नीट 2021 टॉपर इंटरव्यू- तन्मय गुप्ता ने चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट में 720 में से 720 स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया है। 99.999806 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ तन्मय एआईआर-1 लाने वाले नीट-यूजी टॉपर्स में से एक हैं। तन्मय गुप्ता के साथ, मृणाल कुट्टेरी और कार्तिका जी. नैयर ने भी नीट टॉपर्स 2021 की सूची में पहली रैंक हासिल की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 रिजल्ट 1 नवंबर को neet.nta.nic.in पर घोषित किए।
हमारे नीट टॉपर इंटरव्यू 2021 में जम्मू के रहने वाले तन्मय गुप्ता ने कहा कि सतत प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण हमें सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। इस नीट टॉपर का मानना है कि अगर किसी को कॉन्सेप्ट को समझ है तो उनके लिए नीट की तैयारी करना बहुत आसान काम होगा। एम्स दिल्ली में प्रवेश पाने के इच्छुक, तन्मय गुप्ता (AIR-1) ने परीक्षा के एक महीने पहले एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों और मॉक टेस्ट देने पर पर ध्यान केंद्रित किया।
देश की 83,350 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी ऐंड एएच सीटों पर प्रवेश के लिए 12 सितंबर को नीट 2021 आयोजित की गई थी। इस साल से बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश नीट स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
यहां तन्मय गुप्ता एआईआर-1 नीट-यूजी 2021 टॉपर इंटरव्यू का एक अंश दिया गया है-
नीट 2021 टॉपर इंटरव्यू: तन्मय गुप्ता AIR-1
कॅरियर्स360: शानदार नीट 2021 रिजल्ट के लिए बधाई! यह उपलब्धि पाकर आप कैसा अनुभव कर रहे हैं?
तन्मय गुप्ता: 720 अंकों के साथ नीट टॉपर होने की अनुभूति अद्भुत और अविश्वसनीय है।
कॅरियर्स360: कृपया हमें अपने बारे में कुछ बताएं। आपने अपनी स्कूली शिक्षा कहाँ से ली, माता-पिता और पृष्ठभूमि के बारे में।
तन्मय गुप्ता: मैं जम्मू से हूं और मैंने 10वीं तक की स्कूली शिक्षा जम्मू से ही पूरी की थी। बाद में हम दिल्ली चले आए और 11वीं की पढ़ाई डीपीएस आरके पुरम से शुरू की। मेरे पिता ऑर्थोडॉन्टिस्ट हैं और मेरी माँ एक डेंटिस्ट हैं, इस तरह मैं डॉक्टर परिवार से हूँ।
कॅरियर्स360: किस बात ने चिकित्सा के क्षेत्र का कॅरियर के रूप में चुनाव करने के लिए प्रेरित किया? आपने डॉक्टर बनने का फैसला कब किया?
तन्मय गुप्ता: दरअसल, मैंने नीट प्रवेश परीक्षा 10वीं में ही देने का फैसला कर लिया था। मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था क्योंकि मेरे माता-पिता और ग्रैंडपैरेंट्स से भी डॉक्टर हैं तो उनसे प्रेरित होना स्वाभाविक है।
कॅरियर्स360: क्या यह आपका पहला प्रयास था? आपने नीट परीक्षा की तैयारी कब शुरू की?
तन्मय गुप्ता: हां, यह मेरा पहला नीट प्रयास था। मैंने कक्षा 11 से ही नीट यूजी 2021 के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी थी।
कॅरियर्स360: आपने अपनी बोर्ड परीक्षा और नीट, दोनों की तैयारी कैसे की?
तन्मय गुप्ता: दरअसल, मुझे लगता है कि नीट की तैयारी में ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी शामिल है। नीट 2021 में आप जो सीखते हैं, उसे आपको बोर्ड परीक्षा में विस्तार से लिखना होता है। अगर आप नीट के कॉन्सेप्ट्स को अच्छे से समझ लेते हैं तो मुझे लगता है कि यह किसी के लिए भी बड़ा काम नहीं होगा।
कॅरियर्स360: कोविड सेकेंड वेव ने आपकी तैयारी को कैसे प्रभावित किया? इस तैयारी की सबसे खास बात क्या थी?
तन्मय गुप्ता: नीट 2021 की तैयारियों के दौरान, कोविड-19 ने परिस्थितियों को बहुत बदल दिया। यह कठिन था क्योंकि तैयारी करते समय मुझे दिन में 10 घंटे देने पड़ते थे। हालाँकि, मेरे आस-पास के लोग - परिवार, दोस्त बड़े मददगार थे। और फिर नीट रिजल्ट घोषित किया गया और यह मेरे लिए बहुत अच्छा रहा; नोटिस जारी होने और नीट-यूजी के स्थगित होने से पहले तक स्थिति खराब थी लेकिन अब नीट परिणाम 2021 अच्छा है तो मुझे लगता है कि ठीक ही हो रहा था।
कॅरियर्स360: क्या आपने नीट 2021 के लिए कोई कोचिंग ली थी? दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के कारण कोचिंग कैसे प्रभावित हुई और आप अपने संदेह दूर करने और नियमित पाठ के लिए शिक्षकों के संपर्क में कैसे रहते थे?
तन्मय गुप्ता: मैंने आकाश इंस्टीट्यूट, पीतमपुरा शाखा से नियमित छात्र के रूप में कोचिंग ली। फैकल्टी मेंबर वास्तव में बहुत सहायक थे, इससे मेरी यात्रा आसान बन गई। देश भर में कोविड-19 की स्थिति के बाद कोचिंग को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया। यह हमारे लिए लाभ की स्थिति थी क्योंकि इससे हमारा बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं हुआ और मेरे पास ऐसे शिक्षक थे जिनसे अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए कभी भी संपर्क किया जा सकता था।
इसे भी देखें- नीट 2021 टॉपर इंटरव्यू - एआईआर 5 सुयश अरोड़ा
कॅरियर्स360: आपने सेल्फ स्टडी के लिए कितना समय दिया क्योंकि कोचिंग सिर्फ आपको सिखा सकती है लेकिन पढ़ाई तो आपको ही करनी होती है?
तन्मय गुप्ता : पिछले साल कोचिंग क्लास के दौरान मैं करीब 4-5 घंटे पढ़ाई किया करता था। और जब मेरे पास कोई कोचिंग क्लास नहीं थी, तो मैं सेल्फ स्टडी को 8 घंटे देता था।
कॅरियर्स360: आपका कौन सा विषय कमजोर था और किसमें आप बेहतर थे?
तन्मय गुप्ता: कोई विषय कमजोर नहीं था, लेकिन अकार्बनिक रसायन विषय को मैंने ज्यादा नहीं पढ़ा था। नीट के सबसे अच्छे विषय जंतु विज्ञान और भौतिक विज्ञान थे।
कॅरियर्स360: नीट परीक्षा से ठीक एक महीने पहले की तैयारी शुरुआती दिनों से कैसे अलग थी?
तन्मय गुप्ता: अंतिम माह में मैंने पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित नीट मॉक टेस्ट देने पर जोर दिया। इसके लिए मैंने एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों से दोहराने और मॉक टेस्ट देने पर बल दिया जबकि पहले मैं एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों और शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराए गए रिवीजन नोट्स के माध्यम से तैयारी करता था। आखिरी के कुछ दिनों में मेरा ध्यान अधिक से अधिक नीट मॉक टेस्ट देने पर केंद्रित था।
कॅरियर्स360: परीक्षा के दिन की आपकी रणनीति क्या थी? आपको सबसे कठिन और आसान सेक्शन कौन से लगे?
तन्मय गुप्ता: नीट 2021 का तुलनात्मक रूप से भौतिकी सबसे लंबा और सबसे कठिन विषय था, जबकि जीव विज्ञान सबसे आसान था। उस दिन मैंने पहले जीव विज्ञान के उत्तर दिए, फिर रसायन विज्ञान के और मेरे पास अपना नीट-यूजी भौतिकी खंड पूरा करने के लिए 1.5 घंटे से अधिक समय बचा हुआ था। फिर, बचे समय में मैंने नीट प्रश्न पत्र के माध्यम से अंकित उत्तरों की दोबारा जांच की।
कॅरियर्स360: मेडिसिन की पढ़ाई के लिए आपका पसंदीदा कॉलेज कौन है? चिकित्सा के क्षेत्र में क्या करना चाहते हैं और किस स्पेशलाइजेशन में रुचि है?
तन्मय गुप्ता: मैं निश्चित रूप से एम्स, नई दिल्ली से पढ़ाई करना चाहूंगा, यह एक ड्रीम कॉलेज है। स्पेशलाइजेशन के लिए मुझे अभी किसी एक को चुनने का मन बनाना बाकी है।
कॅरियर्स360: तनावपूर्ण लॉकडाउन अवधि के दौरान आपने तनाव कैसे कम किया?
तन्मय गुप्ता: नीट की तैयारी के बाद मैं हल्के-फुल्के टीवी सीरियल देखा करता था। मैंने व्यायाम के लिए दिन में एक घंटे का विशेष समय तय कर रखा था। इन चीजों से मुझे अपना तनाव कम करने में मदद मिली। निश्चित तौर पर माता-पिता और दोस्त बहुत सहायक थे जिससे बहुत मदद मिली।
कॅरियर्स360: आप अपनी नीट 2021 टॉपर यात्रा का श्रेय किसे देते हैं?
तन्मय गुप्ता: मैं अपनी सफलता का श्रेय उन सभी को देना चाहता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, खासकर मेरे माता-पिता, नानू-नानी, अपने दोस्तों और शिक्षकों को।
कॅरियर्स360: आप भावी नीट उम्मीदवारों को तैयारी, दृष्टिकोण आदि के संदर्भ में क्या सुझाव देना चाहेंगे?
तन्मय गुप्ता: सबसे पहले यह याद रखना होगा कि 2.5 साल की इस लंबी यात्रा में निरंतरता बनी रहे। अपने लिए एक लक्ष्य बनाएं, आप जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं। इसलिए, यह वास्तविक लक्ष्य होना चाहिए और उस पर ध्यान केंद्रित रखें। आपको मुख्य रूप से निरंतरता और समर्पण की आवश्यकता होगी, बस इतने की ही जरूरत होगी।
शहरों के अनुसार मेडिकल कॉलेज तलाशें
On Question asked by student community
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India