JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
कक्षा 11वीं से नीट की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET from Class 11) - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित की जाने वाली भारत की सबसे बड़ी अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ अपनी प्रिपरेशन को अन्य प्रतिभागियों से पहले शुरू करना काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में कक्षा 11 से नीट एग्जाम की तैयारी (NEET Preparation from 11th in hindi) शुरू करने से उम्मीदवारों को मजबूत आधार बनाने में मदद मिलेगी।
कक्षा 11 से नीट की तैयारी शुरू कर देने पर कक्षा 12 में पहुंचने पर छात्र बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे, क्योंकि उम्मीदवारों पर बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव भी होता है और ऐसे में समय की कमी महसूस हो सकती है। कक्षा 11 में शामिल कॉन्सेप्ट्स और टॉपिक्स नीट एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्हें समझने के बाद ही उम्मीदवार कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को समझने में सक्षम हो पाएंगे।
नीट प्रश्न पत्र (NEET Question Paper in hindi) में छात्रों से 11वीं और 12वीं के सिलेबस पर आधारित फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। नीट यूजी सिलेबस में कक्षा 11 के साथ-साथ कक्षा 12 के प्रश्न एक निश्चित अनुपात में दिए रहते हैं, इसलिए Class 11 से नीट प्रिपरेशन करना अपने आप में बहुत जरूरी है।
कक्षा 11 से नीट की तैयारी करने वाले छात्रों के पास तैयारी की अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने का एक वर्ष से अधिक का समय होता है और इसलिए इस टाइम यह जरूर सुनिश्चित करें कि तैयारी की प्रक्रिया में कोई कसर नहीं छूटने पाए। कक्षा 11 से नीट की तैयारी कैसे करें विषय पर केंद्रित इस लेख में रणनीति, महत्वपूर्ण विषय और अन्य सभी विषयों पर जानकारी दी गई है, नीट यूजी के प्रतिभागियों को यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
इन्हें भी देखें-
कक्षा 11 से नीट की तैयारी कैसे करें (class 11 se neet ki taiyari kaise kare) या फिर बिना कोचिंग के 11वीं से नीट की तैयारी कैसै करें (how to prepare for neet from class 11 without coaching in Hindi) जैसे प्रश्न इंटरनेट पर बहुतायत में पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों से पता लगता है कि अब अभिभावक और छात्र दोनों काफी पहले से नीट की तैयारी को लेकर गंभीर हो चुके हैं। नीट में तगड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह जरूरी भी है। कक्षा 11 से नीट की तैयारी कैसे करें (class 11 se neet ki taiyari kaise kare) यह पता लग जाने पर पहले से तैयारी करने वाला उम्मीदवार दूसरों की तुलना में बेहतर स्थिति में होंगे।
नीट सिलेबस से भलीभांति परिचित हों: कक्षा 11 से नीट एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण रणनीति पाठ्यक्रम से पूर्णतः परिचित होने की होगी, इसलिए इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 11वीं कक्षा का पाठ्यक्रम कई छात्रों को काफी विशालकाय लग सकता है, लेकिन इससे तरीके से निपटना नीट परीक्षा के भावी अभ्यर्थियों के हित में होगा। भविष्य की तैयारी की रणनीति विकसित करने के लिए उम्मीदवारों को नीट कक्षा 11 के चैप्टर्स से परिचित होना आवश्यक है। बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स के नीट के लिए कक्षा 11 के महत्वपूर्ण चैप्टर (class 11 important chapters for neet in hindi) के समझ लेने के बाद राह थोड़ी आसान होगी। उम्मीदवार कक्षा 11 के नीट पाठ्यक्रम (NEET Syllabus in hindi) को समझने के लिए नीचे दी गई तालिका की मदद ले सकते हैं।
कक्षा 11वीं नीट 2027 सिलेबस
नीट के लिए जीव विज्ञान कक्षा 11 के महत्वपूर्ण चैप्टर (class 11 biology important chapters for neet) | नीट के लिए रसायन विज्ञान कक्षा 11 के अहम चैप्टर (class 11 Chemistry important chapters for neet) | नीट के लिए भौतिक विज्ञान कक्षा 11 के जरूरी चैप्टर (class 11 Physics important chapters for neet) | |||
इकाई | टॉपिक/अध्याय | इकाई | टॉपिक/अध्याय | इकाई | टॉपिक/अध्याय |
I | I | I | |||
अध्याय-1: जैविक संसार | II | अध्याय–1: भौतिक संसार | |||
अध्याय-2: जीववैज्ञानिक वर्गीकरण | III | अध्याय–2: इकाई और माप | |||
अध्याय-3: वनस्पति जगत | IV | II | |||
अध्याय-4: प्राणि जगत | V | पदार्थ की अवस्थाएँ- गैस और तरल | अध्याय–3: सरल रेखा में गति | ||
II | VI | अध्याय–4: समतल में गति | |||
अध्याय-5: पुष्पी पौधों की आकारिकी | VII | साम्यावस्था | III | ||
अध्याय-6: पुष्पी पादपों का शारीर | VIII | रेडॉक्स अभिक्रियाएं | अध्याय–5: गति के नियम | ||
अध्याय-7: प्राणियों में संरचनात्मक संगठन | IX | IV | |||
III | X | अध्याय–6: कार्य, ऊर्जा और शक्ति | |||
अध्याय-8: कोशिका- जीवन की इकाई | XI | V | कणों के निकाय की गति और कठोर पिंड | ||
अध्याय-9: जैव अणु | XII | अध्याय–7: कणों के निकाय और घूर्णी गति | |||
अध्याय-10: कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन | XIII | VI | |||
IV | XIV | अध्याय–8: गुरुत्वाकर्षण | |||
अध्याय-11: पौधों में परिवहन | VII | भारी पदार्थों के गुणधर्म | |||
अध्याय-12: खनिज पोषण | अध्याय–9: ठोस के यांत्रिक गुणधर्म | ||||
अध्याय-13: उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण | अध्याय–10: तरल के यांत्रिक गुणधर्म | ||||
अध्याय-14: पादपों में श्वसन | अध्याय–11: पदार्थ के तापीय गुणधर्म | ||||
अध्याय-15: पादप- वृद्धि एवं परिवर्धन | VIII | तापगतिकी | |||
V | मानव शरीर क्रिया विज्ञान | अध्याय–12: तापगतिकी | |||
अध्याय-16: पाचन एवं अवशोषण | IX | आदर्श गैस का व्यवहार और गति के सिद्धांत | |||
अध्याय-17: पादप श्वसन और गैसों का आदान-प्रदान | अध्याय–13: गति के सिद्धांत | ||||
अध्याय-18: शरीर द्रव तथा परिसंचरण | X | दोलन और तरंगें | |||
अध्याय-19: उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन | अध्याय–14: दोलन | ||||
अध्याय-20: गमन एवं संचलन | अध्याय–15: तरंगें | ||||
अध्याय-21: तंत्रकीय नियंत्रण एवं समन्वय | |||||
अध्याय-22: रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण | |||||
व्यापक अध्ययन कार्यक्रम विकसित करें: एक बार पाठ्यक्रम से परिचित हो जाने के बाद कक्षा 11 से नीट की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एक उचित कक्षा 11 नीट अध्ययन कार्यक्रम (study time table for class 11 neet in Hindi) विकसित करना होगा। योजना ऐसी होनी चाहिए कि इसमें अध्ययन के लंबे और नीरस न हों, मनोरंजन को भी जगह दी गई हो। अध्ययन का समय, खासकर दिन के समय जब व्यक्ति खुद को अधिक उत्पादक पाता है, छोटी-छोटी कई बैठकों में बंटा हो। समय के साथ अध्ययन योजना का पुनर्गठन और पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। नीट परीक्षा में अधिक वेटेज वाले टॉपिकों को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रत्येक विषय के ऐसे टॉपिकों को उम्मीदवारों के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट के लिए भौतिक विज्ञान कक्षा 11 के जरूरी चैप्टर (class 11 physics important chapters for neet)
गतिकी
गति के नियम
काम, ऊर्जा और शक्ति
घूर्णी गति
दोलन और तरंगें
ऊष्मा और ऊष्मागतिकी
नीट के लिए रसायन विज्ञान कक्षा 11 के जरूरी चैप्टर (class 11 Chemistry important chapters for neet)
मोल संकल्पना
स्टोईकिओमेट्री
रासायनिक आबंध
द्रव्य की अवस्थाएं
ऊष्मागतिकी
हाइड्रोजन और एस-ब्लॉक
कार्बनिक और हाइड्रोकार्बन
नीट के लिए जीव विज्ञान कक्षा 11 के जरूरी चैप्टर (class 11 Biology important chapters for neet)
जौविक विविधता
कोशिका चक्र
कोशिका विभाजन
जैव अणु
पादपों और प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
मानव शरीर क्रिया विज्ञान
नीट प्रिपरेशन के लिए किन पुस्तकों का चुनाव करना चाहिए: - कक्षा 11 से नीट की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का मुख्य ध्यान एनसीईआरटी पर होना चाहिए। पुस्तक में शामिल प्रत्येक कांसेप्ट, प्रत्येक सूत्र, प्रत्येक सवाल, सभी से उम्मीदवारों को अच्छी तरह से परिचित होना चाहिए। एक बार एनसीईआरटी की किताबों को पूरा कर लेने के बाद छात्रों को नीचे दी गई इन पुस्तकों से कक्षा 11 के पाठ्यक्रम से प्रश्नों को हल करना चाहिए।
ऑब्जेक्टिव फिजिक्स वॉल्यूम 1 - अरिहंत
ऑब्जेक्टिव केमिस्ट्री वॉल्यूम 1 - अरिहंत
ए टु जेड बायोलॉजी फॉर नीट क्लास 11 - सेंगेज (Cengage)
कक्षा 11 नीट स्टडी टाइम टेबल (study time table for class 11 neet in Hindi): यह एक अहम पहलू है जिसका कक्षा 11 से नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। अपने कक्षा 11 नीट स्टडी टाइम टेबल में यदि जरूरत हो तो संशोधन करने से हिचकिचाएं नहीं। चूंकि आपका लक्ष्य नीट क्रैक करना है ऐसे में नीट में 11वीं के जिन अहम चैप्टर्स को सिलेबस में जगह मिली है और जिनसे प्रश्न आते हैं उनका विशेष ध्यान रखें। नीट के पुराने प्रश्नों को भी कक्षा 11 नीट स्टडी टाइम टेबल जगह दें। एक बार आप यदि यह समझ गए कि कैसे प्रश्न आएंगे तो जिस चैप्टर की पढ़ाई आप कर रहे होंगे उसके सभी ऐसे प्रश्नों को भी तैयार कर चुके होंगे।
टॉपिक्स का अध्ययन क्रम से करें: कक्षा 11 से नीट की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अध्ययन करते समय टॉपिकों को सिलसिलेवार क्रम से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। नीट के कई टॉपिक एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं ऐसे में सिलसिलेवार क्रम से पढ़ने से अंतर्निहित अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी और दोहराते समय भी लाभ मिलेगा।
सशक्त और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें: कक्षा 11 के उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने के पहले जिन टॉपिकों पर अच्छी पकड़ है और जिनमें परेशानी होती है, उन सबकी पहचान कर लें। अब इसके अनुसार अध्ययन के समय को इनके बीच विभाजित करने की आवश्यकता होगी ताकि पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
नियमित रूप से अभ्यास करें: कक्षा 11 से नीट की तैयारी कैसे करें, इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण रणनीति होगी नियमित अभ्यास करना। नियमित अभ्यास में संख्यात्मक प्रश्नों को हल करना, सूत्रों का अभ्यास करना, आरेख बनाने आदि को शामिल करना चाहिए। नीट सैंपल पेपर्स की मदद से भी लगातार प्रैक्टिस करते रहें।
नीट मॉक टेस्ट दें: हालांकि मॉक टेस्ट कक्षा 11 और 12 के पूरे सिलेबस को कवर करते हैं पर कक्षा 11 के उम्मीदवारों को अपनी कक्षा के सभी प्रश्नों को पहचानने और हल करने का प्रयास करना चाहिए। इससे उन्हें प्रश्नों को हल करने का उचित अनुभव मिलेगा, किसी विशेष तरह के प्रश्नों को हल करने के लिए कितने समय की जरूरत होगी यह पता लगेगा और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति से भी परिचित हो पाएंगे। उम्मीदवार नीट मॉक टेस्ट और नीट प्रीवियस ईयर पेपर्स देकर परीक्षा के लिए अपने समय प्रबंधन कौशल को भी बेहतर कर सकेंगे।
रिवीजन करना बहुत आवश्यक है: यह आवश्यक है कि इच्छुक छात्र नीट कक्षा 11 की तैयारी करते समय नियमित दोहराते रहने की आदत विकसित करें। एक बार उच्च कक्षा में पहुंच जाने के बाद उम्मीदवार कक्षा 11 के पाठ्यक्रम को भूल जाते हैं, इसलिए यह तय करें कि यह ऐसा नहीं हो, उम्मीदवारों को आवश्यकतानुसार दोहराते रहना चाहिए।
Frequently Asked Questions (FAQs)
कक्षा 11 से नीट की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का मुख्य ध्यान एनसीईआरटी पर होना चाहिए। पुस्तक में शामिल प्रत्येक कांसेप्ट, प्रत्येक सूत्र, प्रत्येक सवाल, सभी से उम्मीदवारों को अच्छी तरह से परिचित होना चाहिए। एक बार एनसीईआरटी की किताबों को पूरा कर लेने के बाद छात्रों को नीचे दी गई इन पुस्तकों से कक्षा 11 के पाठ्यक्रम से प्रश्नों को हल करना चाहिए।
ऑब्जेक्टिव फिजिक्स वॉल्यूम 1 - अरिहंत
ऑब्जेक्टिव केमिस्ट्री वॉल्यूम 1 - अरिहंत
ए टु जेड बायोलॉजी फॉर नीट क्लास 11 - सेंगेज (Cengage)
नीट में शामिल कक्षा 11वीं नीट सिलेबस के टॉपिक की जानकारी ऊपर लेख में देखी जा सकती है।
कक्षा 11 से नीट की तैयारी शुरू कर देने पर कक्षा 12 में पहुंचने पर छात्र बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे। उम्मीदवारों पर बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव भी होता है और ऐसे में समय की कमी महसूस हो सकती है। कक्षा 11 में शामिल कॉन्सेप्ट्स और टॉपिक्स नीट एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्हें समझने के बाद ही उम्मीदवार कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को समझने में सक्षम हो पाएंगे।
On Question asked by student community
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a
Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra
Hello, with a NEET PG rank of 66,000, the college and branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred specialisation. You can check possible colleges and courses based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR