Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (How to prepare for NEET 2026 in 1 month in Hindi)
    • लेख
    • नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (How to prepare for NEET 2026 in 1 month in Hindi)

    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (How to prepare for NEET 2026 in 1 month in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 11 Sep 2025, 06:23 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें : "जिसकी तैयारी सबसे अच्छी होगी, केवल वही सबसे अच्छा नतीजा प्राप्त कर सकता है।" सैमुअल टेलर की यह बात एक महीने में नीट (NEET) की तैयारी करने वाले छात्रों पर बेहद सटीक बैठती है। परीक्षा की कठिन प्रकृति को देखते हुए, ज्यादातर छात्र नीट की परीक्षा की अंतिम 30 दिनों में तैयारी के दौरान अपने रिवीजन को लेकर चिंताग्रस्त होते हैं और घबराए रहते हैं। नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (How prepare for NEET 2026 in 1 month in Hindi) विषय पर केंद्रित इस लेख से तैयारी में काफी मदद मिलेगी।

    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (How to prepare for NEET 2026 in 1 month in Hindi)
    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (How prepare for NEET 2026 in 1 month in Hindi)

    नीट की तैयारी अंतिम 1 महीने में कैसे की जाती है, इस पर सफलता का बहुत दारोमदार रहता है। इसमें कई ऐसे छात्र होंगे जिन्होंने नीट 2026 प्रेपरेशन रणनीति के लिए पिछले वर्षों के नीट टॉपर्स और प्रमुख इंस्टीट्यूट्स के एक्सपर्ट्स के विचारों को पढ़ा होगा। अंतिम माह में नीट परीक्षा की तैयारी अच्छे से करने के लिए तनाव से बचना और समुचित टाइम टेबल बनाकर उसका पालन करने की जरूरत होती है। मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर्स हल करने के लिए भी रणनीतियों की जरूरत होती है।

    नीट की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए यह प्रश्न सभी तैयारी करने वालों के जेहन में आता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नीट (NEET) की तैयारी एक महीने में कैसे करें, यह लेख छात्रों को नीट एग्जाम में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए रिवीजन रणनीति बनाने और परीक्षा के दिन की चिंता को दूर करने में मदद करेगा।
    नीट सिलेबस चेक करें।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    टॉपर्स से जानें, कैसे की तैयारी

    आखिरी महीने में नीट 2026 प्रेपरेशन की सबसे अच्छी रिवीजन रणनीति बनाने के लिए मार्गदर्शन के लिए पिछले वर्षों के नीट टॉपर्स और प्रमुख इंस्टीट्यूट्स के एक्सपर्ट्स के विचारों को इस लेख में शामिल किया गया है। इसमें नीट 2026 के लिए एक माह के फ्लैश रिवीजन्स, नीट की तैयारी के अंतिम माह का टाइम टेबल और नीट 2026 की अंतिम माह की तैयारियों के लिए कस्टमाइज्ड नीट मॉक टेस्ट स्ट्रैटेजी को जगह दी गई है। एक महीने में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें, यह लेख छात्रों को यह समझने में मदद करेगा कि ऑफलाइन परीक्षा में बहुत कम समय बाकी रह जाने के बावजूद वे इस बचे हुए समय का सबसे अच्छे तरह से उपयोग कैसे कर सकते हैं।

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    तनीषा, एआईआर 1, नीट 2022 ने कहा, "अपनी परीक्षा से एक महीने पहले, मैंने अपने स्व-अध्ययन के घंटों को 5-6 से बढ़ाकर 10-12 तक कर दिया था।" नीट 2026 के लिए एक महीने की तैयारी रणनीति के बारे में अधिक जानकारी चाहने वाले उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी और रणनीतियों के के बारे में लेख में आगे जानेंगे।

    अनंत पराक्रम, एआईआर 11, ने कहा कि "मैं दिन में पढ़े जाने वाले अपने टॉपिक तय करता था और इसे फिर हर हाल में पूरा करता था। कितने घंटे मैंने पढ़ाई की इस बात पर मैंने कभी ध्यान ही नहीं दिया और न अध्ययन के समय की गणना की। जैसे ही तय टॉपिक पूरा हो जाता था तो फिर मैं अपने दोस्तों के साथ समय बिताया करता था।" एक अन्य पूर्व टॉपर अर्चित गुप्ता, अपना अनुभव साझा करते हैं, “तनाव और भय का परीक्षा के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मैंने परीक्षा के दिनों में सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और अपने सपनों के मेडिकल कॉलेज के लिए तैयारी करने पर ध्यान केंद्रित किया। कभी कभार मानसिक रूप से तरोताजा होने के लिए अपने पसंदीदा वीडियो गेम खेलता था। इससे मुझे नकारात्मक विचारों को दूर करने, अच्छी तरह से दोहराने और आत्मविश्वास से भरपूर रहने में मदद मिली।"

    नीट 2026 के लिए एक महीने की तैयारी रणनीति के बारे के तीन अहम बिंदुओं की जानकारी लेख में आगे दी गई है।

    ये भी पढ़ें

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    1 महीने में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें - तैयारी की रणनीति

    नीट की तैयारी की शुरुआत कैसे करें (how to start neet preparation) यह सबसे बड़ा प्रश्न होगा। तो हम बताना चाहेंगे कि नीट 2026 (NEET 2026) की एक महीने में तैयारी जिन तीन प्रमुख फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं वे हैं – अनुशासित अध्ययन दिनचर्या, खूब रिवीजन करना और नियमित मॉक टेस्ट देकर प्रैक्टिस करना। इन तीन फैक्टर्स के बारे में विस्तृत गाइडिंग प्वाइंट्स नीचे दिए जा रहे हैं, ताकि छात्र आखिरी महीने की प्रभावशाली नीट तैयारी रणनीति बना सकें।

    नीट 2026 की तैयारी 1 माह में कैसे करें: स्टडी रूटीन

    Time%20Table%20for%20JEE%20Main%20Preparation

    नीट की तैयारी के सबसे महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स में से एक है अंतिम माह में अच्छी तरह से बनाया गया स्टडी रूटीन, जो यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक विषय के लिए उचित मात्रा में समय निर्धारित किया गया है।

    स्टडी आवर्स: नीट की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए यह प्रश्न सभी तैयारी करने वालों के जेहन में आता है। आखिरी महीने में आदर्श स्टडी रूटीन बनाने के लिए यह ध्यान में रखें कि छोटे–छोटे ब्रेक के साथ हर दिन पढ़ने के लिए 14 घंटों का समय अवश्य निकालें। लगातार पढ़ाई करने से छात्रों को अपनी अध्ययन दिनचर्या को नियमित बनाने, अनुशासनहीनता के कारण होने वाले तनाव को कम करने में मदद मिलेगी और सिर्फ एक महीने में नीट सिलेबस को दुहराने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।

    समय का बंटवारा किस प्रकार करें: स्टडी आवर्स को नीट सिलेबस, नीट सैंपल पेपर प्रैक्टिस और पेपर में होने वाली गलतियों के विश्लेषण के बीच बांटें। यदि समय हो तो, आप नीट प्रश्नों की कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी पर भी काम कर सकते हैं।

    स्टडी मटेरियल: बेकार के स्टडी मटेरियल्स को हल करने का प्रयास न करें। जब बात ‘1 महीने में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें’ की हो तो एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एक्सपर्ट ब्रिजेश महेश्वरी, कहते हैं कि “किताबों और तैयारी करने के लिए मटेरियल्स की कोई सीमा नहीं है। तैयारी के लिए बचे आखिरी दिनों में, छात्रों को सिर्फ एनसीईआरटी किताबें पढ़नी चाहिए जिससे प्रत्येक टॉपिक पर अच्छी और गहरी समझ विकसित होती है। इसके अलावा, वे रीविजन नोट्स और कोचिंग मॉड्यूल्स की मदद ले सकते हैं।”

    स्ट्रेस बस्टर्स: ध्यान भटकाने वाले तत्वों जैसे सोशल मीडिया, गेम्स आदि को सीमित करें। इन माध्यमों का प्रयोग मात्र रिफ्रेश्मेंट या स्ट्रेस बस्टर्स के रूप में करें। याद रखें, इनका प्रयोग सिर्फ स्टडी ब्रेक्स के दौरान किया जाना चाहिए और परीक्षा में पास होना मुख्य लक्ष्य बना रहना चाहिए। इसके अलावा, इन चीजों को सीमित करना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण है इस प्रकार के चीजों का स्वेच्छा और खुशी के साथ प्रयोग किया जाना। आपको हल्के शारीरिक व्यायाम जैसे योग या ध्यान के लिए भी समय निकालना चाहिए ताकि थकान दूर हो सके और आप तरोताजा एवं शांत बने रहें।

    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें: मैराथन रिवीजन्स करना न भूलें

    1611320082872


    नीट 2026 के लिए अंतिम महीने की सुनियोजित तैयारी रणनीति, सही रिवीजन रणनीति बनाने में ही निहित है।

    प्रश्नों पर आधारित रिवीजन: भौतिकी या रसायनशास्त्र के विशेष चैप्टर/ टॉपिक/ यूनिट को रिवाइज करने के लिए, उस चैप्टर/ टॉपिक/ यूनिट से 45-50 रैंडम बहुवैकल्पिक प्रश्नों (MCQ) (नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार) को चुनें और 45 मिनटों में उन्हें हल करें। रसायनशास्त्र, भौतिकी और जीवविज्ञान के सभी चैप्टर्स के रिवीजन के लिए यही रणनीति दुहराएं। इससे वास्तविक परीक्षा का माहौल बन जाएगा जिसमें आपको भौतिकी और रसायनशास्त्र विषयों के लिए 90– 90 मिनट (दोनों विषयों में 45– 45 प्रश्न) और जीवविज्ञान के लिए 90 मिनट (90 प्रश्न) मिलेंगे। श्री महेश्वरी सुझाव देते हैं कि, "नीट के लिए विषय–विशेष की तैयारी करते समय, तीन घंटों को भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान के बीच बांटें और उनके बहुवैकल्पिक प्रश्नों को हल करें। प्रत्येक 3 घंटे के सेट के लिए विशेष चैप्टर्स/यूनिट्स को चुनें। यह संयोजन छात्रों को आखिरकार ठोस परिणाम देने में मदद करेगा।”

    कॉम्प्रिहेंसिव रिविज़न: प्रश्न आधारित रीविजन के बाद, एनसीईआरटी की संबंधित किताबों, मॉड्यूल्स और तैयारी के आरंभिक चरणों में पढ़े गए नोट्स से रिवाइज करें। महत्वपूर्ण बिन्दुओं को एक पेज के डायग्राम या नोट्स में लिख लें और जरूरत पड़े तो अंतिम सप्ताह में इन्हें नियमित रूप से देखें।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें: टेस्ट प्रैक्टिस

    1611320083303


    विशेषज्ञों और टॉपर्स के अनुसार, “तैयारी पूरी होने के इंतजार में मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर्स हल करना न छोड़ें। तैयारी के साथ-साथ ही मॉक टेस्ट को हल करते रहें।”

    एग्जाम टाइम के अनुसार टेस्ट सॉल्व करें: नीट 2026 परीक्षा की समय–सीमा यानि दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे के भीतर ही, फुल–लेंथ मॉक टेस्ट्स देने की प्रैक्टिस करें। ऐसा करने से आपका बॉडी क्लॉक परीक्षा के दिन के समय के अनुकूल हो जाएगी और उसी के अनुसार आपकी सतर्कता एवं एकाग्रता के स्तर को बन जाएगा।

    परफॉर्मेंस एनालिसिस: प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें। जिन विषयों में कमजोर हैं उनपर गौर करें और रिविजन के समय उन पर अधिक ध्यान दें। बार–बार होने वाली गलतियों जैसे कि यूनिट्स को भूलने आदि पर ध्यान दें। परीक्षा से एक सप्ताह पहले, इन नोट्स को पढ़ें ताकि परीक्षा में यही गलतियां फिर से न हो जाएं।

    1 माह में नीट 2026 की तैयारी कैसे करें, जैसा कि ऊपर लेख में विस्तार से बताया गया है, ऐसे सभी छात्रों की मदद करेगा जो नीट की अपनी तैयारियों के अंतिम 30 दिन का सबसे अच्छी तरह से कैसे उपयोग करें, नहीं जानते हैं। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बहुत अधिक तनाव न लें और 2026 में होने वाली परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी तैयारी को लेकर विश्वास बनाएं रखें।

    इन्हें भी देखें

    नीट की तैयारी कैसे करें (neet ki taiyari kaise karen)?

    नीट की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, नीट की तैयारी कैसे करें घर पर (neet ki taiyari kaise kare ghar par), नीट के लिए कैसे पढ़ें (how to study for neet), नीट के लिए एक माह में कैसे तैयारी करें (how to prepare for neet in 1 month in hindi) जैसी जिज्ञासाएं प्रतिभागियों के मन में होती है। कॅरियर्स360 ने प्रतिभागियों की राह आसान बनाने के लिए विषयवार तैयारी के टिप्स, कक्षावार 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में नीट की तैयारी कैसी हो, इन सभी विषयों पर मार्गदर्शक लेख तैयार किए हैं। इसके अलावा सैंपल पेपर मॉक टेस्ट सभी की भूमिका नीट की व्यवस्थित ढंग से तैयारी में होती है। सफलता पाने के लिए नीट के लिए अच्छी पुस्तकों की भी जरूरत होगी। इस लेख और इसमें दिए उपयोगी लेखों के लिंक की मदद से आप व्यवस्थित ढंग से विश्वास के साथ तैयारी कर सकेंगे।

    इन्हें भी देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एक महीने की नीट एग्जाम की तैयारी में क्या-क्या शामिल होगा?
    A:

    नीट 2026 के लिए आखिरी महीने में तैयारी करते समय तनाव से बचना और तैयारी के लिए सर्वोत्तम दिनचर्या का पालन करना महत्वपूर्ण होता है।

    Q: NEET 2026 की तैयारी के आखिरी महीने में कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए?
    A:

    पुस्तकों और पढ़ाई की सामग्री की कोई सीमा नहीं है। अंतिम दिनों तैयारी के दौरान, छात्रों को एनसीईआरटी की पुस्तकों को पढ़ना चाहिए, जिससे उन्हें गहराई से ज्ञान मिल सके।

    Q: नीट यूजी 2026 का आयोजन कब किया जाएगा?
    A:

    नीट यूजी 2026 का आयोजन मई, 2026 में किए जानें की संभावना है। 

    Q: 1 महीने में NEET 2026 की तैयारी कैसे करें (1 mahine me neet ki taiyari kaise karen)?
    A:

    हर उम्मीदवार जानना चाहता है कि कम से कम समय में नीट की तैयारी कैसे करें (neet ki taiyari kaise karen)। इस लेख में नीट की तैयारी करने के लिए सही रणनीति और तरीकों की जानकारी दी गई है। उचित तैयारी टिप्स का पालन करके, एक महीने में NEET 2026 की तैयारी को न केवल बेहतर कर सकते हैं बल्कि आगामी परीक्षा के लिए तैयारी को सही स्वरूप दे सकते हैं।

    Q: एनईईटी की तैयारी के अंतिम महीने में कुल कितने टाइम अध्ययन करना चाहिए?
    A:

    परीक्षा की तैयारी के आखिरी महीने के अध्ययन की दिनचर्या में छोटे-छोटे विरामों के साथ प्रतिदिन लगभग 14 घंटे अध्ययन को समर्पित करें।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    22 Oct'26 - 29 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution