Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Haryana MBBS Admission 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Haryana MBBS Admission 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)

    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Haryana MBBS Admission 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 25 Sep 2026, 11:53 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Haryana MBBS admission 2026 in Hindi) - डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (डीएमईआर), हरियाणा द्वारा योग्य उम्मीदवारों के लिए हरियाणा नीट काउंसलिंग आयोजित की जाती है। हरियाणा नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राउंड 3 काउंसलिंग के लिए नया रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक की जा सकती है। हरियाणा नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. हरियाणा एमबीबीएस 2026 एडमिशन मानदंड
    2. नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 Cut Off marks in Hindi)
    3. हरियाणा एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 (Haryana MBBS application form 2026)
    4. हरियाणा एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Haryana MBBS Counselling 2026)
    5. हरियाणा एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2026 (Haryana MBBS Seat Matrix 2026)
    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Haryana MBBS Admission 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)
    हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश 2026 (Haryana MBBS Admission 2026 in Hindi)

    इससे पहले हरियाणा नीट एडमिशन 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 सितंबर 2026 को जारी किया। सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद अपने आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट कर सकते थे।
    हरियाणा नीट एडमिशन 2026 राउंड 2 रिज़ल्ट

    प्राधिकरण ने हरियाणा नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 10 सितंबर, 2026 को शुरू की थी। राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2026 थी।
    हरियाणा नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग लिंक

    हरियाणा में एमबीबीएस कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को पहले नीट यूजी प्रवेश परीक्षा (NEET UG entrance exam) में सफल होना होता है और राज्य द्वारा निर्धारित कट-ऑफ के लिए अर्हता प्राप्त करनी होती है। राज्य द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए तथा उन्हें विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Haryana MBBS admission 2026) का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट dmer.haryana.gov.in पर जारी किया जाता है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 पंजीकरण करते हैं। डीएमईआर द्वारा हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 के लिए आधिकारिक ब्रोशर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।

    केवल राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 के लिए योग्य होंगे। नीट यूजी 2026 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नीट स्कोर के आधार पर हरियाणा के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85% सीटों के तहत उपलब्ध एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। शेष बची अखिल भारतीय कोटे (AIQ) की 15% सीटों पर नीट 2026 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश की पेशकश की जाएगी।

    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026- अवलोकन (Haryana MBBS Admission 2026 – Overview)

    विषय

    विवरण

    प्रवेश प्रक्रिया का नाम

    हरियाणा नीट 2026 एडमिशन (Haryana NEET 2026 admission)

    काउंसलिंग प्राधिकरण

    चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय, हरियाणा - Directorate of Medical Education and Research (DMER), Haryana

    एडमिशन का आधार

    नीट यूजी स्कोर (NEET UG scores)

    परीक्षा आयोजक प्राधिकरण

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए )- National Testing Agency (NTA)

    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026- अहम तारीखें (Haryana MBBS admission 2026 - Important dates)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में हरियाणा एमबीबीएस काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखें देख सकते हैं।

    हरियाणा नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 की तारीखें

    इवेंट्सडेट
    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
    28 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2026
    विकल्प भरना
    28 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2026
    सीट आवंटन का परिणाम
    12 अक्टूबर, 2026
    ट्यूशन फ़ीस जमा करना
    12 से 14 अक्टूबर, 2026
    दस्तावेज़ों की जाँच
    15 से 16 अक्टूबर, 2026
    शामिल होने की अंतिम तिथि
    17 अक्टूबर, 2026

    हरियाणा नीट काउंसलिंग 2026: राउंड 2 की तारीखें

    इवेंट

    डेट

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    10 से 12 सितंबर, 2026

    पसंद भरना और लॉक करना

    10 से 12 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन का परिणाम

    14 सितंबर, 2026

    ट्यूशन फ़ीस का ऑनलाइन भुगतान

    14 से 16 सितंबर, 2026

    भौतिक दस्तावेज़ सत्यापन

    17 से 19 सितंबर, 2026

    वेरिफिकेशन के बाद अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना

    17 से 20 सितंबर, 2026

    जॉइनिंग

    30 सितंबर, 2026

    हरियाणा नीट काउंसलिंग 2026: राउंड 1 की तारीखें

    कार्यक्रमतिथि
    नवीन पंजीकरण, विकल्प भरना/लॉक करना28 से 31 अगस्त 2026
    सीटों का अस्थायी आवंटन2 सितंबर 2026
    ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा करना2 से 5 सितंबर 2026
    दस्तावेज सत्यापन6 से 8 सितंबर 2026
    रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि9 सितंबर 2026

    हरियाणा एमबीबीएस 2026 एडमिशन मानदंड

    सरकारी और निजी मेडिकल के साथ-साथ डेंटल कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश मानदंड नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

    हरियाणा एमबीबीएस/बीडीएस एडमिशन मानक (Haryana MBBS/BDS admission criteria)

    हरियाणा एमबीबीएस सीटों का वितरण (Haryana MBBS seat distribution)

    हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश 2026 मानक

    15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए

    सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए नीट यूजी स्कोर के आधार पर आनलाइन काउंसलिंग एमसीसी द्वारा आयोजित की जाएगी।

    85% स्टेट कोटा सीटों के लिए

    केंद्रीयकृत काउंसलिंग एनटीए नीट स्कोर से हासिल स्टेट मेरिट रैंक पर आधारित होगी और यह डीएमईआर द्वारा आयोजित की जाएगी।

    हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026- पात्रता मानदंड (Haryana MBBS Admission 2026 -eligibility criteria)

    इच्छुक उम्मीदवारों को हरियाणा एमबीबीएस के आवेदन फॉर्म को भरने से पहले पात्रता की शर्तों को पढ़ना चाहिए ताकि वे जान सकें कि वे पात्र हैं या नहीं। नीचे हरियाणा एमबीबीएस/बीडीएस पात्रता मानदंड (Haryana MBBS/BDS eligibility criteria) की मुख्य बातें बताई गई हैं-

    हरियाणा नीट 2026 पात्रता मानदंड (Haryana NEET 2026 eligibility criteria)

    • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। एनआरआई, ओसीआई और पीआईओ श्रेणी वाले भी हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए पात्र होंगे।

    • हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।

    • आकांक्षी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

    • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12 या इसके समकक्ष परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी कोर विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • छात्रों का उपर्युक्त विषयों में अलग-अलग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के इनमें कम से कम कुल 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए सभी विषयों में 40% और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 45% कुल न्यूनतम अंक की सीमा रखी गई है।

    • उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफल होना चाहिए।

    • नीट 2026 में अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को न्यूनतम अर्हता परसेंटाइल सुरक्षित करना अनिवार्य है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट कटऑफ 2026 (NEET cutoff 2026 in hindi)

    नीट परीक्षा 2026 के लिए 22.09 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। प्राधिकरण ने नीट 2026 कटऑफ घोषित कर दिया है, जो नीचे दिया गया है :

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 Cut Off marks in Hindi)

    नीट 2026 के लिए हर कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइंग परसेंटाइल और स्कोर के रूप में कट-ऑफ नीचे दी गई है।

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    कट-ऑफ मार्क्स

    यूआर/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    715–213

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    193 - 177

    एसटी- पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    191 - 178

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट 2025 कट ऑफ अंक (NEET 2025 cut off marks in Hindi)

    वर्ग

    योग्यता परसेंटाइल

    कटऑफ स्कोर

    यूआर/ईडब्ल्यूएस

    50वाँ परसेंटाइल

    686 - 144

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    40वाँ परसेंटाइल

    143 - 113

    अनुसूचित जाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    अनुसूचित जनजाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी

    45वाँ परसेंटाइल

    143 - 127

    ओबीसी दिव्यांग

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एससी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एसटी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    ये भी पढ़ें : नीट काउंसलिंग | एम्स दिल्ली के लिए आवश्यक अंक| नीट मार्क्स बनाम रैंक

    हरियाणा एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 (Haryana MBBS application form 2026)

    डीएमईआर द्वारा हरियाणा एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को हरियाणा एमबीबीएस 2026 प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए तय प्रक्रिया का पालन करना होता है।

    हरियाणा एमबीबीएस 2026 प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित चरणों को पूरा करना होगा-

    • पंजीकरण

    • यूनिक लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं

    • निर्धारित प्रारूप में फोटो/दस्तावेज अपलोड करें

    • विवरण सत्यापित करें और ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश - आवेदन शुल्क (श्रेणी-वार)

    • सामान्य: 4000/- रुपये

    • आरक्षित/पीएच: 1000/- रुपये

    हरियाणा एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज

    नीचे उन दस्तावेजों की सूची दी गई है जिन्हें हरियाणा एमबीबीएस 2026 प्रवेश के लिए आवेदन पत्र में अपलोड करने की आवश्यकता होती है:

    • मैट्रिकुलेशन/हाई स्कूल प्रमाण पत्र

    • कक्षा 12/इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा प्रमाण पत्र/विस्तृत मार्कशीट

    • नीट यूजी रिजल्ट 2026

    • अंतिम स्कूल/संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र

    नोट: हरियाणा के एमबीबीएस प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को भविष्य की जरूरतों के लिए आवेदन पत्र के कम से कम 2-3 प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है।

    हरियाणा एमबीबीएस मेरिट सूची 2026 (Haryana MBBS Merit List 2026)

    अधिकारी ऑनलाइन मोड में हरियाणा एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। हरियाणा एमबीबीएस मेरिट सूची में उन पात्र उम्मीदवारों के नाम सूची में शामिल होते हैं जिनके आवेदन पत्र निर्धारित तिथि और समय तक जमा कर दिए जाते हैं। 2026 के लिए अलग-अलग हरियाणा एमबीबीएस और बीडीएस मेरिट सूची अधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी। राज्य रैंक सूची में छात्रों के नाम, नीट रोल नंबर, श्रेणी, नीट स्कोर और स्टेट मेरिट रैंक शामिल होंगे।

    मेरिट सूची में जगह पाने वाले आवेदक हरियाणा एमबीबीएस 2026 प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों की स्टेट मेरिट रैंक के आधार पर उन्हें हरियाणा के कॉलेजों के एमबीबीएस में प्रवेश दिया जाएगा।

    हरियाणा एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Haryana MBBS Counselling 2026)

    पात्र उम्मीदवारों को हरियाणा एमबीबीएस 2026 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन में भाग लेने की आवश्यकता होती है। उम्मीदवारों को स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट के साथ नीचे उल्लिखित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है।

    • नीट एडमिट कार्ड 2026

    • मैट्रिकुलेशन/हाई स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10)

    • नीट रिजल्ट कॉपी

    • कक्षा 12/इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा प्रमाण पत्र और इसकी मार्कशीट

    • अंतिम स्कूल/संस्थान द्वारा रूप जारी चरित्र प्रमाण पत्र

    • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • मूल निवासी प्रमाण पत्र, जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी हो (यदि लागू हो)

    • जाति प्रमाण पत्र, जो कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाना चाहिए (यदि लागू हो)

    • बेंचमार्क विकलांगता प्रमाण पत्र, जो कि पीजीआईएमएस, रोहतक के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया हो

    • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • प्राधिकरण द्वारा जारी ईएसएम प्रमाण पत्र

    • आय प्रमाण पत्र (एससी/बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए)

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • प्रोविजनल आवंटन पत्र

    • एस्पिरेंट का आईडी प्रूफ - आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी/राशन कार्ड या अन्य सरकारी प्रमाण

    • चार पासपोर्ट साइज फोटो

    नोट - अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सत्यापन के दौरान दिए गए दस्तावेज और नीट आवेदन पत्र में अपलोड किए गए दस्तावेजों में मेल होना चाहिए।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    हरियाणा एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2026 (Haryana MBBS Seat Matrix 2026)

    हरियाणा एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2026 के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सूची और सीटों की कुल संख्या नीचे तालिका में दी गई है, उम्मीदवार इसकी मदद ले सकते हैं।

    शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेज

    कॉलेज का नाम

    वार्षिक इनटेक (सीट)

    महर्षि मारकंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऐंड रिसर्च, मुल्लाना, अंबाला

    150

    पं. बीडीशर्मा पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक

    250

    महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा, हिसार

    100

    श्री गुरु गोविंद सिंह ट्राईसेंटेनरी मेडिकल कॉलेज, गुड़गांव

    150

    अल-फलाह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऐंड रिसर्च सेंटर, फरीदाबाद

    150

    कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, करनाल

    120

    आदेश मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, शाहबाद, कुरुक्षेत्र

    150

    वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज ऐंड रिसर्च, झज्जर

    100

    एनसी मेडिकल कॉलेज, इस्ताना, पानीपत

    150

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद

    100

    शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नाल्हार (मेवात)

    120

    बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फार वूमेन, खानपुर कला (सोनीपत)

    120

    शासकीय और प्राइवेट डेंटल कॉलेज

    कॉलेज

    सीट

    डीएवी सेंटेनरी डेंटल कॉलेज, यमुना नगर

    50

    जेसीडी डेंटल कॉलेज, सिरसा

    100

    महर्षि मारकंडेश्वर कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड रिसर्च, मुल्लाना

    100

    मानव रचना डेंटल कॉलेज, फरीदाबाद

    100

    पीडीएम डेंटल कॉलेज ऐंड रिसर्च, सराय औरंगाबाद, बहादुरगढ़

    100

    पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, रोहतक

    100

    एसजीटी डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बुधेरा (गुरुग्राम)

    100

    सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस ऐंड रिसर्च, फरीदाबाद

    100

    स्वामी देवी दयाल हॉस्पिटल ऐंड डेंटल कॉलेज, गोलपुरा, पंचकुला

    100

    यमुना इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ऐंड रिसर्च, यमुना नगर

    100

    Also Read:-

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश 2026 आयोजित करने के लिए सक्षम निकाय कौन सा है?
    A:

    चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DMER), हरियाणा सक्षम प्राधिकारी है जो हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का संचालन करता है। 

    Q: हरियाणा नीट प्रवेश 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    उम्मीदवार जो स्टेट काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं केवल उन पर ही हरियाणा एमबीबीएस 2026 के प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा।

    Q: हरियाणा नीट 2026 काउंसलिंग के माध्यम से कितनी MBBS/BDS सीटें प्रदान की गई हैं?
    A:

    हरियाणा के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध राज्य कोटे की 85% सीटों, 1835 MBBS और 950 BDS सीटों पर पर प्रवेश हरियाणा नीट 2026 द्वारा दिया जाएगा।

    Q: हरियाणा नीट आवेदन पत्र किस मोड में भरा जा सकता है?
    A:

    हरियाणा एमबीबीएस आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन तरीके से भरा जा सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Uttarakhand BSc Nursing Counselling Date

    29 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off