JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट स्टडी प्लान 2026 (NEET 2026 Study Plan in Hindi) - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा है। NEET 2026 में सफल होने के लिए, एक अच्छी से तैयार की गई अध्ययन योजना और प्रभावी रणनीतियों का होना जरूरी होता है। हर साल लगभग 20 लाख उम्मीदवार नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण करते हैं और उपस्थित होते हैं। इनमें से बहुत कम आवेदक ही नीट रिजल्ट में सफलता हासिल कर पाते हैं और अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेज में सीट सुरक्षित करते हैं। Careers360 उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में मदद करने के लिए नीट अध्ययन योजना 2026 (NEET 2026 Study Plan in hindi) का यह लेख लेकर आया है, जिससे उम्मीदवारों को मदद मिलेगी। नीट परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा।
This Story also Contains
नीट 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लक्ष्य में नीट स्टडी प्लान 2026 (NEET 2026 Study Plan in hindi) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कड़ी मेहनत और निरंतरता के साथ की गई मेहनत किसी भी परीक्षा को क्रैक करने का एक बेहतरीन नुस्खा माना गया है। मेडिकल उम्मीदवारों के लिए नीट 2026 अध्ययन योजना (NEET 2026 Study Plan in hindi) पर तैयार इस लेख की सहायता से एक अच्छी रैंक हासिल करने में मदद मिलेगी। नीट 2026 में उपस्थित होने की योजना बना रहे छात्रों को self-study time table for neet preparation तैयार करने की आवश्यकता होगी। नीट 2026 की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित समय सारिणी के बारे में हिंदी में जानकारी मिलेगी। नीट के लिए टाइम टेबल कैसै बनाएं (neet ke liye time table kaise banaye। यह हर उम्मीदवार जानना चाहता है। उन्हें इस लेख को पढ़कर neet ki taiyari ke liye time table बनाने के बारे में आइडिया मिल जाएगा।
अपनी नीट अध्ययन योजना 2026 (NEET 2026 Study Plan in hindi) शुरू करने से पहले, अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें, जिसका अर्थ है कि न्यूनतम अंक जो आप मेडिकल परीक्षा में सुरक्षित करना या फिर कहें तो प्राप्त करना चाहते हैं। इस तरह, आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे। नीट की तैयारी शुरू करने वाले उम्मीदवार आमतौर पर शुरुआत में कम अंक प्राप्त करते हैं या कई मामलों में, परीक्षा को क्रैक करने में असमर्थ भी रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने लिए एक लक्ष्य जरूर निर्धारित करें।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट 2026 पाठ्यक्रम में विषयवार विषय होते हैं जहां से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि नीट परीक्षा पैटर्न में परीक्षा की संरचना, समय अवधि, भाषा और अंकन योजना शामिल होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कम से कम 1 साल पहले से तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि तैयारी को लेकर उनके पास जितना अधिक समय होगा, तैयारी उतनी ही अच्छी होगी। हालांकि, अगर कोई उम्मीदवार मेहनती है और निरंतरता बनाए रखता है, तो 6 महीने की तैयारी के साथ भी नीट को क्रैक करना संभव है।
दुनिया अब डिजिटल हो चुकी है और अब इस डिजिटल दुनिया में इंटरनेट का बोलबाला है, इसलिए किसी भी तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री को ढूँढना पहले से बेहद आसान हो गया है, लेकिन "नीट के लिए सही अध्ययन सामग्री" चुनना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई नीट के लिए विषयवार सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से कुछ का उल्लेख नीचे किया गया है -
विषय | पुस्तक का नाम |
भौतिकी (Physics) | कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी फिजिक्स एचसी वर्मा की कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स डीसी पांडे की ऑब्जेक्टिव फिजिक्स हालिडे, रेसनिक और वॉकर की फंडामेंटल्स ऑफ फिजिक्स प्रदीप की फंडामेंटल फिजिक्स आईई इरोदोव की प्रॉबलम्स इन जनरल फिजिक्स |
रसायन विज्ञान (Chemistry) | कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी रसायन विज्ञान ओपी टंडल की फिजिकल केमिस्ट्री कक्षा 11 और 12 की मॉडर्न की एबीसी ऑफ केमिस्ट्री जेडी ली की कंसाइज इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री दिनेश केमिस्ट्री गाइड वीके जायसवाल (अजैविक), एमएस चौहान (अजैविक) और एन. अवस्थी (भौतिक) की प्रैक्टिस बुक्स |
जीव विज्ञान (Biology) | कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी जीव विज्ञान ट्रूमैन की बायोलॉजी वॉल्यूम 1 और 2 दिनेश की ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी अंसारी की ऑब्जेक्टिव बॉटनी प्रदीप गाइड - बायलॉजी जीआर बाथला प्रकाशन की बायोलॉजी |
यह सत्य है कि अभ्यास एक व्यक्ति को परिपूर्ण बनाता है, इसलिए, पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों के लिए नीट मॉक टेस्ट और साथ ही नीट पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना महत्वपूर्ण है। नीट के सैंपल पेपर या PYQ का अभ्यास करने से उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। जबकि नीट मॉक टेस्ट परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और सटीकता में मेडिकल उम्मीदवारों की मदद करेगा। नीट की अंतिम एक माह की तैयारी के लिए थोड़ी अलग रणनीति तैयार करने की आवश्यकता होगी। इस दौरान पढ़ी जा चुके वेटेज वाले टॉपिक को दोहराने पर जोर दे। इससे जहां परीक्षा के दौरान समय की बचत होगी वहीं सटीक उत्तर देने की गति भी बेहतर होगी।
सुनियोजित ढंग से नीट की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी टाइम टेबल (self study time table for neet preparation) हर किसी को तैयार करना होता है। नीट टॉपर स्टडी टाइम टेबल (neet toppers study timetable) से भी इसमें मदद मिल सकती है। नीट टॉपर के इंटरव्यू से इसके बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है, इसमें उम्मीदवार को सुविधानुसार बदलाव करने से नहीं घबराना चाहिए। चूंकि, नीट बायोलॉजी के पाठ्यक्रम में अधिक वेटेज है, इसलिए इस विषय का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। हालाँकि, प्रत्येक अंक महत्वपूर्ण है, इसलिए, नीट भौतिकी और रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम को नज़रअंदाज़ न करें या कम न आंकें। बेहतर समझ के लिए, उम्मीदवार Careers360 द्वारा नीचे दिए गए नीट अध्ययन समय सारिणी का सैंपल देख सकते हैं-
सुबह जल्दी उठें और सुबह 9 बजे तक अपना अध्ययन शुरू कर दें
प्रत्येक दिन को तीन भागों में विभाजित करें
भौतिकी या नीट रसायन विज्ञान के इम्पॉर्टेन्ट कॉन्सेप्ट्स के साथ शुरुआत करें
बीच में छोटे ब्रेक को अवश्य जोड़ें
लंच ब्रेक लें और अधिकतम एक घंटे आराम करें
अब दूसरा भाग यानी बायोलॉजी शुरू करें
कांसेप्ट पर ध्यान दें और फिर प्रश्नों को हल करें
फिर से, छोटे-छोटे ब्रेक लेना न भूलें
बाहर टहलने जाएं और आराम करें
अब तीसरा भाग शुरू करें
प्रश्नपत्रों को लगन से हल करना शुरू करें (यह 2-3 घंटे के लिए होना चाहिए)
आराम करें, रात का भोजन करें और अगले दिन के विषयों की योजना बनाएं
जल्दी सो जाएं, ताकि अगले दिन आपको पढाई के वक्त नींद न आए
इन्हें भी देखें-
नीट की दृष्टि से अहम चैप्टर
केमिस्ट्री के लिए टिप्स
नीट फिजिक्स की तैयारी कैसे करें
नीट जीवविज्ञान के लिए टिप्स
Frequently Asked Questions (FAQs)
नीट का मतलब राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test) है। नीट का फुल फॉर्म और इसके बारे में अधिक जानकारी के जुटा लेनी चाहिए।
नीट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है।
नीट के लिए विषयवार सर्वश्रेष्ठ किताबों की पूरी सूची ऊपर लेख में दी गई है।
हां, नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है और बिना प्रयास किए गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया जाता है।
यदि किसी उम्मीदवार ने पहले ही नीट का सिलेबस पूरा कर लिया है तो लगातार रिवीजन के साथ परीक्षा को क्रैक करना संभव है।
On Question asked by student community
Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a
Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra
Dear Student, the availability and seat matrix for in-service NEET PG seats can vary depending on the state, speciality, and counselling authority. Please share your state and speciality, and I can help you understand the relevant in-service seat details.
Hey there
The Maharashtra NEET PG 2025 Round 3 allotment list was released through the Maharashtra State CET Cell counselling process. You can check your allotted college, speciality and category by logging into the NEET PG counselling portal using your candidate credentials.
If you want to check a specific candidate's
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR