नीट 2021 टॉपर इंटरव्यू: काफी इंतजार के बाद 1 नवंबर, 2021 को आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 रिजल्ट घोषित कर दिया। हरियाणा के पंचकुला में रहने वाले सुयश अरोड़ा ने 720 में से 715 स्कोर लाकर भारत की एकल सबसे बड़ी स्नातक चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया रैंक 5 (AIR 5) हासिल की।
एम्स, नई दिल्ली में प्रवेश पाने का सपना पालने वाले सुयश कहते हैं, "मेरी बहन (एम्स एमबीबीएस टॉपर 2018) और मां ने मेरी नीट 2021 की पूरी यात्रा में मेरा साथ दिया.." नीट परीक्षा की तैयारी के सभी पहलुओं को जानने के लिए नीट 2021 टॉपर सुयश अरोड़ा का पूरा इंटरव्यू पढ़ें।
कॅरियर्स360: नीट 2021 में शानदार सफलता पाने के लिए बधाई! नीट 2021 टॉपर्स में से एक होने पर कैसा महसूस कर रहे हैं?
सुयश: बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने नीट 2021 रिजल्ट को लेकर बहुत खुश हूँ और राहत के साथ ही आभारी महसूस कर रहा हूँ।
कॅरियर्स360: आपको किस बात ने चिकित्सा के क्षेत्र को कॅरियर के रूप में चुनने के लिए क्या प्रेरित किया? आपने डॉक्टर बनने का फैसला कब लिया?
सुयश: जैसा कि आप जानते हैं चिकित्सा एक ऐसा पेशा है जहाँ आपको बहुत से लोगों की मदद करने का अवसर मिलता है और इस पेशे में मिलने वाला लाभ किसी अन्य नौकरी में नहीं मिलता है। आप लोगों की जान बचाते हैं और इससे बड़ा लाभ कोई और नहीं हो सकता।
कॅरियर्स360: क्या यह आपका पहला प्रयास था? आपने नीट की तैयारी की तैयारी कब शुरू की? आपने इसकी तैयारी कैसे की?
सुयश: हाँ, यह मेरा पहला प्रयास था। मैंने अपनी नीट की तैयारी 11वीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी।
कॅरियर्स360: आपने बोर्ड परीक्षा और नीट की तैयारी एक साथ कैसे की?
सुयश: पढ़ाई को संतुलित करने में इसका रहस्य छिपा है। इसके अलावा नीट 2021 सिलेबस काफी हद तक बोर्ड से मिलता-जुलता है, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी। लेकिन हाँ मुझे सेल्फ स्टडी को कुछ समय देना पड़ा।
कॅरियर्स360: कोविड की दूसरी लहर ने आपकी नीट तैयारी को कैसे प्रभावित किया? इस तैयारी की सबसे खास बात क्या थी?
सुयश: कोविड ने नीट 2021 की मेरी तैयारी को प्रभावित किया, लेकिन मुझे बहुत से लोगों से मदद मिली। मेरे शिक्षक, दोस्त, परिवार सभी ने मुझे कमजोरियों को दूर करने में मदद की और मुझे नीट की पूरी तैयारी के दौरान प्रेरित रखा।
कॅरियर्स360: क्या आपने नीट 2021 के लिए कोई कोचिंग ली थी? दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के चलते कोचिंग कैसे प्रभावित हुई और संदेह दूर करने और नियमित लेसन के लिए आप शिक्षकों से किस तरह संपर्क में रहे?
सुयश: हां, मैं एलन कोटा का क्लासरूम स्टूडेंट था और आकाश इंस्टीट्यूट के डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम का स्टूडेंट था। मैंने अपनी नीट यूजी की तैयारियों को जारी रखने के लिए कुछ टेस्ट सीरीज़ भी कीं। COVID-19 दूसरी लहर की में मेरे शिक्षकों ने बहुत मदद की और उन्होंने मेरी तैयारी पर कोविड की दूसरी लहर का प्रभाव नहीं पड़ने दिया।
कॅरियर्स360: आपने सेल्फ स्टडी को कितना समय दिया क्योंकि कोचिंग सिर्फ आपको सिखा सकती है लेकिन पढ़ना तो आपको पड़ता है?
सुयश: 11वीं और 12वीं कक्षा में नीट 2021 की तैयारी के दौरान, मैंने सेल्फ स्टडी को 4 से 5 घंटे का समय दिया। हालांकि, नीट यूजी की तैयारी के आखिरी समय में मैंने इसे बढ़ाकर 8 से 9 घंटे कर दिया था।
कॅरियर्स360: आपका कौन सा विषय कमजोर था और किसमें मजबूत पकड़ थी?
सुयश: मैं विषयों पर पकड़ के हिसाब से उनको कमजोर और मजबूत के बीच वर्गीकृत करने को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं हूँ, लेकिन मेरा सबसे पसंदीदा नीट 2021 विषय भौतिक शास्त्र था और मुझे लगता है कि मैं इसमें वास्तव में अच्छा हूं। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री मेरे लिए काफी समय तक समस्या बनी रही पर मेरे शिक्षकों ने अवधारणाओं को समझने और प्रश्नों को हल करने में मदद की।
कॅरियर्स360: नीट परीक्षा से ठीक एक महीने पहले की तैयारी शुरुआती दिनों से अलग कैसे थी?
सुयश: 12वीं और 11वीं से नीट 2021 की तैयारी के शुरुआत में मैंने बहुत सी चीजों का अध्ययन किया, मूल रूप से हर टॉपिक को कवर करने की कोशिश की। हालांकि, नीट यूजी की तैयारी के आखिरी कुछ महीनों में, मैंने उन विषयों को अलग किया जो अधिक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक थे और उन पर ध्यान केंद्रित किया। तैयारी के आखिरी महीने में, मैंने नीट 2021 मॉक टेस्ट और नीट यूजी के लिए एनसीईआरटी पर भी ध्यान केंद्रित किया।
कॅरियर्स360: नीट 2021 परीक्षा के दिन की आपकी रणनीति क्या थी?
सुयश: नीट मॉक टेस्ट का अभ्यास करते समय, मुझे इस बात का अनुमान हो गया था कि नीट 2021 परीक्षा में मुझे कितना समय लगेगा और पूरे पेपर को दोहराने में मुझे कितना समय लगेगा। और नीट 2021 परीक्षा के दिन काफी हद तक यह वैसा ही रहा। पेपर को पूरा करने में मुझे लगभग 70 मिनट लगे और बाकी समय मैंने पेपर को दोहराने और यह जांचने में लगाया कि नीट ओएमआर शीट सही ढंग से भरी है या नहीं।
कॅरियर्स360: मेडिसिन की पढ़ाई के लिए आपका ड्रीम कॉलेज कौन सा है? चिकित्सा के क्षेत्र में आपकी क्या आकांक्षा है और किस स्पेशलाइजेशन में रुचि है?
सुयश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स, नई दिल्ली हमेशा से मेरा पसंदीदी मेडिकल कॉलेज रहा है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि अब मेरे पास इसका हिस्सा बनने का अच्छा अवसर है। मैंने अभी तक किसी स्पेशलाइजेशन के बारे में फैसला नहीं किया है, क्योंकि एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई करने के साथ ही एम्स संस्कृति का हिस्सा बनूँगा तो मुझे इसके बारे में खुद ही पता चल जाएगा।
कॅरियर्स360: इस तनावपूर्ण लॉकडाउन अवधि के दौरान आपके परिवार ने आपको कैसे सहयोग दिया और प्रेरित रखा? तैयारी के दौरान आपने तनाव कैसे कम किया?
सुयश: मेरी बहन (महक अरोड़ा) पहले से ही एम्स, नई दिल्ली में चौथे वर्ष की मेडिकल छात्रा हैं। वह नीट 2018 की टॉपर थीं। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। माँ ने भी मेरी नीट 2021 सफलता में भरपूर साथ दिया।
कॅरियर्स360: आप भावी नीट उम्मीदवारों को तैयारी, दृष्टिकोण आदि के संदर्भ में क्या सुझाव देना चाहेंगे?
सुयश: मैं भावी नीट यूजी उम्मीदवारों को बताना चाहूंगा कि आपको बहुत अधिक समय तक केंद्रित बने रहना होगा। लेकिन इसके साथ ही हमें अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिए अपनी पढ़ाई से थोड़ा समय निकालने की जरूरत होगी। जैसा कि मैंने पहले ही बताया है, संतुलन में ही रहस्य छिपा है। अपने दोस्तों से बात करें और तनावमुक्त रहें। आपके दिमाग को लगातार नहीं बल्कि प्रभावी ढंग से काम करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines