सुझाव है, ताकि उन्हें बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यदि कोई उम्मीदवार एक बार किसी टॉपिक या चैप्टर को पूरा कर लेता है, तो इन्हें लम्बे टाइम तक याद रखने के लिए उनका बार-बार रिवीजन करना जरूरी है। प्रत्येक विषय के इम्पोर्टेन्ट टॉपिक के रिवीजन के साथ प्रिपरेशन और भी मजबूत होती जाती है। बेहतर तैयारी के लिए, प्रत्येक विषय में कम से कम 40-50 MCQ नियमित रूप से हल करना चाहिए।
अन्य पुस्तकों से भी पढ़ाई करें - उम्मीदवारों को नीट 2027 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों से ही पढ़ना चाहिए। एक बार पाठ्यपुस्तकों से तैयारी पूरी करने के बाद, अधिकांश छात्र कंफ्यूज हो जाते हैं और उनसे पढ़ना छोड़ देते है।
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, नीट 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक ऑफ़लाइन प्रवेश परीक्षा है। और NCERT पुस्तकें सीमित समय के भीतर MCQ को हल करने में मदद नहीं कर सकती हैं। NCERT के अलावा अन्य ऑब्जेक्टिव बुक्स के माध्यम से अभ्यास करने से मेडिकल उम्मीदवारों को अपनी तैयारी रणनीतियों और समय प्रबंधन कौशल को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इन अन्य वस्तुनिष्ठ प्रकार की पुस्तकों के बिना, उम्मीदवार पेपर की संरचना और कठिनाई स्तर को समझने में सक्षम नहीं होंगे। नीट के लिए सबसे अनुशंसित पुस्तकों में से कुछ का उल्लेख नीचे किया गया है, जिसपर नीट यूजी 2027 को क्वालीफाई करने इच्छुक बेहतर तैयारी के लिए विचार कर सकते हैं।
भौतिकी के लिए पुस्तकें | रसायन विज्ञान के लिए पुस्तकें | जीव विज्ञान के लिए पुस्तकें |
कांसेप्ट ऑफ़ फिजिक्स - एचसी वर्मा | एबीसी ऑफ़ केमिस्ट्री फॉर क्लास 11 एंड 12 - मॉडर्न | बायोलॉजी वॉल्यूम 1 एंड 2 - ट्रूमेन |
ऑब्जेक्टिव फिजिक्स - डीसी पांडेय | दिनेश केमिस्ट्री गाइड | ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी - दिनेश |
फंडामेंटल फिजिक्स - प्रदीप | फिजिकल केमिस्ट्री - ओ पी टंडन | प्रदीप गाइड ऑन बायोलॉजी |
प्रोब्लेम्स इन जनरल फिजिक्स - आई ई ईरोडोव | कोनसाइज इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री - जेडी ली | जीआर बाठला पब्लिकेशन फॉर बायोलॉजी |
सबसे मजबूत और सबसे कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें - ऊपर बताई गई रेफरल पुस्तकों का उपयोग करके और कक्षा 10 से एनईईटी की तैयारी शुरू करके, उम्मीदवार निश्चित रूप से प्रत्येक विषय में अपने मजबूत तथा कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर पाएंगे। 10 वीं कक्षा से नीट की तैयारी करने से, उम्मीदवारों के पास अपने कमजोर वर्गों को सुधारने और अपने मजबूत वर्गों को अच्छे से दोरहराने के लिए पर्याप्त समय होगा। तदनुसार, अध्ययन के समय को इन के बीच विभाजित किया जा सकता है ताकि पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके।
पिछले वर्ष के पेपर हल करें और मॉक टेस्ट की आदत डालें - नीट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय के साथ, 10वीं कक्षा से तैयारी कर रहे मेडिकल के उम्मीदवारों को नीट के पिछले साल के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। ज्यादातर टॉपर्स का ये मानना है की पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और नीट मॉक टेस्ट काफी लाभदायक होते हैं।
महत्वपूर्ण प्रश्न:
neet ki taiyari kab se shuru karni chahie या neet ki taiyari kis class se kare?
डॉक्टर बनने के इच्छुक छात्रों के मन में हमेशा ही यह सवाल रहता है कि neet ki taiyari kab se shuru karni chahie या neet ki taiyari kis class se kare। यह प्रश्न मन में आना बेहद जरुरी भी है। छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए। छात्रों को जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी नीट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 10वीं कक्षा से तैयारी शुरू करने से छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा। सबसे जरुरी उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा समय मिलेगा।
क्लास 10 के बाद नीट की तैयारी कैसे करें? class 10 ke baad neet ki taiyari kaise kare?
छात्र यह जानना चाहते है कि class 10 ke baad neet ki taiyari kaise kare। छात्रों रूचि का उत्तर देते हुए हम बताना चाहते है कि 10 वीं कक्षा नीट परीक्षा के सिलेबस का आधार है। यदि आप 10 वीं कक्षा के सिलेबस को आधार मान कर पढना शुरू करेगा तो निश्चित रूप से आपकी तैयारी मजबूत होगी जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से आपको परीक्षा में दिखेगा।
नीट परीक्षा के लिए तो 10वीं में कितने प्रतिशत अंक चाहिए (how many percentage required for neet in 10th)
छात्र विचार करते है कि नीट परीक्षा के लिए तो 10वीं में कितने प्रतिशत अंक चाहिए (how many percentage required for neet in 10th)। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि नीट परीक्षा में 10वीं के प्रतिशत के बारे में नहीं पूछा जाता। छात्रों के 12 वीं के अंको के आधार पर नीट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।
how to prepare for neet from class 10?
छात्र अक्सर ही यह प्रश्न पूछते है कि 10 वीं कक्षा के बाद नीट की तैयारी कैसे करें (how to prepare for neet from class 10)। छात्रों को सबसे पहले नीट सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए । छात्रों को नीट सिलेबस जान कर यह ज्ञात होगा कि 10 वीं कक्षा का विज्ञान का सिलेबस नीट परीक्षा के सिलेबस में बेसिक कांसेप्ट का काम करेगा। इससे छात्र 11 वीं तथा 12 वीं के सिलेबस को बेहतर ढंग से समझ पायेंगे तथा जल्दी तैयारी करना तो हर परीक्षा में बेहतर परिणाम देता ही है। इस तरह छात्रों का बेसिक कांसेप्ट मजबूत हो जाएगा जिससे छात्र नीट के एडवांस सिलेबस को आसानी से समझ पायेंगे और मजबूत कर पायेंगे।
इन्हें भी देखें-
Frequently Asked Questions (FAQs)
नहीं, आप अपने 10 वीं कक्षा के बाद NEET के लिए उपस्थित नहीं हो सकते। NEET परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आपको अपनी 11 वीं और 12 वीं की नियमित कक्षा पीसीबी और अंग्रेजी विषय के साथ पूरी करनी होगी। जब आप 12 वीं कक्षा में उपस्थित हो रहे हों तो आप NEET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नीट परीक्षा के लिए आपकी पात्रता पर विचार करने के लिए आपके 10 वीं के अंकों पर ध्यान नहीं दिया जाता है, कक्षा 12 वीं में आपके अंक को नीट परीक्षा के लिए आपकी पात्रता पर विचार करने के लिए ध्यान में रखा जाता है।
नियमित रूप से NEET मॉक टेस्ट ले सकते हैं। आपके प्रदर्शन के आधार पर, प्रत्येक परीक्षण के बाद अपने कमजोर अध्यायों और कांसेप्ट पर काम करें। जब आप NCERT पाठ्यपुस्तकों से पाठ्यक्रम को पूरा कर लेते हैं, तो कांसेप्ट की अच्छी समझ के लिए NEET के लिए अन्य सर्वोत्तम पुस्तकों का उपयोग करें।
एक छात्र को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए योग्य माना जाने के लिए 10 + 2 विज्ञान स्ट्रीम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए।
On Question asked by student community
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India