Careers360 Logo
ask-icon
share
    कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET along with Class 12th Exam)
    • लेख
    • कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET along with Class 12th Exam)

    कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET along with Class 12th Exam)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 25 Sep 2025, 04:53 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें: मेडिकल उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ी चुनौती नीट 2026 की तैयारी को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ संतुलित करना होता है। जैसे-जैसे कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं पास आती जाती हैं, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी करने वालों के लिए चुनौतियां बढ़ती जाती हैं और सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी में संतुलन कैसे बनाया जाए।

    कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET along with Class 12th Exam)
    12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें

    नीट प्रतिभागियों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही नीट में भी अच्छा स्कोर हासिल करें। इसके चलते बोर्ड और नीट परीक्षा में संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है। चूंकि नीट सिलेबस में कक्षा 11 और 12 का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम सम्मिलित है, इसलिए बोर्ड परीक्षा और नीट की तैयारी के दबाव को कम करने के लिए कक्षा 11 की पुस्तकों से नीट की तैयारी शुरू करना सबसे बेहतर रहेगा।

    नीट पात्रता मानदंड 2026 के अनुसार उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित नीट कटऑफ पर्सेंटाइल के साथ उत्तीर्ण करने के अलावा उन्हें कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी विषयों में कम से कम कुल 50% अंकों (विकलांगों के लिए 45% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% अंक) के साथ उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी कैसे करें, इस पर महत्वपूर्ण सुझावों के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    बोर्ड परीक्षा और नीट 2026 की तैयारी को संतुलित करने की रणनीति

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    क्या पढ़ें - एक अभ्यर्थी को नीट या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू करने से पहले पता होना चाहिए कि उन्हें क्या पढ़ना है। नीट पाठ्यक्रम में कक्षा 11 और 12 दोनों का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम शामिल है, जबकि बोर्ड परीक्षा में केवल वही भाग शामिल होता है जिसकी पढ़ाई कक्षा 12 में की जा रही होती है। उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए कक्षा 12 नीट और बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम का विवरण नीचे दिया गया है।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का सिलेबस

    जीव विज्ञान

    रसायन विज्ञान

    भौतिक विज्ञान

    इकाई

    टॉपिक/अध्याय

    इकाई

    टॉपिक/अध्याय

    इकाई

    टॉपिक/अध्याय

    VI

    प्रजनन

    I

    ठोस अवस्था

    I

    स्थिरविद्युत

    अध्याय-1: जीवों में प्रजनन

    II

    विलयन

    अध्याय-1: विद्युत आवेश और क्षेत्र

    अध्याय-2: पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन

    III

    विद्युतरसायन

    अध्याय-2: स्थिर विद्युतधारिता और विभव

    अध्याय-3: मानव प्रजनन

    IV

    रासायनिक गतिकी

    II

    विद्युत धारा

    अध्याय-4: प्रजनन स्वास्थ्य

    V

    पृष्ठ रसायन

    अध्याय-3: विद्युत धारा

    VII

    आनुवांशिकी और विकास

    VI

    तत्वों का पृथक्करण

    III

    धारा का चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व

    अध्याय-5: वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत

    VII

    पी-ब्लॉक के तत्व

    अध्याय-4: गतिशील आवेश और चुंबकत्व

    अध्याय-6: वंशागति के आणविक आधार

    VIII

    डी और एफ-ब्लॉक के तत्व

    अध्याय-5: चुंबकत्व और पदार्थ

    अध्याय-7: विकास

    IX

    सहसंयोजक यौगिक

    IV

    विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा

    VIII

    जीव विज्ञान और मानव कल्याण

    X

    हैलोएल्केन और हैलोएरीन

    अध्याय-6: विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    अध्याय-8: मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    XI

    एल्कोहल, फीनोल और ईथर

    अध्याय-7: प्रत्यावर्ती धारा

    अध्याय-9: खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    XII

    एल्डिहाइड, कीटोन और कार्बोक्सिलिक अम्ल

    V

    विद्युत चुम्बकीय तरंगे

    अध्याय-10: मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    XIII

    नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक

    अध्याय-8: विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    IX

    जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग

    XIV

    जैव अणु

    VI

    प्रकाशिकी

    अध्याय-11: जैव प्रौद्योगिकी – सिद्धांत व प्रक्रियाएं

    XV

    बहुलक

    अध्याय-9: किरण प्रकाशिकी और प्रकाशिक यंत्र

    अध्याय-12: जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग

    XVI

    दैनिक जीवन में रसायन

    अध्याय-10: तरंग प्रकाशिकी

    X

    पारिस्थितिकी और पर्यावरण

    VII

    पदार्थ और विकिरण की दोहरी प्रकृति

    अध्याय-13: जीव और समष्टियां

    अध्याय-11: पदार्थ और विकिरण की दोहरी प्रकृति

    अध्याय-14: परितंत्र

    VIII

    परमाणु और नाभिक

    अध्याय-15: जैव विविधता एवं संरक्षण

    अध्याय-12: परमाणु

    अध्याय-16: पर्यावरण से जुड़े मुद्दे

    अध्याय-13: नाभिक

    IX

    इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

    अध्याय-14: सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स

    प्रभावी दृष्टिकोण विकसित करें - उम्मीदवार बहुधा बोर्ड परीक्षा के साथ नीट तैयारी 2026 को संतुलित करने की दुविधा में फंस जाते हैं, क्योंकि दोनों के परीक्षा पैटर्न में अंतर होता है। नीट में पूछे गए प्रश्न जहां पूरी तरह से बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ होते हैं वहीं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। एक प्रभावी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें मूल बातों की पूरी समझ हो, यह एक ऐसा तरीका है जो दोनों प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देने में मदद करेगा।

    दैनिक अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनाना - बोर्ड और नीट की तैयारी के इच्छुक उम्मीदवारों को ऐसे समुचित अध्ययन कार्यक्रम की योजना तैयार करने की आवश्यकता होगी जिसमें नियमित कक्षाओं और स्वाध्याय के समय को भी जगह मिली हो। दोनों परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

    सही पुस्तकों से पढ़ें - बोर्ड की परीक्षा और नीट की तैयारी को संतुलित करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का पूरे मन से अनुसरण किया जाना चाहिए। विशेषज्ञों के साथ-साथ नीट टॉपर भी सुझाते हैं कि नीट हो चाहे कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा, दोनों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुस्तकों का गहन अध्ययन किया होना चाहिए। हालांकि नीट प्रतिभागियों को कक्षा 11 की एनसीईआरटी पुस्तको की भी पूरी समझ होने की जरूरत होती है। नीट के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की भी मदद ले सकते हैं।

    आत्मविश्लेषण - बोर्ड और नीट की तैयारी को संतुलित करने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू आत्मविश्लेषण करना है। कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए आत्मविश्लेषण का दृष्टिकोण नीट से अलग होगा। कक्षा 12 बोर्ड की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के सैंपल पेपर और प्रश्न पत्रों को हल करने की कोशिश करनी चाहिए। नीट के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार पिछले वर्ष नीट प्रश्न पत्रों को हल करने के साथ ही मॉक टेस्ट भी दें।

    किन चीजों की करें प्रैक्टिस - कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को विस्तार से चित्र बनाने, संख्यात्मक प्रश्न और समीकरणों को हल करने की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर, नीट में व्यवस्था आरेख, सूत्र और संख्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। कक्षा 12 के साथ नीट की तैयारी करते समय छात्रों को सैद्धांतिक भाग की पढ़ाई करने के साथ ही नियमित रूप से ऐसे सभी प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।

    बोर्ड परीक्षा के साथ नीट की तैयारी को कैसे संतुलित करें जानें टॉपर की टिप्स

    नीट 2019 में देश में 10वीं रैंक लाने वाले राघव दुबे के लिए नीट और कक्षा 12 बोर्ड के बीच की संतुलन कोई मुश्किल काम नहीं था, उन्होंने कहा, “मैं पिछले दो वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कक्षा 12 और नीट के लिए तीन प्रमुख विषय भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान हैं, जो कि एक वर्ष के भीतर पूरे हो गए थे। इसके बाद मुझे सिर्फ अंग्रेजी और अन्य अतिरिक्त विषयों पर ध्यान देना रह गया था। बोर्ड की तैयारी ने एनसीईआरटी की मेरी अवधारणाओं को नीट के लिए मजबूत करने का काम किया।”

    नीट 2018 में देश में सातवीं रैंक लाने वाले कृष्णा आशीष अग्रवाल बोर्ड परीक्षा और नीट की तैयारी के लिए अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए बताते हैं, “भौतिकी मेरे लिए थोड़ी मुश्किल थी इसलिए मैंने इस खंड पर अधिक ध्यान देने की कोशिश की। प्रत्येक खंड के लिए मेरे पास योजना तैयार थी और मैंने अंतिम दिनों तक बारीकी से इसका पालन करने की कोशिश की। मैंने प्रत्येक दिन 6-7 घंटों तक पढ़ाई की और अपने शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान पर विश्वास किया और मैंने उसी का पालन किया। हालाँकि, मुझे बोर्ड परीक्षा देते समय एक महीने के लिए नीट की तैयारी को रोकना पड़ा। कक्षा 12 बोर्ड के बाद मैंने और अधिक जोश और मेहनत के साथ नीट के लिए पढ़ाई की।

    कैसे करें नीट और बोर्ड परीक्षा की तैयारी - विशेषज्ञ की राय

    एकेडमिक विशेषज्ञ और टाइम, चेन्नई के स्कूल डिवीजन के एकेडमिक हेड आनंद नागराजन कहते हैं, "वर्तमान में कक्षा 12 में अध्ययन करने वाले भविष्य के डॉक्टरों को इस समय प्राथमिकताओं के संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है और साथ ही नीट की तैयारी को भी पटरी पर बनाए रखना है। अधिकांश बोर्डों द्वारा प्रकाशित परीक्षा कार्यक्रमों के अनुसार सभी मुख्य विषयों की परीक्षा के बीच छात्र 3 से 5 दिनों का समय मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। मुख्य विषयों के लिए परीक्षा के बीच के अंतराल की अवधि के पहले 2 दिन सभी कमजोर क्षेत्रों पर पकड़ बनाने को समर्पित करने की आवश्यकता होगी। शेष अवधि में सभी टॉपिक्स को अच्छे से दोहराने की आवश्यकता होगी। अध्ययन सत्रों में सैद्धांतिक भाग, और गत पांच वर्षों में पूछे गए सवालों को हल करने और दोहराने का अच्छा मेल होना चाहिए। सवालों को हल करने के सत्र छात्रों को नीट की तैयारी के स्तर को बनाए रखने में मदद करेंगे, विशेषकर भौतिकी और रसायन विज्ञान में।"

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    12 के बाद नीट की तैयारी कैसे करें? 12 ke baad neet ki taiyari kaise kare(how to prepare for neet after 12th?)

    मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि 12 ke baad neet ki taiyari kaise kare(how to prepare for neet after 12th)। हालांकि हमने ऊपर लेख में विस्तार से इस पर चर्चा की है, परंतु फिर भी हम यहां संक्षिप्त में इस विषय के बारे में चर्चा करेंगे। 12 ke baad neet ki taiyari kaise kare(how to prepare for neet after 12th) यह बेहद ही खास प्रश्न है और छात्रों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्हे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वें जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी अपनी तैयारी को शुरू करें। चुकिं नीट की परीक्षा में 11वीं तथा 12 वीं कक्षा के सिलेबस से प्रश्न आते है तो इन्हें बेहतर तरीके से तैयार करना जरूरी है। छात्र यदि 12वीं कक्षा की शुरुआत से इन विषयों को मजबूत करना शुरू करेगे तो नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में उन्हे आसानी होगी। इसके अलावा लगातार परीक्षा की तैयारी के साथ साथ मॉक टेस्ट का अभ्यास करते रहें। इससे छात्रों को उनके कमजोर विषयों तथा परीक्षा के लिए उनके स्तर के बारे में पता चलेगा। छात्रों को ज्ञात होना चाहिए कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। यदि छात्र अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करेंगे, तो उनकी सफलता सुनिश्चित है।

    12वीं कक्षा में नीट के लिए आवश्यक प्रतिशत (percentage required for neet in class 12) कितना है?

    कक्षा 12 में NEET के लिए आवश्यक प्रतिशत प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग है और इसे निम्नानुसार सूचीबद्ध किया जा सकता है। 12वीं में नीट पात्रता अंक के लिए केवल पीसीबी विषयों के लिए कुल अंक को देखा जाता है, अनारक्षित - 50%, ओबीसी/एससी/एसटी - 40%, और पीडब्ल्यूडी - 45%।

    12वीं के बाद नीट परीक्षा कैसे दें (how to give neet exam after 12th)?

    सामान्य श्रेणी के छात्रों को बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए तथा एससी/एसटी या ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 12वीं परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में 40% अंक प्राप्त होने चाहिए।

    यह भी पढ़ें

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra