Careers360 Logo
ask-icon
share
    फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 कैसे क्रैक करें (How to Crack NEET 2026 in First Attempt in Hindi)
    • लेख
    • फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 कैसे क्रैक करें (How to Crack NEET 2026 in First Attempt in Hindi)

    फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 कैसे क्रैक करें (How to Crack NEET 2026 in First Attempt in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 11 Sep 2025, 06:17 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 कैसे क्रैक करें - इस सवाल का उत्तर हर प्रतिभागी जानना चाहता है। अच्छी शुरुआत होने पर सफलता के अवसर बेहतर हो जाते हैं। नीट के लिए प्रतिस्पर्धा के स्तर को देखते हुए, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए उपस्थित होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को पहले ही प्रयास में भारत की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट को क्रैक करने की रणनीति तैयार करनी चाहिए। नीट परीक्षा का आयोजन मई, 2026 में किए जानें की संभावना है।

    This Story also Contains

    1. पहले प्रयास में नीट 2026 कैसे क्रैक करें : टाइम-टेबल बनाएं
    2. फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 को कैसे क्रैक करें : जानें और समझें
    3. 15 दिनों में नीट 2026 कैसे क्रैक करें : मॉक टेस्ट का अभ्यास करें
    4. विषयवार तैयारी के टिप्स (Subject-wise Preparation Tips)
    5. क्या पहले प्रयास में नीट क्रैक करना आसान है?
    फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 कैसे क्रैक करें (How to Crack NEET 2026 in First Attempt in Hindi)
    नीट क्रैक करने के टिप्स (neet crack tips in hindi)

    यदि हम पिछले वर्ष के रुझानों को देखें, तो ज्यादातर ऐसे ही नीट टॉपर्स सामने आएंगे जिन्होंने नीट एग्जाम में पहली बार में ही टॉप किया होगा। इसका कारण यह है कि नीट यूजी सिलेबस फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के क्लास 11 और 12 के सिलेबस जैसा ही होता है। पहले ही प्रयास में नीट 2026 क्वालिफाई कैसे करें (How to qualify NEET exam in first attempt in hindi), इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। पहले प्रयास में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to qualify NEET exam in first attempt in hindi) टॉपिक पर आधारित इस आर्टिकल से उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षा और नीट की तैयारी के बीच में सामंजस्य बनाने में मदद मिलेगी।

    NEET टॉपर्स अगले सत्र के लिए परीक्षा की तैयारी करने के बजाय स्मार्ट तरीके से अपने पहले अटेम्प्ट में ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। पहले प्रयास में नीट 2026 को कैसे पास किया जाए (How to crack NEET 2026 in the first attempt in hindi), सब इसका उत्तर जानकर यही करना चाहते हैं। पर यह केवल कड़ी मेहनत से मुमकिन नहीं है, बल्कि इसके लिए नीट परीक्षा तारीख को ध्यान में रखते हए स्मार्ट और समर्पित प्रयास करने की भी आवश्यकता होती है क्योंकि नीट परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्र सम्मिलित होते हैं जो कि इसे देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक बनाता है। पहली कोशिश में नीट 2026 को कैसे क्रैक किया जाए (How to crack NEET 2026 in the first attempt in hindi), यह जानने के लिए उम्मीदवारों को Careers360 के इस हिंदी लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    पहले प्रयास में नीट 2026 कैसे क्रैक करें : टाइम-टेबल बनाएं

    नीट 2026 परीक्षा की तैयारी शुरू करते समय, सबसे पहला कदम एक समय सारणी यानी कि टाइम टेबल तैयार करना है। ऐसा करने से उम्मीदवारों को टॉपिक-वाइज या सब्जेक्ट-वाइज ढंग से प्रिपरेशन की योजना बनाने में मदद मिलेगी। नीट एग्जाम को एक बार में ही क्रैक करने की कोशिश में लगे उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नीट प्रिपरेशन टाइम-टेबल का नियमित रूप से पालन किया जाए। नीट एग्जाम समय सारिणी इस प्रकार तैयार की जानी चाहिए कि इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स का रिवीजन कई बार किया जा सके। यह रणनीति उम्मीदवारों को आगे आने वाले महीनों में उनके शेड्यूल को बेहतर बनाएगी और पहले प्रयास में ही नीट 2026 (NTA NEET 2026) को क्रैक करने में मदद करेगी।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    अपने टाइम को ठीक ढंग से विभाजित करें - पहले सत्र में NEET-UG को क्रैक करने की रणनीति में उम्मीदवारों को अपना समय इस तरह से विभाजित करना चाहिए कि प्रत्येक सब्जेक्ट और टॉपिक को पर्याप्त समय मिले। महत्वपूर्ण चैप्टर्स यानि जिनसे अधिक अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं उनको प्राथमिकता दें और उनका अच्छे से अध्ययन करें। लंबे समय तक अध्ययन करते समय छोटे-छोटे ब्रेक लेना भी सुनिश्चित करें।

    समय सीमा निर्धारित करें - नीट 2026 प्रिपरेशन करते समय यह तय करना ज़रूरी है कि किसी टॉपिक को कब पूरा करना है। नीट परीक्षा के कुछ महीने पहले ही पूरे पाठ्यक्रम को कवर करना फायदेमंद होगा। उम्मीदवारों को टाइम के हिसाब से ही अपने लिए छोटे और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। छोटे लक्ष्य प्रत्येक दिन कवर किए गए टॉपिक्स को पूरा करने में उम्मीदवारों की मदद करेंगे, जबकि लंबे लक्ष्य यह जानने में मदद करेंगे कि उन्हें पहले प्रयास में नीट को क्रैक करने के लिए कितना सिलेबस कवर करने की आवश्यकता है।

    अच्छी अध्ययन सामग्री का चुनाव करें - नीट 2026 की तैयारी से संबंधित सभी ज़रूरी अध्ययन सामग्री को इकट्ठा करें। बाजार में पुस्तकों की कोई कमी नहीं है, लेकिन नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए, छात्रों को अच्छी अध्ययन सामग्री की जानकारी होनी चाहिए। कक्षा 11 और 12वीं के एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों को नीट के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में माना जाता हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    फर्स्ट अटेम्प्ट में नीट 2026 को कैसे क्रैक करें : जानें और समझें

    नीट 2026 के उम्मीदवारों को समझना चाहिए कि यह एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी प्रतियोगी परीक्षा है, इसलिए, इसमें सिर्फ कांसेप्ट को याद करने भर से ही सफलता नहीं मिलेगी। नीट यूजी प्रश्न पत्र के प्रश्नों को हल करने के लिए छात्रों को टॉपिक्स की एक बुनियादी समझ की भी आवश्यकता होगी। इसलिए नीट एग्जाम की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को स्मार्ट तरीके से कठिन अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। ध्यान रखें, प्रत्येक टॉपिक को पढ़ लेने के बाद, सारे संदेह को खुद से क्लियर करने का प्रयास करें।

    विस्तृत अध्ययन करें - इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए प्रत्येक विषय के लिए नोट्स बनाने की कोशिश करें। यह रिवीजन के समय लाभकारी होगा। चूंकि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें नीट 2026 के अधिकांश पाठ्यक्रम को कवर करती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एनसीईआरटी के हर विषय को अच्छी तरह से पढ़ें।

    अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करें - टॉपिक्स के रिवीजन के लिए कुछ समय निकालें। कांसेप्ट को याद रखने में यदि परेशानी हो तो उसके लिए छोटे-छोटे नोट्स बना लें। तैयारी में आने वाले सभी संदेहों पर ध्यान दें एवं गाइड और किताबों की मदद लें। यह आपके प्रत्येक दिन के प्रदर्शन की जांच करने में सहायक होगा।

    15 दिनों में नीट 2026 कैसे क्रैक करें : मॉक टेस्ट का अभ्यास करें

    पहले प्रयास में नीट 2026 को कैसे क्रैक करें? (How to crack NEET 2026 in the first attempt?) इसका सबसे सटीक उत्तर है, लगातार कड़ा अभ्यास करना। इस अभ्यास प्रक्रिया में नीट मॉक टेस्ट सॉल्व करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि मॉक टेस्ट परीक्षा से उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन का अनुभव प्राप्त होता है। यह उम्मीदवारों को परीक्षा के दबाव को सहन करने के साथ-साथ उनकी तैयारी को बेहतर करने में भी उनकी सहायता करेगा और इसके अलावा इसकी मदद से उन्हें तीन घंटे के समय अवधि में पेपर पूरा करने का अनुभव भी प्राप्त होगा। ध्यान रहे, मॉक टेस्ट नीट परीक्षा के समान समय सीमा का होना चाहिए।

    पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें - पहले प्रयास में नीट यूजी को क्रैक करने वाले उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना आवश्यक है। नीट प्रश्न पत्र परीक्षा के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद करेंगे।

    गलत किए गए प्रश्नों का रिवीजन करें - प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद, गलत उत्तरों पर ध्यान दें और कमजोर क्षेत्रों पर काम करना शुरू करें। सुनिश्चित करें कि कोई गलतियां नहीं हैं। इससे नीट परीक्षा में उम्मीदवारों की दक्षता बढ़ जाएगी।

    विषयवार तैयारी के टिप्स (Subject-wise Preparation Tips)

    नीट में तीन विषय शामिल हैं - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान। छात्रों को अपने कार्यक्रम को इस तरह व्यवस्थित करना चाहिए कि वे प्रतिदिन दो विषयों की समीक्षा कर सकें। यह एक निश्चित तरीके से किया जा सकता है:

    भौतिक विज्ञान

    भौतिकी के अंक-पत्र परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि अधिकांश मेडिकल छात्र अंक-पत्र देखते समय ही अटक जाते हैं। या तो वे प्रश्नों को पूरी तरह छोड़ देते हैं या गलत उत्तर देते हैं। हालाँकि, भौतिकी अनुभाग के हालिया रुझान को देखते हुए ऐसा लगता है कि नीट में अच्छे अंक प्राप्त करने में संख्यात्मक प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, छात्रों को किसी भी अध्याय का अध्ययन करने के बाद उस अध्याय के विशेष टॉपिक वाले लगभग 30-40 अंकगणितीय प्रश्नों को हल करना चाहिए। आप सभी सूत्रों के लिए नोट्स तैयार कर सकते हैं और उन्हें एक नोटबुक में सारणीबद्ध कर सकते हैं।

    रसायन विज्ञान

    कक्षा 11 और 12 का संपूर्ण रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम तीन खंडों में विभाजित है - कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन। भौतिक रसायन विज्ञान के लिए, बेहतर वैचारिक स्पष्टता के लिए जब भी आप किसी विशेष अध्याय का पुनरीक्षण कर रहे हों, तो संख्यात्मक प्रश्न 10-15 को हल करें। अकार्बनिक रसायन विज्ञान के लिए एनसीईआरटी पर पूरा ध्यान दें। इसी तरह, कार्बनिक रसायन विज्ञान में बुनियादी तंत्र और रूपांतरण का अभ्यास किसी रफ नोटबुक में करें।

    जीव विज्ञान

    जीव विज्ञान को वनस्पति विज्ञान और प्राणि विज्ञान में विभाजित किया गया है, जो नीट परीक्षा का 50% हिस्सा है। इसलिए, यह सबसे महत्वपूर्ण अनुभागों में से एक बन जाता है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो जीवविज्ञान खंड आसान है और प्रायः तीनों खंडों में से सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाला खंड होता है। आपको बस इतना करना है कि स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें। वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान के अध्यायों को अलग-अलग समय दें। एनसीईआरटी को अच्छी तरह से दोहराएँ। एनसीईआरटी से आरेखों और तालिकाओं का गहन अभ्यास करने की आवश्यकता है।

    कृपया ध्यान दें कि यह रणनीति सभी के लिए कारगर हो भी सकती है और नहीं भी। आपको अपनी कमज़ोरियों और ताकतों को समझना और उनका विश्लेषण करना होगा और नीट परीक्षा की तैयारी के प्रति अपनी निरंतरता बनाए रखनी होगी।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    क्या पहले प्रयास में नीट क्रैक करना आसान है?

    पहले प्रयास में नीट क्रैक करना आसान काम नहीं है। हालांकि, यह असंभव भी नहीं है. कड़ी मेहनत, अच्छे प्रयास, अवधारणाओं की स्पष्ट समझ, सशक्त अध्ययन योजना पहले प्रयास में नीट क्रैक करने में सहायक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें

    नीट ऑनलाइन क्लासेस

    नीट पात्रता मानदंड

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मुझे NEET 2026 की तैयारी कैसे शुरू करनी चाहिए?
    A:

    कुछ सामान्य NEET 2026 तैयारी टिप्स हैं जिसका आपको पालन करना चाहिए- 

    • अपने अध्ययन के समय को 1 से 2 घंटे के छोटे भागों में विभाजित करें।

    • आपके नोट्स कम और छोटे होने चाहिए। 

    • अपने बेसिक्स को मजबूत रखें। 

    • NCERT के हर हिस्से को अच्छी तरह से कवर करें।

    • ध्यान रखें, नीट प्रिपरेशन के लिए ग्यारहवीं कक्षा के विषय बारहवीं कक्षा जितने ही महत्वपूर्ण हैं।

    Q: क्या मैं पहले प्रयास में नीट 2026 को क्रैक कर सकता हूं?
    A:

    मॉक टेस्ट नीट परीक्षा के समान समय सीमा के होने चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें- पहले प्रयास में NEET-UG क्रैक करने वाले उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना आवश्यक है। नीट प्रश्न पत्र परीक्षा के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद करेंगे।

    Q: नीट 2026 तैयारी रणनीति?
    A:

    NEET को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। छात्रों को एक उचित कार्यक्रम का पालन करना चाहिए जैसा की इस आर्टिकल में दिया गया है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Uttarakhand BSc Nursing Counselling Date

    29 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off