SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
नीट 2026 नियम और निर्देश: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026 in hindi) आयोजित करने के लिए जिम्मेदार संस्था है। नीट परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नीट 2026 नियम और निर्देश निर्धारित करती है। नीट 2026 के नियम और निर्देश (NEET 2026 rules and regulations in Hindi) नीट एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाते हैं। मेडिकल उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा निर्दिष्ट नीट 2026 नियम और निर्देशों (NEET 2026 rules and regulations in hindi) का पालन करना चाहिए। नीट नियम और निर्देश 2026 के अनुसार, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए नीट एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा।
ये भी पढ़ें : क्या नीट पेपर दोबारा होगा? | नीट पेपर लीक लाइव अपडेट
This Story also Contains
मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा भाग में लेने के दौरान इन नीट एडमिट कार्ड में लिखे नीट नियमों का पालन करना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार नीट 2026 के नियमों और विनियमों का पालन नहीं करता पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। नीट एडमिट कार्ड में परीक्षा पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद के लिए नीट एग्जाम डे गाइडलाइन शामिल होते हैं। एनटीए ऑफलाइन मोड में नीट 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। एनटीए के अनुसार, NEET 2026 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई। Careers360 के इस लेख में नीट 2026 नियम और विनियम, वर्जित वस्तुएं, नीट ड्रेस कोड, ले जाने वाली चीजों आदि की जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: एनटीए द्वारा नीट 2026 के नए नियम
ये भी पढ़ें : नीट ड्रेस कोड । नीट क्वेश्चन पेपर पीडीएफ । नीट क्वालीफाइंग अंक- जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी
NEET 2026 के परीक्षा हॉल के अंदर प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा ले जाने वाली वस्तुओं का उल्लेख नीचे किया गया है:
उम्मीदवारों को नीट परीक्षा के सभी नियमों और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र या परीक्षा हॉल के अंदर भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

एनटीए द्वारा कुछ ऐसी चीजों की सूची जारी की जाती है जिन्हें परीक्षा केंद्र में ले जाने पर रोक है और उम्मीदवारों को इन्हें अपने साथ लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वस्तुओं के साथ पकडे जाने पर इसे गलत माना जाएगा और कार्यवाही की जा सकती है। असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को इनसे दूरी रखनी होगी। वर्जित वस्तुओं की सूची नीचे तालिका में दी गई है, उम्मीदवार इसे ध्यान से पढ़ें-
सामग्री | विवरण |
आभूषण |
|
स्टेशनरी सामग्री |
|
संचार उपकरण |
|
घड़ियां |
|
खाद्य सामग्री | खाने-पीने की कोई भी खुली या पैक चीज, पानी की बोतल आदि |
अन्य |
|
नीट 2026 परीक्षा की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी, ऐसे में उम्मीदवारों को नीट के नियमों और निर्देशों के बारे में पता होना चाहिए। उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2026) के लिए परीक्षा नियमों के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026 के इन सभी नियमों और निर्देशों (NEET 2026 rules and regulations in hindi) का कड़ाई से पालन करना होगा, ऐसा करने में असफल रहने पर उन्हें 3 साल के लिए परीक्षा देने से प्रतिबंधित किया जा सकता है /या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से निकाय द्वारा तय नीट ड्रेस कोड (NEET Dress Code in hindi) के अनुसार कपड़े पहनने होंगे।
उन्हें नीट परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी वर्जित वस्तु लेकर जाने की अनुमति नहीं है, ऐसा करने पर उनके पंजीकरण को रद्द किया जा सकता है।
प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड में नीट नियम और निर्देश 2026 (NEET 2026 rules and regulations in hindi) लिखे होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इनको अच्छे से समझ लें और कड़ाई से इनका पालन करें।
उम्मीदवार परीक्षा हॉल के अंदर किसी अन्य उम्मीदवार से बात न करें या किसी भी तरह के कदाचार में भागीदार न बनें क्योंकि ऐसी गतिविधियों से कड़ाई से निपटा जाएगा और जरूरी होने पर कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है।
नीट 2026 पेन पेपर-आधारित परीक्षा है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर पुस्तिका के किसी भी पृष्ठ को न फाड़ें, क्योंकि होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड जैसे दस्तावेज में किसी भी तरह का बदलाव करने से बचें।
नीट 2026 के नियमों और निर्देशों (NEET 2026 rules and regulations) के अनुसार आवेदन पत्र भरते समय अपलोड की गई तस्वीर और एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई तस्वीर में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।
नीट ओएमआर शीट, एडमिट कार्ड और आवेदन पत्र पर दी गई जानकारी से मेल होना चाहिए।
यह उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि वे परीक्षा के आयोजन में बाधक न बनें, ऐसा करने पर उन्हें परीक्षा में प्रतिबंधित किया जा सकता है।

नीट नियमों और निर्देशों 2026 (NEET rules and regulations 2026 in hindi) के अनुसार एनटीए द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र के लिए एक निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होता है। उसी से संबंधित दिशानिर्देश नीचे तालिका में दिए गए हैं
उम्मीदवारों को आधी बांह के हल्के कपड़े पहनने चाहिए। पूरी बांह के कपड़े पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं है।
जिन उम्मीदवारों को संस्कृति /प्रथा के अनुसार कपड़े पहनने की आवश्यकता है उनको तलाशी प्रक्रिया में उचित मदद करने के लिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के साथ ही परीक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए ऐसा नियम बनाया गया है।
उम्मीदवारों को केवल कम ऊंची एड़ी के जूते या चप्पल पहनने की अनुमति होगी। नीट के नियम और निर्देशों के अनुसार जूते निषिद्ध हैं।
ड्रेस कोड से संबंधित नीट के उपरोक्त नियमों और निर्देशों के अलावा उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से मास्क और दस्ताने भी पहनने होंगे। उन्हें नीट परीक्षा केंद्रों पर नये मास्क और दस्ताने भी प्रदान किए जाएंगे।

ऊपर बताए गए नीट नियम और निर्देश 2026 (NEET rules and regulations 2026 in Hindi) के अलावा परीक्षा के दिनों के लिए कुछ और दिशानिर्देशों की जानकारी नीचे बिंदुवार दी गई है। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए इनके बारे में जानकारी जुटाने और इनका पालन करने की जरूरत होगी-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले एनटीए नीट 2026 एडमिट कार्ड अंडरटेकिंग को ठीक से भरना होगा।
गेट बंद होने के समय के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मेडिकल उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में परीक्षा हॉल में केवल नीट एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वैध आईडी प्रूफ साथ ले जाने की अनुमति होगी।
ध्यान रहे कि वॉलेट, मोबाइल फोन आदि रखने के लिए नीट परीक्षा केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवारों को इस तरह की वस्तुओं को अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए नीले/काले बॉलपॉइंट पेन दिए जाएंगे
नीट के नियमों और निर्देशों के अनुसार उत्तर पुस्तिका में पृष्ठों की संख्या पूरी है या नहीं, इसकी जांच उम्मीदवारों को करनी चाहिए।
परीक्षा शुरू हो जाने के बाद उम्मीदवारों को कमरे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, भले ही कारण कुछ भी हो। परीक्षा के लिए आवंटित समय खत्म होने के बाद ही उम्मीदवारों को बाहर जाने की अनुमति मिलेगी।
परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले उम्मीदवारों को इंविजिलेटर के पास अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी।
प्रश्नों के उत्तर देने के लिए माध्यम के रूप में क्षेत्रीय भाषा का चयन करने वाले अभ्यर्थियों को यह समझना होगा कि चुनी गई भाषा में प्रश्न को समझने में कठिनाई होने पर इस प्रश्न का अंग्रेजी अनुवाद अंतिम माना जाएगा।
नीट 2026 के दिन उम्मीदवारों को 15 लड़कियों और 15 लड़कों के बैचों में दो अलग-अलग पंजीकरण कक्षों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जहां प्रवेश के समय थर्मल स्कैनिंग की जाएगी इसके बाद कमरे के भीतर तलाशी और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद निरीक्षक उम्मीदवार के बैठने की जगह पता करेंगे और उम्मीदवार को रूम नंबर के बारे में सूचित किया जाएगा।
नीट 2026 परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर भीड़ से बचाने के लिए एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के लिए अलग-अलग समय स्लॉट दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए अलग-अलग समय स्लॉट देने की प्रक्रिया के बारे में पहले से सूचना दी जाएगी तथा एडमिट कार्ड और एसएमएस के माध्यम से इसे साझा किया जाएगा।
नीट प्रवेश परीक्षा केंद्र के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को मास्क और दस्ताने पहने होना चाहिए क्योंकि वे सभी उम्मीदवारों के लिए प्रथम संपर्क बिंदु होते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा संस्थान नीट एग्जाम के नियम जारी करता है।
छात्र अक्सर इंटरनेट पर यह प्रश्न पूछते है कि 'नीट परीक्षा में क्या-क्या ले जाना है (neet exam me kya kya le jana hai)। छात्रों को नीट परीक्षा में नीट 2026 एडमिट कार्ड-सेल्फ डिक्लरेशन जिसमें निर्दिष्ट जगह पर पासपोर्ट फोटो लगा हो, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, पर्सनल हैंड सैनिटाइज़र (50 मिली), वैध आईडी प्रमाण - पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/12वीं बोर्ड एडमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो कॉपी के साथ)/ई-आधार/राशन कार्ड/आधार पंजियन संख्या फोटो सहित, ले जाना होगा।
उम्मीदवारों को नीट परीक्षा के समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना चाहिए। इससे वे सुरक्षा जांच प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे।
नहीं नीट परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाना वर्जित है।
नीट ड्रेस कोड के बारे में हमने ऊपर लेख में विस्तार से चर्चा की है। उम्मीदवार नीट ड्रेस कोड़ के बारे में ऊपर लेख में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में नीट 2026 एडमिट कार्ड-सेल्फ डिक्लरेशन जिसमें निर्दिष्ट जगह पर पासपोर्ट फोटो लगा हो, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, पर्सनल हैंड सैनिटाइज़र (50 मिली), पोस्टकार्ड साइज फोटो, वैध आईडी प्रमाण - पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/12वीं बोर्ड एडमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो कॉपी के साथ)/ई-आधार/राशन कार्ड/आधार पंजियन संख्या फोटो सहित, लेकर जाना होगा।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll