Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
क्या नीट 2027 क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें पर्याप्त हैं: नीट की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अक्सर यह सवाल करते पाए जाते हैं कि क्या एनसीईआरटी की किताबें नीट क्रैक करने के लिए पर्याप्त हैं। नीट भारत की सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। सरकारी और निजी कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में सफलता के बाद शानदार कॅरियर तय माना जाता है। नीट 2027 परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: नीट सिलेबस 2027
This Story also Contains
नीट की तैयारी को लेकर गंभीर छात्र कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए क्या नीट 2027 क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें पर्याप्त हैं जैसे सवाल सामान्य माने जाते हैं। छात्र नीट की तैयारी में काफी समय और प्रयास लगाते हैं, क्योंकि इसके लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों की गहन समझ की आवश्यकता होती है। नीट में सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास की जरूरत होती है।
जब नीट की तैयारी की बात आती है, तो छात्र अक्सर आश्चर्य करते हैं कि क्या एनसीईआरटी की किताबें परीक्षा में सफल होने के लिए पर्याप्त हैं। एनसीईआरटी की किताबें पूरे भारत में छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग की जाती हैं क्योंकि उन्हें स्कूली शिक्षा के लिए मानक पाठ्यपुस्तकें माना जाता है। उनकी स्पष्टता और विषयों की व्यापक कवरेज के लिए कई नीट टॉपर्स और शिक्षकों द्वारा भी उनकी सहायता लेने की सलाह दी जाती है।
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
नीट के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सर्वोत्तम अध्ययन सामग्री का उपयोग करके अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। हालाँकि, सवाल यह है कि क्या एनसीईआरटी की किताबें नीट 2027 को क्रैक करने के लिए पर्याप्त हैं? अच्छे अंकों के साथ नीट में सफल होने के लिए छात्र अक्सर नीट 2027 के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें की तलाश में परेशान होते हैं।
ऐसे उम्मीदवारों को आम तौर पर इस बात पर संदेह होता है कि क्या एनसीईआरटी की किताबें एनईईटी यूजी को क्रैक करने के लिए पर्याप्त हैं। इस लेख में, हम एनसीईआरटी पुस्तकों की ताकत और सीमाओं का पता लगाएंगे और जांच करेंगे कि क्या वे छात्रों को नीट 2027 में सफलता हासिल करने में मदद कर सकती हैं।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट क्वालिफाई करने के लिए एनसीईआरटी की किताबें पर्याप्त हैं। जब बात नीट क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों की आती है तो सीखने और समझने के लिए बहुत कुछ है। अधिकांश लोग नीट 2027 की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करने का सुझाव देते हैं, लेकिन कोई यह नहीं बताता कि कैसे। छात्रों को एनसीईआरटी को आसानी से पढ़ने और समझने के लिए नीट 2027 के लिए कुछ सर्वोत्तम तैयारी रणनीतियां बना लेनी चाहिए।
जब भौतिकी और रसायन विज्ञान की बात आती है, तो एनसीईआरटी बाजार में सबसे कठिन पाठ्यपुस्तकों में से एक है। बायोलॉजी की एनसीईआरटी पुस्तकें अन्य दोनों की तुलना में आसान है, लेकिन इसकी पाठ्यसामग्री में कई ऐसी बातें छिपी हुई हैं जिन्हें कई नीट टॉपर्स भी नहीं जान पाते। इसलिए एनसीईआरटी के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
इन्हें भी देखें
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, एनसीईआरटी पुस्तकें नीट 2027 की तैयारी के लिए सबसे अच्छी अध्ययन सामग्री हैं। चूंकि नीट पाठ्यक्रम 2027 कक्षा 11 और 12 के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान मुख्य विषय शामिल हैं। इसलिए, नीट यूजी 2027 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एनसीईआरटी पुस्तकों के टॉपिक्स को अच्छी तरह से दोहराना चाहिए।
नीट टॉपर एआईआर 1 शोएब आफताब के अनुसार, उम्मीदवारों को एनसीईआरटी की किताबों को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए क्योंकि हर प्रश्न का आधार यही होती हैं। एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें वास्तव में अधिक जटिल तथ्य और बृहत ज्ञान का आधार तैयार करती हैं। नीट अंतिम समय की तैयारी में भी यह पुस्तकें उपयोगी होती हैं।
एनसीईआरटी पुस्तकें नीट यूजी 2027 के लिए अच्छी शुरुआत देती हैं। नीट यूजी परीक्षा पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए छात्रों को एमसीक्यू का अभ्यास करना होता है। उम्मीदवार बेहतर तैयारी के लिए नीट 2027 की एनसीईआरटी के अलावा नीचे दी गई पुस्तकों की भी मदद ले सकते हैं। नीट की तैयारी के लिए अन्य पुस्तकों की मदद से छात्र अपनी तैयारी को नीट परीक्षा के संभावित जटिलता स्तर के अनुरूप बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
नीट क्रैक करने के लिए जीवविज्ञान खंड के लिए एनसीईआरटी के अलावा यहां कुछ वस्तुनिष्ठ पुस्तकों की जानकारी दी गई हैं, जिनकी मदद छात्र नीट 2027 परीक्षा क्रैक करने के लिए ले सकते हैं। परीक्षा में जीव विज्ञान विषय में वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र के प्रश्न शामिल हैं। नीट यूजी 2027 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को वनस्पति विज्ञान के साथ-साथ प्राणीशास्त्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों की जांच करनी चाहिए।
बायोलॉजी वाल्यूम 1 और 2 - ट्रूमैन
ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी - दिनेश
ऑब्जेक्टिव बॉटनी - अंसारी
मॉडर्न’स एबीसी फॉर बायोलॉजी - भाग 1 और 2
एक्सप्लोरिंग बायोलॉजी: 2 वाल्यूम - संजय शर्मा और सुधाकर बनर्जी द्वारा
मेडिकल एंट्रेंस बायोलॉजी: 3 वाल्यूम - ममता आर. सोलंकी और ललिता घोटिक (लक्ष्य प्रकाशन)
प्रदीप गाइड - बायोलॉजी
जीआर बाथला पब्लिकेशंस - बायोलॉजी
इन्हें भी देखें -
उम्मीदवार नीचे दिए गए विषयवार विश्लेषण की मदद ले सकते हैं। इससे प्रत्येक नीट विषय की तैयारी लिए एनसीईआरटी का उपयोग करने के बारे में स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा।
विशेषज्ञों और टॉपर्स के अनुसार, नीट 2027 का भौतिक विज्ञान खंड सबसे कठिन भाग होता है, इसके लिए अधिक गहन अवधारणात्मक ज्ञान की आवश्यकता होती है। भौतिकी पूरी तरह से संख्यात्मक होने के साथ और अवधारणाओं पर आधारित है, इसलिए केवल एनसीईआरटी भौतिकी की किताबें नीट की तैयारी के लिए पर्याप्त नहीं होंगी। नीट 2027 को क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी के अलावा कुछ और पुस्तकों की जरूरत होगी, जिनकी जानकारी नीचे देखी जा सकती है-
ऑब्जेक्टिव फिजिक्स - डीसी पांडे
कॉनसेप्ट्स ऑफ फिजिक्स (भौतिकी की समझ) - एचसी वर्मा
फंडामेंटल फिजिक्स - प्रदीप
कॉन्सेप्ट्स ऑफ कांपिटीशन फिजिक्स फार सीबीएसई पीएमटी - अग्रवाल
ऑब्जेक्टिव फिजिक्स - प्रोफेसर सत्य प्रकाश आर्य (एमटीजी पब्लिशर्स)
फंडामेंटल फिजिक्स - रेसनिक, हॉलिडे और वॉकर
प्रॉबलम्स इन जनरल फिजिक्स - आईई इरोडोव
नीट रसायन विज्ञान में तीन खंडों - अकार्बनिक, कार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से परीक्षा में 50 प्रश्न होते हैं। पिछले वर्ष के नीट परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, अकार्बनिक, कार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान प्रत्येक में से 15 प्रश्न पूछे गए थे। यहां हम नीट 2027 रसायन विज्ञान को क्रैक करने के लिए अन्य उपयोगी पुस्तकों की जानकारी दी गई है-
ऑब्जेक्टिव केमिस्ट्री (वॉल्यूम 1 और 2)- अरिहंत प्रकाशन
ऑर्गैनिक, इनऑर्गैनिक एंड फिजकल केमिस्ट्री - ओपी टंडन
एबीसी ऑफ केमिस्ट्री फार क्लास 11 एंड 12- मॉडर्न
ऑब्जेक्टिव केमिस्ट्री फॉर नीट - आरके गुप्ता
कंसाइज ऑर्गैनिक केमिस्ट्री - जेडी ली
ऑब्जेक्टिव केमिस्ट्री (3 वॉल्यूम) - एस. दिनेश एंड कंपनी
प्रैक्टिस बुक्स - वीके जयसवाल (इनऑर्गैनिक केमिस्ट्री), एमएस चौहान (ऑर्गैनिक केमिस्ट्री), और एन. अवस्थी (फिजिकल केमिस्ट्री)
नीट की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों से तैयीर पूरी कर लेने के बाद नीट में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए नीट 2027 के लिए ऊपर बताई गई सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की मदद उम्मीदवार ले सकते हैं।
चूंकि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें केवल अच्छा आधार तैयार करती हैं, इसलिए छात्रों को टॉपिक की गहन जानकारी देने की दृष्टि से तैयार की गई दूसरी उपयोगी अध्ययन सामग्री की आवश्यकता नीट 2027 को क्रैक करने के लिए निश्चित रूप से होगी। परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे, जिनमें से 50% एनसीईआरटी की तर्ज पर आधारित होंगे। जबकि नीट 2027 को क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी के अलावा अन्य किताबें बाकी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे अच्छी अध्ययन सामग्री होगी।
नीट यूजी परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और केवल एनसीईआरटी पुस्तकों का उपयोग करने से उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रश्नों को सही तरीके से हल करने में मदद नहीं मिलेगी। नीट परीक्षा में सफल होने के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों के अलावा अन्य वस्तुनिष्ठ पुस्तकों से अभ्यास करने से मेडिकल उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति, गति और सटीकता स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
नीट 2027 को क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकों के माध्यम से अभ्यास करते समय, उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान दी गई निर्धारित समय अवधि के भीतर प्रश्न पत्र को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
एनसीईआरटी की तुलना में इन प्रासंगिक अध्ययन सामग्रियों के बिना, भविष्य के एमबीबीएस अभ्यर्थी संरचना, कठिनाई स्तर, नीट परीक्षा पैटर्न 2027 जैसे अंकन योजना, पेपर का माध्यम और परीक्षा के अन्य पहलुओं को समझने में सक्षम नहीं होंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, आवश्यक योग्यता प्रतिशत के साथ नीट 2026 क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें वास्तव में आवश्यक है। सभी टॉपर्स और विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं।
नीट 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में रसायन विज्ञान और भौतिकी प्रत्येक से 50-50 प्रश्न और जीव विज्ञान से 100 प्रश्न पेपर में पूछे जाएंगे।
नीट परीक्षा से जुड़ी अवधारणाओं को अच्छे से समझने के लिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी से अध्ययन करना चाहिए। नीट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इनके अलावा प्रत्येक विषय के लिए कुछ अन्य पुस्तकों की मदद लेनी होगी। नीट 2026 क्रैक करने के लिए जरूरी इन पुस्तकों की विषयवार सूची लेख में दी गई है।
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines