JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट 2026 की 3 महीने में तैयारी कैसे करें - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित करती है। यह स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एकल राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। किसी शीर्ष मेडिकल कॉलेज में सीट सुरक्षित करने के लिए न केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है, बल्कि उच्च अंक प्राप्त करना भी आवश्यक है। यह लेख एक संरचित योजना के साथ 3 महीने में नीट की तैयारी करने के बारे में संपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस अध्ययन योजना ने कई छात्रों को नीट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद की है। छात्र बेहतर जानकारी के लिए तीन महीने में नीट की तैयारी के टिप्स देख सकते हैं।
This Story also Contains
उम्मीदवार अक्सर यह खोजते पाए जाते हैं कि क्या मैं तीन महीने में नीट क्रैक कर सकता हूं (can i crack neet in 3 months)। हम बताना चाहेंगे कि नीट 2026 की 3 महीने में तैयारी करना थोड़ा कठिन कार्य है क्योंकि नीट का सिलेबस बहुत अधिक है और इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2025 में 20 लाख से अधिक रही जो कि इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के स्तर को कई गुना बढ़ा देता है। तीन महीने में नीट की तैयारी कैसे करें, इस लेख की मदद से, उम्मीदवारों को उन किताबों, तैयारी की रणनीति और अन्य टिप्स की जानकारी मिल जाएगी। अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक समर्पण और कड़ी मेहनत करने वाले उम्मीदवार केवल 3 महीने की तैयारी के साथ नीट में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों - बीएचएमएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीवीएससी और एएच में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित करता है। मेडिकल उम्मीदवारों को इस तथ्य के बारे में पता होना चाहिए कि नीट 2026 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एकल राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। 3 महीने में नीट 2026 की तैयारी टिप्स के बारे में अधिक जानकारी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लेख को पढ़ना चाहिए।
नीट 2026 की 3 महीने में तैयारी कैसे करें
नीट 2026 तैयारी के टिप्स |
परीक्षा पैटर्न को विस्तृत रूप से समझें |
3 - महीने के लिए एक रणनीतिक अध्ययन योजना बनाएं |
अपने नोट की सहायता से अध्ययन करें |
मॉक टेस्ट का अभ्यास करें |
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें |
अपने संदेह को दूर करें |
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखें |
सिर्फ 3 महीनों में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें, यह सोच रहे मेडिकल उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के परीक्षा पैटर्न के बारे में अनिवार्य रूप से पता होना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीट परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
शीर्षक | विवरण | |
नीट 2026 परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा | |
परीक्षा का मोड | पेन और पेपर आधारित। मुख्य रूप से ऑफ़लाइन, उम्मीदवारों को एक काले या नीले बॉलपॉइंट पेन के साथ उत्तरों को चिह्नित करने के लिए एक ओएमआर शीट दी जाती है। | |
अवधि | 3 घंटे | |
भाषा/माध्यम | अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़ और उर्दू | |
प्रश्नों के प्रकार | बहु विकल्पीय प्रश्न | |
कुल प्रश्न | 180 प्रश्न | |
परीक्षा | Physics | 45 प्रश्न |
Chemistry | 45 प्रश्न | |
Botany | 90 प्रश्न | |
720 अंक | ||
अंकन योजना |
| |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
उम्मीदवारों के लिए 3 महीने में नीट 2026 की तैयारी के लिए एक टाइम टेबल तैयार करना बेहद जरूरी है। क्या अध्ययन करना है? कब पढ़ाई करनी है? पढ़ाई कैसे करें? ये ऐसे प्रश्न हैं जिन्हें इस टाइम टेबल को तैयार करते समय उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए। वे सभी विषय जिनके साथ छात्र अच्छी तरह से वाकिफ हैं, उनका रिवीजन किया जाना चाहिए और जिन विषयों पर उनकी पकड़ कमजोर है उनपर ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।
हर जगह, हर टॉपर, विशेषज्ञ उम्मीदवारों को एनसीईआरटी से तैयारी करने का सुझाव देते हैं, जो कि महत्वपूर्ण है। किसी भी बिंदु पर चिकित्सा उम्मीदवारों को अपनी एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर पकड़ नहीं खोनी चाहिए। नीट 2026 के लिए अपनी तैयारी के हर चरण में इसका रिवीजन करते रहें।

जिन उम्मीदवारों ने पढ़ाई किया है, उन्होंने अपने लिए नोट्स तैयार किए होंगे। आखिरी समय में इन नोट्स से अध्ययन करने का सही समय होता है क्योंकि जितना अधिक आप रिवीजन करेंगे उतना ही आप इसे याद रखने में सक्षम होंगे। नीट की तैयारी के दौरान खुद के बनाए नोट्स से पढ़ाई करने से उम्मीदवारों को तैयारी में मदद मिलेगी।

'3 महीने में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें?' जानने के लिए उत्सुक उम्मीदवारों के लिए एक और सुझाव पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना है। ऐसा करने से चिकित्सा उम्मीदवार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, प्रश्न पत्र के सामान्य कठिनाई स्तर, पिछले वर्षों के रुझान, अनुभाग-वार प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई को समझ सकेंगे।

जब उम्मीदवार 3 महीने में नीट 2026 की तैयारी के लिए टिप्स की तलाश में हों, तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास किसी भी विषय में कोई संदेह बाकी न रह गया हो। उम्मीदवारों को नीट 2026 रिवीजन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
यदि किसी भी समय उन्हें लगता है कि वे किसी भी टॉपिक को समझने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने ट्यूटर्स, सीनियर, या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए। ध्यान रहे, हर व्यक्ति सही जानकारी नहीं दे सकता है, इसलिए यह आवश्यक है कि जिस व्यक्ति से आप संपर्क करते हैं, वह संबंधित विषय के बारे में जानता हो।
उम्मीदवारों को पढ़ने के साथ-साथ, नीट मॉक टेस्ट से भी अभ्यास करना चाहिए। मेडिकल उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देने चाहिए क्योंकि इससे आपको काफी फायदा होगा जो नीचे सूचीबद्ध हैं :
उम्मीदवारों को नीट प्रश्न पत्र के पैटर्न का अंदाजा हो जाएगा क्योंकि केवल रिवीजन करने से कोई फायदा नहीं होगा यदि वे नीट परीक्षा पैटर्न नहीं जानते हैं।
समय प्रबंधन काफी महत्वपूर्ण है जिसे मेडिकल उम्मीदवार नीट 2026 परीक्षा के लिए 3 महीने की अध्ययन योजना में मॉक टेस्ट देकर सीखेंगे। घर पर नीट परीक्षा की तैयारी और वास्तव में नीट परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने में अंतर होता है। इस अंतर को समझने के लिए मॉक टेस्ट है जो उम्मीदवारों को अपने समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने में मदद करते हैं

नीट 2026 के लिए अपनी 3 महीने की अध्ययन योजना में हर लाभकारी चीज को शामिल न करने और अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान न देने से उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार अपना पूरा ध्यान रखें, संतुलित आहार लें, पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक को शामिल करें जिससे उन्हें आराम मिल सके।

इस भाग में हम आपके लिए सीधे नीट टॉपर्स और विशेषज्ञों से मिलने वाली सलाह उपलब्ध करा रहे हैं।
चूंकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा के बारे में उचित जानकारी होती है, इसलिए उनके सुझाव से नीट 2026 के लिए आपकी 3 महीने की अध्ययन योजना में अवश्य ही बहुत फर्क पड़ेगा।
सोयब आफताब, एआईआर 1, नीट 2020 - मैं केवल इतना कहूंगा कि अगर वे अपने लक्ष्यों के बारे में गंभीर हैं, तो सुनिश्चित है कि वे अपने रास्ते से नहीं हटेंगे और सभी बाधाओं का सामना करेंगे।
भाविक बंसल, एआईआर 2, नीट 2019 - 'मैंने पूरे सिलेबस को तीन से चार बार रिवाइज किया। यह याद रखना चाहिए कि एनसीईआरटी सभी विषयों की तैयारी के लिए बाइबिल है। नीट के प्रश्न पत्र में NCERT के 80% से 90% प्रश्न होते हैं।'
नलिन खंडेवाल AIR 1, नीट 2019 - 'सेल्फ स्टडी और कोचिंग इंस्टीट्यूट में जो पढ़ाया जाता था, उसके अलावा मैं रोजाना लक्ष्य निर्धारित करता था और सोने से पहले उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करता था। NEET-UG को क्रैक करने के लिए, मैंने सबसे पहले NCERT सिलेबस को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। उसके बाद, मैं एक ही विषय की कई बार रीडिंग करता था और तैयारी के लिए नोट्स तैयार करता था। इससे मुझे बहुत सी चीजें याद रखने में मदद मिलती थी। मैंने पिछले वर्ष के जेईई मेन्स के प्रश्नपत्रों का भी अभ्यास किया क्योंकि कई मौकों पर जेईई मेन के प्रश्न नीट-यूजी में दोहराए जाते हैं। इसने मेरी बहुत मदद की।'
श्री आनंद नागराजन, टी.आई.एम.ई, चेन्नई के ऐकडेमिक प्रमुख - 'उम्मीदवार नीट और बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक साथ तैयारी कर सकते हैं। दोनों परीक्षाओं में समान विषय शामिल हैं - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट 2026 की तैयारी करते समय उन्हें दोनों परीक्षाओं की तैयारी को कारगर बनाने में मदद मिलेगी। जैसा कि आमतौर पर जाना जाता है कि नीट का प्रश्न पत्र कक्षा 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित होता है, इसलिए छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए नीट के पूरे पाठ्यक्रम को विभाजित करना और प्रत्येक विषय को कवर करना आवश्यक है।'
नीट 2026 की तैयारी कैसे करें (neet ki taiyari kaise kare in hindi 2026) इस प्रश्न का उत्तर लगभग सभी प्रतिभागी तलाशते पाए जाते हैं। नीट 2026 के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे। इस बात को एक अतिरिक्त दबाव के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए, इसके बजाय यही वह जगह है जहां स्मार्ट पढ़ाई की जरुरत होती है। मेडिकल उम्मीदवारों को नीट 2026 के लिए अपनी 3 महीने की नीट अध्ययन योजना को इस तरह से तैयार करना चाहिए कि वे दोनों पाठ्यक्रम को सटीक अनुपात में कवर करने में सक्षम हों।
उम्मीदवार नीट 2026 के लिए 3 महीने की अध्ययन योजना के लिए विषयवार महत्वपूर्ण विषयों को नीचे देख सकते हैं।
प्रश्न पत्र के इस खंड में अधिकतम अंक मिलता हैं, इसलिए, इस विषय की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को थोड़ा अधिक गंभीर होना चाहिए। इस विषय में सभी टॉपिक महत्वपूर्ण हैं। कुछ महत्वपूर्ण विषय नीचे सूचीबद्ध हैं:
कोशिका की संरचना
मानव शरीर क्रिया विज्ञान
पारिस्थितिकी
इसके अलावा यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 'जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन' एक वैचारिक टॉपिक है, हालांकि, 'पारिस्थितिकी' में बहुत सारे थ्योरी हैं।
नीट 2026 में रसायन विज्ञान JEE की तुलना में आसान है, NCERT को 2 से 3 बार रिवीजन करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। इस खंड में नीचे उल्लिखित टॉपिक में सीधे एनसीईआरटी से आने वाले प्रश्न शामिल होते हैं:
दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान
जैविक अणु
पॉलिमर
पर्यावरण रसायन विज्ञान
'ऑर्गेनिक केमिस्ट्री' में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रतिक्रियाओं के नाम के साथ खुद को पूरी तरह से तैयार कर लें, यह भी सुझाव दिया जाता है कि वे पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। एनसीईआरटी की किताब में कई ग्राफ हैं, मेडिकल उम्मीदवारों को वहां उल्लिखित अंडरनोट्स को पढ़ना चाहिए क्योंकि परीक्षा में इन वर्गों से प्रश्न होते हैं।
भौतिकी के लिए, चिकित्सा उम्मीदवारों को इस विषय के लिए भी एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों और उदाहरणों को पढ़ने की सलाह दी जाती है। 'मैकेनिक्स' और 'इलेक्ट्रोडायनामिक्स' दो महत्वपूर्ण इकाइयाँ हैं क्योंकि इस खंड से लगभग 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ तैयारी शुरू करने और फिर भौतिकी की तैयारी करने की सलाह दी जाती है। मॉक टेस्ट देते समय निम्नलिखित तकनीक का पालन करें:
मॉक टेस्ट दें
अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें
उसके आधार पर दोहराए जाने वाले अध्यायों को जानें
तीन माह में शुरू से यानी जीरो लेवल से नीट की तैयारी करने की शुरुआत की जा सकती है। यदि आपने कक्षा 11 और 12 के विषयों की अच्छे से पढ़ाई कर रखी है तो इसमें आपको और मदद मिल सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको नीट 3 महीने की अध्ययन योजना (neet 3 months study plan pdf)
तैयार करनी होगी। तीन माह में नीट तैयारी का टाइम टेबल (time table for neet preparation in 3 months) बन जाने पर इसके क्रियान्वयन पर सारा दारोमदार निर्भर करेगा। यदि आपने पूरे अनुशासन और लगन के साथ इस पर काम किया तो तनी माह में नीट की तैयारी को एक नए स्तर पर ले जाने में कामयाब रहेंगे।
यहां एक बात जरूर ध्यान में रखें कि आप उन प्रतिभागियों को पीछे छोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं जो हो सकता है ईयर ड्रॉप करके कई वर्षों से इसके पीछे पूरी लगन से जुटे हों। ऐसे में जो काम दूसरे कई सालों में न कर पाए उसे आप केवल 3 माह में करना चाह रहे हैं। तीन माह में शुरू से यानी जीरो लेवल से नीट की तैयारी की तो जा सकती है पर सफलता के अवसर बेहतर तभी होंगे यदि पहले से सभी विषयों के कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ आप में हो।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हाँ, यदि आपका कांसेप्ट क्लियर है तो आसानी से 3 महीने में नीट क्रैक कर सकते हैं।
नीट 2026 की तैयारी बेहद अनुशासन, लगन और ईमानदारी की मांग करती है। यदि आप उत्साह के साथ अपना पूरा समय इसे देने के लिए तैयार हैं तो आज से ही जुट जाएंगे। सिलेबस, वेटेज वाले टॉपिक, एग्जाम पैटर्न, पुराने प्रश्न पत्र, आदि के बारे में जानकारी जुटाएं और जुट जाएं सिलेबस में दिए गए महत्वपूर्ण टॉपिक्स को तैयार करने में। नीट 2026 की तैयारी के टिप्स की विस्तृत जानकारी के लिए आप लेख की मदद ले सकते हैं।
नीट की तैयारी के लिए आपके कॉन्सेप्ट्स को समझना महत्वपूर्ण है, और टॉपर्स के सुझाव के अनुसार NCERT के पुस्तकों को बेहतर माना जाता है।
3 महीने में नीट की तैयारी के लिए एक बेहतर रणनीति का होना महत्वपूर्ण है, इसलिए छात्रों को लेख में दिए गए बिंदुओं को ध्यान में रखकर टाइम टेबल बनाने की सलाह दी जाती है।
नीट की तैयारी की कोई समय सीमा तय नहीं है। कुछ उम्मीदवार पहले ही प्रयास में रैंक ले आते हैं तो कुछ कई प्रयासों के बाद भी खाली हाथ रह जाते हैं। नीट की तैयारी की दूरगामी रणनीति बनाकर मेहनत के साथ उस पर प्रयास करने से आप पहले प्रयास में भी नीट में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस लेख में तैयारी के लेखों में बताए तरीकों आप अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा कॅरियर्स360 ने हर कक्षा में नीट की तैयारी के लिहाज से पढ़ाई का क्या तरीका हो उसकी भी जानकारी दी है, चेक करें-
नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा इस बात की कोई गारंटी नहीं दे सकता है। फिर भी 620 से अधिक नीट स्कोर होने पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलने के अवसर बेहतर हो जाते हैं।
यदि आपका आशय किसी प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज की एमबीबीएस सीट पर प्रवेश पाने से आपका आशय है तो ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल काम होगा। क्या मैन तीन महीने में नीट क्रैक कर सकता हूं (can i crack neet in 3 months)? से यदि आपका आशय है कि नीट क्वालीफाई करना तो निश्चित तौर पर ऐसा करना आसान है। नीट क्रैक करने से कहीं अधिक मुश्किल मनचाहे प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट हासिल करना है। इस लेख में दिए गए सुझावों और अन्य संबंधित लेख पर दी गई जानकारी से आपको अपने लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।
On Question asked by student community
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a
Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra
Hello, with a NEET PG rank of 66,000, the college and branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred specialisation. You can check possible colleges and courses based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR